Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 19, 2024 / 3:47 PM IST

Closing Bell - निफ्टी बैंक नए शिखर पर बंद, सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग

Closing Bell- आज बाजार में शुरुआती तेजी के बाद उतार-चढ़ाव देखने को मिला। वहीं बैंक निफ्टी ने शानदार तेजी दिखाते हुए नया रिकॉर्ड हाई हिट किया। बैंक निफ्टी नये हाई पर बंद हुआ। निफ्टी के अन्य सेक्टोरल इंडेक्स में निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स, निफ्टी पीएसयू इंडेक्स, निफ्टी आईटी इंडेक्स को छोड़कर बाकी के सारे सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए

Closing Bell- बुधवार 19 जून को उतार-चढ़ाव भरे सत्र में भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुए। सेंसेक्स 36.45 अंक या 0.05 प्रतिशत ऊपर 77,337.59 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 41.90 अंक या 0.18 प्रतिशत नीचे 23,516.00 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1430 शेयर बढ़े जबकि 1969 शेयर गिरे। वहीं 62 शेयर अपरिवर्तित रहे। निफ्टी के टॉप गेनर्स स्टॉक्स में एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई

बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी आज जोरदार तेजी दिखाते हुए  पहली बार 51,900 के पार निकल गया
बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी आज जोरदार तेजी दिखाते हुए पहली बार 51,900 के पार निकल गया
JUNE 19, 2024 / 3:42 PM IST

RUPEE AT CLOSE- रुपया 4 पैसे कमजोर होकर बंद

भारतीय रुपया आज कमजोरी के साथ बंद हुआ। रुपया 4 पैसे कमजोर होकर बंद हुा। डॉलर के मुकाबल रुपया 4 पैसे कमजोर होकर 83.45/$ पर बंद हुआ।

    JUNE 19, 2024 / 3:35 PM IST

    Closing Bell - सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग लेकिन बैंक निफ्टी की नये रिकॉर्ड लेवल पर बंद

    एक्सपायरी के दिन बैंक निफ्टी जोश में नजर आया। निफ्टी बैंक नए शिखर पर बंद होने में कामयाब रहा। सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग देखने को मिली। मिडकैप इंडेक्स में ऊपर से बिकवाली नजर आई। बैंकिंग, IT शेयरों में खरीदारी रही। रियल्टी, PSE, इंफ्रा इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए

      JUNE 19, 2024 / 3:29 PM IST

      Stock Market Live Updates- बीएसई बैंक इंडेक्स 3 परसेंट चढ़ा

      बीएसई बैंक इंडेक्स (BSE Bank index) में बढ़त देखने को मिली। BSE Bank index 3 परसेंट चढ़कर कारोबार करता नजर आया। इसमें शामिल Axis Bank, HDFC Bank, ICICI Bank के शेयरों में 3% की बढ़त देखने को मिली

        JUNE 19, 2024 / 3:28 PM IST

        Stock Market Live Updates- Trent में दिख सकती है 8% की तेजी- मोतीलाल ओसवाल

        मोतीलाल ओसवाल को ट्रेंट (Trent) के शेयर में 8% की तेजी दिख रही है। मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज ने कंपनी के मजबूत ग्रोथ ड्राइवर्स, इंडस्ट्री-लीडिंग परफॉर्मेंस और मजबूत वित्तीय अनुमानों का हवाला देते हुए ट्रेंट स्टॉक पर अपनी 'खरीदें' रेटिंग बरकरार रखी। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 5,800 रुपये का लक्ष्य मूल्य भी निर्धारित किया है, जो स्टॉक में 8 प्रतिशत की तेजी का संकेत देता है।

          JUNE 19, 2024 / 3:26 PM IST

          Stock Market Live Updates- रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया सहायक कंपनी में 20.38 करोड़ रुपये का करेगी निवेश

          रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया (Restaurant Brands Asia) सहायक कंपनी में 20.38 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। रेस्टोरेंट ब्रांड्स एशिया सहायक कंपनी PT Sari Burger Indonesia (BK Indonesia) में प्रिफरेंशियल शेयरों के जरिए 20.38 करोड़ रुपये का निवेश करने जा रही है।

            JUNE 19, 2024 / 3:22 PM IST

            Stock Market Live Updates- बीएसई पीएसयू इंडेक्स में 1% की गिरावट

            बीएसई पीएसयू इंडेक्स (BSE PSU index) में गिरावट देखने को मिली है। इंडेक्स में आज 1% की गिरावट नजर आई है। इसमें शामिल Mazagon Dock, BEML, Bharat Dynamics के शेयर टॉप लूजर्स लिस्ट शामिल रहे

              JUNE 19, 2024 / 3:19 PM IST

              Stock Market Live Updates- IDFC First Bank में लाखों शेयरों में हुई डील

              आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) में लाखों शेयरों में डील हुई है। बैंक 10.11 लाख शेयरों में सौदा हुआ है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक एक ही बंच में इतने शेयरों में ट्रेड हुआ है।

                JUNE 19, 2024 / 3:17 PM IST

                Stock Market Live Updates- CROMPTON CONSUMER पर मॉर्गन स्टैनली की इक्वल-वेट रेटिंग


                मॉर्गन स्टैनली ने क्रॉम्प्टन कंज्यूमर पर इक्वल-वेट रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 323 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2025 में इलेक्ट्रिकल कंज्यूमर ड्यूरेबल्स उद्योग 7-9% की दर से बढ़ेगा। प्रीमियम, एनर्जी एफिसिएंट और प्रौद्योगिकी उन्नत उत्पादों की उच्च मांग के साथ उपभोक्ताओं की प्राथमिकताएं बदल रही हैं। क्रॉम्पटन 2.0 मार्जिन को बनाए रखते हुए ग्रोथ पर फोकस करना जारी रखेगा

                  JUNE 19, 2024 / 3:15 PM IST

                  Stock Market Live Updates- रामा पेपर मिल्स ने मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट किया बंद

                  रामा पेपर मिल्स (Rama Paper Mills) ने अपना मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट बंद कर दिया है। कंपनी ने उत्तर प्रदेश में manufacturing plant को अस्थायी रूप से बंद कर दिया। कंपनी का कहना है कि वित्तीय संकट के कारण प्लांट किया गया है

                    JUNE 19, 2024 / 3:12 PM IST

                    Stock Market Live Updates- AXIS BANK खरीदेगा MAX LIFE कंपनी में अतिरिक्त हिस्सा

                    मैक्स लाइफ (MAX LIFE) कंपनी में एक्सिस बैंक (AXIS BANK) अतिरिक्त हिस्सेदारी करेगा। MAX LIFE में ए्क्सिस बैंक 0.97% हिस्सा खरीदेगा। AXIS BANK 336 करोड़ रुपये में हिस्सा खरीदेगा।

                      JUNE 19, 2024 / 3:04 PM IST

                      Stock Market Live Updates- एसबीआई को बॉन्ड से 20000 करोड़ रुपये तक जुटाने को मंजूरी


                      भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को प्राइवेट प्लेसमेंट से रकम जुटाने को मंजूरी मिल गई है। बैंक को FY25 में पब्लिक इश्यू से रकम जुटाने को मंजूरी मिल गई है। बैंक को बॉन्ड से 20000 करोड़ रुपये तक जुटाने को बोर्ड की मंजूरी मिली है।

                        JUNE 19, 2024 / 3:00 PM IST
                        Stock Market Live Updates- भेल का डायरेक्टर बने राजेश कुमार द्विवेदी
                        भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के टॉप मैनेजमेंट लेवल पर फेरबदल हुआ है। राजेश कुमार द्विवेदी को कंपनी के डायरेक्टर फाइनेंस पद पर नियुक्त किया गया है।
                          JUNE 19, 2024 / 2:53 PM IST

                          Stock Market Live Updates- VARUN BEVERAGES पर सीएलएस ने दी बुलिश सलाह


                          सीएलएसए ने वरुण बेवरेजेज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1977 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ग्रोथ को बनाए रखने के लिए अफोर्डिब्लिटी, नए क्षेत्र और प्रोडक्ट्स बढ़ा रही है। कंपनी ने चाय, कॉफी और फलों के रस की तुलना में बेहतर अफोर्डिब्लिटी दिखाई है। इसके साथ ही अधिग्रहण ग्रोथ इंजन की रफ्तार बनाये रखते हैं।

                            JUNE 19, 2024 / 2:41 PM IST

                            Stock Market Live Updates- 22 जून को होने वाली GST काउंसिल की बैठक का एजेंडा

                            22 जून को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में। फर्टिलाइजर को GST से बाहर करने पर फैसला संभव है। फिलहाल अभी फर्टिलाइजर पर 5 फीसदी GST लगता है। कई रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स विवाद के निपटारे पर भी चर्चा संभव है। इसके अलावा इस बैठक में ऑनलाइन गेमिंग के टैक्स विवाद पर भी चर्चा संभव है। इसे सेंट्रल एक्साइज के सेक्शन 11C के तर्ज पर लाने की तैयारी है। केंद्र और राज्य सरकारों को टैक्स माफी का अधिकार संभव है। इसके अलावा 22 जून को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में टोबैक प्रोडक्ट को लेकर भी सफाई संभव है। सिगरेट, बीडी और स्मोकलेस टोबैको पर सफाई संभव है। एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर GST 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जाना संभव है। इसके अलावा सोलर कुकर पर GST 18 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी किया जा सकता है।

                              JUNE 19, 2024 / 2:23 PM IST

                              Stock Market Live Updates- इंडस टावर में खरीदारी का अच्छा मौका : SBI सिक्योरिटीज के सनी अग्रवाल


                              आज ब्लॉक डील के लिहाज से काफी एक्शन भरा दिन रहा है। आज बाजार में करीब 21 हजार करोड़ृ रुपए के 4 बड़े सौदे हुए हैं। इंडस टावर में 58.75 करोड़ शेयरों का सौदा हुआ है। इस लार्ज ट्रेड का वैल्यू 18,811 करोड़ रुपए रहा है। इंडस टावर में 22 फीसदी इक्विटी के लिए ये सौदा हुआ है। इसमें Vodafone PLC के हिस्सा बेचने की खबरें हैं। INDUS TOWERS की ब्लॉक डील और टेलीकॉम सेक्टर पर खास चर्चा करते हुए शेयरखान के रिसर्च हेड संजीव होता ने कहा कि लार्ज ट्रेड के बाद इंडस टावर्स में आज आई गिरावट लंबे नजरिए से खरीद का एक अच्छा मौका है। संजीव का मानना है कि पूरा टेली सेक्टर अच्छा है। लेकिन इसमें भी भारती एयरटेल ही सबसे अच्छा लग रहा है।

                                JUNE 19, 2024 / 2:07 PM IST

                                Stock Market Live Updates- दोपहर 2 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                आज दोपहर 2 बजे के आस-पास सेंसेक्स 130.07 अंक या 0.17 प्रतिशत ऊपर 77,431.21 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 12.00 अंक या 0.05 प्रतिशत नीचे 23,545.90 पर नजर आया।

                                  JUNE 19, 2024 / 1:58 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- सुकुमा एक्सपोर्ट्स देगा बोनस शेयर


                                  सुकुमा एक्सपोर्ट्स (SAKUMA EXPORTS) बोनस शेयर देने की योजना बना रहा है। कंपनी की 1 जुलाई को बैठक होने जा रही है। इस बैठक कंपनी का बोर्ड बोनस शेयर देने पर विचार कर सकता है

                                    JUNE 19, 2024 / 1:49 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- बीएसई मेटल इंडेक्स 1% गिरा

                                    बीएसई मेटल इंडेक्स (BSE Metal index) की चमक आज फीकी पड़ गई है। मेटल इंडेक्स में तकरीबन 1% की गिरावट नजर आई। इसमें शामिल Jindal Stainless, Hindalco, Coal India जैसे स्टॉक्स टॉप लूजर्स स्टॉक्स लिस्ट में शामिल रहे

                                      JUNE 19, 2024 / 1:39 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- MUTHOOT FINANCE पर बर्नस्टीन ने दिया 2000 का टारगेट


                                      बर्नस्टीन ने इंडसइंड बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 2000 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि गोल्ड लोन कारोबार के लिए आगे एक लंबी और चमकदार राह दिख रही है। भारत में सोने के प्रति भारतीय परिवारों के अतृप्त प्रेम की वजह से ये सेगमेंट बहुत अनोखा बन जाता है। कंपनी इस सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी है।

                                        JUNE 19, 2024 / 1:30 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- वोडाफोन पीएलसी हिस्सेदारी बिक्री से ऋणदाताओं को करेगी भुगतान

                                        वोडाफोन पीएलसी (Vodafone Plc) इंडस टावर्स (Indus Towers) में हिस्सेदारी बिक्री से प्राप्त रकम का उपयोग ऋणदाताओं को भुगतान करने के लिए करेगी। वोडाफोन पीएलसी ने इंडस टावर्स में 15,300 करोड़ रुपये के 48.47 करोड़ शेयर (18 प्रतिशत) बेचे हैं। हिस्सेदारी बिक्री के बाद, इंडस टावर्स में हिस्सेदारी 3.1% रह गई है। हिस्सेदारी से प्राप्त आय का उपयोग इसके मौजूदा ऋणदाताओं का पैसा चुकाने के लिए किया जाएगा।

                                          JUNE 19, 2024 / 1:15 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- INDUSIND BANK पर बर्नस्टीन ने आउटपरफॉर्म रेटिंग


                                          बर्नस्टीन ने इंडसइंड बैंक पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 1800 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि इसकी एनबीएफसी जैसे लोन बुक कंपोजीशन और कमजोर डिपॉजिट फ्रेंचाइजी को देखते हुए कंपनी को क्वासी-एनबीएफसी के रूप में देखना चाहिए। बैंक पोटेंशियल रेट ईजींग साइकल के लिए अच्छी स्थिति में है। FY24-26 के बीच, कंपनी का RoE 15-16% होने की उम्मीद है।

                                            JUNE 19, 2024 / 1:02 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                            आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 122.39 अंक या 0.16 प्रतिशत ऊपर 77,423.53 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 7.30 अंक या 0.03 प्रतिशत नीचे 23,550.60 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1539 शेयर बढ़े। जबकि 1799 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 75 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                              JUNE 19, 2024 / 12:52 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स 26 जून को डिविडेंड पर करेगा विचार

                                              हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (Hindustan Aeronautics) की 26 जून को बैठक होने जा रही है। बोर्ड की बैठक में कंपनी द्वारा FY24 के लिए फाइनल डिविडेंड देने पर विचार किया जायेगा

                                                JUNE 19, 2024 / 12:41 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- ZOMATO पर यूबीएस हुए बुलिश


                                                जोमैटो पर यूबीएस ने खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 250 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी ने पेटीएम के टिकटिंग व्यवसाय को हासिल करने के लिए हो रही चर्चा की पुष्टि की है। पेटीएम के टिकटिंग व्यवसाय का अधिग्रहण कंपनी की 'गोइंग-आउट' ऑफरिंग के साथ मेल खाता है। बैक ऑफ द एनवलप कैलकुलेशन उचित वैल्यूएशन का सुझाव दे रहा है।

                                                  JUNE 19, 2024 / 12:32 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- Kavveri Telecom को मिला नया परचेज ऑर्डर

                                                  कावेरी टेलीकॉम प्रोडक्ट्स (Kavveri Telecom Products) को नया परचेज ऑर्डर मिला है। कंपनी को 10.9 लाख रुपये का ऑर्डर मिला है। कंपनी को ये ऑर्डर Radio frequency products एवं Antennas के लिए मिला है।

                                                    JUNE 19, 2024 / 12:22 PM IST

                                                    Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                    आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 68.99 अंक या 0.09 प्रतिशत ऊपर 77,370.13 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 19.70 अंक या 0.08 प्रतिशत नीचे 23,538.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1469 शेयर बढ़े। जबकि 1839 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 75 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                      JUNE 19, 2024 / 12:14 PM IST

                                                      Stock Market Live Updates - फर्टिलाइजर शेयरों में जोरदार एक्शन, 6% भागा चंबल फर्टिलाइजर

                                                      फर्टिलाइजर शेयरों की चाल पर नजर डालें तो चंबल फर्टिलाइजर 27 रुपए यानी 6.16 फीसदी की बढ़त के साथ 465 रुपए के आसपास दिख रहा है। वहीं, फर्टिलाइजर एंड केमिकल ट्रावनकोर (फैक्ट) 56.20 रुपए यानी 6.48 फीसदी की बढ़त के साथ 921 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। वहीं कोरोमंडर इंटरनेशनल 3.05 फीसदी की बढ़त के साथ 1,578.50 रुपए पर दिख रहा है। वहीं, राष्ट्रीय केमिकल्स में 7.24 फीसदी की तेजी नजर आ रही है। हालांकि टाटा केमिकल्स और जीएनएफसी लाल निशान में हैं। लेकिन GSFC और दीपक फर्टिलाइजर में करीब 4 फीसदी की तेजी देखने को मिल रही है। 22 जून को होने वाली GST काउंसिल की बैठक में फर्टिलाइजर को GST से बाहर करने पर विचार किया जा सकता है। इस खबर की वजह से ही आज ये शेयर भागे हैं।

                                                        JUNE 19, 2024 / 11:56 AM IST

                                                        Crude price : कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, OMCs,पेंट और एयरलाइन शेयरों पर दबाव


                                                        कच्चे तेल की कीमतों में लगातार तीसरे दिन उछाल, डिमांड बढ़ने के अनुमानों से ब्रेंट का भाव 85 डॉलर के पार निकल गया है। क्रूड का भाव बढ़ने के आज OMCs,पेंट और एयरलाइन शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इंडिगो एयरलाइंस का संचालन करने वाली कंपनी इंटरग्लोब एविएशन के शेयर 61.50 रुपए यानी 1.43 फीसदी की कमजोरी के साथ 4238 रुपए के आसपास दिख रहे हैं। वहीं, एशियन पेंट के शेयर 23.85 रुपए यानी 0.82 फीसदी की गिरवाट के साथ 2893 रुपए के आसपास कारोबार कर रहे हैं। वहीं, बर्जर पेंट्स 2.70 रुपए यानी 0.54 फीसदी की कमजोरी के साथ 500 के करीब करोबर कर रहा है। HPCL 10.55 रुपए यानी 1.99 फीसदी की कमजोरी के साथ 519 रुपए के आसपास कारोबार पर रहा है।

                                                          JUNE 19, 2024 / 11:42 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- जी एंटरटेनमेंट के सीएफओ रोहित कुमार गुप्ता ने दिया इस्तीफा

                                                          ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ZEEL) ने 17 जून को कहा कि उसने मुकुंद गलगली को कंपनी का कार्यवाहक मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नियुक्त किया है। उसके वर्तमान सीएफओ रोहित कुमार गुप्ता ने व्यक्तिगत कारणों से अपना पद छोड़ने का फैसला किया है।

                                                          गलगली 17 वर्षों से अधिक समय से ZEE समूह के साथ हैं। वे वर्तमान में कंपनी की वाणिज्यिक और रणनीतिक पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। वे 19 जून, 2024 से अंतरिम सीएफओ के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

                                                            JUNE 19, 2024 / 11:29 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- Gland Pharma के 1 करोड़ से ज्यादा शेयरों में हुई डील

                                                            ग्लैंड फार्मा (Gland Pharma) के शेयरों में आज बड़ी डील हुई। Gland Pharma के शेयरों में 1.02 करोड़ शेयरों (करीब 6.2% equity) में सौदा हुआ। इस डील की कुल वैल्यू करीब 1,815 करोड़ रुपये रही।

                                                              JUNE 19, 2024 / 11:19 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- 38 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                              ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 38 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली।

                                                                JUNE 19, 2024 / 11:11 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- ZF Commercial के लाखों शेयरों में हुआ सौदा

                                                                जेएफ कमर्शियल (ZF Commercial) के लाखों शेयरों में सौदा हुआ है। ZF Commercial के करीब 14.3 लाख शेयरों में डील हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है।

                                                                  JUNE 19, 2024 / 11:03 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                  आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 47.47 अंक या 0.06 प्रतिशत नीचे 77,253.67 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 51.90 अंक या 0.22 प्रतिशत नीचे 23,506 पर नजर आया।

                                                                    JUNE 19, 2024 / 10:53 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- 20 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                    ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 20 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                      JUNE 19, 2024 / 10:46 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- 84 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                      ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 84 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला

                                                                        JUNE 19, 2024 / 10:35 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- इंडिया VIX की स्थिति

                                                                        कल वोलैटिलिटी 13 अंक से नीचे रही, जिससे तेजड़ियों को राहत मिली, हालांकि पिछले छह लगातार कारोबारी सत्रों में पहली बार इसमें बढ़त हुई। कल वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 12.82 से बढ़कर 12.97 पर पहुंच गया।

                                                                          JUNE 19, 2024 / 10:25 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

                                                                          F&O बैन में जोड़े गए स्टॉक:जीएनएफसी, पीरामल एंटरप्राइजेज हैं। F&O बैन में रखे गए स्टॉक:बलरामपुर चीनी मिल्स, हिंदुस्तान कॉपर, इंडिया सीमेंट्स, सेल, सन टीवी नेटवर्क हैं। F&O बैन से हटाए गए स्टॉक जीएमआर एयरपोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर हैं

                                                                          F&O के अंतर्गत आने वाले प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी को पार कर जाते हैं।

                                                                            JUNE 19, 2024 / 10:14 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- इंडस टावर्स में लाखों शेयरों में हुआ लेन-देन


                                                                            इंडस टावर्स (Indus Towers) के लाखों शेयरों में ट्रेडिंग हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी के 51.61 लाख शेयरों में लेन-देन हुआ है। ये ट्रेडिंग 17 बंच में हुई है ऐसा Bloomberg की रिपोर्ट में बताया गया है

                                                                              JUNE 19, 2024 / 10:05 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                              आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 155.32 अंक या 0.20 प्रतिशत ऊपर 77,456.46 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 15.30 अंक या 0.06 प्रतिशत ऊपर 23,573.20 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1355 शेयर बढ़े। जबकि 1745 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 99 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                                JUNE 19, 2024 / 9:58 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट लेवल बैंक निफ्टी के लिए 50,048-49,892 और 49639 पर दिखाई दिये। पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस बैंक निफ्टी के लिए 50,554-50,710 और 50,963 पर नजर आ रहे हैं।

                                                                                  JUNE 19, 2024 / 9:48 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                  पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट निफ्टी के लिए 23,515-23,497 और 23,466 पर नजर आ रहे हैं। जबकि पिवट प्वांइट पर आधारित रेजिस्टेंस 23,576-23,595 और 23,625 के लेवल पर दिखाई दे रहे हैं।

                                                                                    JUNE 19, 2024 / 9:41 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- आज के बाजार का Trade setup

                                                                                    18 जून को बाजार पॉजिटिव जोन में रहा। कल भी बाजार में नया हाई बनता दिखा। वहीं, वोलैटिलिटी डेढ़ महीने के निचले स्तर पर आ गई। मंगलवार को निफ्टी 50 इंडेक्स 92 अंक चढ़कर 23,558 पर पहुंच गया। बाजार जानकारों का मानना ​​है कि अगर यह 23,500-23,400 को जोन में टिके रहने में सफल रहा तो फिर इसमें 23,800-24,000 का स्तर देखने को मिल सकता।

                                                                                      JUNE 19, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- निफ्टी में 23,300 से नीचे की गिरावट से बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है

                                                                                      एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि मंगलवार को मजबूत शुरुआत के बाद निफ्टी एक दायरो में घूमता रहा। निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक और दिन सुस्त चाल दिखाई। पिछले कुछ दिनों से, निफ्टी इंट्राडे आधार पर साइडवेज कारोबार करता रहा लेकिन अंततः यह 23,500 से ऊपर चला गया है। यहा से इसका रुझान पॉजिटिव दिख रहा है। निफ्टी के लिए 23,300 पर सपोर्ट है। 23,300 से नीचे की गिरावट से बिकवाली का दबाव बढ़ सकता है। वहीं, ऊपर की तरफ इसमें 23,800 की ओर बढ़ने की उम्मीद दिख रही है।

                                                                                        JUNE 19, 2024 / 9:20 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates-नए शिखर पर खुला बाजार

                                                                                        आज 19 जून को लगातार दूसरे दिन बाजार नये शिखर पर खुला है। सेंसेक्स और निफ्टी ने नया हाई हिट किया है। मिडकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुलता हुआ नजर आया।

                                                                                          JUNE 19, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- आज 19 जून को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                          कोटक सिक्योरिटीज के हेड इक्विटी रिसर्च श्रीकांत चौहान का कहना है कि कल निफ्टी-सेंसेक्स ने 23579.05/77366.77 का नया ऑल टाइम हाई बनाया। एक उम्मीद भरी रैली के बाद निफ्टी 92 अंक ऊपर बंद हुआ जबकि सेंसेक्स 308 अंक ऊपर क्लोज हुआ। तकनीकी रूप से देखें तो एक गैप अप ओपनिंग के बाद बाजार ने पूरे दिन पॉजिटिव रुख बनाए रखा। डेली और इंट्राडे चार्ट पर निफ्टी ने हायर हाई और हायर लो फॉर्मेशन बनाए रखा है, जो वर्तमान स्तरों और तेजी आने का संकेत हैं।

                                                                                          ट्रेंड फॉलो करने वाले ट्रेडर्स के लिए, 23500/77000 अहम सपोर्ट लेवल होगा। जब तक बाजार इन लेवल्स से ऊपर कारोबार कर रहा है, तब तक तेजी का माहौल बने रहने की संभावना है। ऊपरी स्तर पर बाजार हमें 23700-23750/77600-77800 तक बढ़ता दिख सकता सकता है। दूसरी तरफ 23500/77000 से नीचे फिसले पर माहौल बदल सकता है। इस लेवल से नीचे जाने पर ट्रेडर्स लॉन्ग पोजीशन से बाहर निकलते दिख सकते हैं।

                                                                                            JUNE 19, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                                            RUPEE OPENS- 3 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                                            भारतीय रुपये की आज मजबूती के साथ शुरुआत हुई है। रुपया 3 पैसे मजबूत खुला है। डॉलर के मुकाबले रुपया 83.41/$ के मुकाबले 83.38/$ पर खुला है

                                                                                              JUNE 19, 2024 / 8:53 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- कल 18 जून को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                              कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में जोश देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी आज नए शिखर पर बंद हुए हैं। मिडकैप इंडेक्स की रिकॉर्ड क्लोजिंग हुई है। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिली है। रियल्टी, PSE और बैंकिंग शेयरों में भी खरीदारी रही। IT,एनर्जी, और इंफ्रा इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए। फार्मा, FMCG और मेटल शेयरों पर दबाव देखने को मिला है। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 77301 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 92 अंक चढ़कर 23558 पर बंद हुआ है।

                                                                                              बैंक निफ्टी 439 अंक चढ़कर 50441 पर बंद हुआ है। जबकि मिडकैप इंडेक्स 264 अंक चढ़कर 55490 पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंक निफ्टी के 12 में से 11 शेयरों में खरीदारी रही। रुपया 15 पैसे मजबूत होकर 83.41 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।

                                                                                                JUNE 19, 2024 / 8:43 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- DEE DEVELOPMENT ENGINEERS का आज खुलेगा IPO


                                                                                                आज Piping solutions देने वाली कंपनी DEE DEVELOPMENT ENGINEERS का IPO खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 193 से 203 रुपए प्रति शेयर के बीच है। इस इश्यू से कंपनी 418 करोड़ जुटाएगी। एंकर निवेशकों ने इसमें 125 करोड़ रुपए लगाये हैं।

                                                                                                  JUNE 19, 2024 / 8:34 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- 22 जून होगी GST काउंसिल की अहम बैठक


                                                                                                  GST काउंसिल की अहम बैठक 22 जून होगी। फर्टिलाइजर को GST से बाहर करने पर विचार हो सकता है। अभी 5 परसेंट टैक्स लगता है। इसके साथ ही, रेट्रोस्पेक्टिव टैक्स के मामलों के निपटारे के लिए संशोधन पर भी फैसला संभव है

                                                                                                    JUNE 19, 2024 / 8:21 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- ZF COMMERCIAL Vehicle Control Systems India में हो सकती है ब्लॉक डील

                                                                                                    ZF COMMERCIAL Vehicle Control Systems India में आज ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है। Wabco Asia द्वारा ZF COMMERCIAL Vehicle Control Systems India में 5% हिस्सा बेचा जा सकता है। ये सौदा 1423 करोड़ रुपए में होने की उम्मीद है।

                                                                                                      JUNE 19, 2024 / 8:13 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- ग्लैंड फार्मा में 5% इक्विटी बेच सकता है फोसुन फार्मा


                                                                                                      ग्लैंड फार्मा में फोसुन फार्मा 5% इक्विटी बेच सकता है। करीब 5 परसेंट डिस्काउंट पर ये सौदा हो सकता है। माना जा रहा है कि इस डील में 1750 रुपए प्रति शेयर पर फ्लोर प्राइस नजर आ सकती है।

                                                                                                        JUNE 19, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- Sansera Engineering में ब्लॉक डील संभव

                                                                                                        आज बाजार में Sansera Engineering में भी ब्लॉक डील देखने को मिल सकती है। ब्लॉक डील के जरिए साढ़े 11 परसेंट से ज्यादा हिस्सा बिक सकता है। ये CNBC-आवाज़ की एक्सक्लूसिव खबर है।

                                                                                                          JUNE 19, 2024 / 7:54 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- वोडाफोन बेच सकती है इंडस टावर्स में हिस्सेदारी

                                                                                                          बाजार में आज कई सारी ब्लॉक डील हो सकती हैं। INDUS TOWERS में VODAFONE PLC 10% तक हिस्सा बेच सकती है। 10 परसेंट डिस्काउंट पर 310 से 341 रुपए की प्राइस रेंज में ये डील देखने को मिल सकती है।

                                                                                                            JUNE 19, 2024 / 7:40 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- 19 जून का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                            गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।