Stock Market Highlight: सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ
चार दिनों की तेजी के बाद बाजार में दबाव देखने को मिला और सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में बंद हुआ। मिडकैप इंडेक्स लगातार 7वें दिन बढ़त पर बंद हुआ। PSU बैंक शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। फार्मा, IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। रियल्टी, ऑटो, मेटल शेयरों में दबाव रहा। FMCG, तेल-गैस इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए।
Tata Consumer, Axis Bank, Kotak Mahindra Bank, Hero MotoCorp, Maruti Suzuki निफ्टी का टॉप लूजर रहा। वहीं Trent, SBI, IndusInd Bank, Bharat Electronics and Jio Financialनिफ्टी का टॉप गेनर रहा।
पीएसयू बैंक इंडेक्स 2.5 फीसदी चढ़ा। वहीं रियल्टी, एफएमसीज, ऑटो, मेटल शेयर लाल निशान में बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 452.44 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 83,606.46 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 120.75 अंक यानी 0.47 फीसदी की गिरावट के साथ 25,517.05 के स्तर पर बंद हुआ।