Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 19, 2025 / 3:38 PM IST

Stock Market Highlight: वौलेटिलिटी के बीच सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में हुए बंद, ऑटो शेयरों ने किया आउटपरफॉर्म

Stock Market Highlight:कारोबार के अंत में सेंसेक्स 82.79 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 81,361.87 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 18.80 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 24,793.25 के स्तर पर बंद हुआ।

Stock Market Highlight:निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार कारोबार करता नजर आया और सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। रियल्टी, मेटल, IT शेयरों में बिकवाली रही। ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 82.79 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 81,361.87 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 18.80

Stock Market Highlight:निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार कारोबार करता नजर आया और सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई।
Stock Market Highlight:निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार कारोबार करता नजर आया और सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई।
JUNE 19, 2025 / 3:34 PM IST

Stock Market Highlight:सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट हुई क्लोजिंग

निफ्टी वीकली एक्सपायरी पर दायरे में बाजार कारोबार करता नजर आया और सेंसेक्स, निफ्टी की फ्लैट क्लोजिंग हुई। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही। बैंकिंग शेयरों में दबाव रहा। रियल्टी, मेटल, IT शेयरों में बिकवाली रही। ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स 82.79 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 81,361.87 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 18.80 अंक यानी 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 24,793.25 के स्तर पर बंद हुआ।

    JUNE 19, 2025 / 3:05 PM IST

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 24900, 25000 और 25100 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 24800, 24700 और 24600 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 55800, 56000 और 56200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 55000, 55200 और 55000 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

      JUNE 19, 2025 / 2:38 PM IST

      Stock Market Live Update: HCLTech ने US की कंपनी JUST ENERGY के साथ करार किया

      US की कंपनी JUST ENERGY के साथ करार किया है। AI आधारित बिजनेस ट्रांसफॉर्मेशन के लिए करार किया है।

        JUNE 19, 2025 / 2:15 PM IST

        Stock Market Live Update:डिफेंस सेक्टर पर ICRA का आउटलुक पॉजिटिव

        डिफेंस सेक्टर पर ICRA का आउटलुक पॉजिटिव है। ICRA के मुताबिक सेक्टर में ग्रोथ के कई ट्रिगर मौजूद हैं। ICRA के मुताबिक FY26 में 15%–17% रेवेन्यू ग्रोथ संभव है। मजबूत ऑर्डर बुक, FY2025 तक OB/OI रेश्यो 4.4x पर रह सकता है। FY26 में ऑपरेटिंग मार्जिन 25%–27% संभव है। आत्मनिर्भर भारत, FDI में छूट जैसी पॉलिसी से बूस्ट मिला। घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर है।

          JUNE 19, 2025 / 2:01 PM IST

          Stock Market Live Update:क्रूड ने बिगाड़ा बाजार का मूड

          ईरान-इजरायल के गहराते संघर्ष से क्रूड 77 डॉलर के पार निकला है। बाजार का भी मूड बिगड़ा है। मिडकैप-स्मॉलकैप में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। दोनों करीब 2-2 परसेंट टूटे है। बैंक निफ्टी पर भी दबाव रहा। हालांकि वीकली एक्सपायरी पर निफ्टी फ्लैट रहा। दिग्गज रिलायंस और HDFC बैंक सहारा दे रहे हैं।

            JUNE 19, 2025 / 1:23 PM IST

            Stock Market Live Update: SWIGGY पर IIFL की राय

            IIFL ने SWIGGY पर खरीदारी की राय के साथ शेयर पर कवरेज शुरु की और इसके लिए 535 रुपये का टारगेट दिया है। फूड डिलीवरी में इटरनल से 5-7 तिमाही पीछे है। क्विक कॉमर्स में ब्लिंकिट से 3-8 तिमाही पीछे है। FY25-28 के बीच 28% CAGR रेवेन्यू संभव है। FY27 तक EBITDA पॉजिटिव होने की उम्मीद है। FY28 तक मुनाफा पॉजिटिव होने की उम्मीद है।

              JUNE 19, 2025 / 1:14 PM IST

              Stock Market Live Update: निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स 2% फिसले

              सरकारी बैंकों में आज सबसे ज्यादा बिकवाली, करीब दो परसेंट फिसला निफ्टी PSU बैंक इंडेक्स, 3% से ज्यादा गिरे केनरा, यूनियन, इंडियन बैंक और बैंक ऑफ इंडिया, वहीं मॉर्गन स्टैनली की कमजोर रिपोर्ट के बाद IT शेयरों में भी दबाव, साथ ही मेटल और रियल्टी भी फिसले

                JUNE 19, 2025 / 1:11 PM IST

                Stock Market Live Update: BIOCON पर एचएसबीसी की राय

                एचएसबीसी ने बायोकॉन पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 390 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कर्ज चुकाने के लिए `4,500 करोड़ रुपये का QIP लॉन्च किया है। सफल QIP से लीवरेज बढ़ेगा। नए बायोसिमिलर्स का विस्तार टर्नअराउंड के लिए जरूरी है। FDA अप्रूवल और US में इंसुलिन Aspart की लॉन्चिंग अहम है।

                  JUNE 19, 2025 / 12:30 PM IST

                  Stock Market Live Update: मिडकैप इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंचा

                  मिडकैप इंडेक्स दिन के निचले स्तर पर पहुंचा। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली बढ़ी है। मिडकैप इंडेक्स 1% से ज्यादा फिसला है। ब्रेंट का भाव $77/bbl के पार निकला है।

                    JUNE 19, 2025 / 12:07 PM IST

                    Stock Market Live Update:MTAR Tech ने Weatherford के साथ 10 साल का करार किया

                    Weatherford के साथ 10 साल का करार किया है। FY27 से सालाना 90 करोड़ रुपये का ऑर्डर लागू किया।

                      JUNE 19, 2025 / 11:45 AM IST

                      Stock Market Live Update: TITAN पर सिटी का राय

                      टाइटन पर राय देते हुए सिटी ने कहा पिछले साल से इस बार कंपिटीशन ज्यादा है, लेकिन कंपनी का खराब दौर खत्म हो गया है। मार्जिन का मौजूदा स्तर स्थिर नजर आता है। वहीं 2-3 साल में तनिष्क ने मेकिंग चार्ज को तर्कसंगत बनाया है। कंपनी ने ग्रोथ के लिए स्केल बढ़ाने पर जोर दिया है। कंपनी के मुताबिक स्केल और स्ट्रैटेजिक वैल्यू बढ़ाने के लिए ही M&A करेंगे। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। इसका टारगेट 3800 रुपये तय किया है।

                        JUNE 19, 2025 / 11:15 AM IST

                        Stock Market Live Update: टॉप 5 निजी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के खिलाफ IRDAI ने शुरु की जांच

                        टॉप 5 निजी हेल्थ इंश्योरेंस कंपनियों के खिलाफ IRDAI ने जांच शुरू की है। दोषी पाए जाने पर पेनाल्टी भी लगाई जा सकती है। महंगे हेल्थ प्रीमियम, क्लेम रिजेक्शन पर सख्ती होगी। स्टार हेल्थ इंश्योरेंस पर पहले से जांच जारी की। प्रीमियम बढ़ोतरी, क्लेम रिजेक्शन 30% के करीब रहा। वित्त मंत्रालय ने IRDAI को एक्शन लेने को कहा है।

                          JUNE 19, 2025 / 11:09 AM IST

                          Stock Market Live Update: TRENT पर मैक्वायरी की राय

                          मैक्वायरी ने ट्रेंट पर आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है। इसका लक्ष्य 7200 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि 5–10 साल में सालाना 25% सेल्स ग्रोथ का कंपनी का लक्ष्य है। नए स्टोर, नई कैटेगिरी और कॉस्ट कंट्रोल पर कंपनी का फोकस रहेगा। कंपनी का STAR फॉर्मेट को लेकर सतर्क नजरिया है। सप्लाई चेन टेक निवेश से फैशन स्पेस में कंपिटीशन में मदद मिल सकती है।

                            JUNE 19, 2025 / 10:42 AM IST

                            Stock Market Live Update: SAMCO Securities के ओम मेहरा की बाजार पर राय

                            बुधवार को निफ्टी बैंक ने मई के निचले स्तर से बने ट्रेंडलाइन का सम्मान किया है और 55,000 के सुपरट्रेंड को बनाए रखा। निफ्टी बैंक का डेली 53 पर है, जोकि कुछ सतर्कता का नजरिया पेश करता है। कुल मिलाकर, निफ्टी बैंक फिलहाल राइजिंग सपोर्ट ट्रेंडलाइन में फंसा है। निफ्टी बैंक के फिलहाल 55,200 - 56,200 के दायरे में बने रहने की उम्मीद है।

                              JUNE 19, 2025 / 10:38 AM IST

                              Stock Market LIVE Updates: क्विक कॉमर्स और FMCG शेयरों में रौनक

                              क्विक कॉमर्स और FMCG शेयरों में रौनक देखने को मिला। टाटा कंज्यूमर करीब डेढ़ परसेंट चढ़कर निफ्टी का टॉप गेनर बना। जुबिलेंट फूड्स में भी तेजी आई। उधर स्विगी करीब 4 परसेंट भागा है, तो इटरनल में भी जोश देखने को मिला।

                                JUNE 19, 2025 / 10:08 AM IST

                                Stock Market Live Update: बाजार में रिकवरी का मूड

                                कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी का मूड देखने को मिल रहा है। वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी निचले स्तरों से 100 प्वाइंट सुधरकर 24800 के करीब पहुंचा है। बैंक निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। INDIA VIX 3% फिसलकर 14 के नीचे आया।

                                  JUNE 19, 2025 / 10:00 AM IST

                                  Stock Market Live Update: कल्पतरु ने ₹1,590 करोड़ के IPO के लिए प्राइस बैंड तय किया

                                  रियल्टी डेवलपर कल्पतरु लिमिटेड ने अपने आईपीओ के लिए 387 रुपये से 414 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया। यह आईपीओ 24 जून को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा।जबकि 26 जून को समाप्त होगी।निवेशक एक लॉट में न्यूनतम 36 शेयरों तथा उसके गुणकों में बोली लगा सकते हैं। कंपनी के पब्लिक ऑफर में 1,590 करोड़ रुपये तक का नया शेयर जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि ऑफर का पैसा कंपनी को मिलेगा।

                                    JUNE 19, 2025 / 9:54 AM IST

                                    Stock Market Live Update: IKS के शेयर 3% टूटे, ब्लॉक डील में 30 लाख शेयरों का सौदा हुआ

                                    Inventurus Knowledge Solutions (IKS हेल्थ) के शेयर में गुरुवार 19 जून को शुरुआती कामकाज के दौरान 3% से ज्यादा कमजोरी देखने को मिली। ब्लॉक डील में 30 लाख शेयरों का सौदा हुआ, जो कि कंपनी की कुल इक्विटी का 1.75% है। ब्लॉक डील में इस शेयरों का सौदा औसतन 1,659 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर हुआ और इसकी कुल साइज 499 करोड़ रुपये रही। ब्लॉक डील के लिए फ्लोर प्राइस बुधवार के क्लोजिंग भाव से करीब 2.6% कम था।

                                      JUNE 19, 2025 / 9:42 AM IST

                                      Stock Market Live Update: 5th जेनरेशन फाइटर जेट बनाने के लिए EoI जारी

                                      Advanced Medium Combat Aircraft बनाने की दिशा में सरकार ने पहला कदम उठाया। 5th जेनरेशन फाइटर जेट बनाने के लिए EoI जारी किया। 16 अगस्त बोली लगाने का मौका मिला। पहले फेज में प्रोटोटाइप के लिए कंपनी का चयन होगा।

                                        JUNE 19, 2025 / 9:40 AM IST

                                        Stock Market Live Update:डिफेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी

                                        डिफेंस शेयरों में अच्छी खरीदारी देखने को मिल रहा है। इंडेक्स करीब एक परसेंट मजबूत हुआ। मझगांव डॉक और भारत डायनेमिक्स वायदा के टॉप गेनर्स में शामिल हुआ। उधर कोचिन शिपयार्ड और मिश्र धातु में भी रौनक देखने को मिल रही है ।

                                          JUNE 19, 2025 / 9:19 AM IST

                                          Stock Market Live Update:सेंसेक्स 130 अंक टूटा,निफ्टी 24,800 के नीचे

                                          बाजार में गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 129.86 अंक यानी0.16 फीसदी की गिरावट के साथ 81,314.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 45.50 अंक यानी0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 24,767.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                            JUNE 19, 2025 / 9:08 AM IST

                                            Stock Market Live Update: प्री-ओपनिंग में बाजार में दिखा दबाव

                                            प्री-ओपनिंग में बाजार में गिरावट चाल नजर आई। सेंसेक्स 21.81 अंक यानी 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 81,412.69 के स्तर पर कारोबार कर रहा जबकि निफ्टी 27.55अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 24,784.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा।

                                              JUNE 19, 2025 / 8:52 AM IST

                                              Stock Market Live Update: HDFC Securities के नंदीश शाह की बाजार पर राय

                                              निफ्टी एक बार 25,000 के अहम रेजिस्टेंस स्तर को पार करने में नाकाम रहा है। इंट्राडे दबाव के बाद पोजिशनल तौर पर इंडेक्स कंसोलिडेशन में है। निफ्टी के लिए 24,700 के स्तर पर अहम सपोर्ट है। वहीं, ऊपर की ओर 25,000 के स्तर पर रेजिस्टेंस बना हुआ है।

                                                JUNE 19, 2025 / 8:49 AM IST

                                                Stock Market Live Update: बैंक निफ्टी पर रणनीति

                                                बैंक निफ्टी में बेहद उतार-चढ़ाव देखने को मिला। बैंक निफ्टी ट्रेडिंग लायक नहीं रह गया है। कल इसने 55,500-56,000 की रेंज बचाया। 55,500 के करीब खरीदें और स्टॉप लॉस 55,400 पर पहुंचा। 56,000 पार ना हो पाने पर ही बेचें और स्टॉप लॉस 56,100 पर पहुंचा।

                                                  JUNE 19, 2025 / 8:47 AM IST

                                                  Stock Market Live Update: निफ्टी पर रणनीति

                                                  पहला सपोर्ट 24,700-24,750 (पिछले 2 दिन का निचला स्तर) पर है। बड़ा सपोर्ट 24,650-24,700 (ऑप्शन जोन) पर है। 24,650-24,700 तक की गिरावट में थोड़ा-थोड़ा खरीदें। ऑप्शन खरीदें, फ्यूचर नहीं, इसके साथ आपको पहले से लगा SL मिलेगा। पहला रजिस्टेंस 24,800-24,850 (20 DEMA, न्यूट्रल जोन) पर रहा। बड़ा रजिस्टेंस 24,900-24,950 (ऑप्शन जोन) पर है। 24,950 के ऊपर निकले तो बड़ा short squeeze होगा। 24,900-24,950 फेल होने पर ही बिकवाली करें।

                                                    JUNE 19, 2025 / 8:30 AM IST

                                                    Stock Market Live Update: जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर की राय

                                                    जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर का कहना है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण घरेलू बाजार शुरुआती बढ़त को बरकरार रखने में विफल रहा। हालांकि, मांग में सुधार की उम्मीद में ऑटो और कंज्यूमर डिस्क्रिशनरी शेयरों में तेजी आई। घरेलू मैक्रो स्थितियों में मजबूती को देखते हुए बाजार का लॉन्ग टर्म आउटलुक अच्छा है। ग्लोबल फ्रंट पर स्थितियों के साफ होने तक निवेशकों अब अच्छी क्वालिटी वाले लार्ज कैप शेयरों पर फोकस कर सकते हैं। इसके अलावा बाजार की नजर US फेड के फैसलों पर रहेगी। टैरिफ़ के खतरे के कारण महंगाई बढ़ने की संभावना को देखते हुए FOMC दरों में कटौती करने से बच सकता है।

                                                      JUNE 19, 2025 / 8:23 AM IST

                                                      Global Market Cues: इजरायल-ईरान संकट पर ट्रंप ने क्या कहा

                                                      डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान ने बातचीत करने में देर कर दी है। उन्होंने कहा कि ईरान को पहले ही ऐसा कर लेना चाहिए थे। अब हालात युद्ध में बदले, इससे पहले ही ईरान को सही फैसला लेना होगा। अमेरिका ईरान पर हमला भी कर सकता है। नेतन्याहू को अपना आक्रामक अभियान जारी रखना होगा। ईरान ने भी ट्रंप को दो टूक सुनाते हुए कहा है कि हम आत्मसमर्पण करने वालों में से नहीं हैं। अमेरिका की सैन्यु घुसपैठ से उसे भारी नुकसान होगा।

                                                        JUNE 19, 2025 / 8:10 AM IST

                                                        Stock Market Live Update: रेट कट ना करने पर पॉवेल पर भड़के ट्रंप

                                                        US FED के इस फैसले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। ब्याज दरों में कटौती नहीं करने पर उन्होंने फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल की आलोचना की और कहा कि FED की दरें कम से कम 2% कम होनी चाहिए।ट्रंप ने Fed चेयरमैन पॉवेल को 'STUPID' कहा ।

                                                          JUNE 19, 2025 / 8:08 AM IST

                                                          Stock Market Live Update: FED ने ब्याज दरों में बदलाव नहीं किए

                                                          अमेरिकी केंद्रीय बैंक यानी फेडरल रिजर्व ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है और दर 4.25%-4.5% की रेंज में बरकरार रखी है। साल के अंत तक दरों में 2 बार कटौती के संकेत दिए हैं। फेड का यह फैसला महंगाई दर बढ़ने और धीमी आर्थिक ग्रोथ के अनुमानों के चलते लिया गया है। 2026 और 2027 में 1-1 बार कटौती के संकेत भी दिए हैं।

                                                            JUNE 19, 2025 / 8:06 AM IST

                                                            Stock Market Live Update: जियो फाइनेंस की सब्सिडियरी बना JPB

                                                            जियो फाइनेंस ने Jio Payments Bank में SBI से करीब 8 करोड़ शेयर खरीदे। 104 करोड रुपये में सौदे के बाद जियो पेमेंट्स बैंक जियो फाइनेंस की सब्सिडियरी बनी। अब तक SBI के साथ ज्वाइंट वेंचर में कारोबार चल रहा था।

                                                              JUNE 19, 2025 / 8:04 AM IST

                                                              Stock Market Live Update:18 जून को कैसी रही थी बाजार की चाल

                                                              18 जून को भारतीय इक्विटी इंडेक्स मामूली गिरावट के साथ बंद हुए और निफ्टी 24,850 से नीचे चला गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 138.64 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 81,444.66 पर और निफ्टी 41.35 अंक या 0.17 फीसदी की गिरावट के साथ 24,812.05 पर हुआ

                                                                JUNE 19, 2025 / 8:04 AM IST

                                                                मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।