Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 18, 2025 / 3:39 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स 139 अंक टूटा, निफ्टी 24850 के नीचे हुआ बंद, ऑटो शेयरों में रही बढ़त

Stock Market Highlight:सेंसेक्स 139 प्वाइंट गिरकर 81,445 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 41.35 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,812.05 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlight: फेड आउटकम से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप- स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। IT, PSE, मेटल शेयरों में दबाव रहा जबकि फार्मा, रियल्टी, एनर्जी इंडेक्स गिरकर बंद हुआ। ऑटो, निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ। सेंसेक्स 139 प्वाइंट गिरकर 81,445 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 41.35 अंक यानी 0.17 फीसदी की ग

 Stock Market Highlight: फेड आउटकम से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
Stock Market Highlight: फेड आउटकम से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए।
JUNE 18, 2025 / 3:34 PM IST

Stock Market Highlight: सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए

फेड आउटकम से पहले बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स, निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। मिडकैप- स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। IT, PSE, मेटल शेयरों में दबाव रहा जबकि फार्मा, रियल्टी, एनर्जी इंडेक्स गिरकर बंद हुआ। ऑटो, निफ्टी बैंक बढ़त के साथ बंद हुआ।

सेंसेक्स 139 प्वाइंट गिरकर 81,445 पर बंद हुआ जबकि निफ्टी 41.35 अंक यानी 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,812.05 के स्तर पर बंद हुआ।

    JUNE 18, 2025 / 3:28 PM IST

    Stock Market Live Update: BSE पर मोतीलाल ओसवाल

    मोतीलाल ओसवाल ने कैपिटल मार्केट स्टॉक पर कहा कि एक्सपायरी में शिफ्ट से कंपनी के मार्केट शेयर पर असर पड़ सकता है। इसलिए उन्होंने इसकी रेटिंग घटा दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर न्यूट्रल कॉल दी है। इसका टारगेट 2300 रुपये तय किया है।

      JUNE 18, 2025 / 3:18 PM IST

      Stock Market Live Update: INFOSYS ने Adobe के साथ करार किया

      इंफोसिस ने Adobe के साथ करार किया है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और AI के लिए करार किया। डिजिटल मार्केटिंग ट्रांसफॉर्मेशन और AI के लिए करार किया।

        JUNE 18, 2025 / 3:01 PM IST

        Stock Market Live Update: INDUSIND BANK पर नोमुरा की राय

        नोमुरा ने इंडसइंड बैंक पर रेटिंग को अपग्रेड किया है। ब्रोकरेज ने इस पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 700 रुपये से बढ़ाकर 1050 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि FY27F तक RoA सुधरकर 1% संभव है। 1-साल के फॉरवर्ड PE के 0.9x मल्टीपल पर वैल्युएशन महंगा नहीं है। उनके मुताबिक प्रमोटर हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए RBI की मंजूरी मिले तो निवेशकों की चिंता घटेगी।

          JUNE 18, 2025 / 2:27 PM IST

          Stock Market Live Update: दिन के निचले स्तर पर बाजार

          बाजार दिन के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा। निफ्टी में करीब 100 प्वाइंट की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में गिरावट रही जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली हावी हुई ।

            JUNE 18, 2025 / 1:56 PM IST

            Stock Market Live Update: ऊपरी स्तरों पर नहीं टिका बाजार

            ऊपरी स्तरों पर  बाजार नहीं टिक पाया। day high से करीब सवा सौ प्वाइंट फिसलकर निफ्टी 24800 के करीब पहुंचा है। हालांकि बैंक निफ्टी में मजबूती कायम है,  लेकिन मिडकैप और स्मॉल कैप फिसले है।

              JUNE 18, 2025 / 1:47 PM IST

              Stock Market Live Update: One MobiKwik Systems के करोड़ों शेयर का लॉक-इन खत्म

              One MobiKwik Systems के कुछ शेयरों के लिए छह महीने का लॉक-इन पीरियड खत्म हुआ तो भाव टूट गए। निचले स्तर पर खरीदारी के बावजूद शेयर संभल ही नहीं पाए और यह नीचे फिसलता गया। ब्रोकरेज फर्म नुवामा अल्टरनेटिव एंड क्वांटिटेटिव रिसर्च के कैलकुलेशन के मुताबिक इसके 3.8 करोड़ शेयरों का लॉक-इन खत्म हुआ है। इसके चलते ओवरऑल इसके शेयरों को लेकर सेंटिमेंट निगेटिव हुआ और यह 8% टूट गया।

                JUNE 18, 2025 / 1:33 PM IST

                Stock Market Live Update: BSE पर जेफरीज की राय

                जेफरीज ने बीएसई पर राय देते हुए कहा कि सेबी ने F&O की वीकली एक्सपायरी के दिन तय किये हैं। NSE को मंगलवार तो BSE को गुरुवार की एक्सपायरी मिली है। गुरुवार को एक्सपायरी शिफ्ट होने से वॉल्यूम पर 5-10% का असर पड़ने की आशंका है। ब्रोकरेज ने इसका EPS अनुमान 1-2% घटाया है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर होल्ड रेटिंग दी है। इसका टारगेट 2900 रुपये तय किया है।

                  JUNE 18, 2025 / 1:11 PM IST

                  Stock Market Live Update: नए FASTag टोल सिस्टम का एलान

                  रोड, ट्रांसपोर्ट मंत्री नितिन गडकरी ने नए FASTag toll system का ऐलान किया। अब 3,000 रुपये में annual pass बनेगा। वैलिडिटी सालभर या 200 ट्रिप्स होगी। cars, jeeps, और vans जैसे छोटे वाहनों पर 15 अगस्त से लागू होगा।

                    JUNE 18, 2025 / 1:10 PM IST

                    Stock Market Live Update: नया स्टोर खुलने से दौड़ा डीमार्ट

                    उत्तर प्रदेश में पहला स्टोर खोलने से एवेन्यू सुपरमार्ट में जोश देखने को मिल रहा है। शेयर साढ़े तीन परसेंट उछलकर वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। कंपनी के कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 121 हुई है।

                      JUNE 18, 2025 / 12:55 PM IST

                      Stock Market Live Update: TRENT पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                      इस रिटेल स्टॉक पर मॉर्गन स्टैनली ने कहा कि कंपनी के मैनेजमेंट को टारगेट हासिल होने का भरोसा है। कंपनी FY23 के मुकाबले FY32 में 10 गुना रेवेन्यू के लक्ष्य पर कायम है। ब्रोकरेज ने इस पर ओवरवेट रेटिंग दी है। इसका टारगेट 6359 रुपये तय किया है।

                        JUNE 18, 2025 / 12:49 PM IST

                        Stock Market Live Update: AVENUE SUPERMART पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                        मॉर्गन स्टैनली ने डीमार्ट के स्टॉक पर अंडरवेट नजरिया अपनाया है। इस पर 3260 रुपये का लक्ष्य दिया है। उनका कहना है कि आगरा के रतन मॉल में कंपनी ने स्टोर खोला है। गाजियाबाद के बाद आगरा में भी कंपनी ने स्टोर खोला है। यूपी में विस्तार पर कंपनी की नजर बनी हुई है।

                          JUNE 18, 2025 / 12:45 PM IST

                          Stock Market Live Update:VEDANTA ने HZL में 1.6% हिस्सेदारी बेची

                          कंपनी ने HZL में 1.6% हिस्सेदारी बेची है। HZL में 1.6% हिस्सा 3,028 करोड़ रुपये में बेचा है।

                            JUNE 18, 2025 / 12:25 PM IST

                            Stock Market Live Update:ALEMBIC PHARMA के करखड़ी यूनिट को मिला EIR

                            गुजरात में करखड़ी यूनिट API-III को US FDA से EIR मिला है। यूनिट की जांच 17 से 21 मार्च को हुई थी।

                              JUNE 18, 2025 / 12:09 PM IST

                              Stock Market Live Update: मई में UK की रिटेल महंगाई दर 3.4% पर आया

                              मई में UK की रिटेल महंगाई दर 3.4% पर आया। UK मई महंगाई दर 3.5% से घटकर 3.4% पर रहा जबकि UK मई महंगाई दर 3.4% पर रहा।

                                JUNE 18, 2025 / 11:35 AM IST

                                Stock Market Live Update: AVENUE SUPERMART पर मॉर्गन स्टैनली की राय

                                मॉर्गन स्टैनली ने AVENUE SUPERMART पर अंडरवेट रेटिंग की राय दी है और स्टॉक के लिए 3260 रुपये का लक्ष्य दिया है। आगरा के रतन मॉल में कंपनी ने स्टोर खोला। गाजियाबाद के बाद आगरा में भी स्टोर खोला है। यूपी में विस्तार पर कंपनी की नजर रहेगी।

                                  JUNE 18, 2025 / 11:05 AM IST

                                  Stock Market Live Update: Voltas पर सीएलएसए की राय

                                  सीएलएसए ने वोल्टाज पर राय देते हुए कहा कि अप्रैल-मई में रूम AC की डिमांड में तेज गिरावट दर्ज की गई है। बेमौसम बारिश के चलते रूम AC की डिमांड में गिरावट नजर आई। हालांकि गर्मी के चलते उत्तर भारत में जून में डिमांड अच्छी देखने को मिली। -VoltBek की पॉजिटिव ग्रोथ कायम है। इसके लिए FY25 भी अच्छा रहा था। ब्रोकरेज ने FY26-28CL के लिए इसका EBITDA का अनुमान घटाया है। ब्रोकरेज ने इस पर होल्ड रेटिंग दी है। इसका टारगेट 1235 रुपये तय किया है।

                                    JUNE 18, 2025 / 10:30 AM IST

                                    Stock Market Live Update: MCX पर भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा

                                    चांदी में तेजी देखने को मिला। MCX पर भाव रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। चांदी का भाव 1.10 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के करीब पहुंचा। चांदी ने 1,09,635 किलोग्राम का नया स्तर छुआ।

                                      JUNE 18, 2025 / 10:27 AM IST

                                      Stock Market Live Update: Voltas पर नोमुरा की राय

                                      नोमुरा ने वोल्टाज न्यूट्रल कॉल दी है। इसका टारगेट 1290 रुपये तय किया है। ब्रोकरेज का कहना है कि गर्मी में कुलिंग प्रोडक्ट की डिमांड घटने से चुनौती बढ़ी है। अप्रैल में कंपनी के मार्केट शेयर में बढ़ोतरी नजर आई है। इसके डिमांड का ट्रेंड कमजोर है। इसमें 6-8 हफ्ते की चैनल इंवेंटरी नजर आई है। इसमें आगे हाई सिंगल डिजिट मार्जिन बरकरार रहने की उम्मीद है।

                                        JUNE 18, 2025 / 10:14 AM IST

                                        Stock Market Live Update: इंडसइंड बैंक पर नोमुरा की राय

                                        ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा (Nomura) न सिर्फ इंडसइंड बैंक के शेयर की रेटिंग बढ़ाई है, बल्कि उसके टारगेट प्राइस को भी 50% बढ़ाकर 1,050 रुपये कर दिया है। इससे पहले ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 700 रुपये तय किया गया था।इनमें कॉरपोरेट गवर्नेंस में सुधार के लिए बोर्ड की प्रतिबद्धता, नए लीडरशिप की तलाश और FY26 को एक 'क्लीन स्लेट' के साथ शुरुआत करने का स्पष्ट इरादा शामिल हैं।

                                          JUNE 18, 2025 / 10:00 AM IST

                                          Stock Market Live Update: ब्लॉक डील के बाद 5% टूटा हिंदुस्तान जिंक का शेयर

                                          डिस्काउंट पर ब्लॉक डील से हिंदुस्तान जिंक करीब 5 परसेंट टूटा है और वायदा का टॉप लूजर बना। डील 1.89% हिस्से की हुई । लार्ज ट्रेड की कुल वैल्यू 3848 करोड़ रुपए है। प्रोमोटर वेदांता की हिस्सेदारी बेचने की खबरें है।

                                            JUNE 18, 2025 / 9:54 AM IST

                                            Stock Market Live Update: टॉप गियर में ऑटो शेयर

                                            टॉप गियर में आज ऑटो शेयर नजर आ रहे है। ऑटो इंडेक्स करीब 1.5 फीसदी चढ़ा है। मारुति, आयशर और TVS मोटर करीब 2 परसेंट चढ़े है। साथ ही रियल्टी, फार्मा और डिफेंस शेयरों में भी रौनक देखने को मिला।

                                              JUNE 18, 2025 / 9:40 AM IST

                                              Stock Market Live Update: Hindustan Zinc के शेयर बेचेगी Vedanta

                                              वेदांता ने हिंदुस्तान जिंक के शेयरों की बिक्री के लिए एक ब्लॉक डील शुरू की है। सीएनबीसी-टीवी18 को सूत्रों के हवाले से यह जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक इस ब्लॉक डील के जरिए हिंदुस्तान जिंक के ₹3,018.2 करोड़ के शेयरों की बिक्री हो सकती है। इसका असर आज न सिर्फ हिंदुस्तान जिंक बल्कि वेदांता के शेयरों पर भी दिख सकता है।

                                                JUNE 18, 2025 / 9:20 AM IST

                                                Stock Market Live Update: सेंसेक्स 235 अंक टूटा, निफ्टी 24850 के नीचे

                                                18 जून को बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। सेंसेक्स 103.45 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 81,479.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 23.60 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 24,829.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                  JUNE 18, 2025 / 9:06 AM IST

                                                  Stock Market Live Update:सेंसेक्स 200 अंक टूटा, निफ्टी 24,800 के आसपास

                                                  प्री-ओपनिंग में बाजार में दबाव देखने को मिल रहा है। सेंसेक्स 197.14 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के साथ 81,402.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 42.35 अंक यानी 0.2 फीसदी की गिरावट के साथ 24,805.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा

                                                    JUNE 18, 2025 / 8:53 AM IST

                                                    Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

                                                    पहला सपोर्ट 24,800-24,850 (कल का low, 20 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 24,700-24,750 (सोमवार को low, ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 24,950-25,000 (रेंज का शिखर, ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25,150-25,200 (पॉलिसी के बाद का शिखर) पर रहा। पहले सपोर्ट पर खरीदें, पहली रजिस्टेंस पर बेचें। बड़े सपोर्ट/रजिस्टेंस का स्टॉप लॉस रखें।

                                                      JUNE 18, 2025 / 8:53 AM IST

                                                      Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                      बैंक निफ्टी अब RBI पॉलिसी लेवल के नीचे है। बैंक निफ्टी दिन के निचले स्तर के करीब बंद हुआ। अगर बाजार गिरा तो बैंक निफ्टी गिरावट को लीड करेगा। कल 55800 यानी 20 DEMA के नीचे बंद हुआ। पहला रजिस्टेंस 55,800-56,000 (20 और 10 DEMA) पर है। 56,000 के ऊपर शॉर्ट कवरिंग 56,300 तक भी ले जा सकती है। पहला सपोर्ट 55,500-55,600 (ऑप्शंस जोन) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 55,000-55,200 पर है। अगर 55,500 टूटा तो 55,200 तक भी जा सकता है।

                                                        JUNE 18, 2025 / 8:38 AM IST

                                                        Stock Market Live Update: HDFC Securities के नंदीश शाह की बाजार पर राय

                                                        निफ्टी ने 25,000 के रेजिस्टेंस तोड़ने की नाकाम कोशिश की और गिरावट के साथ बंद हुआ। इंट्राडे में दबाव के बीच, निफ्टी टेक्निकल तौर पर कंसोलिडेशन में रह सकता है। ट्रेडर्स को 24,700 के स्तर पर नजर हो रही । इंडेक्स के लिए अहम सपोर्ट स्तर यहीं है।

                                                          JUNE 18, 2025 / 8:26 AM IST

                                                          Stock Market Live Update: Mirae Asset Sharekhan के अनुज चौधरी की बाजार पर राय

                                                          Mirae Asset Sharekhan के अनुज चौधरी ने कहा कि मध्य पूर्व में भू-राजनीतिक तनाव रुपये पर दबाव डाल सकता है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और एफआईआई की बिकवाली भी रुपये पर दबाव डाल सकती है। हालांकि मध्य-पूर्व में तनाव कम होने पर रुपये में सुधार देखने को मिल सकता है। ट्रेडर्स अमेरिका से खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। अमेरिकी डॉलर की स्पॉट कीमत 85.90 रुपये से 86.60 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

                                                            JUNE 18, 2025 / 8:16 AM IST

                                                            Stock Market Live Update: हिंदुस्तान जिंक में ब्लॉक डील संभव

                                                            हिंदुस्तान जिंक में आज 3000 करोड़ रुपये की ब्लॉक डील हो सकती है। प्रोमोटर वेदांता 1.6% हिस्सा बेच सकता है । 7% डिस्काउंट के साथ फ्लोर प्राइस 452 रुपये है।

                                                              JUNE 18, 2025 / 8:09 AM IST

                                                              Stock Market Live Update: NSE को मिली मंगलवार की एक्सपायरी

                                                              मार्केट रेगुलेटर सेबी ने F&O की वीकली एक्सपायरी के दिन तय कर दिए। मंगलवार को NSE, तो गुरुवार को BSE की वीकली एक्सपायरी होगी। एक सितंबर से फैसला लागू होगा।

                                                                JUNE 18, 2025 / 8:06 AM IST

                                                                Stock Market Live Update: ईजरायल- ईरान की भीषण जंग जारी

                                                                ईजरायल और ईरान के बीच लगातार 6ठें दिन भीषण जंग जारी है। ट्रंप बोले ईरान सब्र की परीक्षा न ले। बिना शर्त आत्मसमर्पण करे। इधर ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई का भी पलटवार किया और कहा-इजरायल को गंभीर परिणाम

                                                                भुगतना होगा।

                                                                  JUNE 18, 2025 / 8:06 AM IST

                                                                  Stock Market Live Update: ईरान-इजरायल संकट से क्रूड में उबाल

                                                                  ब्रेंट का भाव 77 डॉलर के पार निकला है। वही चांदी भी चमकी है। MCX पर रिकॉर्ड 1 लाख 9 हजार के पार निकला है।

                                                                    JUNE 18, 2025 / 8:05 AM IST

                                                                    Stock Market Live Update: कैसे मिल रहे है ग्लोबल संकेत

                                                                    ईरान-इजरालय के संघर्ष के बीच भारतीय बाजारों के लिए कमजोर संकेत मिल रहे है। गिफ्ट निफ्टी में हल्की कमजोरी देखने को मिल रहा है। एशिया भी नरम है। कल अमेरिकी INDICES में एक परसेंट तक की गिरावट रही। उधर FIIs की कैश में खरीदारी रही। लॉन्ग शॉर्ट रेश्यो में भी थोड़ा सुधार हुआ। इस बीच ब्रेंट का भाव 77 डॉलर के पार निकला है। वही चांदी भी चमकी है। MCX पर रिकॉर्ड 1 लाख 9 हजार के पार निकला है।

                                                                      JUNE 18, 2025 / 8:04 AM IST

                                                                      मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                      सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।