Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 17, 2025 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 213 अंक टूटा, निफ्टी 24860 के नीचे हुआ बंद, IT इंडेक्स में दिखी तेजी

Stock Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 212.85 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 81,583.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 24,853.40 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlight :इजरायल-ईरान तनाव से बाजार नर्वस रहा और सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। फार्मा, मेटल, तैल-गैस शेयरों पर दबाव देखने को मिली। रियल्टी, PSE, ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। IT इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 212.85 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 81,583.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 24,853.40 क

 Stock Market Highlight:इजरायल-ईरान तनाव से बाजार नर्वस रहा और सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
Stock Market Highlight:इजरायल-ईरान तनाव से बाजार नर्वस रहा और सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
JUNE 17, 2025 / 3:35 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए

इजरायल-ईरान तनाव से बाजार नर्वस रहा और सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। फार्मा, मेटल, तैल-गैस शेयरों पर दबाव देखने को मिली। रियल्टी, PSE, ऑटो इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। IT इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 212.85 अंक यानी 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ 81,583.30 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 93.10 अंक यानी 0.37 फीसदी की गिरावट के साथ 24,853.40 के स्तर पर बंद हुआ।

    JUNE 17, 2025 / 3:15 PM IST

    Stock Market Live Update: अप्रैल-मई में रूम AC में 20-25% की गिरावट- VOLTAS INVESTOR CALL

    VOLTAS INVESTOR कॉल में कंपनी ने कहा कि अप्रैल-मई में रूम AC में 20-25% की गिरावट देखने को मिली। हालांकि जून में उत्तर भारत में मांग में तेजी दिखी। FY26 की पहली छमाही में कमर्शियल रेफ्रिजेरेटर की मांग में दबाव दिखा। कमर्शियल AC का कारोबार अन्य के मुकाबले बेहतर रहा। मार्जिन आगे और नहीं गिरेगा ये कहना मुश्किल है। हाई सिंगल डिजिट मार्जिन हासिल करने का प्रयास करेंगे।

      JUNE 17, 2025 / 3:11 PM IST

      Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

      आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24900, 25000 और 25100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24900, 24800 और 24700 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 56000, 56200 और 56500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55800, 55500 और 55200 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

        JUNE 17, 2025 / 2:58 PM IST

        Stock Market Live Update: CG POWER को पावर ग्रिड से 641 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

        पावर ग्रिड से 641 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। 765kV ट्रांसफॉर्मर के लिए पावर ग्रिड से ऑर्डर मिला। कंपनी 18-36 महीने में ऑर्डर पूरा करेगी।

          JUNE 17, 2025 / 2:42 PM IST

          Stock Market Live Update: ट्रंप जल्द ही फार्मा पर टैरिफ का ऐलान करेंगे

          BLOOMBERG की रिपोर्ट के मुताबिक फार्मा पर टैरिफ को लेकर डॉनल्ड ट्रंप का बयान आया है। ट्रंप जल्द ही फार्मा पर टैरिफ का ऐलान करेंगे। निफ्टी फार्मा इंडेक्स 2% से ज्यादा फिसला

            JUNE 17, 2025 / 2:24 PM IST

            Stock Market Live Update: CITY GAS कंपनियों पर नोमुरा की रिपोर्ट

            महानगर गैस में आज 2.5 फीसदी की तेजी आई है। दरअसल NOMURA ने CITY GAS कंपनियों पर रिपोर्ट निकाली है। जिसके मुताबिक APM गैस आवंटन में कमी से छोटी अवधि में चुनौती है। APM गैस में कमी को प्राइस हाइस से मैनेज करना संभव है। राज्यों की EV पॉलिसी से CNG ग्रोथ पर दबाव संभव है। गैस के GST में शामिल होने से GGL को सबसे ज्यादा फायदा होगा।NOMURA को सेक्टर में महानगर गैस टॉप पिक, गुजरात गैस सबसे कम पसंद है।

              JUNE 17, 2025 / 2:19 PM IST

              Stock Market Live Update: प्रोमोटर्स केदारा कैपिटल ने 22% हिस्सा बेचा

              प्राइवेट इक्विटी फंड केदारा कैपिटल ने एक बार फिर विशाल मेगामार्ट ने शेयर बेचे है। करीब 22% हिस्सा कम किया। 10 हजार करोड़ से ज्यादा की ब्लॉक वैल्यू है और शेयर करीब 3 परसेंट नीचे फिसला है।

                JUNE 17, 2025 / 1:58 PM IST

                Stock Market Live Update: फार्मा शेयरों में बिकवाली का दबाव

                फार्मा शेयरों में आज बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है। इंडेक्स करीब डेढ़ फीसदी फिसला है। ऑरो फार्मा साढ़े तीन परसेंट की गिरावट के साथ वायदा का टॉप लूजर बना । साथ ही मेटल, ऑटो और FMCG पर भी दबाव देखने को मिल रहा है।

                  JUNE 17, 2025 / 1:44 PM IST

                  Stock Market Live Update: HCLTech ने स्पेन की कंपनी ASISA के साथ करार किया

                  स्पेन की कंपनी ASISA के साथ करार किया है। आइबेरिया में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवा और विस्तार के लिए करार किया है।

                    JUNE 17, 2025 / 1:44 PM IST

                    Stock Market Live Update: सीमेंट पर सीएसएसए की राय

                    सीएलएसए ने सीमेंट सेक्टर पर कहा कि FY25 के औसत से सीमेंट कीमतें 4%-6% ज्यादा बढ़ गई हैं। सीमेंट की कीमतें दक्षिण और पूर्व राज्यों में सबसे ज्यादा बढ़ी हैं। ब्रोकरेज का कहना है कि डिमांड में नरमी के बावजूद दक्षिण भारत में सीमेंट की कीमतें बढ़ी हैं। हालांकि इस इंडस्ट्री का मुनाफा और ROCE अभी भी नीचे है। लेकिन FY25-27 के दौरान इंडस्ट्री वॉल्यूम में 7% की सालाना ग्रोथ संभव है। सालाना 18% के Ebitda/टन से मुनाफे को सपोर्ट मिल सकता है। सीएलएसए ने आगे कहा कि सीमेंट सेक्टर से अंबुजा सीमेंट और अल्ट्राटेक सीमेंट को कीमतें बढ़ने से सबसे ज्यादा फायदा मिल सकता है।

                      JUNE 17, 2025 / 1:37 PM IST

                      Stock Market Live Update: सेबी बोर्ड की कल अहम बैठक

                      मार्केट रेगुलेटर सेबी की कल अहम बोर्ड बैठक होगी। QIP और बॉन्ड में निवेश के नियम आसान हो सकते हैं। साथ ही PSUs की डीलिस्टिंग के लिए अलग नियम भी संभव है।

                        JUNE 17, 2025 / 1:35 PM IST

                        Stock Market Live Update: HIND ZINC को राजस्थान के ढेबरी में 250 KT इंटीग्रेटेड जिंक मेटल इकाई लगाने को बोर्ड मंजूरी मिली

                        राजस्थान के ढेबरी में 250 KT इंटीग्रेटेड जिंक मेटल इकाई लगाने को बोर्ड मंजूरी मिली। कंपनी इंटीग्रेटेड जिंक मेटल इकाई पर `12,000 करोड़ रुपये खर्च करेगी। 36 महीने में इकाई का काम पूरा होगा।

                          JUNE 17, 2025 / 1:10 PM IST

                          Stock Market Live Update: डीएलएफ ने प्रीमियम प्रोजेक्ट PRIVANA NORTH की बिक्री से करीब 11,000- 12,000 करोड़ रुपये जुटाए

                          CNBC-TV18 को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक डीएलएफ ने प्रीमियम प्रोजेक्ट PRIVANA NORTH की बिक्री सेकरीब `11,000-`12,000 करोड़ रुपये जुटाए। लॉन्च से 1 हफ्ते के भीतर सभी यूनिट बिके है। लॉन्च के 1 हफ्ते में कुल 1,164 यूनिट बिके है। कुल 1,164 यूनिट में 4-बेडरूम अपार्टमेंट्स की संख्या 1,152 और 12 पेंट हाऊस शामिल है।

                            JUNE 17, 2025 / 1:04 PM IST

                            Stock Market Live Update: डिफेंस शेयरों में तेजी

                            डिफेंस शेयरों में फिर दम दिखाय है। इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूत हुआ। मझगांव डॉक और गार्डन रीच में 3-4 परसेंट की तेजी आई। भारत डाइनेमिक्स और कोचिन शिपयार्ड में भी खरीदारी रही। उधर सोलर इंडस्ट्रीज LIFE HIGH पर पहुंचा।

                              JUNE 17, 2025 / 1:00 PM IST

                              Stock Market Live Update: TVS MOTOR इंडोनेशिया में TVS iQube लॉन्च की

                              इंडोनेशिया में TVS iQube लॉन्च की है। TVS iQube की इंडोनेशिया में शुरुआती कीमत IDR 29.9 मिलियन है।

                                JUNE 17, 2025 / 12:28 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates: QUICK COMMERCE पर जेफरीज की राय

                                क्विक कॉमर्स कंपनियों पर जेफरीज ने कहा कि अमेजन में बेंगलुरू में Q कॉम लॉन्च किया है। अमेजन के Q कॉम पर प्राइसिंग आकर्षक दिखाई दे रहाहै। अमेजन के Q कॉम पर प्राइम मेंबर को ज्यादा डिस्काउंट मिल सकता है। ब्रोकरेज ने कहा कि इससे Eternal और Swiggy के लिए कंपिटीशन बढ़ेगा। हालांकि देर से एंट्री के चलते अमेजन के लिए चीजें आसान नहीं होंगी। जुबिलेंट फूड पर सीएलएसए ने अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके अलावा देवयानी पर ब्रोकरेज ने आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है।

                                  JUNE 17, 2025 / 12:05 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates:SIEMENS ने कंसोर्शियम को 4,100 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                  कंसोर्शियम को 4,100 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। कंसोर्शियम में SIEMENS का हिस्सा 1,230 करोड़ रुपये है। भारत की पहली हाई-स्पीड रेल परियोजना को एडवांस सिग्नलिंग और टेलीकम्युनिकेशन मुहैया कराएगी। 54 महीने में प्रोजेक्ट पूरा करने का लक्ष्य है।

                                    JUNE 17, 2025 / 12:02 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates: Axiscades के शेयरों में लगा 5% का अपर सर्किट

                                    एक्सिसकेड्स टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों पर मंगलवार 17 जून को नजर रहेगी, क्योंकि कंपनी ने भारत में अपनी अत्याधुनिक प्रणालियों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए एक यूरोपीय रक्षा कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं। एक्सिसकेड्स ने यूरोप स्थित इंद्रा के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। रणनीतिक गठबंधन के हिस्से के रूप में इंद्रा एक्सिसकेड्स से रक्षा-संबंधी उत्पाद और सेवाएं प्राप्त करेगी। जिन्हें कंपनी के डिजाइन, विकास, उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला केंद्र के माध्यम से वितरित किया जाएगा।

                                      JUNE 17, 2025 / 11:27 AM IST

                                      Stock Market LIVE Updates:भारतीय छात्रों को तेहरान से बाहर निकाला गया- विदेश मंत्रालय

                                      विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारतीय छात्रों को तेहरान से बाहर निकाला गया है। सुरक्षा के मद्देनजर एंबेसी ने भारतीय छात्रों को तेहरान से निकाला। तेहरान में तनाव के कारण भारतीय नागरिगों को बाहर निकलने का सुझाव जारी है। विदेश मंत्रालय ने कहा कुछ भारतीयों को अमेरिकन बॉर्डर के रास्ते ईरान से निकला गया है। बदलती स्थिति के मुताबिक आगे की एडवाइजरी जारी करेंगे।

                                        JUNE 17, 2025 / 11:09 AM IST

                                        Stock Market LIVE Updates: TATA MOTORS पर सीएलएसए की राय

                                        विदेशी ब्रोकरेज फर्म सीएलएसए ने टाटा मोटर्स पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 805 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि FY26 में JLR को लेकर उनका सतर्क नजरिया है। FY26 में JLR का 5-7% EBIT मार्जिन गाइडेंस सामने आया है। चीन में प्रीमियम PV सेगमेंट में चुनौतियां हैं।

                                          JUNE 17, 2025 / 10:48 AM IST

                                          Stock Market LIVE Updates: TATA MOTORS पर जेफरीज की राय

                                          जेफरीज ने ऑटो स्टॉक पर अपनी रिपोर्ट में कहा कि FY26 के लिए JLR ने कमजोर आउटलुक दिया। FY26 के लिए JLR ने 5-7% EBIT मार्जिन गाइडेंस दिया है। ब्रान्ड और आंतरिक कॉस्ट कंट्रोल पर JLR का फोकस है। ब्रोकरेज ने FY26-28 के लिए EPS अनुमान 12-19% घटाया है। ब्रोकरेज ने इस स्टॉक पर अंडरपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका टारगेट 600 रुपये तय किया है।

                                            JUNE 17, 2025 / 10:37 AM IST

                                            Stock Market LIVE Updates: बाटा ग्रुप ने पैनोस मायटारोस को ग्लोबल सीईओ नियुक्त किया

                                            फुटवियर प्रमुख बाटा समूह ने सोमवार (16 जून) को 15 सितंबर 2025 से प्रभावी अपने नए वैश्विक मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पानोस मायटारोस की नियुक्ति की घोषणा की, जो संदीप कटारिया का स्थान लेंगे, जो 2020 से समूह का नेतृत्व कर रहे हैं।

                                              JUNE 17, 2025 / 10:29 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates:G7 ने इजरायल का किया समर्थन

                                              G7 ने इजरायल का खुलकर समर्थन किया और कहा कि इजरायल को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। ईरान किसी भी सूरत में परमाणु हथियार नहीं रख सकता। ट्रंप ने भी दी चेतावनी, आम लोगों को तुरंत तेहरान खाली करने की सलाह दी। इजराइल और ईरान के बीच 5वें दिन भी जंग जारी है।

                                                JUNE 17, 2025 / 10:23 AM IST

                                                Stock Market LIVE Updates:Garware Hi-Tech ने पेंट प्रोटेक्शन फिल्म की एंटी डंपिंग की जांच शुरू की

                                                चीन से इंपोर्ट होने वाले पेंट प्रोटेक्शन फिल्म की एंटी डंपिंग की जांच शुरू की है। DGTR ने जांच का नोटिफिकेशन जारी किया है।

                                                  JUNE 17, 2025 / 10:21 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates: कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में तेजी

                                                  कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में फिर रौनक लौटी है। CAMS और CDSL में 2-3 परसेंट की तेजी आई। दोनों वायदा के टॉप-5 गेनर्स में शुमार हुए। MCX में भी करीब 2 परसेंट की तेजी देखने को मिल रही है।

                                                    JUNE 17, 2025 / 9:48 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates: सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन

                                                    सेंसेक्स की वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। निफ्टी हल्की कमजोरी के साथ 24900 के नीचे फिसला है।  बैंक निफ्टी फ्लैट रहा, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप में निचले स्तरों से अच्छी रिकवरी देखने को मिली।

                                                      JUNE 17, 2025 / 9:45 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates:रियल्टी शेयरों में अच्छी मजबूती

                                                      रियल्टी शेयरों में अच्छी मजबूती देखने को मिला। रियल्टी इंडेक्स करीब 1 फीसदी चढ़ा। DLF करीब 2 परसेंट चढ़कर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। IT और सरकारी बैंकों में भी खरीदारी रही।

                                                        JUNE 17, 2025 / 9:40 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates: TATA MOTORS पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                                        मॉर्गन स्टैनली ने टाटा मोटर्स पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 715 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि JLR हर मोर्चे पर मजबूत नजर आ रहा है। अर्निंग्स में धीरे-धीरे ही टर्नअराउंड संभव है। FY26 में अर्निंग्स डाउनग्रेड दिख सकता है। जियोपॉलिटिकल, US टैरिफ चुनौतियां सामने है। कमजोर डॉलर, चीन में चुनौतीपू्र्ण र्मैक्रो देखने को मिल रहा है।

                                                          JUNE 17, 2025 / 9:21 AM IST

                                                          Stock Market Live Update: सेंसेक्स फ्लैट, निफ्टी 24950 के आसपास

                                                          बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 120.50 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के साथ 81,659.87 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 50.45 अंक यानी 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ 24,900.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                            JUNE 17, 2025 / 9:08 AM IST

                                                            Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखी बढ़त

                                                            प्री-ओपनिंग में बाजार में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 375.71 अंक यानी 0.46 फीसदी की बढ़त के साथ 82,171.86 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी 174.70 अंक यानी 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ 25,121.20 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                              JUNE 17, 2025 / 8:59 AM IST

                                                              Stock Market Live Update:जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के वीके विजयकुमार की बाजार पर राय

                                                              जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रेटेडजिस्ट वी के विजयकुमार ने कहा कि दिलचस्प बात यह है कि शेयर बाजारों में कोई घबराहट नहीं है। बाजारों पर कोई बड़ा असर तभी पड़ेगा जब ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर देगा, जिससे कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आएगा। अब ऐसा होने की संभावना कम ही दिखती है।

                                                              उन्होंने आगे कहा कि रिटेल निवेशकों की खरीदारी और म्यूचुअल फंड में निवेश जारी रहने से हमारे मार्केट का वैल्यूएशन लंबे समय तक हाई रह सकता है। ऐसे में बाजार में सतर्कता की भावना देखने को मिल सकती है। ऐसे में लॉन्ग टर्म निवेशक किसी करेक्शन का उपयोग फाइनेंशियल सेक्टर के अच्छे भाव पर मिलने वाले क्वालिटी शेयरों में खरीदारी के लिए कर सकते हैं।

                                                                JUNE 17, 2025 / 8:29 AM IST

                                                                Stock Market Live Update: निफ्टी बैंक पर रणनीति

                                                                पहला सपोर्ट 55,800 (20 DEMA)पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 55,350-55,400 (कल का निचला स्तर) पर है। खरीदारी का जोन 55,600-55,700 पर है इसके लिए SL 55,300 पर रहा। वहीं

                                                                पहला रजिस्टेंस 56,000-56,100 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56,400-56,500 पर है। 56,100 फेल होने पर बेचें, स्टॉपलॉस 56,300 पर रहा।

                                                                  JUNE 17, 2025 / 8:24 AM IST

                                                                  Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

                                                                  पहला सपोर्ट 24,800-24,850 (ऑप्शन जोन, 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,700 (कल का निचला स्तर) पर है। तभी खरीदें जब निफ्टी पहले सपोर्ट पर सपोर्ट ले। खरीदारी का जोन 24,800-24,850, पर है इसके लिए स्टॉपलॉस 24,650 पर रहा। पहला रजिस्टेंस 24,950-25,000 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,100-25,200 पर है। 24,950-25,000 फेल होने पर बेचें, स्टॉपलॉस 25,100 पर है।

                                                                    JUNE 17, 2025 / 8:20 AM IST

                                                                    Stock Market Live Update:आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के सुंदर केवट की बाजार पर राय

                                                                    आशिका इंस्टीट्यूशनल इक्विटी के टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट सुंदर केवट ने कहा कि मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबल अनिश्चितता बढ़ने के बावजूद भारतीय बाजार में मजबूती बनी रही। ईरान पर इजरायली हमलों के कारण भू-राजनीतिक स्थिति में तेजी से बदलाव आया है जिससे तेल सप्लाई और रीजनल स्थिरता में संभावित बाधा की आशंका बढ़ गई है। इससे ग्लोबल निवेशक चिंतित हैं।

                                                                      JUNE 17, 2025 / 8:19 AM IST

                                                                      Stock Market Live Update: 16 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                                      16 जून को मजबूत रुख के साथ बंद हुए। निफ्टी आज 24,950 पर भी पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 677.55 अंक या 0.84 फीसदी बढ़कर 81,796.15 पर और निफ्टी 227.90 अंक या 0.92 फीसदी बढ़कर 24,946.50 पर बंद हुआ।

                                                                        JUNE 17, 2025 / 8:18 AM IST

                                                                        Stock Market Live Update: HDFC Securities की नागराज शेट्टी की राय

                                                                        निफ्टी का ट्रेंड पॉजिटिव है। इंडेक्स 24,500 - 25,100 के बड़े दायरे में है और फिलहाल इस रेंज में नीचे से ऊपर की ओर आगे बढ़ रहा है। निफ्टी के लिए 25,100 - 25,200 के जोन में रेजिस्टेंस होगा। वही, 24,800 के स्तर पर पहला सपोर्ट है।

                                                                          JUNE 17, 2025 / 7:59 AM IST

                                                                          Stock Market Live Update: ICICI प्रू MF ने खरीदे एशियन पेंट के शेयर

                                                                          ICICI प्रूडेंशियल म्युचुअल फंड ने ब्लॉक डील में एशियन पेंट के 85 लाख शेयर खरीदे। कल RIL ने शेयर बेचे थे । वहीं आज विशाल मेगा मार्ट में 10% की बड़ी ब्लॉक डील संभव है। करीब 12% डिस्काउंट के साथ 110 रुपये प्रति शेयर पर सौदा संभव है।

                                                                            JUNE 17, 2025 / 7:57 AM IST

                                                                            Stock Market Live Update: BIOCON का 4,500 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च हुआ

                                                                            BIOCON का 4,500 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च हुआ। साढ़े 9% डिस्काउंट पर करीब 323 रुपए प्रति शेयर इंडिकेटिव प्राइस तय किया।

                                                                              JUNE 17, 2025 / 7:56 AM IST

                                                                              Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है ग्लोबल संकेत

                                                                              डॉनल्ड ट्रंप के सोशल मीडिया TRUTH में बयान के बाद ग्लोबल बाजारों से संकेत कमजोर होने शुरू किया। डाओ फ्यूचर्स करीब 200 प्वाइंट नीचे फिसला। गिफ्ट निफ्टी ने भी बढ़त गंवाई। क्रूड 70 तक फिसलने के बाद एक बार फिर 74 के करीब पहुंचा है। इधर कल अमेरिकी बाजार में ऊपरी स्तरों से दबाव बना। इस बीच BIOCON का 4,500 करोड़ रुपए का QIP लॉन्च हुआ। साढ़े 9% डिस्काउंट पर करीब 323 रुपए प्रति शेयर इंडिकेटिव प्राइस तय किया। इस बीच ईरान-इजरायल तनाव और बढ़ने के संकेत मिल रहे है। ट्रंप ने आम लोगों को फौरन तेहरान खाली करने को कहा। G7 समिट छोड़कर अमेरिका के लिए निकले। कहा- ईरान के पास न्यूक्लियर हथियार नहीं होने चाहिए । ईरान आम जन की रक्षा के लिए डील साइन करे।

                                                                                JUNE 17, 2025 / 7:55 AM IST

                                                                                मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।