Stock Market Highlight: सेंसेक्स- निफ्टी 3.5% से ज्यादा बढ़त लेकर हुआ बंद
सीजफायर, अच्छे ग्लोबल संकेत से बाजार झूमा है। निफ्टी में 4 साल की बड़ी इंट्रा-डे तेजी देखने को मिला। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स 4% से ज्यादा चढ़े। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स में तेजी आई। IT इंडेक्स में 5 साल की बड़ी इंट्रा-डे तेजी रही। मेटल, रियल्टी, एनर्जी इंडेक्स में जोरदार तेजी रही। निफ्टी बैंक, ऑटो इंडेक्स 3% से ज्यादा चढ़े। FMCG इंडेक्स करीब 2.5% चढ़कर बंद हुआ।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 2975.43 अंक यानी 3.74 फीसदी की बढ़त के साथ 82,429.90 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 916.70 अंक यानी 3.82 फीसदी की बढ़त के साथ 24,924.70 के स्तर पर बंद हुआ।
बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 3-4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
Infosys, Adani Enterprises, Shriram Finance, Trent, HCL Tech निफ्टी का टॉप गेनर रहा। वहीं Sun Pharma और IndusInd Bank निफ्टी का टॉप लूजर रहा।