Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 10, 2024 / 3:42 PM IST

Closing Bell - रिकॉर्ड ऊंचाई छूने के बाद सेंसेक्स 203 प्वाइंट गिरकर 76,490 पर बंद

Closing Bell- नई सरकार में पोर्टफोलियो बंटवारे से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला। शुरुआती ट्रेड में रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद सेंसेक्स, निफ्टी ऊपर से फिसलकर बंद हुए। मिडकैप इंडेक्स की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। सेंसेक्स 203 प्वाइंट गिरकर 76,490 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 31 प्वाइंट गिरकर 23,259 पर बंद हुआ

Closing Bell- बाजार के आखिर में सेंसेक्स 270 अंक गिरकर बंद हुआ। निफ्टी 23,250 से नीचे नजर आया। आईटी पर सबसे बुरा असर देखने को मिला। भारतीय इक्विटी इंडेक्स 10 जून को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में निचले स्तर पर बंद हुए। निफ्टी 23,250 से नीचे रहा। निफ्टी में टॉप लूजर्स में टेक महिंद्रा, इंफोसिस, विप्रो, एमएंडएम और बजाज फाइनेंस के शेयर शामिल रहे। जबकि गेनर्स में अल्ट्राटेक सीमेंट, ग्रासिम इ

आज सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड  हाई पर खुलने के बाद दोनों इंडेक्सेस ऊपरी स्तरों से फिसल गये
आज सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड हाई पर खुलने के बाद दोनों इंडेक्सेस ऊपरी स्तरों से फिसल गये
JUNE 10, 2024 / 3:35 PM IST
RUPEE AT CLOSE- रुपया 14 पैसे कमजोर होकर बंद
भारतीय रुपया आज कमजोर होकर बंद हुआ। आज रुपया 14 पैसे टूटकर बंद हुआ। रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 83.51/$ पर बंद हुआ
    JUNE 10, 2024 / 3:32 PM IST

    Closing Bell - सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर बंद

    शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी ने आज रिकॉर्ड ऊंचाई छुई। लेकिन मुनाफावसूली के चलते बाजार ऊपरी स्तरों से फिसल गया। बाजार के आखिर में सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद हुए।

      JUNE 10, 2024 / 3:30 PM IST

      Stock Market Live Updates- श्री सीमेंट, रैम्को सीमेंट, अल्ट्राटेक में 3 से 5 परसेंट की तेजी

      बाजार में आज सीमेंट और फर्टिलाइजर शेयर फुल एक्शन में दिखाई दे रहे हैं। विकसित भारत निर्माण पर NDA सरकार का फोकस होने से सीमेंट शेयर दौड़े। श्री सीमेंट, रैम्को सीमेंट, अल्ट्राटेक में 3 से 5 परसेंट की तेजी देखने को मिली। उधर मॉनसून की चाल सुधरने से FACT, NFL, RCF, deepak fert के शेयर 3-8 परसेंट भागे।

        JUNE 10, 2024 / 3:27 PM IST
        Stock Market Live Updates- PURAVANKARA की फंड जुटाने की योजना
        पूर्वांकरा (PURAVANKARA) धन जुटाने का प्लान बना रही है। कंपनी QIP के जरिए फंड जुटाने पर विचार करेगी। 13 जून को बोर्ड बैठक में फंड जुटाने पर विचार किया जायेगा
          JUNE 10, 2024 / 3:24 PM IST

          Stock Market Live Updates- मॉर्गन स्टैनली के रिधम देसाई ने बाजारों में तेजी तो अभी शुरू हुई है


          मोदी 3.0 में रिफॉर्म को और रफ्तार मिल सकती है। हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से मेगा इंटरव्यू में मॉर्गन स्टैनली के रिधम देसाई ने कहा कि गठबंधन सरकार के बावजूद मोदी बिग एंड बोल्ड फैसले से पीछे नहीं हटेंगे। भारतीयों बाजारों में तेजी तो अभी शुरू हुई है।

            JUNE 10, 2024 / 3:20 PM IST

            Stock Market Live Updates- POONAWALLA FINCORP हुई लार्ज डील

            पूनावाला फिनकॉर्प (POONAWALLA FINCORP) में बड़ी डील हुई है। कंपनी 0.11% EQUITY में सौदा हुआ है। कंपनी के 7.28 लाख शेयरों में कई सौदे हुए हैं। लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 31.51 करोड़ रुपये रहा

              JUNE 10, 2024 / 3:15 PM IST
              Stock Market Live Updates- GAIL की ETHANE CRACKER प्रोजेक्ट में 60,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना
              गेल (GAIL) नये प्रोजेक्ट लगायेगी। कंपनी की ETHANE CRACKER प्रोजेक्ट में 60,000 करोड़ रुपये निवेश की योजना है। मध्य प्रदेश में 1,500 KTA ETHANE CRACKER प्रोजेक्ट लगाने की योजना है
                JUNE 10, 2024 / 3:09 PM IST

                Stock Market Live Updates- AHLUWALIA CONTRACTS को 483 करोड़ रुपये के 2 ऑर्डर मिले

                अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (AHLUWALIA CONTRACTS) को 483 करोड़ रुपये के 2 ऑर्डर मिले। कंपनी को BIRLA ARNAA से 384 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। कंपनी को IFTAS से 99 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                  JUNE 10, 2024 / 3:03 PM IST

                  Stock Market Live Updates- दोपहर 3 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                  आज दोपहर 3 बजे के आस-पास सेंसेक्स 102.75 अंक या 0.13 प्रतिशत नीचे 76,590.61 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 9.40 अंक या 0.04 प्रतिशत ऊपर 23,280.80 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2376 शेयर बढ़े। जबकि 1174 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 91 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                    JUNE 10, 2024 / 2:56 PM IST

                    Stock Market Live Updates- HAVELLS ने JUMBO GROUP के साथ करार किया

                    हैवेल्स (HAVELLS) ने JUMBO GROUP के साथ करार किया। कंपनी ने UAE में किचन अप्लायंसेज के लिए करार किया

                      JUNE 10, 2024 / 2:46 PM IST

                      Stock Market Live Updates- मई में SIP इनफ्लो 20,904 करोड़ रुपये रहा

                      मई के म्यूचुअल फंड डेटा के मुताबिक मई में SIP इनफ्लो रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। मई में SIP इनफ्लो 20,904 करोड़ रुपये रहा। मई महीने में मासिक आधार पर SIP निवेश 20,371 करोड़ रुपये से बढ़कर 20,904 करोड़ रुपये हो गया

                        JUNE 10, 2024 / 2:39 PM IST

                        Stock Market Live Updates- Artson Engineering को 126.15 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला

                        आर्टसन इंजीनियरिंग को 126.15 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला। आर्टसन इंजीनियरिंग को गुवाहाटी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एटीएफ फ्यूल फार्म और हाइड्रेंट सिस्टम की इंजीनियरिंग और निर्माण के लिए 126.15 करोड़ रुपये का अवार्ड लेटर मिला है।

                          JUNE 10, 2024 / 2:30 PM IST

                          Stock Market Live Updates- Jash Engineering की ऑर्डर बुक 830 करोड़ रुपये

                          जश इंजीनियरिंग (Jash Engineering) की कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक 830 करोड़ रुपये हो गई है। जश इंजीनियरिंग ने सूचित किया है कि 1 जून 2024 तक कंपनी की कुल कंसोलिडेटेड ऑर्डर बुक स्थिति 830 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें से 298 करोड़ रुपये के ऑर्डर भारतीय बाजार के लिए हैं। शेयर 532 करोड़ रुपये के ऑर्डर भारत के बाहर के बाजारों के लिए हैं।

                            JUNE 10, 2024 / 2:20 PM IST

                            Stock Market Live Updates- रोड, इंफ्रा, कंट्रक्शन प्रोजेक्ट पर सरकार का जोर रहेगा कायम, सीमेंट शेयर एक्शन में

                            विकसित भारत निर्माण पर NDA सरकार का फोकस बना रहेगा। ये संकेत मिलते ही आज सीमेंट शेयर एक्शन में रहे। रोड, इंफ्रा, कंट्रक्शन प्रोजेक्ट पर सरकार का जोर रहेगा। पीएम ने कहा है कि हम विकास का नया अध्याय लिखेंगे। हम 5वें नंबर से तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनेंगे। इसके अलावा RBI ने भी इस साल का GDP अनुमान बढ़ाया है। इन सबका असर इकोनॉमी की ग्रोथ से जुड़े शेयरों पर देखने को मिला है। आज अल्ट्राटेक, अंबुजा सीमेंट, जेके लक्ष्मी सीमेंट और श्रीसीमेंट में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है।

                              JUNE 10, 2024 / 2:03 PM IST

                              Stock Market Live Updates- बाजार में आज सीमेंट और फर्टिलाइजर शेयर फुल एक्शन में


                              बाजार में आज सीमेंट और फर्टिलाइजर शेयर फुल एक्शन में दिख रहे हैं। विकसित भारत निर्माण पर NDA सरकार का फोकस होने से सीमेंट शेयर दौड़े हैं। श्री सीमेंट, रैम्को सीमेंट और अल्ट्राटेक में 3 से 5 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। उधर मॉनसून की चाल सुधरने से FACT, NFL, RCF और दीपक फर्टिलाइजर भी 3-8 फीसदी भागे हैं

                                JUNE 10, 2024 / 1:46 PM IST

                                Stock Market Live Updates- F&O की लिस्ट में बड़े बदलाव संभव, SEBI ने रखा क्राइटेरिया में बदलाव का प्रस्ताव

                                जल्दी ही आपको F&O में शामिल शेयरों की लिस्ट में बड़े बदलाव होते दिख सकते हैं। दरअसल मार्केट रेगुलेटर सेबी ने F&O में आने के नियमों में बदलाव करने का प्रस्ताव दिया है। पिछली बार सेबी ने 2018 में नियम तय किए थे। उसके बाद से मार्केट के विस्तार को देखते हुए नियम बदलने का प्रस्ताव आया है। इस खबर पर जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि ये बाजार में 6 साल में हुए तेज विस्तार का असर है। यतिन ने बताया कि सेबी ने क्राइटेरिया में क्या बड़े बदलाव किये हैं और इन बदलावों के हिसाब से किन शेयरों की एंट्री या एक्जिट हो सकती है। यतिन ने बताया कि सेबी ने MQSOS (मीडियन क्वॉर्टर सिग्मा ऑर्डर साइज ) लिमिट 25 लाख से बढ़ाकर 75 लाख से 1 करोड़ रुपए करने का प्रस्ताव रखा है। वहीं, MWPL (मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट) 500 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 1,250 -1,750 करोड़ रुपए करने की सिफारिश की है। इसी तरह औसत डेली डिलिवरी वैल्यू 10 करोड़ रुपए से बढ़ाकर 30-40 करोड़ रुपए करने की प्रस्ताव रखा गया है। प्रोडक्ट सक्सेस फ्रेमवर्क अब इंडेक्स के साथ ही शेयर में भी लागू करने का प्रस्ताव है। शेयर में एवरेज डेली टर्नओवर कम से कम 150 करोड़ रुपए और एवरेज डेली ओपन इंटरेस्ट कम से कम 500 करोड़-1500 करने का प्रस्ताव है। SEBI ने इन प्रस्तावों पर 19 जून तक कमेंट मांगे हैं।

                                  JUNE 10, 2024 / 1:41 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- MICL Group को मिला रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट

                                  MICL Group ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्पलेक्स (Bandra Kurla Complex (BKC) में प्राइम रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का अधिग्रहण किया है

                                    JUNE 10, 2024 / 1:30 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- Mahanagar Gas पर मोतीलाल ओसवाल की बाय रेंटिंग

                                    महानगर गैस पर मोतीलाल ओसवाल ने 'खरीदें' की रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य 1,565 रुपये तय किया है। मैनेजमेंट ने कुल मिलाकर 6-7 प्रतिशत वॉल्यूम वृद्धि लक्ष्य दोहराया है। हाल ही में अधिग्रहीत यूई से कम से कम 10 प्रतिशत वॉल्यूम वृद्धि हो सकती है।

                                      JUNE 10, 2024 / 1:13 PM IST
                                      Stock Market Live Updates- SHYAM METALICS की मई में एल्युमिनियम फॉयल बिक्री बढ़ी
                                      श्याम मेटालिक्स (SHYAM METALICS) की मई में एल्युमिनियम फॉयल बिक्री बढ़ी है। सालाना आधार पर मई में एल्युमिनियम फॉयल बिक्री 57.8% बढ़कर 2,058 टन हो गई। मई में कार्बन स्टील बिक्री 27.3% बढ़कर 2.22 लाख टन हो गई। हालांकि मई में पैलेट बिक्री 41.3% गिरकर 71,226 टन हो गई
                                        JUNE 10, 2024 / 1:02 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                        आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 78.41 अंक या 0.10 प्रतिशत ऊपर 76,771.77 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 53.30 अंक या 0.23 प्रतिशत ऊपर 23,343.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2446 शेयर बढ़े। जबकि 1035 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 111 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                          JUNE 10, 2024 / 12:46 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- अमृतांजन देगा 2.60 रुपये फाइनल डिविडेंड

                                          अमृतांजन हेल्थ केयर बोर्ड (Amrutanjan Health Care board) ने डिविडेंड देने की सिफारिश की है। बोर्ड ने वित्त वर्ष 23-24 के लिे 2.60 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की सिफारिश की है।

                                            JUNE 10, 2024 / 12:35 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- AXISCADES Technologies ने शुरू की मैन पोर्टेबल काउंटर ड्रोन सिस्टम की डिलीवरी


                                            AXISCADES Technologies ने मैन पोर्टेबल काउंटर ड्रोन सिस्टम की डिलीवरी शुरू की है। AXISCADES Technologies ने भारतीय सेना को बड़ी संख्या में मैन पोर्टेबल काउंटर ड्रोन सिस्टम (MPCDS) की डिलीवरी शुरू करने की घोषणा की है।

                                              JUNE 10, 2024 / 12:24 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- JUBILANT PHARMOVA को US FDA की 3 आपत्तियां मिली

                                              जुबिलेंट फार्मोवा (JUBILANT PHARMOVA) कंपनी के अमेरिका के Spokane प्लांट को US FDA से 3 आपत्तियां मिली हैं। जुबिलेंट फार्मोवा ने कहा कि आपत्तियों पर जल्द एक्शन प्लान सौंपेगे

                                                JUNE 10, 2024 / 12:13 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- Dr Reddy’s को US FDA ने श्रीकाकुल प्लांट के लिए 4 आपत्तियां जारी की

                                                US FDA ने Dr Reddy’s के श्रीकाकुल प्लांट के लिए 4 आपत्तियां जारी की है। अमेरिकी एफडीए ने 30 मई से 7 जून के बीच प्लांट की जांच की थी। डॉ रेड्डीज ने कहा कि कंपनी तय समय में आपत्तियों का जवाब देगी

                                                  JUNE 10, 2024 / 12:02 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                  आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 56.84 अंक या 0.07 प्रतिशत ऊपर 76,750.20 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 40.80 अंक या 0.18 प्रतिशत ऊपर 23,331.00 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2464 शेयर बढ़े। जबकि 981 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 98 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                    JUNE 10, 2024 / 11:44 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- Lupin ने ल्यूपिन लाइफ साइंसेस के साथ किया करार


                                                    ल्यूपिन (Lupin) ने ल्यूपिन लाइफ साइंसेस (Lupin Life Sciences) के साथ करार किया है। भारत का जेनरिक कारोबार ल्यूपिन लाइफ साइंस में ट्रांसफर होगा।

                                                      JUNE 10, 2024 / 11:35 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 1 परसेंट चढ़ा

                                                      निफ्टी रियल्टी इंडेक्स (Nifty Realty index) में आज 1% की बढ़ोत्तरी देखने को मिली। इंडेक्स में शामिल Prestige Estate, Sunteck Realty, Brigade Enterprises जैसे शेयरों में प्रत्येक में 2% का उछाल नजर आया

                                                        JUNE 10, 2024 / 11:25 AM IST
                                                        Stock Market Live Updates- निर्मला सीतारमण ने कहा- 'विकसित भारत' के विजन को पूरा करेंगे
                                                        मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री निर्मला सीतारमण ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि हम 'विकसित भारत' के विजन को पूरा करेंगे। देश की सेवा का मौका देने के लिए PM मोदी का धन्यवाद। PM मोदी की लीडरशिप में फिर सेवा का मौका मिला। PM मोदी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' का विजन पूरा करेंगे।
                                                          JUNE 10, 2024 / 11:19 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- F&O बैन में आने वाले शेयर

                                                          आज F&O बैन में नए स्टॉक शामिल हुए हैं। बाजार में बलरामपुर चीनी मिल्स, सेल के स्टॉक्स F&O बैन में आ गये हैं। वहीं ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज के स्टॉक F&O बैन में बरकरार है।

                                                            JUNE 10, 2024 / 11:11 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                            आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 121.51 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 76,814.87 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 61.90 अंक या 0.27 प्रतिशत ऊपर 23,352.10 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 2407 शेयर बढ़े। जबकि 1003 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 94 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                              JUNE 10, 2024 / 11:00 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- साउथ ब्लॉक पहुंचे PM मोदी, PM मोदी ने कार्यभार संभाला

                                                              प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साउथ ब्लॉक पहुंच गये। शपथ ग्रहण के बाद पहली बार पीएम मोदी PMO पहुंचे। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार बतौर PM कार्यभार संभाला।

                                                                JUNE 10, 2024 / 10:43 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- 77 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 77 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें इंफोसिस, पावर ग्रिड, विप्रो और टाइटन के नाम शामिल हैं।

                                                                  JUNE 10, 2024 / 10:37 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- KRONOX LAB की 15% प्रीमियम पर लिस्टिंग

                                                                  क्रोनोक्स लैब (KRONOX LAB) की शानदार लिस्टिंग हुई है। KRONOX LAB की 15% प्रीमियम पर लिस्टिंग हुई है। KRONOX LAB का शेयर NSE पर 164.95 रुपये पर लिस्ट हुआ। KRONOX LAB का शेयर BSE पर 165 रुपये पर लिस्ट हुआ है।

                                                                    JUNE 10, 2024 / 10:30 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- 12 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                    ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 12 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें मेट्रोपोलिस, टाटा केमिकल और कंटेनर कॉरपोरेशन जैसे नाम शामिल हैं।

                                                                      JUNE 10, 2024 / 10:22 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- 89 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                      ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 89 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें बलरामपुर चीनी, एलटीएफ, एम्फालिस, एबीएफआरएल के नाम शामिल हैं।

                                                                        JUNE 10, 2024 / 10:01 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- MPHASIS में 2.88 करोड़ शेयरों में सौदा

                                                                        एम्फैसिस (MPHASIS) में आज 2.88 करोड़ शेयरों में सौदा होता हुआ दिखा। MPHASIS में 15.27% इक्विटी में सौदा हुआ है। कंपनी का कहना है कि लार्ज ट्रेड की वैल्यू 6,906 करोड़ रुपये रही

                                                                          JUNE 10, 2024 / 9:53 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                          निफ्टी में 23,000 की स्ट्राइक पर 56.21 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 23,000 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 46.74 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 24,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                            JUNE 10, 2024 / 9:37 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                            वीकली बेसिस पर 24,000 की स्ट्राइक पर 91.5 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 24,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। 22,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                              JUNE 10, 2024 / 9:23 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले

                                                                              कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार का शानदार शुरुआत हुई है। बाजार नए शिखर पर खुला। सेंसेक्स, निफ्टी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुले। निफ्टी पहली बार 23,400 के पार निकल गया। सेंसेक्स पहली बार 77,000 के पार जाता हुआ नजर आया

                                                                                JUNE 10, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                निफ्टी में पिवट प्वाइंट पर आधारित रेजिस्टेंस 23,336, 23,461 और 23,664 पर नजर आ रहा है। इसमें पिवट प्वाइंट पर आधारित सपोर्ट 22,930, 22,805, और 22,602 के स्तर पर दिख रहा है।

                                                                                  JUNE 10, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                                  RUPEE OPENS- 11 पैसे कमजोर खुला रुपया

                                                                                  भारतीय रुपया आज कमजोरी के साथ खुला। रुपया आज 11 पैसे कमजोर खुला। रुपया 83.37/$ के मुकाबले 83.48/$ पर खुला।

                                                                                    JUNE 10, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- आज के बाजार का Trade setup

                                                                                    चुनाव नतीजों के दिन की भारी बिकवाली के बाद पिछले तीन दिनों में बाजार ने पूरी तरह से 'यू' टर्न ले लिया है। 7 जून को भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए की तीसरी बार सरकार बनने की पुष्टि होने पर बाजार ने नया हाई हासिल किया। शुक्रवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 469 अंकों की बढ़त के साथ 23,290 पर बंद हुआ। बाजार जानकारों का कहना है कि जब तक यह 23,000-22,900 के स्तर पर सपोर्ट कायम रहता है, तब तक निफ्टी के 23,400-23,500 के स्तर तक बढ़ने की संभावना कायम है।

                                                                                      JUNE 10, 2024 / 8:59 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- आरबीआई का जीडीपी पूर्वानुमान बाजार के लिए अच्छा संकेत

                                                                                      आरबीआई ने वित्त वर्ष 2025 के लिए भारत के रियल जीडीपी पूर्वानुमान को भी 7 फीसदी से बढ़ाकर 7.2 फीसदी कर दिया है। जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य निवेश, रणनीतिकार वी के विजयकुमार का कहना है कि यह कॉर्पोरेट अर्निंग और शेयर बाजार के लिए अच्छा संकेत है।

                                                                                        JUNE 10, 2024 / 8:54 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- निफ्टी 22,400-22,500 की रेंज में मजबूती से टिका रहता है तो इसमें नई तेजी आयेगी


                                                                                        स्टॉक्सबॉक्स के डेरिवेटिव्स और टेक्निकल एनालिस्ट अवधूत बागकर का कहना है कि निफ्टी 50 इंडेक्स धीरे-धीरे 23,338 के पिछले रिकॉर्ड को पार करते हुए एक नए ऑलटाइम को छूने की ओर बढ़ रहा है। वर्तमान मोमेंटम काफी अच्छा है। अगर निफ्टी 22,400-22,500 की रेंज में मजबूती से टिका रहता है तो इसमें नई तेजी आनी चाहिए।

                                                                                        बागकर ने आगे कहा कि ऊपर की ओर नई तेजी की शुरुआत करने के लिए निफ्टी को 22,350-23,400 अंक से ऊपर एक मजबूती का ट्रेंड दिखाना होगा। अगर ऐसा होता है तो निफ्टी में 24,000 तक की तेजी से इंकार नहीं किया जा सकता है। जब तक निफ्टी 22,400-22,500 के सपोर्ट पर मजबूती से टिका रहेगा तब तक इसमें आगे बढ़ने की संभावना कायम रहेगी।

                                                                                          JUNE 10, 2024 / 8:49 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट अब 22,900 के आसपास


                                                                                          मेहता इक्विटीज के रियांक अरोड़ा का कहना है कि निफ्टी 23,000 से ऊपर पहुंच गया है इसके ऊपर मजबूती से बंद हुआ है। मौजूदा टेक्निकल ढांचे को देखते हुए लगता है कि निफ्टी 23,300 के आसपास के अपने ऑलटाइम को पार करके नया हाई लगाएगा। निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट अब 22,900 के आसपास है।

                                                                                            JUNE 10, 2024 / 8:43 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- आज 10 जून के लिए एलकेपी सिक्योरिटीज का बाजार पर नजरिया

                                                                                            एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि पिछले कारोबारी सत्र में सपाट बंद होने के बाद आज निफ्टी में काफी तेजी आई। बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड बहुत अच्छा दिख रहा है। निफ्टी अब तक के हाइएस्ट लेवल के करीब बंद हुआ है। जब तक 23000 का स्तर नहीं टूट जाता आगे हमें बाजार में गिरावट पर खरीदारी होने की उम्मीद दिख रही है। ऊपर की तरफ निफ्टी के लिए 23500-23600 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। निचले स्तर पर, 23000 पर सपोर्ट है। ये सपोर्ट टूटने पर मुनाफा वसूली देखने को मिल सकती है।

                                                                                              JUNE 10, 2024 / 8:38 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- शुक्रवार 7 जून को कैसा रहा मार्केट का हाल

                                                                                              कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार 7 जून को बाजार में जोश दिखा है। BSE के सभी सेक्टोरल इंडेक्सों में खरीदारी देखने को मिली है। IT,ऑटो, एनर्जी शेयरों में अच्छी तेजी रही है। PSE,मेटल और रियल्टी शेयरों में भी खरीदारी रही है। फार्मा औऱ FMCG इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। सेंसेक्स, और निफ्टी की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया भी शुक्रवार 7 जून को 10 पैसे मजबूत होकर 83.37 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 1619 अंक चढ़कर 76,693 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 469 अंक चढ़कर 23,290 पर बंद हुआ है। निफ्टी बैंक 511 अंक चढ़कर 49803 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप 781 अंक चढ़कर 53,195 पर बंद हुआ है।

                                                                                                JUNE 10, 2024 / 8:30 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- ऑस्ट्रेलिया, चीन, हांगकांग के बाजार आज बंद

                                                                                                आज सोमवार 10 जून को कई देशों के शेयर बाजार बंद हैं। ऑस्ट्रेलिया, चीन, हांगकांग के बाजार आज बंद हैं। इसके अलावा ताइवान सहित कुछ एशियाई बाजार भी आज बंद हैं।

                                                                                                  JUNE 10, 2024 / 8:23 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- 12 जून को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े


                                                                                                  शुक्रवार को अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। US नॉन फार्म पेरोल के आंकड़े अनुमान से ज्यादा आए। 12 जून को अमेरिका के महंगाई के आंकड़े आएंगे। 12 जून को ही फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। 14 जून को बैंक ऑफ जापान दरों पर फैसला लेगा।

                                                                                                    JUNE 10, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में शुरू हुई बारिश


                                                                                                    मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में मॉनसून की झमाझम बारिश शुरू हुई। लोगों गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने पूरे हफ्ते बारिश का अनुमान जताया है

                                                                                                      JUNE 10, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- 10 जून का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                      गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।