Get App

लाइव ब्लॉग

Curated By: Sujata Yadav JUNE 23, 2023 / 3:40 PM IST

Closing Bell: सेंसेक्स 260 अंक टूटा, निफ्टी 18,650 के आसपास हुआ बंद, मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स 1% गिरे

Closing Bell:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 259.52 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 62,979.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 105.75 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 18665.50 के स्तर पर बंद हुआ।

Closing Bell:कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली रही। बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। जबकि मेटल, एनर्जी, PSE, IT शेयरों में दबाव रहा। हालांकि फार्मा शेयरो में हल्की खरीदारी देखने को मिली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 259.52 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 62,979.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 105.75 अंक यानी 0.56 फीसद

 Stock Market Today Live
Stock Market Today Live
JUNE 23, 2023 / 3:37 PM IST
Closing Bell:कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में रही बिकवाली
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन बाजार में बिकवाली रही। बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ। आज के कारोबार में मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। जबकि मेटल, एनर्जी, PSE, IT शेयरों में दबाव रहा। हालांकि फार्मा शेयरो में हल्की खरीदारी देखने को मिली।
Adani Enterprises, Adani Ports, BPCL, Hindalco Industries और Divis Labs निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं IndusInd Bank, Dr Reddy's Laboratories, Bharti Airtel, Asian Paints और NTPC निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
मेटल, ऑयल एंड गैस, पावर, कैपिटल गुड्स, आईटी और पीएसयू बैंक इंडेक्स 1-2 फीसदी टूटा है। वहीं ऑटो, रियल्टी और एफएमसीजी इंडेक्स 0.5 फीसदी टूटे है।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 259.52 अंक यानी 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 62,979.37 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 105.75 अंक यानी 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ 18665.50 के स्तर पर बंद हुआ।
    JUNE 23, 2023 / 3:26 PM IST

    Stock Market LIVE Updates:BEML को मिला 423 करोड़ रुपये का ऑर्डर

    BEML को 423 करोड़ रुपये का ऑर्डर है। फिलहाल BEML का शेयर एनएसई 0.10 रुपये यानी 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 1622.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 1,648.00 रुपये है जबकि डे लो 1,576.00 रुपये है।

      JUNE 23, 2023 / 3:11 PM IST

      Voltas पर UBS की राय

      यूबीएस पर Voltas परन्यूट्रल की राय दी है और स्टॉक के लिए 840 रुपये का लक्ष्य दिया है। रेटिंग डाउनग्रेड कर न्यूट्रल की राय, लक्ष्य 1,200 से घटाकर 840 रुपए प्रति शेयरहै। इंडस्ट्री ब्लू जारी रहेगा, मार्केट शेयर के साथ OPM स्केल-अप मुश्किल काम है। कंपिटीशन बढ़ने से मार्जिन पर दबाव है। कारोबारी साल 2024 के लिए अर्निंग्स अनुमान 22% पर है जबकि कारोबारी साल 2205 के लिए अर्निंग्स अनुमान 31% पर है।

        JUNE 23, 2023 / 2:57 PM IST

        Stock Market LIVE Updates:एंजेल वन के समीत चव्हाण की बाजार पर राय

        एंजेल वन के समीत चव्हाण का कहना है कि मिडकैप बास्केट का हायर टाइम फ्रेम चार्ट दिलचस्प बना हुआ है। इससे संकेत मिलता है कि किसी भी आगे की गिरावट को खरीद के मौके के तौर पर इस्तेमाल किया जाना चाहिए। जब तक इस तरह का कोई करेक्शन नहीं आता ट्रेडर्स को फ्रंटलाइन शेयरों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह है। निकट अवधि में फ्रंटलाइन स्टॉक ज्यादा बेहतर और सुरक्षित विकल्प नजर आ रहे हैं।

          JUNE 23, 2023 / 2:41 PM IST
          Stock Market LIVE Updates:SHILPA MEDICARE राइट्स इश्यू के जरिए 325 करोड़ रुपये तक जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली
          राइट्स इश्यू के जरिए 325 करोड़ रुपये तक जुटाने को बोर्ड मंजूरी मिली है। SHILPA THERAPEUTICS के साथ मर्जर को मंजूरी मिली है। फिलहाल SHILPA MEDICARE का शेयर एनएसई 1.75 रुपये यानी 0.69 फीसदी की गिरावट के साथ 252.30 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 262.20 रुपये है जबकि डे लो 262.20 रुपये है।
            JUNE 23, 2023 / 2:30 PM IST

            Stock Market LIVE Updates:माइक्रोन गुजरात में डालेगा `50,000 करोड़ रुपये

            गुजरात में सेमीकंडक्टर प्लांट लगाने में माइक्रोन 50 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगा। भारत सरकार प्रोजेक्ट के लिए 50 परसेंट सब्सिडी देगी । CNBC AWAAZ से EXCLSUIVE बातचीत में IT राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर बोले प्रोजेक्ट से 5,000 लोगों को रोजगार मिलेगा ।

              JUNE 23, 2023 / 2:26 PM IST
              Stock Market LIVE Updates:GRANULES INDIA के हैदराबाद यूनिट के लिए US FDA से आपत्ति नहीं मिली
              हैदराबाद यूनिट के लिए US FDA से आपत्ति नहीं है। US FDA ने 19-23 जून के बीच यूनिट की जांच की है। हैदराबाद के JEEDIMETLA यूनिट को ZERO ऑब्जर्वेशन दिया है। फिलहाल GRANULES INDIA का शेयर एनएसई 0.30 रुपये यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 287.45 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 289.15 रुपये है जबकि डे लो 281.35 रुपये है।
                JUNE 23, 2023 / 2:13 PM IST

                Stock Market LIVE Updates:पेटीएम पर BoFA की राय

                BoFA का कहना है कि One97 Communications 'खरीदारी' की राय के साथ 1,020 रुपए प्रति शेयर का लक्ष्य दिया है। BofA समेत 13 एनालिस्ट में से 6 ने पेटीएम पर 1,000 रुपए प्रति शेयर से ज्यादा का टारेगट दिया है। इसके साथ ही इस स्टॉक को ट्रैक करने वाले इन 13 में से 11 एनालिस्ट ने शेयर पर खरीदारी की राय दी है। BoFA का कहना है कि कारोबारी मोमेंटम में सुधार की वजह से शेयर की वजह से 2023 में अब तक ये स्टॉक करीब 60% तक चढ़ चुका है। हालांकि, इस स्टॉक का भाव अभी भी 2,150 रुपए प्रति शेयर के IPO प्राइस से बहुत नीचे है।

                  JUNE 23, 2023 / 2:01 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates:Aether Industries के बोर्ड ने QIP के जरिए 750 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दी

                  कंपनी के बोर्ड ने QIP के जरिए 750 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी दे दी है। इसके लिए 936 रुपए प्रति शेयर का फ्लोर प्राइस तय किया गया है। फिलहाल Aether Industries का शेयर एनएसई 35.85 रुपये यानी 2.24 फीसदी की गिरावट के साथ 1140.95 रुपये के स्तर पर कारोबरा कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 1,168.00 रुपये है जबकि डे लो 1,168.00 रुपये है।

                    JUNE 23, 2023 / 1:53 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates:BPCL की 28 जून को बोर्ड की बैठक होगी

                    फंड जुटाने पर विचार करने के लिए 28 जून को बोर्ड की बैठक होगी।फोकस में बीपीसीएल का शेयर एनएसई 10.65 रुपये यानी 2.88% की गिरावट के साथ 362.20 रुपये के स्तर पर कारोबरा कर रहा था। स्टॉक का डे हाई 371.00 रुपये है जबकि डे लो 362.10 रुपये है।

                      JUNE 23, 2023 / 1:37 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates:Solar Moule Manufacturing में फंडिंग की दिक्कत होगी दूर

                      Solar Module बनाने वाली कंपनियों के लिए अच्छी ख़बर है। बड़े सरकारी और कमर्शियल बैंकों से आसानी से कम दरों पर मैनुफैक्चरर्स को कर्ज मिल सके इसके लिए सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठा सकती है। सूत्रों के मुताबिक Solar Module की मैनुफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए बैंकों को जल्द ही दिशा निर्देश जारी की जा सकती है। इसके अलावा Priority Lending Sector में शामिल करने पर भी विचार चल रहा है।

                        JUNE 23, 2023 / 1:22 PM IST

                        Bajaj Auto पर JPMorgan की राय

                        जेपी मॉर्गन ने बजाज ऑटो पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 5,400 रुपये का लक्ष्य दिया है। ये कंपनी अभी भी ऑटो सेक्टर की सबसे पसंदीदा कंपनियों में से एक है। 2-व्हीलर और 3-व्हीलर एक्सपोर्ट अब निचले स्तर से ऊपर उठेगा। घरेलू 2-व्हीलर रिकवरी और EV वॉल्यूम बढ़ने की वजह से पसंदीदा स्टॉक है। बेहतर मिक्स की वजह से मार्जिन में भी सुधार देखने को मिल रहा है। Bajaj Triumph जैसे प्रीमियम मोटरसाइकिल एक अहम कैटेलिस्ट है ।

                          JUNE 23, 2023 / 1:08 PM IST

                          Stock Market LIVE Updates:बाजार की बड़ी बातें

                          निचले स्तरों से शानदार रिकवरी देखने को मिली और निफ्टी करीब 80 प्वाइंट सुधरा है जबकि बैंक निफ्टी में भी 250 अंकों का सुधार देखने को मिला। मिडकैप में ज्यादा दबाव रहा। वहीं PSU बैंक, IT में भारी गिरावट देखने को मिली। निफ्टी ऑटो भी करीब 1% नीचे फिसला है। मेटल, ऑटो, रियल्टी, सीमेंट और केमिकल शेयरों में बिकवाली देखने को मिल रही है।

                            JUNE 23, 2023 / 12:59 PM IST
                            Stock Market LIVE Updates:UPLस्पेशियालिटी केमिकल को स्पेशियालिटी केमिकल कारोबार ट्रांसफर करेगी कंपनी
                            कंपनी UPL स्पेशियालिटी केमिकल को स्पेशियालिटी केमिकल कारोबार ट्रांसफर करेगी । कंपनी 3,572 करोड़ रुपये के मार्केट वैल्यू पर कारोबार ट्रांसफर होगा। फिलहाल UPL का शेयर एनएसई पर 6.80 रुपये यानी 1.00 फीसदी की गिरावट के साथ 667.90 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                              JUNE 23, 2023 / 12:47 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates:Infosys ने Infosys Springboard पर एक फ्री AI सर्टिफिकेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च किया

                              कंपनी ने Infosys Springboard पर एक फ्री AI सर्टिफिकेशन ट्रेनिंग प्रोग्राम लॉन्च किया है। फिलहाल Infosys का शेयर एनएसई पर 6.55 रुपये यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 1275.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                JUNE 23, 2023 / 12:28 PM IST
                                Stock Market LIVE Updates: LUPIN ने अमेरिका में RUFINAMIDE ओरल सस्पेंशन लॉन्च किया
                                कंपनी ने अमेरिका में RUFINAMIDE ओरल सस्पेंशन लॉन्च किया है। US में RUFINAMIDE का $7.2 Cr का सालाना कारोबार कर है। फिलहाल ल्यूपिन का शेयर एनएसई पर 9.25 रुपये यानी 1.09 फीसदी की बढ़त के साथ 861 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                  JUNE 23, 2023 / 12:16 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:Voltas पर UBS की राय

                                  यूबीएस पर Voltas परन्यूट्रल की राय दी है और स्टॉक के लिए 840 रुपये का लक्ष्य दिया है। रेटिंग डाउनग्रेड कर न्यूट्रल की राय, लक्ष्य 1,200 से घटाकर 840 रुपए प्रति शेयरहै। इंडस्ट्री ब्लू जारी रहेगा, मार्केट शेयर के साथ OPM स्केल-अप मुश्किल काम है। कंपिटीशन बढ़ने से मार्जिन पर दबाव है। कारोबारी साल 2024 के लिए अर्निंग्स अनुमान 22% पर है जबकि कारोबारी साल 2205 के लिए अर्निंग्स अनुमान 31% पर है।

                                    JUNE 23, 2023 / 12:05 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates: ORCHID PHARMA ने लॉन्च किया QIP, शेयर 5% भागा

                                    क्यूआईपी लॉन्च कर दिया है। QIP का बेस साइज 300 करोड रुपये है।अगर अच्छा रिसपॉन्स मिला तो साइज बढ़ाकर 400 करोड़ रुपये तक करने का ऑप्शन है। QIP का फ्लोर प्राइस 425.19 रुपये है। ORCHID फार्मा के QIP का इंडिकेटिव प्राइस 403.93 रुपये हो सकता है। ये क्लोजिंग भाव से 10 फीसदी कम है। फिलहाल ORCHID PHARMA का शेयर एनएसई पर 22.35 रुपये यानी 4.99 फीसदी की बढ़त के साथ 470 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                      JUNE 23, 2023 / 11:54 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates: Bajaj Auto पर JPMorgan की राय

                                      जेपी मॉर्गन ने बजाज ऑटो पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 5,400 रुपये का लक्ष्य दिया है। ये कंपनी अभी भी ऑटो सेक्टर की सबसे पसंदीदा कंपनियों में से एक है। 2-व्हीलर और 3-व्हीलर एक्सपोर्ट अब निचले स्तर से ऊपर उठेगा। घरेलू 2-व्हीलर रिकवरी और EV वॉल्यूम बढ़ने की वजह से पसंदीदा स्टॉक है। बेहतर मिक्स की वजह से मार्जिन में भी सुधार देखने को मिल रहा है। Bajaj Triumph जैसे प्रीमियम मोटरसाइकिल एक अहम कैटेलिस्ट है ।

                                        JUNE 23, 2023 / 11:39 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates:अदाणी ग्रुप के शेयरों में गिरावट जारी

                                        अदाणी ग्रुप की कंपनी एसीसी 3 फीसदी, अदाणी इंटरप्राइजेज 9 फीसदी, अदाणी ग्रीन एनर्जी 3 फीसदी, अदाणी पोर्ट्स 5 फीसदी, अदाणी पावर 5 फीसदी, अदाणी टोटल गैस 4 फीसदी, अदाणी ट्रांसमिशन 8 फीसदी, अदाणी विल्मर 3 फीसदी, अंबुजा सीमेंट 3 फीसदी, एनडीटीवी 3 फीसदी टूटा है।एक घंटे में मार्केट कैप 52000 करोड़ रुपये डूबे है। दरअसल अमेरिकी जांच एजेंसियां शॉर्ट सेलर हिंडेनबर्ग की रिपोर्ट के बाद इस ग्रुप के अमेरिकी निवेशकों से बात कर रहे हैं। अदाणी ग्रुप कंपनियों पर आरोप है कि विदेशी कंपनियों की मदद से शेयरों में हेरफेर किया गया है। अमेरिका की ब्रुकलिन और न्यूयॉर्क अटॉर्नी ऑफिस ने इस ग्रुप कंपनियों में निवेश करने वाले संस्थागत निवेशकों से कई जानकारी मांगी गई है।

                                          JUNE 23, 2023 / 11:29 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates:ADANI ENT ने ज्वाइंट वेंचर AdaniConneX ने डाटा सेंटर के लिए फाइनेंशियल डील पूरा किया

                                          ADANI ENT ने अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि ज्वाइंट वेंचर AdaniConneX ने डाटा सेंटर के लिए फाइनेंशियल डील पूरा किया है। JV ने $21.3 Cr का फाइनेंशियल डील पूरा किया है। रकम का इस्तेमाल नोएडा और चेन्नई में डाटा सेंटर पोर्टफोलियो के लिए होगा।

                                            JUNE 23, 2023 / 11:26 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates:Essen Speciality Films का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुला

                                            Essen Speciality Films का आईपीओ आज से 27 जून तक के सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गया है। इस इश्यू के तहत 46,99,200 नए इक्विटी शेयर जारी होंगे और 15 लाख शेयरों की ऑफर फॉर सेल (OFS) विंडो के तहत बिक्री होगी। 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले शेयरों के लिए 101-107 रुपये के प्राइस बैंड और 1200 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकते हैं। इश्यू का 50 फीसदी हिस्सा क्वालिफाईड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB), 15 फीसदी नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) और 35 फीसदी खुदरा निवेशकों के लिए आरक्षित है।

                                              JUNE 23, 2023 / 11:15 AM IST
                                              Stock Market LIVE Updates:AUROBINDO PHARMA की सब्सिडियरी ने NILOTINIB जेनरिक के लिए लाइसेंसिंग पेटेंट करार किया
                                              अरोबिंदो फार्मा की सब्सिडियरी ने NILOTINIB जेनरिक के लिए लाइसेंसिंग पेटेंट करार किया है। कंपनीने NILOTINIB जेनरिक के लिए MPP (मेडिसीन्स पेटेंट पूल) के साथ लाइसेंसिंग पेटेंट करार किया है। फिलहाल AUROBINDO PHARMA का शेयर एनएसई पर 7.35 रुपये यानी 1.31 फीसदी की बढ़त के साथ 680.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।
                                                JUNE 23, 2023 / 11:03 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates: PNB Housing Finance को नॉन-कन्वर्टिबल के जरिए 500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिली

                                                नॉन-कन्वर्टिबल के जरिए कंपनी को 500 करोड़ रुपए जुटाने के लिए बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। ये कंपनी कई चरणों में ये 500 करोड़ रुपए जुटाएगी। फिलहाल PNB Housing Finance का शेयर एनएसई पर 17.50 रुपये यानी 2.86 फीसदी की गिरावट के साथ 593.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                  JUNE 23, 2023 / 10:49 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates: HCL Technology पर Macquarie की राय

                                                  मैक्यावरी ने HCL Technology पर आउटपरफॉर्म रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1520 रुपये का लक्ष्य दिया है। मैनेजमेंट ने कारोबारी साल 2024 के लिए CC टर्म में 6-8% का आय गाइडेंस दिया है। मैनेजमेंट को फाइनेंस, लाइफसाइंसेज और हेल्थकेयर में कारोबारी साल 2024 में ग्रोथ के मौके की उम्मीद है। प्री-कोविड EBIT मार्जिन 19-20% रखने का लक्ष्य है। मैनेजमेंट को AI एडॉप्शन में मौके नजर आ रहे हैं।

                                                    JUNE 23, 2023 / 10:35 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates:Sansera Engineering में खुले बाजार में हुए कई सौदे

                                                    फॉरेन वेंचर कैपिटल निवेशक सीवीसीआईजीपी II कर्मचारी एबेने और ग्राहक एबेने ने खुले बाजार लेनदेन के माध्यम से संसेरा इंजीनियरिंग में 622.34 करोड़ रुपये के शेयर या 14.08 फीसदी हिस्सेदारी बेची है। सीवीसीआईजीपी II कर्मचारी एबेने ने 26.75 लाख शेयर और ग्राहक एबेने ने 47.77 लाख शेयर 835 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर बेचे हैं। मार्च 2023 तक, दोनों के पास संसेरा में 28.16 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। हालांकि, कोटक फंड्स इंडिया मिडकैप फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी और कोटक महिंद्रा म्यूचुअल फंड ने समान कीमत पर कंपनी में 9.33 फीसदी हिस्सेदारी या 49.42 लाख शेयर खरीदे हैं।

                                                      JUNE 23, 2023 / 10:13 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates: SBI Cards पर Morgan Stanley की राय

                                                      मॉर्गन स्टैनली ने एसबीआई कॉर्ड पर ओवरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 1155 रुपये का लक्ष्य दिया है। मई महीने में इंडस्ट्री स्पेंडिंग ग्रोथ साल-दर-साल आधार पर 24% रही है। सालाना आधार पर कंपनी की ग्रोथ सुस्त, तिमाही आधार पर मार्केट शेयर कम हुआ। कॉरपोरेट स्पेंडिंग पर कम फोकस होने की वजह से मार्केट शेयर घटा है।

                                                        JUNE 23, 2023 / 10:07 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates:Eros International का शेयर 15% टूटा

                                                        कंपनी के MD सुनील अर्जन लुल्ला पर SEBI ने एक्शन लिया है। मार्केट रेगुलेटर ने मैनेजमेंट में अहम पद संभालने पर रोक लगा दिया है। सुनील अर्जन लुल्ला पर फंड में हेराफेरी का आरोप है। फिलहाल Eros International का शेयर एनएसई पर 3.90 रुपये यानी 14.80 फीसदी की गिरावट के साथ 22.45 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                          JUNE 23, 2023 / 10:02 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates: एक्सिस म्यूचुअल फंड ने Craftsman Automation में अतिरिक्त 1.26 लाख शेयर खरीदे

                                                          एक्सिस म्यूचुअल फंड ने क्राफ्ट्समैन ऑटोमेशन में अतिरिक्त 1.26 लाख शेयर खरीदे हैं। इसके अलावा गोल्डमैन सैक्स फंड्स-गोल्डमैन सैक्स एशिया इक्विटी पोर्टफोलियो ने 3,960 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 5.05 लाख शेयर खरीदे हैं। फिलहाल कोफोर्ज का शेयर एनएसई पर 24.90 रुपये यानी 0.62 फीसदी की बढ़त के साथ 4014.10 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                            JUNE 23, 2023 / 9:51 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates:Coforge ने कोफोर्ज बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशन में अतिरिक्त हिस्सा खरीदा, शेयर की चाल सपाट

                                                            कंपनी ने कोफोर्ज बिजनेस प्रोसेस सॉल्यूशन में अतिरिक्त हिस्सा खरीदा है। ये अतिरिक्त 30% का हिस्सा 336.84 करोड़ रुपए में खरीदा है। इसके पहले अप्रैल 2021 में 60% हिस्सा खरीदा था। फिलहाल कोफोर्ज का शेयर एनएसई पर 28.80 रुपये यानी 0.67 फीसदी की गिरावट के साथ 4505.00 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा था।

                                                              JUNE 23, 2023 / 9:28 AM IST

                                                              Market Open: सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 18750 के नीचे खुला

                                                              23 जून को भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 198.24 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 63,040.65
                                                              के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 69.45अंक यानी 0.37% की गिरावट के साथ 18,701.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                JUNE 23, 2023 / 9:20 AM IST

                                                                Market Open: सेंसेक्स में गिरावट, निफ्टी 18750 के नीचे खुला

                                                                23 जून को भारतीय बाजार की शुरुआत गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 198.24 अंक यानी 0.31% की गिरावट के साथ 63,040.65
                                                                के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 69.45अंक यानी 0.37% की गिरावट के साथ 18,701.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                  JUNE 23, 2023 / 9:08 AM IST

                                                                  Market at pre-open:प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी कमजोरी

                                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में कमजोरी दिखी है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 141.63 अंक यानी 0.22% की गिरावट के साथ 63,097.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 40.50 अंक यानी 0.22% की गिरावट के साथ 18,730.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

                                                                    JUNE 23, 2023 / 9:01 AM IST

                                                                    Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

                                                                    निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 18757 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 18727 और 18679 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 18854 फिर 18884 और 18933 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                    Nifty Bank

                                                                    निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 43665 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 43576 और 43431 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 43955 फिर 44044 और 44189 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                      JUNE 23, 2023 / 8:54 AM IST

                                                                      Market Update: Wipro का शेयर बायबैक खुला

                                                                      Wipro ने अपने शेयर के खराब परफॉर्मेंस के बावजूद इन्वेस्टर्स को अच्छा रिटर्न कमाने का मौका देते हुए गुरुवार को 12,000 करोड़ रुपये के अपने सबसे बड़े शेयर बायबैक प्रोग्राम की शुरुआत की है। बायबैक रिकॉर्ड डेट 16 जून को विप्रो के एलिजिबल शेयरहोल्डर्स 445 रुपये के भाव पर कंपनी को अपने शेयर्स देने का ऑप्शन चुन सकते हैं, जो बुधवार की क्लोसिंग प्राइस से 15.4 फीसदी प्रीमियम पर है। यह 23.4 फीसदी का एलिजिबिलिटी ऐवरेज है।

                                                                        JUNE 23, 2023 / 8:45 AM IST

                                                                        Market Update: शेयरखान के जतिन गेडिया की बाजार पर राय

                                                                        शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी में आज उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। बाजार आज तेजी के साथ खुला, हालांकि इसको ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव का सामना करना पड़ा। कारोबार के अंत में निफ्टी 85 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ। डेली चार्ट पर, हम देख सकते हैं कि निफ्टी को 18870 -18900 के क्षेत्र में कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ रहा है। कई प्रयासों के बावजूद, यह इसे पार करने में असफल रहा है।

                                                                        ऑवरली मोमेंटम इंडीकेटर में एक निगेटिव क्रॉसओवर देखने को मिल रहा है जो बिकवाली का संकेत है। ये निफ्टी में कमजोरी का कारण बन सकता है। नीचे की तरफ निफ्टी 18808 -18783 के रेंज में स्थित ऑवरली मूविंग एवरेज के आसपास कारोबार कर रहा है जो सपोर्ट के रूप में काम कर सकता है। बोलिंगर बैंड भी सिकुड़ रहे हैं जिससे संकेत मिलता है कि ट्रेंडिंग मूव्स फिर से शुरू होने के पहले और कंसोलीडेशन हो सकता है। कुल मिलाकर कहें तो इंडेक्स में तेजी के संकेत कायम है। निफ्टी 19000 के लक्ष्य की तरफ जाने के लिए तैयार है। निफ्टी के लिए 18700-18660 पर सपोर्ट है जबकि 18880 - 18900 पर प्रतिरोध नजर आ रहा है।

                                                                          JUNE 23, 2023 / 8:40 AM IST

                                                                          Market Update:लैंडमार्क कार्स में आज ब्लॉक डील

                                                                          CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर के मुताबिक लैंडमार्क कार्स में आज बड़ी ब्लॉक डील हो सकती है। TPG Capital कंपनी में 11% हिस्सेदारी बेच सकता है। 5% तक के डिस्काउंट पर सौदा संभव है।

                                                                            JUNE 23, 2023 / 8:38 AM IST

                                                                            Market Update:एसेंचर ने रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस घटाया

                                                                            तीसरी तिमाही में IT कंपनी ACCENTURE रेवेन्यू उम्मीद से ज्यादा 3% बढ़ा है , लेकिन कंपनी ने दूसरी बार FY 23 का रेवेन्यू ग्रोथ गाइडेंस 1% तक घटाया है। तिमाही आधार पर नए ऑर्डर में 22% की गिरावट रही है। NYSE में शेयर 5% नीचे खुलने के बाद सुधरा और 2% गिरकर बंद हुआ।

                                                                              JUNE 23, 2023 / 8:37 AM IST

                                                                              Global Market Cues:एशियाई बाजारों की राय

                                                                              इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 18.50 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.66 फीसदी की गिरावट के साथ 32,722.33 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.64 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 18,914.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है।

                                                                                JUNE 23, 2023 / 8:26 AM IST

                                                                                Market Update: FIIs-DIIs के आंकड़े

                                                                                गुरुवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से बिकवाली देखने को मिली, जबकि घरेलू निवेशकों ने खरीदारी की है। कल FIIs ने कैश मार्केट में 693 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं। जबकि, DIIs ने 219 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे हैं।

                                                                                  JUNE 23, 2023 / 8:25 AM IST

                                                                                  Market Update:कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान की बाजार पर राय

                                                                                  कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि कमजोर ग्लोबल संकेतों के अलावा अमेरिकी फेडरल रिजर्व के महंगाई के शांत होने में अधिक समय लगने के बयान ने निवेशकों के बीच घबराहट पैदा कर दी क्योंकि इसका मतलब है कि दरों में और बढ़ोतरी होने वाली है। हालांकि आज खास बात ये थी कि मुनाफावसूली के कारण फिसलने के पहले सेंसेक्स एक बार फिर नई ऊंचाई पर पहुंच गया। तकनीकी नजरिए से देखें तो इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने डबल टॉप फॉर्मेशन बनाया है और डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडल भी बनाई है जो काफी हद तक नकारात्मक है। डे ट्रेडर्स के लिए 18850 तत्काल प्रतिरोध स्तर होगा। जिसके नीचे बाजार 18700-18650 के स्तर को दोबारा छू सकता है। दूसरी तरफ, 18850 के पार होने के बाद ही नई तेजी संभव है। इस ब्रेकआउट के बाद, निफ्टी के 18900-18935 तक बढ़ने की संभावना है।

                                                                                    JUNE 23, 2023 / 8:15 AM IST

                                                                                    Crude Oil: क्रूड पर बढ़ा दबाव

                                                                                    बैंक ऑफ इंग्लैंड की ओर से ब्याज दरों में बढ़ोतरी के अनुमान के चलते कच्चे तेल में करीब 4% की गिरावट देखने को मिली है। अमेरिकी क्रूड इन्वेंटरी में भी गिरावट का असर देखने को मिला है। ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 4.3% गिरकर 73.78 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड फ्यूचर्स 4.7% गिरकर 69.12 डॉलर प्रति बैरल पर नजर आया। OMCs, पेंट और एविएशन शेयरों में आज एक्शन दिख सकता है ।

                                                                                      JUNE 23, 2023 / 8:08 AM IST

                                                                                      Market Update:22 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                                      भारतीय इक्विटी बाजार पिछले कारोबारी सत्र की बढ़त को गंवाते हुए 22 जून के उतार-चढ़ाव भरे सत्र में निचले स्तर पर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 284.26 अंक या 0.45 फीसदी गिरकर 63238.89 पर और निफ्टी 85.50 अंक या 0.45 फीसदी गिरकर 18771.30 पर बंद हुआ। आज लगभग 1294 शेयरों में बढ़त देखने को मिली। वहीं, 2139 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। जबकि 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                                        JUNE 23, 2023 / 8:06 AM IST

                                                                                        Market Update:F&O बैन वाले शेयर

                                                                                        NSE ने RBL बैंक को F&O बैन शेयरों की लिस्ट में जाल दिया है। इस लिस्ट में BHEL, Hindustan Coppper, L&T Finance और PNB पहले से ही शामिल हैं। जबकि, HAL और Delta Corp इस लिस्ट से बाहर हैं।

                                                                                          JUNE 23, 2023 / 8:02 AM IST

                                                                                          ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत मिल

                                                                                          ग्लोबल मार्केट से सुस्त संकेत मिल रहे है। SGX NIFTY में हल्की बढ़त देखने को मिल रही है। लेकिन US FUTURES में फ्लैट कामकाज हो रहा है। कल अमेरिकी बाजार मिलेजुले बंद हुए थे। इधर एशिया में निक्कई चौथाई परसेंट नीचे फिसला है। आज चीन और ताइवान के बाजार बंद हैं।

                                                                                            JUNE 23, 2023 / 8:01 AM IST

                                                                                            Stock Market LIVE Updates:सुप्रभात दोस्तो, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।