Closing Bell: Nifty 17000 के नीचे बंद, Sensex 361 अंक फिसला, FMCG को छोड़ सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद - live stock market today mar 20 updates bse nse sensex nifty latest news rail vikas nigam hdfc tata consumer products share price | Moneycontrol Hindi

लाइव ब्लॉग

MARCH 20, 2023/ 3:47 PM

Closing Bell: Nifty 17000 के नीचे बंद, Sensex 361 अंक फिसला, FMCG को छोड़ सभी इंडेक्स लाल निशान में बंद

Closing Bell: सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयरों में दबाव देखने को मिला है। वहीं, निफ्टी के 50 में से 38 शेयरों में गिरावट रही है। निफ्टी बैंक के 12 में से 8 शेयरों में गिरावट दिखी है। खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में आज बिकवाली रही। लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में आखिरी घंटें में रिकवरी आई। आज FMCG शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, मेटल, PSU,IT,ऑटो शेयरों में बिकवाली रही। जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा

Story continues below Advertisement

Stock Market Today Live:

ग्लोबल बाजारों में रिकवरी

ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहे है । एशिया में MIXED कामकाज हो रहा है। SGX NIFTY में 70 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। क्रेडिट सुईस संकट सुलझने से डाओ फ्यूचर्स में 200 प्वाइंट की तेजी आई। हालांकि शुक्रवार को बैंकिंग संकट की चिंता से अमेरिकी में 1% से ज्यादा की गिरावट रही थी।

बिसलेरी को

कमजोर ग्लोबल संकतों के बीच बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 521.87 अंक यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 57,468.03 के स्तर पर दिख रहा है
MARCH 20, 20233:39 PM IST

बाजार में निचले स्तर से अच्छी रिकवरी देखने को मिली है। यूक्रेन युद्ध रोकने के प्रस्ताव पर पुतिन-जिंगपिंग के बीच बातचीत पर क्रेमलिन के हवाले से आई खबर के बीच निफ्टी निचले स्तर से 170 अंक सुधरा है लेकिन इस सुधार के बावजूद बाजार आज लाल निशान में ही बंद हुआ है। खराब ग्लोबल संकेतों के चलते बाजार में आज बिकवाली रही। लेकिन शुरुआती गिरावट के बाद बाजार में आखिरी घंटें में रिकवरी आई। आज FMCG शेयरों में खरीदारी रही। वहीं, मेटल, PSU,IT,ऑटो शेयरों में बिकवाली रही। जबकि मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव रहा। डॉलर के मुकाबले रुपया भी आज 8 पैसे कमजोर होकर 82.63 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, कल के कारोबार में रुपया 82.55 के स्तर पर बंद हुआ था। कारोबार के अंत में निफ्टी 111.65 अंक यानी 0.65 फीसदी टूटकर 16,988.40 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, सेंसेक्स 360.95 अंक यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 57,628.95 के स्तर पर बंद हुआ है।

MARCH 20, 20233:21 PM IST

बाजार में दिन के निचले स्तर से सुधार देखने को मिला है। फिर भी निफ्टी 17000 के नीचे बना हुआ है। सेंसेक्स 450 अंक टूटा है। एचयूएल और बीपीसीएल टॉप आज के टॉप गेनर हैं। सेंसेक्स 492.17 अंक या 0.85 फीसदी गिरकर 57497.73 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 147.80 पॉइंट या 0.86 फीसदी गिर कर 16952.20 के स्तर पर दिख रहा है। लगभग 934 शेयरों में तेजी है। वहीं, 2458 शेयरों में गिरावट और 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

MARCH 20, 20233:07 PM IST

क्रेडिट सुइस और यूबीएस टेकओवर डील के बाद क्रेडिट सुइस और यूबीएस दोनों में गिरावट देखने को मिली है। इसके चलते आज यूरोपीय बैंक शेयरों में 4.8 फीसदी गिरावट देखने को मिली है। बता दें कि टेकओवर डील के बाद UBS के शेयरों में 14 फीसदी और क्रेडिट सुइस क्रेटर में 63 फीसदी की गिरावट आई है। उधर डॉओ फ्यूचर्स में दिन के निचले स्तरों से 200 अंकों का सुधार आया है।

MARCH 20, 20233:01 PM IST

हैवेल्स इंडिया (Havells India): इस इलेक्ट्रिक उपकरण निर्माता कंपनी ने 17 मार्च से अपने श्री-सिटी प्लांट में एयर-कंडीशनर का व्यावसायिक उत्पादन शुरू कर दिया है। जुलाई 2022 में कंपनी ने आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में एयर-कंडीशनर बनाने के लिए नई इकाई स्थापित करने की सूचना दी थी। ये स्टॉक 25.20 अंक यानी 2.11 फीसदी की गिरावट के साथ 1167 रुपए के आसपास दिख रहा है।

MARCH 20, 20233:00 PM IST

एसकेएफ इंडिया (SKF India): ऑटोमोटिव और इंडस्ट्रियल इंजीनियर्ड सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने वाली कंपनी एसकेएफ इंडिया ने बताया है कि वह रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी क्लीनमैक्स ताइयो (Cleanmax Taiyo) में 26 फीसदी शेयरहोल्डिंग अधिग्रहित करेगी। कंपनी इसके लिए क्लीनमैक्स ताइयो के 2,600 फुली पेड-अप इक्विटी शेयरों की खरीदारी करेगी। एसकेएफ इंडिया के शेयर एनएसी पर 28.35 अंक यानी 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ 4310 रुपए के आसपास दिख रहा है।

MARCH 20, 20232:39 PM IST

सफारी इंडस्ट्रीज के सुधीर जटिया ने सीएनबीसी-टीवी18 से हुी बातचीत में कहा है कि भारत में शादी और छुट्टियों के मौसम के कारण मंदी के कोई संकेत नहीं हैं। उन्हें उम्मीद है कि 2023 के मध्य तक मांग स्थिर रहेगी। आज सफारी इंडस्ट्रीज के शेयरों में अच्छी तेजी देखने को मिली है। फिलहाल एनएसी पर ये शेयर 61.55 रुपए यानी 3.23 फीसदी की बढ़त के साथ 1965 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। स्टॉक का दिन का हाई 2199.95 रुपए है जबकि इसका दिन का लो 1900.20 रुपए है।

MARCH 20, 20232:16 PM IST

DGCA के आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में INDIGO का पैसेंजर लोड फैक्टर महीने दर महीने आधार पर 82 फीसदी से बढ़कर 86.5 फीसदी पर आ गया है। वहीं, फरवरी में VISTARA का पैसेंजर लोड फैक्टर 89.4 फीसदी से बढ़कर 92.8 फीसदी पर आ गया है। फरवरी में SPICEJET का पैसेंजर लोड फैक्टर 91 फीसदी से बढ़कर 94.1 फीसदी पर तो फरवरी में AIR INDIA का पैसेंजर लोड फैक्टर 87.5 फीसदी से बढ़कर 89 फीसदी पर रहा है। फरवरी में GO FIRST का पैसेंजर लोड फैक्टर 90.9 फीसदी से बढ़कर 93.1 फीसदी पर रहा है।

MARCH 20, 20232:03 PM IST

DGCA ने कहा है कि फरवरी घरेलू एयर पैसेंजर ट्रैफिक 56.8% बढ़कर 1.20 करोड़ पर रहा है। फरवरी में INDIGO का मार्केट शेयर 54.6 फीसदी बढ़कर 55.9 फीसदी पर रहा था। वहीं, फरवरी में VISTARA का मार्केट शेयर 8.8 फीसदी से घटकर 8.7 फीसदी पर रहा है। फरवरी में SPICEJET का मार्केट शेयर 7.3 फीसदी से घटकर 7.1 फीसदी पर रहा है। फरवरी में AIR INDIA का मार्केट शेयर 9.2 फीसदी से घटकर 8.9 फीसदी रहा है। फरवरी में GO FIRST का मार्केट शेयर 8.4 फीसदी से घटकर 8 फीसदी पर रहा है।

MARCH 20, 20231:42 PM IST

अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स (इंडिया) को परेल, मुंबई में टाटा मेमोरियल सेंटर के लिए लगभग 723.34 करोड़ रुपये के कैंसर अस्पताल भवन - प्लेटिनम जुबली ब्लॉक के निर्माण का ऑर्डर मिला है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान कंपनी को कुल 5056.97 करोड़ रुपये के ऑर्डर मिले हैं। अहलूवालिया कॉन्ट्रैक्ट्स इंडिया फिलहाल 0.80 रुपये या 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 472.25 रुपये पर दिख रहा है।

MARCH 20, 20231:29 PM IST

मॉर्गन स्टेनली ने ग्लैक्सोस्मिथक्लाइन फार्मास्यूटिकल्स को 'Underweight'रेटिंग देते हुए इसके लिए 1256 रुपए प्रतिशेयर का लक्ष्य दिया है। ब्रोकरेज हाउस का कहना है कि अगले 3-4 सालों में कंपनी के रेवेन्यू में हाई सिंगल डिजिट ग्रोथ देखने को मिल सकती है। ये स्टॉक बीएसई पर 9.75 रुपये या 0.76 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,278.40 रुपये के आसपास दिख रहा है।

MARCH 20, 20231:11 PM IST

कोचिन शिपयार्ड में उछाल, नए ऑर्डर मिलने से चढ़ा SJVN

कमजोर बाजार में भी कोचिन शिपयार्ड में जोरदार तेजी देखने को मिल रही है। ये शेयर 4 फीसदी से ज्यादा उछला है। नॉर्वे की कंपनी Samskip Group से मिले 550 करोड़ के ऑर्डर ने स्टॉक में जोश भर दिया है। इसके साथ ही सब्सिडियरी को ऑर्डर मिलने से SJVN में भी रौनक देखने को मिल रही है।

MARCH 20, 20231:09 PM IST

बैंकिंग संकट के बीच निफ्टी 250 अंक टूट गया है। ग्लोबल बैंकिंग संकट की चिंता बाजार पर हावी हो गई है। 250 अंकों की गिरावट के साथ निफ्टी 16900 के नीचे फिसल गया है। RIL, इंफोसिस, HDFC बैंक और TCS ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। सोने में रिकॉर्ड तेजी देखने को मिल रही है। MCX पर सोना 60 हजार के पार निकल गया है। पिछले 1 हफ्ते में सोना 5000 रुपये प्रति 10 ग्राम महंगा हुआ है। इस बीच क्रूड में गिरावट बढ़ी है। ये 15 महीने के निचले स्तर पर दिख रहा है। ब्रेंट का भाव 71 डॉलर के पास पहुंच गया है। ग्लोबल बैंकिंग संकट से मंदी गहराने के डर से कमजोरी बढ़ी है।

MARCH 20, 202312:43 PM IST

पिछले कुछ कारोबारी सत्रों में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद सरकार ने विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क (Special Additional Excise Duty (SAED) में कोई बदलाव नहीं किया है। विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क को आमतौर पर विंडफॉल टैक्स (windfall tax) के रूप में जाना जाता है। आमतौर पर, विंडफॉल टैक्स को हर पखवाड़े संशोधित किया जाता है। इसमें नया अपडेट 15-16 मार्च के बीच होने की उम्मीद थी। हालांकि खबर लिखे जाने तक सरकार की ओर से कोई अपडेट नहीं आया है।

MARCH 20, 202312:25 PM IST

बाजार में गिरावट बढ़ गई है। बाजार दिन के निचले स्तर पर दिख रहा है। निफ्टी के 50 में से 46 शेयरों में गिरावट है। मेटल, रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली है। IT,ऑटो, पावर शेयरों में भी बिकवाली देखने को मिल रही है। फिलहाल निफ्टी 224.85 अंक यानी 1.31 फीसदी की गिरावट के साथ 16,878.20 को स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 758.67 अंक यानी 1.31 फीसदी की कमजोरी के साथ 57,231.23 पर दिख रहा है।

MARCH 20, 202312:05 PM IST

बाजार में चौतरफा बिकवाली

ग्लोबल बैंकिंग संकट की चिंता बाजार पर हावी दिख रही है। निफ्टी 16900 के नीचे फिसल गया है। RIL,इंफोसिस, HDFC बैंक और ICICI बैंक ने सबसे ज्यादा दबाव बनाया है। वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 12 फीसदी से ज्यादा उछला है। ग्लोबल वित्तीय संकट की फिक्र से मेटल सेक्टर में सबसे तगड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। निफ्टी मेटल सेक्टर 2 फीसदी से ज्यादा फिसला है। SAIL, हिंडाल्को, JSPL जैसे शेयरों में ज्यादा कमजोरी है। सरकारी बैंक और ऑटो शेयरों में भी दबाव देखने को मिल रहा है। अदाणी ग्रुप शेयरों में फिर तेज गिरावट देखने को मिल रही है।अदाणी एंटरप्राइजेज 4 फीसदी से ज्यादा फिसला है। अंबुजा सीमेंट, अदाणी पोर्ट और ACC भी 2 से 3 फीसदी गिरे हैं।

MARCH 20, 202311:53 AM IST

KRSNAA DIAGNOSTICS ने एक कंसोर्शियम में NHM राजस्थान के 450 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट के लिए सबसे सस्ती बोली लगाई है। फिलहाल ये शेयर निफ्टी पर 1.80 रुपए यानी 0.45 फीसदी की गिरावट को साथ 392 रुपए के आसपास दिख रहा है। स्टॉक का आज का दिन का हाई 406 रुपए का और दिन का लो 386.55 रुपए का है।

MARCH 20, 202311:43 AM IST

एंजेल वन के ओशो कृष्ण का कहना है कि तकनीकी नजरिए से देखें तो हम अभी भी मुश्किलों से बाहर नहीं हैं। लेकिन नियर टर्म में बाजार में एक उछाल देखने को मिल सकता है। अब नीचे की तरफ निफ्टी को लिए 16900-16850 पर स्थित हाल के स्विंग लो पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, ऊपर की तरफ इसके लिए 17200-17250 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। अगर ये बाधा पार हो जाती है तो 17400-17450 (200 SMA)पर अगला रजिस्टेंस होगा। आगे ग्लोबल मोर्चे से आने वाली कोई राहत भरी खबर हमारे बाजार को भी ऊपर की तरफ गति पकड़ने को लिए ताकत देगी। इसलिए, हमें इस हफ्ते ग्लोबल मार्केट की हरकत पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।

MARCH 20, 202311:32 AM IST

समस्किप ग्रुप (Samskip Group)से 550 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला, कोचीन शिपयार्ड 6.5% उछला

कोचीन शिपयार्ड को समस्किप ग्रुप (Samskip Group)से 550 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस खबर के चलते आज ये शेयर 6.5% उछला है। ये ऑर्डर दो जीरो-इमीशन फीडर कंटेनर वेसल्स के लिए मिला है। पहला वेसल 28 महीने में और दूसरा 34 महीने के भीतर दिया जाना है। कोचीन शिपयार्ड ने कहा कि ये जहाज 45 फीट लंबे 365 लंबे क्यूब कंटेनर ले जा सकते हैं और इनका उद्देश्य यूरोपीय बाजार की जरूत पूरा करना है।

MARCH 20, 202311:06 AM IST

सोना रिकॉर्ड ऊंचाई पर दिख रहा है। Gold MCX ने आज 59,561 का नया रिकॉर्ड स्तर छुआ है। एंजेल वन के प्रथमेश माल्या को उम्मीद है कि सोना 60150 रुपये के स्तर की ओर बढ़ सकता है। जिसके बाद सोने की कीमत 60790 रुपये के स्तर तक बढ़ सकती है।

MARCH 20, 202311:01 AM IST

दिग्गज निवेशक विजय केडिया के होल्डिंग बढ़ाने से अतुल ऑटो के शेयरों में तेजी

दिग्गज निवेशक और अतुल ऑटो के डायरेक्टर विजय केडिया के कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाकर 8.4 फीसदी करने की खबर से अतुल ऑटो के शेयरों में सोमवार को तेजी आई है। विजय केडिया ने अक्टूबर 2022 में 198 रुपये प्रति शेयर पर जारी किए गए वारंट को कन्वर्ट कर लिया है। इसके चलते अतुल ऑटो में केडिया सिक्योरिटीज के जरिए हेल्ड विजय केडिया की हिस्सेदारी 8.4 हो गई है।

MARCH 20, 202310:52 AM IST

मार्केट अपडेट

बाजार में गिरावट और गहराती दिख रही है। सेंसेक्स 601.09 अंक या 1.04 फीसदी गिरकर 57,388.81 पर दिख रहा है। जबकि निफ्टी 181 अंक या 1.06 फीसदी टूटकर 16919 पर नजर आ रहा है। लगभग 1000 शेयर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं, 1974 शेयरों में गिरावट आई है। जबकि 131 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

MARCH 20, 202310:32 AM IST

बाजार में गिरावट बढ़ गई है। निफ्टी में 200 अंकों की गिरावट देखने को मिल रही है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। मेटल, ऑटो, IT शेयरों में बिकवाली है। छोटे मझोले शेयर भी दबाव में दिख रहे हैं। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 23908.96 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.70 फीसदी की गिरावट के साथ 26976.59 के स्तर पर दिख रहा है।

MARCH 20, 202310:12 AM IST

टाटा कंज्यूमर ने बिसलेरी के साथ बातचीत बंद की, शेयर फिसला

टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने स्टॉक एक्सचेंजों को बताया है कि उसने बिसलेरी के अधिग्रहण के लिए पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर ब्रांड बिसलेरी के साथ हो रही बातचीत बंद कर दी है। इस सौदे की अनुमानित लागत 6,000-7,000 करोड़ रुपये की थी। इस खबर के बाद आज टाटा कंज्यूमर के शेयरों पर दबाव देखने को मिल रहा है। ये शेयर करीब 1 फीसदी टूटकर 700 रुपए के नीचे दिख रहा है।

MARCH 20, 202310:07 AM IST

बाजार में गिरावट बढ़ गई है। निफ्टी के 50 में से 43 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। सेंसेक्स के 30 में से 28 शेयरों में गिरावट नजर आ रही है। निफ्टी बैंक के 12 में से 1 शेयरों में गिरावट है। पावर, IT और मेटल इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले हैं। फिलहाल निफ्टी 169.40 अंक यानी 0.99 फीसदी का गिरावट के साथ 16,917.10 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 575.43 अंक यानी 0.99 फीसदी की गिरावट को साथ 57,414.47 के स्तर पर दिख रहा है।

MARCH 20, 202310:00 AM IST

ग्लेनमार्क फार्मा को प्रोक्लोरपेराजाइन मेलेट टैबलेट (Prochlorperazine Maleate Tablets) के लिए USFDA से अंतिम मंज़ूरी मिल गई है। इस मंजूरी के बाद ग्लेनमार्क के प्रोक्लोरपेराजाइन मेलेट टैबलेट यूएसपी, 5 मिलीग्राम और 10 मिलीग्राम की अमेरिका में बिक्री हो सकेगी। हालांकि ग्लेनमार्क फार्मा 2.35 रुपये या 0.53 प्रतिशत की गिरावट के साथ 438.40 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

MARCH 20, 20239:50 AM IST

निफ्टी ने शुक्रवार का निचला स्तर तोड़ दिया है। बाजार में गिरावट बढ़ गई है। निफ्टी शुक्रवार के निचले स्तर 16958 के भी नीचे फिसल गया है। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिल रही है। पावर, IT और मेटल इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा फिसले हैं। फिलहाल निफ्टी 143.00 यानी 0.84 फीसदी की गिरावट के साथ 16,962.55 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, सेंसेक्स 451.72 यानी 0.78 फीसदी की गिरावट के साथ 57,538.18 पर दिख रहा है।

MARCH 20, 20239:41 AM IST

यूएसएफडीए के ऑब्जर्वेशन के बाद ब्लिस जीवीएस फार्मा शेयर के शेयरों में गिरावट

आज यानी 20 मार्च के शुरुआती कारोबार में ब्लिस जीवीएस फार्मा के शेयरों में गिरावट आई है। कंपनी को यूनाइटेड स्टेट्स फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (यूएसएफडीए) से 3 ऑब्जर्वेशन मिले हैं। कंपनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक यूएस एफडीए ने सोमवार, 13 मार्च, 2023 से शुक्रवार, 17 मार्च, 2023 तक महाराष्ट्र के पालघर में स्थित ब्लिस जीवीएस फार्मा की उत्पादन इकाई में पूर्व-अप्रूवल निरीक्षण (पीएआई) और गुड मैन्युफैक्चरिंग प्रैक्टिस (जीएमपी) निरीक्षण किया था। इसके बाद ही कंपनी को ये 3 ऑब्जर्वेशन मिले हैं।

MARCH 20, 20239:33 AM IST

अडानी एंटरप्राइजेज, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टीसीएस, इंफोसिस और इंडसइंड बैंक निफ्टी के टॉप लूजर दिख रहे हैं। जबकि डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, बीपीसीएल, डिविस लैबोरेटरीज, टाइटन कंपनी और ओएनजीसी निफ्टी के टॉप गेनर दिख रहे हैं।

MARCH 20, 20239:24 AM IST

कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत आज गिरावट के साथ हुई है। फिलहाल सेंसेक्स 521.87 अंक यानी 0.90 फीसदी की गिरावट के साथ 57,468.03 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 157.65 अंक यानी 0.92 फीसदी की गिरावट को साथ 16,945.55 के स्तर पर दिख रहा है।

MARCH 20, 20239:09 AM IST

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल कमजोर नजर आ रही है। टाटा कंज्यूमर, आरवीएनएल और ग्लेनमार्क फोकस में दिख रहे है। फिलहाल सेंसेक्स 166.59 अंक यानी 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 57,773.52 के स्तर पर दिख रहा है। वहीं, निफ्टी 33.45 अंक यानी 0.20 फीसदी की कमजोरी के साथ 17,066.60 के स्तर पर दिख रहा है।

MARCH 20, 20238:54 AM IST

निफ्टी आज किन लेवलों और रणनीति पर हो सकती है कमआई इस पर अपनी राय देते हुए हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज निफ्टी का पहला रजिस्टेंस जोन 17141-17187 और बड़ा रजिस्टेंस जोन 17226-17276/17310 पर नजर आ रहा है। इसका पहला बेस जोन 17009-16940 और बड़ा बेस जोन 16885/16838 पर दिख रहा है। FIIs की तरफ से बिकवाली जारी है। इनकी नेट शॉर्ट पोजीशन 3 साल की ऊंचाई पर पहुंच गई है। 17000-16900 पुट में शॉर्ट बने हैं। 17100-17200-17300-17400 कॉल राइटर्स का जोन है। 17009-16940 बड़ा सपोर्ट है। 17141-17187-17226 पर टेक्निकल रुकावट है। पहले बेस से अच्छा पुलबैक संभव है, इसके ऊपर खरीदारी करें।

MARCH 20, 20238:42 AM IST

UBS 330 करोड़ डॉलर में क्रेडिट स्विस को खरीदेगा

UBS 330 करोड़ डॉलर में क्रेडिट स्विस को खरीदने के लिए तैयार हो गया है। इस सौदे के शर्तों के मुताबिक क्रेडिट सुईस के 22.48 शेयर पर UBS का एक शेयर मिलेगा। UBS ने कहा है कि Ralph Hamer डील बाद संयुक्त बैंक के CEO होंगे। रेगुलेटर स्विस नेशनल बैंक की दखल के बाद ये सौदा हुआ है। इसके लिए स्विस नेशनल बैंक 108 अरब डॉलर तक का लोन भी देगा। स्विस नेशनल बैंक डिफॉल्ट की गारंटी लेगा। रेगुलेटर किसी कानूनी दावे के चलते डिफॉल्ट की गारंटी लेगा। क्रेडिट सुईस के AT1 बॉन्ड की वैल्यू जीरो होगी। इससे क्रेडिट सुईस के बॉन्डहोल्डर्स को 17 अरब डॉलर का भारी नुकसान होगा।

MARCH 20, 20238:32 AM IST

सोने की चमक बढ़ी

ग्लोबल मार्केट में सोने का भाव 11 महीनों की ऊंचाई पर कारोबार कर रह है। सोने ने 1994.15 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया है। अप्रैल 2022 में इसके बाव 2000 के डॉलर के पार निकले थे। सोना बीते 3 हफ्तों में करीब 8.50 फीसदी चढ़ा है। मार्च में अब तक सोना करीब 7.50 फीसदी चढ़ा है। ग्लोबल बैंकिंग संकट के कारण हेजिंग बढ़ी है। सभी सेंट्रल बैंकों के रुख में नर्मी की उम्मीद है। फेड दरों में सिर्फ 0.25 फीसदी की बढ़ोतरी कर सकता है। 22 मार्च को फेड अमेरिका में दरें बढ़ा सकता है। पहले अमेरिका में दरें 0.50 फीसदी बढ़ने की उम्मीद थी।

MARCH 20, 20238:22 AM IST

क्रूड पर दबाव बढ़ा

कच्चा तेल 15 महीनें के निचले स्तरों पर पहुंच गया है। शुक्रवार को ब्रेंट का भाव करीब 2.50 फीसदी गिरा था। ब्रेंट का भाव 71.40 डॉलर तक लुढ़क गया है। आज ब्रेंट में 73 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है। WTI में भी क्रूड 68 डॉलर के नीचे कारोबार कर रहा है।

MARCH 20, 20238:12 AM IST

SGX Nifty आज 90 अंकों से ज्यादा की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है। इससे संकेत मिलते हैं कि भारतीय बाजार आज कमजोरी के साथ शुरुआत करते दिख सकते हैं। सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स 17076 के आसपास कारोबार कर रहा है। पिछले कारोबारी दिन की बात करें तो Sensex 355 अंक चढ़कर 57990 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, Nifty50 इंडेक्स 114 अंक बढ़कर 17,100 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी हायर हाई, हायर लोज बनाते हुए लगातार दूसरे दिन एक लॉन्ग लेग्ड डोजी कैंडलिस्टिक पैटर्न बनाया था। ये बाजार में एक और उछाल आने का संकेत हो सकता है।

MARCH 20, 20237:51 AM IST

Stock Market Today Live: सुप्रभात दोस्तों, मनीकंट्रोल के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। हम आपको आज दलाल स्ट्रीट में होने वाले सभी एक्शन को इस मार्केट लाइव ब्लॉग के जरिए बताने की कोशिश करेंगे। भारतीय बाजार और ग्लोबल मार्केट की हलचल पर नजर रखने के लिए हमारे इस लाइव ब्लॉग के जरिए हमारे साथ बने रहें।