Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell : वित्त वर्ष 2024 के आखिरी कारोबारी सत्र में बाजार में दिखा जोश, BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर हुए बंद

Closing Bell : डॉलर इंडेक्स की मजबूती के दबाव के कारण रुपये में कमजोरी के साथ कारोबार हुआ। रुपया गिरकर 83.40 पर आ गया, जबकि डॉलर इंडेक्स 0.40 डॉलर की बढ़त के साथ 104 डॉलर के रजिस्टेंस को पार करते हुए 104.40 डॉलर पर कारोबार कर है। इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने रुपये में कमजोरी को और बढ़ावा दिया

MoneyControl News MARCH 28, 2024 / 4:50 PM IST

Closing Bell : FY24 के आखिरी सत्र में बाजार में जोश देखने को मिला है। सेंसेक्स-निफ्टी बढ़त पर बंद हुए हैं। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए हैं। मिडकैप शेयरों में खरीदारी देखने को मिली है। PSE और फार्मा, ऑटो शेयरों में खरीदारी रही है। मेटल, इंफ्रा, FMCG इंडेक्स भी बढ़त पर बंद हुए हैं। रुपया 3 पैसे कमजोर होकर 83.40/$ पर बंद हुआ है। सेंसेक्स 655 अंक चढ़कर 73,651 पर बंद हुआ है। निफ्टी 203 अं

Stock Market Live Updates-
Stock Market Live Updates-
MARCH 28, 2024 / 3:53 PM IST

Market Close: बाजार में लगातार दूसरे दिन रही बढ़त


बाजार ने 28 मार्च को लगातार दूसरे दिन तेजी का सिलसिला जारी रहा और बेंचमार्क सूचकांक रिकॉर्ड ऊंचाई के करीब पहुंच गए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 655.04 अंक या 0.90 प्रतिशत ऊपर 73,651.35 पर और निफ्टी 203.20 अंक या 0.92 प्रतिशत ऊपर 22,326.90 पर था। लगभग 1912 शेयर बढ़े, 1784 शेयर गिरे और 103 शेयर अपरिवर्तित रहे।

    MARCH 28, 2024 / 3:32 PM IST

    Sensex today : निफ्टी 22,500 के पार, 27 शेयरों ने दिया पॉजिटिव रिटर्न

    आज निफ्टी के 4 शेयरों ने 5 प्रतिशत से अधिक रिटर्न दिया (बजाज फिनसर्व - 12.89%, मारुति - 9.53%, अपोलो हॉस्पिटल - 5.69%, आयशर मोटर्स - 5.67%) हैं। वहीं, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज 4.11% ऊपर, आईटीसी 4.06% और एलएंडटी 3.13% ऊपर, भारती एयरटेल 2.76% ऊपर, बजाज ऑटो 2.74% ऊपर, नेस्ले इंडिया 2.70% ऊपर, कोटक महिंद्रा बैंक 2.48% और ग्रासिम इंडस्ट्रीज 2.29% ऊपर रहे हैं।

    निफ्टी में पिछड़ने वालों में ओएनजीसी 3.97% नीचे, एलटीआईएम 3.64% नीचे, बीपीसीएल 3.07% नीचे, डॉ रेड्डी 2.52% नीचे और टेक महिंद्रा 2.52% नीचे शामिल हैं।

      MARCH 28, 2024 / 3:25 PM IST

      March Auto Sales: पैसेंजर गाड़ियों के लिए अच्छा सकता है मार्च का महीना, कमर्शियल व्हीकल और ट्रैक्टर बिक्री में सुस्ती के संकेत

      एक अप्रैल को ऑटो नंबर्स आएंगे। मार्च में ऑटो बिक्री के आंकड़े कैसे रह सकते हैं। मार्च ऑटो बिक्री का अनुमान बताते हुए सीएनबीसी आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि मार्च ऑटो बिक्री पर नोमुरा रिसर्च ने अपना अनुमान जारी किया है। नोमुरा ने मुताबिक मार्च पैसेंजर गाड़ियों के अच्छा महीना रह सकता है। इस महीनें में पैसेंजर गाड़ियों की बिक्री में महीने दर महीने आधार पर बढ़त देखने को मिल सकती है। लो बेस के चलते टू-व्हीलर की अच्छी सेल्स ग्रोथ संभव है। हालांकि आगामी चुनाव के चलते CV और ट्रैक्टर की बिक्री में सुस्ती के संकेत मिल रहे हैं। कमर्शियल व्हीकल के डिमांड में कमजोरी जारी है। कमजोर डिमांड से ट्रैक्टर की बिक्री पर दबाव संभव है। नए लॉन्च से M&M और बजाज ऑटो के वॉल्यूम में उछाल संभव है।

        MARCH 28, 2024 / 3:17 PM IST

        Stock Market LIVE Updates : पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने ज़ी एंटरटेनमेंट में 88 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे


        पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने अपने पराग पारिख लॉन्ग टर्म वैल्यू फंड के माध्यम से ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज में 141.44 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर 62.22 लाख शेयर (0.6% हिस्सेदारी) खरीदे हैं जिनकी कीमत 88 करोड़ रुपये है।

          MARCH 28, 2024 / 3:03 PM IST

          Stock Market LIVE Updates : ओलंपस कैपिटल एशिया ने एस्टर डीएम में 1,978 करोड़ रुपये के शेयर बेचे


          स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक, एसबीआई म्यूचुअल फंड, निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 405 रुपये प्रति शेयर की औसत कीमत पर एस्टर डीएम हेल्थकेयर के 3,12,71,444 इक्विटी शेयर (पेड अप इक्विटी के 6.26% के बराबर) खरीदे। ये सौदा खुले बाजार में कुल 1,266.5 करोड़ रुपये में हुआ है

          वहीं, दूसरी ओर निजी इक्विटी फर्म ओलंपस कैपिटल एशिया इन्वेस्टमेंट्स ने कंपनी में 4,88,20,389 इक्विटी शेयर (पेड अप इक्विटी के 9.77% के बराबर) बेचे हैं जिनकी कुल कीमत 1,978 करोड़ रुपये है।

            MARCH 28, 2024 / 2:40 PM IST

            Stock Market LIVE Updates : एस्ट्रा माइक्रो को बीईएल से 385 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला


            एस्ट्रा माइक्रोवेव प्रोडक्ट्स को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल), गाजियाबाद से एमपीआर सब-सिस्टम की आपूर्ति के लिए 385.58 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है।

              MARCH 28, 2024 / 2:35 PM IST

              Stock Market LIVE Updates : डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज के बोर्ड ने अंतरिम लाभांश का किया एलान

              डीसीएम श्रीराम इंडस्ट्रीज के निदेशक मंडल ने28 मार्च को हुई अपनी बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 2 रुपये अंकित मूल्य (100%) के प्रति इक्विटी शेयर पर 2 रुपये का अंतरिम लाभांश घोषित किया है। लाभांश आज से 30 दिनों के भीतर वितरित किया जाएगा।

                MARCH 28, 2024 / 2:04 PM IST

                Sensex Today : दोपहर 2 बजे के आसपास बाजार


                दोपहर 2 बजे के आसपास सेंसेक्स 999.66 अंक या 1.37 प्रतिशत ऊपर 73,995.97 पर और निफ्टी 313.20 अंक या 1.42 प्रतिशत ऊपर 22,436.90 पर था। लगभग 1974 शेयर बढ़े, 1370 शेयर गिरे और 83 शेयर अपरिवर्तित दिख रहे थे।

                  MARCH 28, 2024 / 1:52 PM IST

                  Stock Market LIVE Updates : जियो फाइनेंशियल सर्विसेज ने जियो पेमेंट्स बैंक में हिस्सेदारी बढ़ाकर 77.25% की


                  जियो पेमेंट्स बैंक (जेपीबीएल) जियो फाइनेंशियल और भारतीय स्टेट बैंक का एक ज्वाइंटवेंचर है। जियो फाइनेंशियल ने जेपीबीएल के 10 रुपये प्रति मूल्य वाले 40 लाख इक्विटी शेयरों की 4 करोड़ रुपए में खरीदारी की है। लेनदेन पूरा होने के बाद, जेपीबीएल में जियो फाइनेंशियल की हिस्सेदारी बढ़कर 77.25% हो जाएगी।

                    MARCH 28, 2024 / 1:49 PM IST

                    Stock Market LIVE Updates : डेल्टा मैन्युफैक्चरिंग स्पेन स्थित प्रीमो, एस एल के साथ बनाएगी ज्वाइंटवेंचर


                    डेल्टा मैन्युफैक्चरिंग के निदेशक मंडल ने सॉफ्ट फेराइट उत्पादन का कारोबार शुरू करने के लिए स्पेन स्थित प्रीमो, एसएल के साथ ज्वाइंटवेंचर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। PREMO ऑटो सहित विभिन्न उद्योगों के लिए इलेक्ट्रॉनिक कजपुर्जों के डिजाइन और उत्पादन का कारोबार करती है।

                      MARCH 28, 2024 / 1:28 PM IST

                      Stock Market LIVE Updates : थॉमस कुक सहायक कंपनी में करेगी और निवेश

                      थॉमस कुक (इंडिया) के निदेशक मंडल की उप समिति ने थॉमस कुक लंका (प्राइवेट) लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी में एक या अधिक किस्तों में एलकेआर के बराबर 0.82 मिलियन अमेरिकी डॉलर तक अधिग्रहण/निवेश करने की मंजूरी दे दी है।

                        MARCH 28, 2024 / 1:26 PM IST

                        Stock Market LIVE Updates : टेक्समैको रेल में क्यूआईपी इश्यू के जरिए आया बड़ा निवेश


                        एडीआईए, महिंद्रा मैनुलाइफ, सोसाइटी जेनरल, समेना स्पेशल सिचुएशंस मॉरीशस ने क्यूआईपी इश्यू के जरिए टेक्समैको रेल में 202.5 करोड़ रुपये का निवेश किया।

                          MARCH 28, 2024 / 1:22 PM IST

                          Sensex today : बैंक निफ्टी और निफ्टी रोलओवर डेटा से अप्रैल सीरीज में जोरदार तेजी के संकेत

                          निफ्टी और बैंक निफ्टी रोलओवर डी-1 (एक्सपायरी से एक दिन पहले) डेटा से पता चलता है कि रोलओवर लागत में बढ़त के साथ लॉन्ग पोजीशन ली गई। निफ्टी की अप्रैल सीरीज में रोलओवर 0.7 की रोल लागत पर 62 फीसदी रहा जो पिछली श्रृंखला में 1 की रोल लागत पर 68 फीसदी के रोलओवर से कम रहा। इन आंकड़ों को देखते हुए, मंत्री फिनमार्ट के फाउंडर अरुण कुमार मंत्री ने कहा, "बैंक निफ्टी में रोलओवर बहुत मजबूत हैं और लगभग 80 फीसदी से ज्यादा हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि अगली सीरीज के लिए तेजी के दांव लगे हुए हैं क्योंकि अब हम 47,300 के स्तर के करीब पहुंच रहे हैं। बैंक निफ्टी दो बड़े इंडेक्स हैवी वेट आईसीआईसीआई बैंक और एचडीएफसी बैंक के साथ मजबूत दिख रहा है। ये दोनों स्टॉक बैंक निफ्टी की तेजी में आगे बढ़ कर भागीदारी कर रहे हैं।''

                            MARCH 28, 2024 / 1:02 PM IST

                            Sensex Today: दोपहर 1 बजे बाजार


                            दोपहर 1 बजे के आसपास सेंसेक्स 875.99 अंक या 1.20 प्रतिशत ऊपर 73,872.30 पर और निफ्टी 279.40 अंक या 1.26 प्रतिशत ऊपर 22,403.10 पर था। लगभग 2021 शेयरों में तेजी आई, 1280 शेयरों में गिरावट आई और 84 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

                              MARCH 28, 2024 / 12:56 PM IST

                              Stock Market LIVE Updates : एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी को एसएमई लोन पोर्टफोलियो बेचा


                              इंडोस्टार कैपिटल फाइनेंस ने एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी को 39.5 करोड़ रुपये का एसएमई लोन पोर्टफोलियो बेचकर स्ट्रेस्ड पोर्टफोलियो में कटौती की है। इस सौदे के 31 मार्च 2024 से पहले संपन्न होने की उम्मीद है।

                                MARCH 28, 2024 / 12:52 PM IST

                                Stock Market LIVE Updates : कोटक महिंद्रा बैंक ने सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की खरीदारी


                                कोटक महिंद्रा बैंक ने आज लगभग 537 करोड़ रुपये की कुल कीमत पर सोनाटा फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड की 100% जारी चुकता पूंजी का अधिग्रहण कर लिया है।

                                  MARCH 28, 2024 / 12:37 PM IST

                                  Stock Market LIVE Updates : अभिषेक इंटीग्रेशन को दो ऑर्डर मिले

                                  अभिषेक इंटीग्रेशन को भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र, विशाखापत्तनम परियोजना की तरफ से "यूसी-02, बीएआरसी, विशाखापत्तनम में 132 केवी सबस्टेशन के लिए वार्षिक संचालन और रखरखाव के लिए 159.28 लाख रुपये का प्रोजेक्ट मिला है।

                                    MARCH 28, 2024 / 12:34 PM IST

                                    Stock Market LIVE Updates : निधि सक्सेना बैंक ऑफ महाराष्ट्र की एमडी और सीईओ नियुक्त


                                    केंद्र सरकार ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कार्यकारी निदेशक निधि सक्सेना को बैंक ऑफ महाराष्ट्र का प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एमडी और सीईओ) नियुक्त किया है।

                                      MARCH 28, 2024 / 12:30 PM IST

                                      Sensex Today : एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स का आईपीओ तीसरे दिन 27 गुना सब्सक्राइब हुआ


                                      बोली के अंतिम दिन, 28 मार्च की सुबह इश्यू के 27.82 गुना सब्सक्राइब होने के बाद, एसआरएम कॉन्ट्रैक्टर्स के सार्वजनिक इश्यू को निवेशकों से मजबूत प्रतिक्रिया मिली है। निवेशकों ने अब तक 43.4 लाख इक्विटी शेयरों के आईपीओ साइज के मुकाबले 12.07 करोड़ इक्विटी शेयर खरीदे हैं।

                                        MARCH 28, 2024 / 12:17 PM IST

                                        Stock Market LIVE Updates : टाटा एलेक्सी ने भारत में क्रिटिकल केयर इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए ड्रेजर के साथ की साझेदारी


                                        टाटा एलेक्सी ने भारत में क्रिटिकल केयर इनोवेशन को आगे बढ़ाने के लिए चिकित्सा और सुरक्षा टेक्नोलॉजी में ग्लोबल लीडर ड्रेजर के साथ सहयोग का एलान किया। ड्रेजर पुणे में टाटा एलेक्सी की इकाई में एक नया ऑफशोर डेवलपमेंट सेंटर (ओडीसी) स्थापित करके अपने अनुसंधान और विकास कारोबार का विस्तार कर रहा है।

                                          MARCH 28, 2024 / 12:04 PM IST

                                          Sensex Today : 12 बजे के आसपास बाजार


                                          दोपहर 12 बजे के आसपास सेंसेक्स 664.24 अंक या 0.91 प्रतिशत ऊपर 73,660.55 पर और निफ्टी 210.10 अंक या 0.95 प्रतिशत ऊपर 22,333.80 पर कारोबार कर रहा था। लगभग 2091 शेयरों में तेजी आई थी। 1163 शेयरों में गिरावट आई थी और 88 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिल रहा था।

                                            MARCH 28, 2024 / 12:01 PM IST

                                            Stock Market LIVE Updates : जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2 अप्रैल को फंड जुटाने पर विचार करेगी


                                            जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने कहा कि 2 अप्रैल को होने वाली कंपनी की बोर्ड मीटिंग में प्राइवेट प्लेसमेंट, प्रेफरेंशियल एलॉटमेंट या क्यूआईपी के जरिए बाजार से पैसे जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

                                              MARCH 28, 2024 / 11:57 AM IST

                                              Stock Market LIVE Updates : वर्धमान पॉलीटेक्स बोर्ड ने इक्विटी शेयरों के उप-विभाजन को मंजूरी दी


                                              वर्धमान पॉलीटेक्स के निदेशक मंडल ने 28 मार्च, 2024 को हुई अपनी बैठक में कंपनी के 10 रुपये अंकित मूल्य वाले इक्विटी शेयरों को 1 रुपये प्रति शेयर के इक्विटी शेयरों में उप-विभाजन को मंजूरी दे दी, जो शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।

                                                MARCH 28, 2024 / 11:20 AM IST

                                                Sensex Today : 11.15 बजे के आसपास बाजार


                                                11.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 745.93 अंक या 1.02 प्रतिशत ऊपर 73,742.24 पर और निफ्टी 222.50 अंक या 1.01 प्रतिशत ऊपर 22,346.20 पर था। लगभग 2109 शेयर बढ़े थे। 1056 शेयर गिरे थे। वहीं, 100 शेयरों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा था।

                                                  MARCH 28, 2024 / 11:17 AM IST

                                                  Stock Market LIVE Updates : बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट

                                                  बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट कारोबार कर रहा है, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स 0.5 फीसदी ऊपर है। रियल्टी को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल इंडेक्स पावर, बैंक, कैपिटल गुड्स आईटी, हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस 0.5-1 फीसदी की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं।

                                                    MARCH 28, 2024 / 10:48 AM IST

                                                    Stock Market LIVE Updates : QIP लॉन्च की खबर के चलते शैले होटल्स ने 5% की छलांग लगाई


                                                    28 मार्च को कंपनी के निदेशक मंडल द्वारा क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (क्यूआईपी) द्वारा धन जुटाने की मंजूरी के बाद शैले होटल्स के शेयरों में लगभग 5 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। क्यूआईपी के लिए फ्लोर प्राइस 780.76 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय की गई है। कंपनी इस पर 5 फीसदी तक डिस्काउंट दे सकती है।

                                                      MARCH 28, 2024 / 10:46 AM IST

                                                      Stock Market LIVE Updates : D328eco विमान के पिछले भाग की डिजाइनिंग के लिए Cyient ने डॉयचे एयरक्राफ्ट के साथ साझेदारी की


                                                      साइएंट ने जर्मन कंपनी डॉयचे एयरक्राफ्ट के साथ एक करार पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत दोनों कंपनियां 40-सीटर D328eco टर्बोप्रॉप विमान के लिए रियर फ्यूजलेज सेक्शन के निर्माण के डिजाइनिंग (DFM) पर सहयोग करेंगी।

                                                        MARCH 28, 2024 / 10:42 AM IST

                                                        Stock Market LIVE Updates : हिमाचल इकाई के लिए यूएस एफडीए की 10 टिप्पणियों पर अल्केम लेबोरेटरीज का शेयर 3 प्रतिशत टूटा


                                                        अमेरिकी एफडीए द्वारा हिमाचल प्रदेश में स्थित अल्केम की उत्पादन इकाइयों के लिए 10 टिप्पणियों के साथ फॉर्म 483 जारी करने के बाद 28 मार्च को शुरुआती कारोबार में अल्केम लैबोरेटरीज के शेयरों में 3 प्रतिशत की गिरावट आई है।

                                                          MARCH 28, 2024 / 10:40 AM IST

                                                          Stock Market LIVE Updates: बामर लॉरी 230 करोड़ रुपये में जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी के एसईजेड में एक मुक्त व्यापार गोदाम क्षेत्र स्थापित करेगा

                                                          बामर लॉरी को जवाहरलाल नेहरू पोर्ट अथॉरिटी के विशेष आर्थिक क्षेत्र में 15 एकड़ भूमि पर 230 करोड़ रुपये में मुक्त व्यापार गोदाम क्षेत्र स्थापित करने के लिए निदेशक मंडल से मंजूरी मिल गई है।

                                                            MARCH 28, 2024 / 10:28 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates | बेंगलुरु में जमीन खरीदने के बाद महिंद्रा लाइफस्पेस का स्टॉक 4% भागा

                                                            कंपनी द्वारा पूर्वी बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड में 2 एकड़ जमीन खरीदने की घोषणा के बाद 28 मार्च को महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स के शेयरों में 4 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।

                                                              MARCH 28, 2024 / 10:23 AM IST

                                                              Stock Market LIVE Updates : इमामी ने ब्रिलारे साइंस में शेष 4.64% हिस्सेदारी खरीदने के लिए शेयर खरीद समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं


                                                              इमामी ने बकाया 4.64% हिस्सेदारी खरीदने के लिए ब्रिलारे (Brillare)के फाउंडर और दूसरे शेयरधारकों के साथ शेयर खरीद समझौता किया है। जिसके चलते अब ब्रिलारे में इमामी की हिस्सेदारी 95.36% से बढ़कर 100% हो गई है और यह कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन गई है।

                                                                MARCH 28, 2024 / 10:20 AM IST

                                                                Sensex Today : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में लार्ज ट्रेड

                                                                CNBC-TV18 की रिपोर्ट के मुताबिक आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में 1,386 करोड़ रुपये मूल्य के 18.3 करोड़ शेयरों (2.6% इक्विटी) की खरीद बिक्री हुई है।

                                                                  MARCH 28, 2024 / 10:16 AM IST

                                                                  Sensex Today : 10.15 बजे के आसपास बाजार

                                                                  10.15 बजे के आसपास सेंसेक्स 573.17 अंक या 0.79 प्रतिशत ऊपर 73,569.48 पर और निफ्टी 172.80 अंक या 0.78 प्रतिशत ऊपर 22,296.50 पर नजर आ रहा था। लगभग 2161 शेयर बढ़े थे। वहीं, 821 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही थी। जबकि 101 शेयरों में कोई बदलाव नहीं दिख रहा था।

                                                                    MARCH 28, 2024 / 9:56 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates : डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने सनोफी हेल्थकेयर इंडिया के साथ किया करार


                                                                    डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने भारत में बाल चिकित्सा और वयस्क टीकों सहित सनोफी के वैक्सीन ब्रांडों को प्रोमोट करने और बेचने करने के लिए सनोफी हेल्थकेयर इंडिया के साथ एक खास करार किया है।

                                                                      MARCH 28, 2024 / 9:40 AM IST

                                                                      Stock Market LIVE Updates : बायोकॉन को ब्रिटेन में मधुमेह की दवा लिराग्लूटाइड के लिए मंजूरी मिली


                                                                      बायोकॉन को इसके फॉर्मूलेशन लिराग्लूटाइड के लिए मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (एमएचआरए), यूके से मंजूरी मिल गई है। यह दवा मधुमेह के इलाज में इस्तेमाल होती है।

                                                                        MARCH 28, 2024 / 9:29 AM IST

                                                                        Market Opens: बढ़त के साथ खुला बाजार


                                                                        भारतीय इंडेक्स 28 मार्च बढ़त के साथ खुले हैं। सेंसेक्स 167.16 अंक या 0.23 प्रतिशत ऊपर 73,163.47 पर और निफ्टी 54.30 अंक या 0.25 प्रतिशत ऊपर 22,178.00 पर कारोबार रहा है। लगभग 1599 शेयर बढ़े, 534 शेयर गिरे और 106 शेयर अपरिवर्तित नजर आ रहे हैं।

                                                                        निफ्टी पर पावर ग्रिड कॉर्प, डॉ. रेड्डीज लैब्स, विप्रो, बजाज फिनसर्व और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी के टॉप गेनर हैं। जबकि अपोलो हॉस्पिटल्स, बजाज ऑटो, टाइटन कंपनी, एमएंडएम और ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज निफ्टी के टॉप लूजर हैं।

                                                                          MARCH 28, 2024 / 9:10 AM IST

                                                                          Market at pre-open: प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स ऊंचे स्तर पर


                                                                          प्री-ओपनिंग सेशन में बेंचमार्क इंडेक्स ऊंचे स्तर पर दिख रहे हैं। सेंसेक्स 134.53 अंक या 0.18 प्रतिशत ऊपर 73,130.84 पर और निफ्टी 27.60 अंक या 0.12 प्रतिशत ऊपर 22,151.30 पर नजर आ रहा है।

                                                                            MARCH 28, 2024 / 9:09 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- कल 27 मार्च को कैसा रहा बाजार

                                                                            27 मार्च को हैवीवेट और ऑटो, रियल्टी, पावर और कैपिटल गुड्स शेयरों में खरीदारी के दम पर बाजार ने पिछले सत्र के नुकसान की भरपाई कर ली। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 526.01 अंक या 0.73 फीसदी की बढ़त लेकर 72,996.31 पर और निफ्टी 119 अंक या 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 22,123.70 पर बंद हुआ। मिलेजुले ग्लेबल संकेतों के बीच बाजार सकारात्मक रुख के साथ खुला और तीसरी तिमाही में चालू खाते का घाटा (सीएडी) कम होकर 10.5 अरब डॉलर पर आने और दिग्गज शेयरों में खरीदारी के कारण बाजार में तेजी बढ़ी। निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़ने वाले शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, बजाज ऑटो, बजाज फाइनेंस और टाइटन कंपनी शामिल हैं, जबकि गिरने वालों में हीरो मोटोकॉर्प, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अपोलो हॉस्पिटल्स, डॉ रेड्डीज लैब्स और विप्रो शामिल रहे।

                                                                            सेक्टोरल इंडेक्सों पर नजर डालें तो ऑटो, बैंक, कैपिटल गुड्स, पावर, रियल्टी और टेलीकॉम 0.5-1 फीसदी ऊपर बंद हुए हैं। जबकि मेटल, आईटी, मीडिया 0.3-0.5 फीसदी नीचे बंद हुए हैं। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट नोट पर बंद हुआ और स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.7 फीसदी की तेजी आई।

                                                                            अलग-अलग शेयरों की बात करें तो ज़ी एंटरटेनमेंट, टाटा केमिकल्स और बायोकॉन में 200 फीसदी से ज्यादा की बढ़त देखने को मिली। एबीबी इंडिया, इन्फो एज और मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर में एक लंबा बिल्ड-अप देखने को मिला। जबकि आरईसी, कोलगेट पामोलिव और पीरामल एंटरप्राइजेज में शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला।

                                                                              MARCH 28, 2024 / 9:08 AM IST

                                                                              Stock market : NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर


                                                                              एनएसई ने हिंदुस्तान कॉपर और ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज को 28 मार्च के लिए एफ एंड ओ प्रतिबंध सूची में जोड़ा है। सेल को इस सूची से हटा दिया गया है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

                                                                                MARCH 28, 2024 / 9:07 AM IST

                                                                                Sensex today : FII और DII आंकड़े

                                                                                27 मार्च को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 2,170.32 करोड़ रुपए की खरीदारी की। इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 1,197.61 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

                                                                                  MARCH 28, 2024 / 9:04 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- फोकस में MCX


                                                                                  आज कारोबारी समय के दौरान MCX पर बाजार की नजरें रहेंगी। कंपनी के MD और CEO की नियुक्ति की प्रक्रिया दोबारा करने के निर्देश दिये गये हैं। मार्केट रेगुटेलर SEBI ने नियुक्ति की प्रक्रिया दोबारा करने के निर्देश दिये। बोर्ड ने SEBI को MD और CEO के नामों की सलाह दी।

                                                                                    MARCH 28, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- PEL और बजाज फाइनेंस पर रहेगा फोकस

                                                                                    आज बाजार में PEL और बजाज फाइनेंस पर फोकस बना रहेगा। RBI ने AIF (Alternative Investment funds) के नियम आसान किये हैं। आरबीआई द्वारा नियम आसान किये जाने से PEL को फायदा होगा।

                                                                                      MARCH 28, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- ICICI Bank में ICICI Securities का मर्जर

                                                                                      ICICI सिक्योरिटीज और ICICI BANK मर्जर को मंजूरी मिल गई है। ICICI सिक्योरिटीज का ICICI BANK में मर्जर मंजूर हो गया है। शेयरधारकों ने बहुमत के साथ इस मर्जर को मंजूरी दी है। मर्जर के पक्ष में 71.89% वोट पड़े हैं। जबकि मर्जर के खिलाफ 28.11% वोट पड़े।

                                                                                        MARCH 28, 2024 / 8:31 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- FY25 की पहली छमाही में साढ़े 7 लाख करोड़ का कर्ज लेगी केंद्र सरकार

                                                                                        वित्त वर्ष 2025 (FY25) की पहली छमाही में केंद्र सरकार साढ़े 7 लाख करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। केंद्र सरकार द्वारा पूरे वित्त वर्ष के दौरान 14 लाख करोड़ से ज्यादा की उधारी लेने का अनुमान जताया गया है।

                                                                                          MARCH 28, 2024 / 8:20 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- अदाणी पावर से 4000 करोड़ का ऑर्डर मिला

                                                                                          भेल (BHEL) के शेयर में आज एक्शन दिख सकता है। कंपनी को अदाणी पावर से 4000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर के तहत कंपनी रायगढ़ में थर्मल पावर प्लांट बनाएगी

                                                                                            MARCH 28, 2024 / 8:08 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- अल्केम लैब को US FDA ने जारी की आपत्तियां

                                                                                            अल्केम लैब (Alkem Lab) की मुश्किलें बढ़ गई हैं। US FDA ने बद्दी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट के लिए फॉर्म 483 के साथ 10 आपत्तियां जारी की हैं। US FDA ने 19-27 मार्च के बीच प्लांट की जांच की थी।

                                                                                              MARCH 28, 2024 / 7:57 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- IDFC FIRST BANK में होगी बड़ी ब्लॉक डील

                                                                                              IDFC FIRST BANK में ब्लॉक डील के जरिए CLOVERDELL पूरा 2.25% हिस्सा बेच सकता है। इसमें 4% डिस्काउंट पर 75 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस संभव है। वहीं SG MART में भी ब्लॉक डील के जरिए प्रोमोटर्स 5.78% हिस्सा बेच सकते हैं। CNBC AWAAZ की ओर से ऐसी एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है।

                                                                                                MARCH 28, 2024 / 7:44 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- आज से शुरू होगा T+0 सेटलमेंट

                                                                                                शेयर बाजार में आज से T+0 सेटलमेंट शुरू हो रहा है। BSE ने पहले फेज के लिए 25 शेयरों की लिस्ट जारी की है। इसमें सवा नौ से डेढ़ बजे तक T+0 सेटलमेंट की TIMINGS रहेगी

                                                                                                  MARCH 28, 2024 / 7:32 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- 28 मार्च का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                  गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। यहां पर हम आपके के लिए देश और दुनिया के बाजारों की खबर पेश करेंगे। बाजार से जुड़ी हर हलचल और खबर के लिए आज दिन भर इस लाइव ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।