Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News JUNE 23, 2025 / 3:51 PM IST

Closing Bell - अमेरिकी-ईरान हमलों से बाजार में दिखी उथल-पुथल, निफ्टी 25,000 से नीचे, सेंसेक्स 540 अंक गिर कर बंद

Closing Bell - बाजार में गिरावट के बीच डिफेंस शेयरों में खरीदारी दिखी। PSE, मेटल इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। IT, ऑटो, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। बैंकिंग, फार्मा शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी 141 प्वाइंट गिरकर 24,972 पर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 511 प्वाइंट गिरकर 81,897 पर बंद हुआ

Closing Bell -अमेरिकी-ईरान हमलों से बाजार में उथल-पुथल देखने को मिली। निफ्टी 25,000 से नीचे गिर कर बंद हुआ। वहीं सेंसेक्स 540 अंक गिर कर बंद हुआ। आज सोमवार 23 जून को भारतीय इक्विटी इंडेक्स नकारात्मक नोट पर बंद हुए और निफ्टी 25,000 के आसपास नजर आया। निफ्टी में ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी पोर्ट्स के शेयर प्रमुख गेनर्स स्टॉक्स में शामिल रहे। जबकि इंफोस

ईरान के Strait of Hormuz बंद होने की आशंका से बाजार में दबाव दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट पर कारोबार करते नजर आये
ईरान के Strait of Hormuz बंद होने की आशंका से बाजार में दबाव दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों गिरावट पर कारोबार करते नजर आये
JUNE 23, 2025 / 3:40 PM IST

Rupee at Close : रुपया 16 पैसे गिर कर बंद

भारतीय रुपये में आज जोरदार गिरावट देखने को मिली। डॉलर के मुकाबले ये कमजोर कारोबार करता रहा। बाजार के अंत में रुपया डॉलर के मुकाबले 16 पैसे कमजोर होकर 86.75/ डॉलर के स्तर पर बंद हुआ

    JUNE 23, 2025 / 3:37 PM IST

    Closing Bell- निफ्टी 141 प्वाइंट गिरकर 24,972 पर बंद

    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार गिर कर बंद हुआ। IT, ऑटो, FMCG इंडेक्स गिरावट पर बंद हुए। बैंकिंग, फार्मा शेयरों में दबाव देखने को मिला। निफ्टी 141 प्वाइंट गिरकर 24,972 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 511 प्वाइंट गिरकर 81,897 पर बंद हुआ। निफ्टी बैंक 194 प्वाइंट गिरकर 56,059 पर बंद हुआ।

      JUNE 23, 2025 / 3:29 PM IST

      Stock Market Live Updates- निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 4% की बढ़त

      निफ्टी के सेक्टोरल इंडेक्सेस में मीडिया इंडेक्स बढ़त पर कारोबार कर रहा है। इसमें बढ़त जारी है। निफ्टी मीडिया इंडेक्स में 4% की देखने को मिली। इसमें शामिल जी एंटरटेनमेंट, नजारा टेक्नोलॉजीज में सबसे ज्यादा तेजी देखने को मिली

        JUNE 23, 2025 / 3:26 PM IST

        Stock Market Live Updates- सोलार इंडस्ट्रीड को 158 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला

        सोलार इंडस्ट्रीड को 158 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी की सब्सिडियरी को रक्षा मंत्रालय से डिफेंस प्रोडक्ट सप्लाई के लिए यह ऑर्डर मिला है।

          JUNE 23, 2025 / 3:23 PM IST

          Stock Market Live Updates- जेफरीज ने पॉलीकैब इंडिया पर दी खरीदारी की रेटिंग

          जेफरीज ने पॉलीकैब इंडिया पर ‘खरीदें’ रेटिंग बरकरार रखी है। इसका लक्ष्य मूल्य 7,150 रुपये रखा है। पिछले 1 मार्च, 2025 से पॉलीकैब में 25 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है।

            JUNE 23, 2025 / 3:19 PM IST

            Stock Market Live Updates- मृणालिनी श्रीनिवासन ने P&G ने CFO पद से इस्तीफा दिया

            P&G के CFO पद से मृणालिनी श्रीनिवासन ने इस्तीफा दे दिया है। इनका इस्तीफा 30 जून से प्रभावी होगा। इनकी जगह गौरव भाटिया की नए CFO के रूप में नियुक्ति हुई है। 1 जुलाई से इनकी नियुक्ति प्रभावी होगी

              JUNE 23, 2025 / 3:14 PM IST

              Stock Market Live Updates- डाओ फ्यूचर्स में दिखी तेजी

              अमेरिकी बाजारों में रिकवरी देखने को मिल रही है। डाओ फ्यूचर्स नीचे से करीब 500 प्वाइंट सुधर गया। डाओ फ्यूचर्स में करीब 70 प्वाइंट की तेजी देखने को मिली

                JUNE 23, 2025 / 3:10 PM IST

                Stock Market Live Updates- ब्रेंट ऊपरी स्तर से करीब 5% फिसला

                ब्रेंट में गिरावट देखने को मिल रही है। ब्रेंट का भाव ऊपरी स्तर से करीब 5% फिसला है। ब्रेंट का भाव $77/bbl के नीचे फिसलता हुआ नजर आया

                  JUNE 23, 2025 / 3:06 PM IST

                  Stock Market Live Updates- गेल क्षमता विस्तार पर करेगी 844 करोड़ खर्च

                  सरकारी ऑयल एंड गैस कंपनी गेल (GAIL) क्षमता विस्तार पर करोड़ों रुपये खर्च करेगी। कंपनी क्षमता विस्तार पर 844 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। दाहेज-उरण-दाभोल-पनवेल नेचुरल गैस पाइपलाइन की क्षमता का विस्तार करेगी

                    JUNE 23, 2025 / 3:02 PM IST

                    Stock Market Live Updates- दोपहर 3 बजे के दौरान बाजार का हाल

                    आज दोपहर 3 बजे के दौरान सेंसेक्स 453.69 अंक या 0.55 प्रतिशत नीचे 81,954.48 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 126.10 अंक या 0.50 प्रतिशत गिर कर 24,986.30 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 1622 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 1950 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 151 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                      JUNE 23, 2025 / 2:46 PM IST

                      Stock Market Live Updates- INDUSIND ने 5 नए PIONEER ब्रांच लॉन्च किए

                      INDUSIND ने 5 नए PIONEER ब्रांच लॉन्च किए हैं। दिल्ली-NCR, कोच्चि, सूरत और गोवा में ये PIONEER ब्रांच लॉन्च किए गए हैं। कुल PIONEER ब्रांच की संख्या बढ़कर 15 हो गई है।

                        JUNE 23, 2025 / 2:33 PM IST

                        Ahmedabad flight crash : DGCA की सेफ्टी ऑडिट में बड़े बदलाव करने की तैयारी

                        अहमदाबाद में एयर इंडिया की फ्लाइट क्रैश होने के बाद DGCA सेफ्टी ऑडिट में बड़े बदलाव करने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत DGCA रूटीन ऑडिट के अलावा स्पेशल ऑडिट भी करेगा। इस खबर पर ज्यादा डिटेल जानकारी देते हुए सीएनबीसी आवाज़ के असीम मनचंदा ने कहा कि DGCA सेफ्टी ऑडिट में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। रूटीन ऑडिट के अलावा अब स्पेशल ऑडिट भी होगा। समय-समय पर DGCA सेफ्टी स्टैंडर्ड की जांच करेगा। अलग-अलग विभाग की जांच के लिए अलग-अलग टीम होगी।

                          JUNE 23, 2025 / 2:18 PM IST

                          Indias business activity : भारत की कारोबारी गतिविधियां जून में 14 महीने के हाई पर रही

                          23 जून को जारी प्राइवेट सेक्टर के सर्वे के प्रारंभिक परिणामों से पता चलता है कि सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर के अच्छे प्रदर्शन के दम पर भारत की कारोबारी गतिविधियां जून में 14 महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं हैं। HSBC का फ्लैश इंडिया कम्पोजिट परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) मई के 59.3 से बढ़कर जून के दौरान 61 पर पहुंच गया है। अर्थव्यवस्था लगातार तीन महीनों से भू-राजनीतिक तूफानों से जूझ रही है जिसकी शुरुआत 2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा लगाए गए हाई टैरिफ से हुई थी। हालांकि इस पर बाद में 90 दिनों का स्थगन लगा दिया गया

                            JUNE 23, 2025 / 2:05 PM IST

                            Stock Market Live Updates- दोपहर 2 बजे के दौरान बाजार का हाल

                            आज दोपहर 2 बजे के दौरान सेंसेक्स 349.94 अंक या 0.42 प्रतिशत नीचे 82,058.23 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 92.45 अंक या 0.37 प्रतिशत गिर कर 25,019.95 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 1573 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 1961 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 150 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                              JUNE 23, 2025 / 1:56 PM IST

                              Stock Market Live Updates- NBCC को मिला करोड़ों का ऑर्डर

                              NBCC को करोड़ों का ऑर्डर मिला है। MDA के रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट के लिए कंपनी को ऑर्डर मिला है। मेरठ डेवलपमेंट अथॉरिटी से कंपनी को ऑर्डर मिला है। NBCC को इस काम के लिए 297 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

                                JUNE 23, 2025 / 1:49 PM IST

                                Stock Market Live Updates- मिडकैप से PNB Housing Finance पर एक्सपर्ट ने लगाया दांव

                                SBI Securities के सनी अग्रवाल ने मिडकैप सेगमेंट से PNB Housing Finance का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि PNB Housing Finance के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1036 के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर शॉर्ट से मध्यम अवधि में 1250 रुपये का अच्छा अपसाइड लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

                                  JUNE 23, 2025 / 1:39 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- स्मॉलकैप नीचे से करीब 250 प्वाइंट सुधरा, मिडकैप इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तर पर

                                  बाजार में कमजोरी के बीच स्मॉलकैप नीचे से करीब 250 प्वाइंट सुधर गया। मिडकैप इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गया है। मिडकैप, स्मॉलकैप दोनों इंडेक्स दिन के ऊपरी स्तर पर पहुंच गये। मिडकैप निचले स्तर से करीब 750 प्वाइंट सुधरा है।

                                    JUNE 23, 2025 / 1:26 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- इजरायल-ईरान के बीच की गहराती जंग से बिडकॉइन में दिखी गिरावट

                                    पिछले कुछ हफ्तों से बिटकॉइन 100000 डॉलर के पार बना हुआ था। हालांकि इजरायल-ईरान के बीच की गहराती जंग में अब मार्केट कैप के हिसाब से दुनिया का सबसे बड़ा क्रिप्टो लड़खड़ा रहा है। आज तो करीब दो महीने में पहली बार 1 लाख डॉलर के नीचे आ गया था। हालांकि निचले स्तर पर रिकवरी के चलते यह फिर इस लेवल के पार पहुंच गया लेकिन मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के चलते इस पर दबाव बना हुआ है। कॉइनमार्केटकैप पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल इसकी कीमत $101,858.92 है लेकिन इंट्रा-डे में यह $98,286.21 तक आ गया था। सात दिनों में यह करीब 5% कमजोर हुआ है और एक महीने पहले 22 मई 2025 को यह $1,11,970.17 के रिकॉर्ड हाई पर था।

                                      JUNE 23, 2025 / 1:14 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- MCX में एक्सपर्ट ने सुझाया सस्ता ऑप्शन

                                      manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने MCX के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जून की एक्सपायरी वाली 8100 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 140 रुपये के स्तर के करीब खरीदारी करें। इसमें 250 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 59 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

                                        JUNE 23, 2025 / 1:02 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के दौरान बाजार का हाल

                                        आज दोपहर 1 बजे के दौरान सेंसेक्स 602.01 अंक या 0.73 प्रतिशत नीचे 81,806.16 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 161.20 अंक या 0.64 प्रतिशत गिरकर 24,951.20 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 1508 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 1991 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 148 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                                          JUNE 23, 2025 / 12:55 PM IST

                                          Crude Price : स्ट्रेट ऑफ होर्मूज बंद होने पर दूसरे रास्तों से होगी क्रूड की सप्लाई

                                          स्ट्रेट ऑफ होर्मूज बंद करने को ईरान के संसद से मंजूरी मिली दी है। इससे क्रूड सप्लाई में कमी की आशंका जताई जा रही है। वहीं पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा है कि कच्चे तेल की कोई कमी नहीं है। इस पर ज्यादा जानकारी देते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के लक्ष्मण रॉय ने बताया कि ईरान-इजरायल के जंग पर सरकार की नजर है। कच्चे तेल की कोई कमी नहीं हो इस पर लगातार 2 हफ्ते से सरकार नजर बनाए हुए है। सरकार का कच्चे तेल की सप्लाई सुचारू बनाए रखने पर जोर है। सरकार का अन्य रास्ते से क्रूड सप्लाई बढ़ाने पर जोर है।

                                            JUNE 23, 2025 / 12:50 PM IST

                                            Stock Market LIVE Updates : अमेरिकी DoC ने एलटी फूड्स की शाखा के अमेरिका में होने वाले आयात पर लगाया शुल्क

                                            यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स, इंटरनेशनल ट्रेड एडमिनिस्ट्रेशन ने इकोप्योर के संयुक्त राज्य अमेरिका को ऑर्गेनिक सोयाबीन मील के निर्यात पर 340.27% प्रतिपूरक शुल्क (CVD)लगाया है। इकोप्योर CVD लगाए जाने के जवाब में सभी उपलब्ध कानूनी उपायों का मूल्यांकन कर रहा है।

                                              JUNE 23, 2025 / 12:46 PM IST

                                              Currency Check : रुपया 18 पैसे कमजोरी के साथ कर रहा कारोबार

                                              भारतीय रुपया शुक्रवार के 86.59 के बंद स्तर के मुकाबले 18 पैसे गिरकर 86.77 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा है।

                                                JUNE 23, 2025 / 12:36 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर के शेयरों में गिरावट, सरकार के फैसले का दिखा असर

                                                दिग्गज दोपहिया कंपनियों बजाज ऑटो और टीवीएस मोटर के शेयर आज मुनाफावसूली के दबाव में करीब 2% टूट गए। इसके शेयरों में बिकवाली का यह दबाव ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री के एक फैसले के चलते आया जिसके तहत सभी नए स्कूटर्स और मोटरसाइकिल्स में एंट्री-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम्स (ABS) अनिवार्य कर दिया गया है। मिनिस्ट्री के इस आदेश पर बजाज ऑटो के शेयर आज इंट्रा-डे में बीएसई पर 1.40% टूटकर 8252.05 रुपये और टीवीएस मोटर के शेयर 1.53% टूटकर 2768.00 रुपये पर आ गए। निचले स्तर पर रिकवरी के चलते फिलहाल बीएसई पर टीवीएस मोटर 0.91% की फिसलन के साथ 2785.50 और बजाज ऑटो 0.88% की गिरावट के साथ 8295.50 रुपये पर नजर आये

                                                  JUNE 23, 2025 / 12:25 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज को मिला 246.92 करोड़ का अतिरिक्त ऑर्डर

                                                  वारी रिन्यूएबल टेक्नोलॉजीज (Waaree Renewable Technologies) कंपनी को 2012.47 मेगावाट क्षमता की ग्राउंड-माउंट सोलर पीवी परियोजना के लिए इंजीनियरिंग, परचेज और कंस्ट्रक्शन (EPC) कार्यों के ऑर्डर मिला है। कंपनी को मौजूदा अनुबंध के तहत 246.92 करोड़ रुपये का अतिरिक्त ऑर्डर मिला है। इस वृद्धि के साथ, ऑर्डर का मूल्य बढ़कर 1,480.40 करोड़ रुपये हो गया है।

                                                    JUNE 23, 2025 / 12:17 PM IST

                                                    Stock Market Live Updates- होर्मुज जलडमरूमध्य बंद होने पर कच्चे तेल में आयेगा उबाल - गोल्डमैन सैक्स

                                                    गोल्डमैन सैक्स ने होर्मुज जलडमरूमध्य में संभावित व्यवधान की चिंताओं के चलते ग्लोबल एनर्जी सप्लाई के लिए जोखिम की ओर संकेत किया है। रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में बैंक के 22 जून के नोट का हवाला देते हुए कहा गया है कि गोल्डमैन सैक्स का मानना है कि इससे तेल और प्राकृतिक गैस की कीमतों में भारी उछाल आएगा।

                                                    गोल्डमैन सैक्स ने अनुमान लगाया है कि इस महत्वपूर्ण जलमार्ग से तेल की सप्लाई एक महीने के लिए आधी हो जाए और अगले 11 महीनों तक 10 फीसदी कम रहे तो ब्रेंट क्रूड की कीमत कुछ समय के लिए 110 डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच सकती है। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि इसके बाद कीमतें कम हो जाएंगी और 2025 की चौथी तिमाही में ब्रेंट का औसत मूल्य लगभग 95 डॉलर रहेगा।

                                                      JUNE 23, 2025 / 12:11 PM IST

                                                      Stock Market Live Updates- गोवा कार्बन ने बिलासपुर यूनिट को अस्थायी रूप से बंद किया

                                                      गोवा कार्बन (Goa Carbon) ने रखरखाव कार्य के लिए बिलासपुर यूनिट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। कंपनी की बिलासपुर इकाई, 34-40, सेक्टर बी, सिरगिट्टी औद्योगिक क्षेत्र, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में स्थित है। इसका संचालन कल, 22 जून 2025 से रखरखाव कार्य के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

                                                        JUNE 23, 2025 / 12:02 PM IST

                                                        Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के दौरान बाजार का हाल

                                                        आज दोपहर 12 बजे के दौरान सेंसेक्स 633.17 अंक या 0.77 प्रतिशत नीचे 81,775.00 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 178.15 अंक या 0.71 प्रतिशत फिसलकर 24,934.25 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 1437 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 2001 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 166 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                                                          JUNE 23, 2025 / 11:45 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- बैंक ऑफ इंडिया की बोर्ड बैठक 26 जून को

                                                          बैंक ऑफ इंडिया (Bank of India) के निदेशक मंडल की बैठक 26 जून को होगी। इस बैठक में दीर्घकालिक इंफ्रास्ट्रक्चर बांड जारी करके धन जुटाने पर विचार किया जाएगा।

                                                            JUNE 23, 2025 / 11:34 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- आरबीआई ने बढ़ाया बंधन बैंक बोर्ड के अरुण कुमार सिंह का कार्यकाल

                                                            भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने बंधन बैंक (Bandhan Bank) के बोर्ड में अतिरिक्त निदेशक के रूप में अरुण कुमार सिंह का कार्यकाल बढ़ा दिया है। आरबीआई ने सिंह का कार्यकाल एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया है, जो 24 जून से प्रभावी होगा।

                                                              JUNE 23, 2025 / 11:24 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने जर्मनी में 2 नए ऑटोमोटिव डिलीवरी सेंटर स्थापित किए

                                                              टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) कंपनी ने जर्मनी में दो नए ऑटोमोटिव डिलीवरी सेंटर और रोमानिया में एक इंजीनियरिंग सेंटर स्थापित किया। कंपनी ने ऐसा करके सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल्स (एसडीवी) स्पेस में अपनी क्षमताओं का विस्तार किया है। इसका उद्देश्य ऑटो सेक्टर में बदलाव लाना है।

                                                                JUNE 23, 2025 / 11:13 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- सिएट के निदेशक मंडल की बैठक 25 जून को

                                                                सिएट (CEAT) कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक 25 जून को होगी। इसमें मनी मार्केट इंस्ट्रूमेंट्स, कमर्शियल पेपर्स, डेट इंस्ट्रूमेंट्स, नॉन कनवर्टिबल सिक्योरिटीज या उधार लेने के किसी अन्य स्वीकार्य तरीके के माध्यम से धन जुटाने पर विचार किया जाएगा।

                                                                  JUNE 23, 2025 / 11:05 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के दौरान बाजार का हाल

                                                                  आज सुबह 11 बजे के दौरान सेंसेक्स 658.24 अंक या 0.80 प्रतिशत नीचे 81,749.93 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 196.25 अंक या 0.78 प्रतिशत ऊपर 24,916.15 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 1363 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 2002 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 175 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                                                                    JUNE 23, 2025 / 10:59 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- बायोकॉन, आरबीएल बैंक एफएंडओ बैन में, हुडको, मणप्पुरम फाइनेंस बैन से बाहर

                                                                    एफ एंड ओ बैन में आज आदित्य बिड़ला फैशन और रिटेल, बायोकॉन, आरबीएल बैंक और टीटागढ़ रेल सिस्टम के स्टॉक्स शामिल हैं। वहीं

                                                                    दूसरी तरफ सेंट्रल डिपॉजिटली सर्विसेस, हुडको और मणप्पुरम फाइनेंस के स्टॉक्स को F&O बैन से बाहर निकाल दिया है

                                                                      JUNE 23, 2025 / 10:48 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- Ola Electric Mobility में हुआ करोड़ों शेयरों में सौदा

                                                                      ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (Ola Electric Mobility) में करोड़ो शेयरों में सौदा हुआ है। कंपनी में 107 करोड़ रुपये मूल्य का सौदा हुआ। इस सौदे में कंपनी के 2.41 करोड़ शेयर (0.55% इक्विटी) औसतन 44 रुपये प्रति शेयर की दर खरीद-फरोख्त हुई

                                                                        JUNE 23, 2025 / 10:38 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- इंद्रप्रस्थ गैस के 11 शेयरों में हुई ब्लॉक डील

                                                                        इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) के शेयरों में आज बड़ी ब्लॉक डील देखने को मिली। कंपनी के 11 लाख शेयरों का एक ब्लॉक में कारोबार हुआ। ये जानकारी ब्लूमबर्ग के हवाले से मिली है

                                                                          JUNE 23, 2025 / 10:33 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- जेन टेक्नोलॉजीज ने डिफेंस टेक्नोलॉजी कंपनी में बड़ी हिस्सेदारी खरीदी

                                                                          जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies) ने TISA एयरोस्पेस में बहुमत हिस्सेदारी के अधिग्रहण की घोषणा की है। ये स्वदेशी रूप से विकसित लोइटरिंग म्यूनिशन और मानव रहित हवाई वाहनों (UAV) में विशेषज्ञता रखने वाली एक उभरती हुई रक्षा प्रौद्योगिकी कंपनी है।

                                                                          ये अधिग्रहण TISA के मौजूदा शेयरधारकों से शेयर खरीद और TISA द्वारा जारी मौजूदा धारकों से अनिवार्य रूप से परिवर्तनीय डिबेंचर (CCD) की खरीदारी से पूरा किया जाएगा।

                                                                            JUNE 23, 2025 / 10:26 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- एम्बेसी डेवलपमेंट्स ने 17.9 एकड़ भूमि के लिए साइन किया JDA

                                                                            एम्बेसी डेवलपमेंट्स (Embassy Developments) कंपनी ने व्हाइटफील्ड, बेंगलुरु में 17.9 एकड़ भूमि पार्सल के लिए एक संयुक्त विकास समझौते (JDA) पर हस्ताक्षर किए हैं। नियोजित विकास में एक प्रीमियम आवासीय कॉम्प्लेक्स शामिल होगा जिसका अनुमानित ग्रॉस डेवलपमेंट वैल्यू (GDV) 1,600 करोड़ रुपये होगा।

                                                                              JUNE 23, 2025 / 10:05 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के दौरान बाजार का हाल

                                                                              आज सुबह 10 बजे के दौरान सेंसेक्स 852.55 अंक या 1.03 प्रतिशत नीचे 81,555.62 पर कारोबार करता दिखाई दिया। जबकि निफ्टी 258.95 अंक या 1.03 प्रतिशत गिर कर 24,853.45 पर कारोबार करता नजर आया। इस दौरान लगभग 1152 शेयरों में बढ़त नजर आई। जबकि 2055 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 165 शेयर ऐसे रहे जिसमें कोई बदलाव नजर नहीं आया।

                                                                                JUNE 23, 2025 / 9:53 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- एनएलसी इंडिया को 3 स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के लिए मिला LoA

                                                                                कंपनी की सहायक कंपनी, एनएलसी इंडिया रिन्यूएबल्स (NLC India Renewables) को तमिलनाडु ग्रीन एनर्जी कॉरपोरेशन (TNGECL) से 250 मेगावाट/500 मेगावाट घंटे की कुल क्षमता वाली तीन स्टैंडअलोन बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) परियोजनाओं के विकास के लिए लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) मिला है

                                                                                  JUNE 23, 2025 / 9:35 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- बाजेल प्रोजेक्ट्स को मिला 400 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रैक्ट

                                                                                  बाजेल प्रोजेक्ट्स (Bajel Projects) ने मध्य प्रदेश में ट्रांसमिशन लाइन और सबस्टेशन बे विस्तार कार्यों के लिए पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया से उनके स्पेशल परपज व्हीकल (SPV) एमईएल पावर ट्रांसमिशन की ओर से ईपीसी कॉन्ट्रैक्ट हासिल किया है। ये कॉन्ट्रैक्ट 400 करोड़ रुपये से अधिक का है

                                                                                    JUNE 23, 2025 / 9:20 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- बाजार की गिरावट के साथ शुरुआत, निफ्टी 140 प्वाइंट नीचे खुला

                                                                                    कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। बेंचमार्क निफ्टी करीब 140 अंक गिर कर खुला। बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स 503.33 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81,904.84 पर और निफ्टी 135.10 अंक या 0.54 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,977.30 पर खुला

                                                                                      JUNE 23, 2025 / 9:10 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- IREDA पर आज रहेगा बाजार का फोकस

                                                                                      आज इरेडा कंपनी के स्टॉक पर फोकस रहेगा। इसकी वजह है कि नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने शहरों में छतों पर सौर ऊर्जा अपनाने को बढ़ावा देने के लिए सिटी एक्सेलेरेटर कार्यक्रम शुरू किया है

                                                                                        JUNE 23, 2025 / 9:05 AM IST

                                                                                        RUPEE OPENS- 17 पैसे कमजोर खुला रुपया

                                                                                        इजरायल-ईरान के संघर्ष का असर रुपये पर देखने को मिल रहा है। भारतीय रुपया आज कमजोरी के साथ खुला। रुपये आज 17 पैसे कमजोर खुला। रुपया 86.59/ डॉलर के मुकाबले 86.76/डॉलर पर खुला है

                                                                                          JUNE 23, 2025 / 8:59 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- आज बाजार में कहां लगाना चाहिए दांव

                                                                                          रेलिगेयर ब्रोकिंग अजीत मिश्रा का कहना है कि छोटे-मझोले शेयरों में आई हालिया गिरावट मुनाफावसूली और तेज उछाल के बाद वैल्यूएशन में हुई बढ़त के कारण हुई है। साथ ही भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी की चिंता भी इन पर असर डाल रही है। इन फैक्टर्स के चलते महंगाई की चिंता बढ़ गई है। इससे मार्केट का सेंटीमेंट भी कमजोर हुआ है। निवेशकों को लंबी अवधि से नजरिए से अच्छी क्वालिटी के मजबूत फंडामेंटल्स वाले ऐसे शेयरों पर दांव लगाना चाहिए जिनका वैल्यूएशन अच्छा हो। इस समय निवेशकों के भरोसेमंद प्रमोटरों वाले क्वालिटी शेयरों पर फोकस करना चाहिए

                                                                                            JUNE 23, 2025 / 8:53 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- शुक्रवार 20 जून को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                            भारतीय इक्विटी इंडेक्स 20 जून को मजबूत रुख के साथ बंद हुआ और निफ्टी 25,100 से ऊपर पहुंच गया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 1,046.30 अंक या 1.29 फीसदी बढ़कर 82,408.17 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 319.15 अंक या 1.29 फीसदी बढ़कर 25,112.40 पर बंद हुआ। शुक्रवार को लगभग 2366 शेयरों में तेजी आई, 1427 शेयरों में गिरावट आई और 149 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। बीएसई मिडकैप इंडेक्स में 1.2 फीसदी तथा स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। सभी सेक्टोरल इंडेक्स हरे निशान में बंद हुए। मेटल,पीएसयू बैंक, रियल्टी, पावर,टेलीकॉम और कैपिटल गुड्स में 1-2 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिली।

                                                                                            निफ्टी पर जियो फाइनेंशियल, एमएंडएम, भारती एयरटेल, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और ट्रेंट टॉप गेनर्स में शामिल रहे, जबकि गिरने वालों में हीरो मोटोकॉर्प, बजाज ऑटो, मारुति सुजुकी, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज शामिल रहे।

                                                                                              JUNE 23, 2025 / 8:40 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी में आज के लिए महत्वपूर्ण रेजिस्टेंस और बेस लेवल्स

                                                                                              बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 56398-56521 पर दिख रहा है। इसमें बड़ा रेजिस्टेंस 56709/56868-56973 के लेवल पर नजर आ रहा है। इसमें पहला बेस 55641-55810 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 55341-55510 के स्तर पर दिख रहा है

                                                                                                JUNE 23, 2025 / 8:32 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- हिल्टन मेटल पर फोकस, वंदे भारत और LHB फोर्ज्ड व्हील्स को मंजूरी

                                                                                                आज हिल्टल मेटल पर फोकस रहेगा। वंदे भारत और LHB फोर्ज्ड व्हील्स को मंजूरी मिली है। RITES की तरफ से हिल्टन मेटल को अप्रूवल मिला है। फिजिबिलिटी और प्रोडक्शन कैपेबिलिटी के लिए मंजूरी मिली है। मंजूरी पाने वाली ये निजी क्षेत्र की पहली MSME कंपनी है। मेक इन इंडिया के तहत ये बड़ा माइलस्टोन है

                                                                                                  JUNE 23, 2025 / 8:19 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- HAL ने इजरो के स्मॉल सैटेलाइज लॉन्च व्हीकल प्रोडक्शन की बोली जीती

                                                                                                  इजरो (ISRO) के Small Satellite Launch Vehicle (SSLV) प्रोडक्शन की बोली जीतने में हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स (HAL) कामयाब रही। कंपनी ने SSLV के मैन्युफैक्चरिंग और डिजाइन के लिए बोली जीती है। इससे आज इस डिफेंस कंपनी पर बाजार का फोकस रहेगा

                                                                                                    JUNE 23, 2025 / 8:05 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- BEL को जून में मिले 585 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर

                                                                                                    भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) को जून में 585 करोड़ के अतिरिक्त ऑर्डर मिले। कंपनी मिसाइल्स के लिए फायर कंट्रोल और साइटिंग सिस्टम की सप्लाई करेगी

                                                                                                      JUNE 23, 2025 / 7:55 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- आज IT शेयरों पर रहेगा खास फोकस

                                                                                                      आज IT शेयरों पर रहेगा खास फोकस रहेगा। FY25 की तीसरी तिमाही में Accenture के रेवेन्यू में 8% का उछाल दिखा। FY25 के लिए कंपनी ने लोकल करेंसी में रेवेन्यू ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6–7% किया। फ्री कैश फ्लो का गाइडेंस भी बढ़ाया

                                                                                                        JUNE 23, 2025 / 7:41 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- ईरान के Strait of Hormuz बंद होने की आशंका से क्रूड में उबाल

                                                                                                        ईरान के Strait of Hormuz बंद होने की आशंका से क्रूड में उबाल नजर आया। क्रूड का भाव करीब 3 परसेंट चढ़कर 79 डॉलर के पार निकल गया। Strait of Hormuz से दुनिया का 20% क्रूड का ट्रांसपोर्टेशन होता है। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी बोले भारत के लिए टेंशन की बात नहीं, कंपनियों को पास कई हफ्तों का स्टॉक माजूद है

                                                                                                          JUNE 23, 2025 / 7:36 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- 23 जून का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                          गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।