Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 15, 2024 / 3:48 PM IST

Closing Bell - बाजार में सीमित दायरे में कारोबार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद

Closing Bell- शेयर बाजार में आज सपाट कारोबार नजर आया। बाजार के अंत में सेंसेक्स 118 प्वाइंट गिरकर 72,987 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 17 प्वाइंट गिरकर 22,201 पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 27 शेयरों में बिकवाली रही। वहीं बैंक निफ्टी के 12 में से 6 शेयरों में बिकवाली नजर आई

Closing Bell- शेयर बाजार में आज बैंक निफ्टी की एक्सपायरी के दिन सीमित दायरे में कारोबार होता हुआ दिखाई दिया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी देखनेको मिली। मिडकैप इंडेक्स 450 प्वाइंट से ज्यादा चढ़ा। मिडकैप इंडेक्स में करीब 1% की तेजी नजर आई। निफ्टी मेटल इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। कंज्यूमर गुड्स, पावर शेयरों में खरीदारी नजर आई। तेल-गैस, रियल्टी शेयरों में खरीदारी देखने को मिली

Stock Market
Stock Market
MAY 15, 2024 / 3:38 PM IST

RUPEE AT CLOSE- रुपया 1 पैसे मजबूत होकर बंद

भारतीय रुपया आज मजबूती के साथ बंद होने में कामयाब रहा। रुपया 1 पैसे मजबूत हुआ। रुपया 1 पैसे मजबूत होकर 83.50/$ पर बंद होने में कामयाब रहा।

    MAY 15, 2024 / 3:36 PM IST

    Closing Bell -सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में बंद, बाजार में सीमित दायरे में कारोबार

    बाजार में आज सीमित दायरे में कारोबार हुआ। निफ्टी और सेंसेक्स हल्की गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स सेंसेक्स 118 प्वाइंट गिरकर 72,987 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 17 प्वाइंट गिरकर 22,201 पर बंद हुआ।

      MAY 15, 2024 / 3:29 PM IST

      Stock Market Live Updates- KEYSTONE REALTORS का Q4 मुनाफा घटा, आय बढ़ी

      कीस्टोन रियल्टर्स (KEYSTONE REALTORS) का सालाना आधार पर मुनाफा 76.6 करोड़ रुपये से घटकर 30.7 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 344.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 811.6 करोड़ रुपये रही।

        MAY 15, 2024 / 3:27 PM IST

        Stock Market Live Updates- NECTAR LIFESCIENCES का Q4 मुनाफा घटा

        नेक्टर लाइफसाइंसेज का चौथी तिमाही में मुनाफा घट गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3.67 करोड़ रुपये से घटकर 60 लाख रुपये हो गया। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 388 करोड़ रुपये से बढ़कर 440 करोड़ रुपये हो गई।

          MAY 15, 2024 / 3:24 PM IST

          Stock Market Live Updates- NIRLON का Q4 में मुनाफा बढ़ा

          निरलॉन (NIRLON) का चौथी तिमाही में मुनाफा 49.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 51 करोड़ रुपये हो गया। आय 148 करोड़ रुपये से बढ़कर 153 करोड़ रुपये हो गई है।

            MAY 15, 2024 / 3:21 PM IST

            Stock Market Live Updates- PFC Q4 मुनाफा 3,492 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,135 करोड़ रुपये

            पीएफसी का चौथी तिमाही में मुनाफा 3,492 करोड़ रुपये से बढ़कर 4,135 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी का मुनाफा 18.4% बढ़ा जबकि आय 20.2% बढ़ी। आय 10,185 करोड़ रुपये से बढ़कर 12,244 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने 2.50 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया।

              MAY 15, 2024 / 3:13 PM IST

              Stock Market Live Updates- OIL INDIA बोनस शेयर पर विचार करेगा

              ऑयल इंडिया (OIL INDIA) कंपनी Q4 नतीजों के साथ बोनस इश्यू पर विचार करेगी। कंपनी का बोर्ड 20 मई को बोनस शेयर पर विचार करेगा।

                MAY 15, 2024 / 3:07 PM IST

                Stock Market Live Updates- BAJAJ FINANCE ने करोड़ों के NCDs अलॉट किए

                बजाज फाइनेंस (BAJAJ FINANCE) ने करोड़ों रुपये के NCDs अलॉट किए हैं। कंपनी ने 1,305 करोड़ रुपये के NCDs अलॉट किए हैं।

                  MAY 15, 2024 / 3:00 PM IST
                  Stock Market Live Updates-SBI ने डिपॉजिट रेट्स बढ़ाए
                  देश की सबसे बड़ी बैंक SBI ने डिपॉजिट रेट्स बढ़ा दिये हैं। SBI ने जमा दरें 0.25% से 0.75% तक बढ़ाईं हैं। SBI ने चुनिंदा अवधि के लिए जमा दरें बढ़ाईं हैं।
                    MAY 15, 2024 / 2:53 PM IST

                    Stock Market Live Updates- JYOTHY LAB 3.50 रुपये का डिविडेंड देगी

                    ज्योति लैब (JYOTHY LAB) ने कहा कि कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 59 करोड़ रुपये से बढ़कर 78.2 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 617 करोड़ रुपये से बढ़कर 660 करोड़ रुपये हो गई। कंपनी ने 3.50 रुपये/शेयर अंतिम डिविडेंड का ऐलान किया है।

                      MAY 15, 2024 / 2:46 PM IST
                      Stock Market Live Updates-APOLLO TYRES ने दाम बढ़ाये
                      अपोलो टायर्स (APOLLO TYRES) का कहना है कि कंपनी ने अपने प्रोडक्ट के दाम बढ़ाये हैं। कंपनी ने हाल ही में प्रोडक्ट के दाम 3% तक बढ़ाए हैं। यूरोपियन कारोबार में मार्केट शेयर बढ़ा है। यूरोप से ग्रोथ, मार्जिन में सुधार का अनुमान है। यूरोप कारोबार से सालाना ग्रोथ, मार्जिन बढ़ेगी।
                        MAY 15, 2024 / 2:38 PM IST

                        Stock Market Live Updates- MSCI में शामिल होने पर पीबी फिनटेक, थर्मैक्स, सुंदरम फाइनेंस में उछाल


                        MSCI में शामिल होने पर पीबी फिनटेक, थर्मैक्स, सुंदरम फाइनेंस और केनरा बैंक में 4-9% की बढ़ोतरी देखने को मिली। वहीं दूसरी तरफ , पेटीएम में गिरावट नजर आई। पॉलिसीबाजार की मूल कंपनी पीबी फिनटेक, थर्मैक्स, सुंदरम फाइनेंस और केनरा बैंक के शेयरों में 15 मई को उछाल आया। नवीनतम बदलाव के बाद एमएससीआई के ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स में इन शेयरों को शामिल करने से निवेशकों में जोश देखने को मिला।

                          MAY 15, 2024 / 2:25 PM IST

                          Stock Market Live Updates- जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के आशीष चतुर मोहता की इलेक्शन पिक

                          आशीष चतुर मोहता ने इलेक्शन के नजरिए से TVS मोटर्स में खरीदारी की सलाह दी है। उनका कहना है कि 2100 रुपए के ऊपर जाने पर स्टॉक में और तेजी आ सकती है। ऐसे में इस स्टॉक में उनकी 2100 रुपए के ऊपर मिलने पर 2050 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ 2300-2450 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी करने की सलाह है।

                            MAY 15, 2024 / 2:10 PM IST

                            Stock Market Live Updates-राजेश सतपुते की इलेक्शन पिक

                            www.rajeshsatpute.com के राजेश सतपुते का कहना है कि इलेक्शन के नजरिए से उनको नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन के शेयर अच्छे लग रहे हैं। इस स्टॉक में उनकी 430 रुपए के टारगेट के साथ खऱीदारी करने की सलाह है। राजेश का मानना है कि इलेक्शन तक और इलेक्शन नतीजों को बाद भी इस शेयर में अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है।

                              MAY 15, 2024 / 1:54 PM IST

                              Stock Market Live Updates- फिलहाल दूध के दाम बढ़ाने की योजना नहीं, विदेशों में कारोबार बढ़ाने पर जोर : अमूल

                              कमोडिटी राउंडअप में आज सीएनबीसी-आवाज़ के साथ जुड़े अमूल के MD जयेन मेहता। इन्होंने कंपनी की वर्तमान स्थिति और आगे की योजनाओं पर आवाज के साथ खास बीतचीत की। इस बातचीत में जयेन महेता ने बताया कि अमूल का आइसक्रीम कारोबार 40 फीसदी बढ़ा है। इस साल आइसक्रीम के कई रेंज लॉन्च हुई हैं। फिलहाल दूध के दाम बढ़ाने की योजना नहीं है। कंपनी का जोर विदेशों में कारोबार बढ़ाने पर है। अमेरिका में कंपनी के प्रोडक्ट को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। श्रीलंका के साथ अमूल के मॉडल पर काम करने की योजना है। केन्या सरकार के साथ भी कंपनी की बातचीत जारी है।

                                MAY 15, 2024 / 1:35 PM IST

                                Stock Market Live Updates- Manali Petro ने यूके की कंपनी के साथ किया समझौता

                                मनाली पेट्रो (Manali Petro:) ने यूके के की कंपनी के साथ समझौता किया है। कंपनी ने यूके में सिलिकॉन ऑयल्स के लिए Krahn UK के साथ यूनिट समझौता किया।

                                  MAY 15, 2024 / 1:25 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- केनरा बैंक का स्टॉक 4 प्रतिशत चढ़ा

                                  आज केनरा बैंक (Canara Bank) के स्टॉक में 4 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। शेयर स्प्लिट के बाद शेयर में बढ़त नजर आई। ये स्टॉक 3 सत्रों में 8% चढ़ गया

                                    MAY 15, 2024 / 1:13 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1.4% की बढ़त के साथ नई ऊंचाई पर

                                    बीएसई कैपिटल गुड्स इंडेक्स 1.4% की बढ़त के साथ 64,000 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। थर्मैक्स, शेफलर इंडिया, सीमेंस, सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस, एसकेएफ इंडिया और हनीवेल ऑटोमेशन इंडिया जैसी बहुराष्ट्रीय कंपनियों (एमएनसी) में मजबूत रैली के कारण बीएसई कैपिटल गुड्स एक नए शिखर पर पहुंच गया। बुधवार के कारोबारी सत्र के दौरान इन शेयरों में 14% तक का उछाल आया।

                                      MAY 15, 2024 / 1:03 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- Granules India का Q4 मुनाफा 8% बढ़ा

                                      ग्रेन्यूल्स इंडिया (Granules India) का मुनाफा बढ़ गया। चौथी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 8 प्रतिशत बढ़कर 130 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का कुल लागत सालाना आधार पर 3 प्रतिशत घटकर 1000 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 1.5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया।

                                        MAY 15, 2024 / 12:51 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- Paradeep Phosphates का मुनाफा बढ़ा


                                        प्रदीप फॉस्फेट्स (Paradeep Phosphates) का चौथी तिमाही का शुद्ध मुनाफा बढ़ गया। कंपनी का Q4 मुनाफा सालाना आधार पर बढ़कर 20.30 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर बढ़कर 150 करोड़ रुपये रहा

                                          MAY 15, 2024 / 12:41 PM IST

                                          Stock Market Live Updates-SHREE CEMENTS ने कहा - जून के बाद खपत बढ़ने का अनुमान

                                          श्री सीमेंट्स के एमडी एच एम बांगर ने सीएनबीसी-आवाज़ से कहा कि जून के बाद खपत बढ़ने का अनुमान है। अगली 2 तिमाहियों तक फ्यूल एंड पावर की लागत नहीं बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने आगे 9-10% वॉल्यूम ग्रोथ का अनुमान जताया है।

                                            MAY 15, 2024 / 12:30 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- TBO TEK BSE पर 1,380 रुपये पर लिस्ट

                                            टीबीओ टेक (TBO TEK) का शेयर BSE पर 1,380 रुपये पर लिस्ट हुआ है। TBO TEK का शेयर NSE पर 1,426 रुपये/शेयर पर लिस्ट हुआ है।

                                              MAY 15, 2024 / 12:19 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- PVR Inox पर FY25 में घटायेगी कैपेक्स


                                              पीवीआर आयनॉक्स (PVR Inox) ने FY25 में capex घटाने का फैसला किया है। कंपनी का कहना है वह 25% कैपेक्स कम करेगी। कंपनी की 70 non-performing screens को बंद करने की योजना है।

                                                MAY 15, 2024 / 12:09 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- सुजलॉन एनर्जी में बड़ी ट्रेडिंग

                                                सुजलॉन एनर्जी (Suzlon Energy) में बड़ी संख्या में शेयरों में ट्रेडिंग हुई है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक कंपनी के 10.2 लाख शेयर में एक बंच में सौदा हुआ है

                                                  MAY 15, 2024 / 12:00 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- SEBI ने LIC को दी मंजूरी

                                                  सेबी ने एलआईसी को तीन साल का एक्सटेंशन दिया है। एलआईसी को 10 प्रतिशत पब्लिक शेयरहोल्डिंग के लिए विस्तार दिया गया है।

                                                    MAY 15, 2024 / 11:45 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- Power Finance का स्टॉक 3% चढ़ा

                                                    पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन (Power Finance Corporation) के शेयर में तेजी नजर आई। आज कंपनी के चौथी तिमाही नतीजे जारी किये जायेंगे। नतीजों के पहले स्टॉक में 3% की तेजी नजर रही है।

                                                      MAY 15, 2024 / 11:33 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- Thyrocare Technologies का मुनाफा बढ़ा

                                                      थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज (Thyrocare Technologies) का चौथी तिमाही का मुनाफा बढ़ गया। कंपनी का Q4 मुनाफा सालाना आधार पर 41% बढ़ गया। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 17.8 करोड़ रुपये रहा।

                                                        MAY 15, 2024 / 11:13 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- रैडिको खेतान का मुनाफा बढ़ा


                                                        रैडिको खेतान (Radico Khaitan) का Q4 मुनाफा सालाना आधार पर 26% बढ़ा। कंपनी का मुनाफा बढ़कर 54 करोड़ रुपये हो गया। हेल्दी टॉपलाइन और ऑपरेटिंग नंबर्स के कारण कंपनी का मुनाफा बढ़ा

                                                          MAY 15, 2024 / 11:04 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- वायदा में रिटेल ट्रेडिंग पर सरकार ने किया सावधान


                                                          वायदा में रिटेल ट्रेडिंग पर सरकार ने लोगों को सावधान किया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान आया है। F&O में बढ़ते रुझान से निवेशकों को भारी नुकसान हो सकता है। कैपिटल गेन टैक्स के सवाल पर FM ने कहा कि इसके जवाब के लिए अगले बजट का इंतजार करना होगा

                                                            MAY 15, 2024 / 10:52 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- 66 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                            ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 66 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें HDFC AMC, Hindustan Copper, Can Fin Homes, Havells India और Mphasis के नाम शामिल हैं।

                                                              MAY 15, 2024 / 10:42 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- 27 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                              ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 27 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें PVR INOX, Berger Paints, Divis Laboratories, Zydus Lifesciences और Alkem Laboratories के नाम शामिल हैं।

                                                                MAY 15, 2024 / 10:32 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- 27 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 27 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Cholamandalm Investment and Finance, UPL, Polycab India, Muthoot Finance, और Godrej Consumer Products के नाम शामिल हैं।

                                                                  MAY 15, 2024 / 10:20 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- 66 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                  ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 66 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Birlasoft, Shree Cement, Oberoi Realty, ABB India और Marico के नाम शामिल हैं।

                                                                    MAY 15, 2024 / 10:14 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक

                                                                    हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। Max Financial Services, Sun Pharmaceutical Industries, Kotak Mahindra Bank, IndiaMART InterMESH और JK Cement saw जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।

                                                                      MAY 15, 2024 / 10:05 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                      22,000 की स्ट्राइक पर 57.09 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,100 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 25.19 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 20,800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                        MAY 15, 2024 / 9:52 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                        वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 66.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,600 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 23.11 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,100 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                          MAY 15, 2024 / 9:42 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला रेजिस्टेंस 47,927और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 48,005 और 48,131 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 47,676 फिर 47,598 और 47,472 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                            MAY 15, 2024 / 9:34 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                            निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22,262 और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 22,306 और 22,379 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,118 फिर 22,073 और 22,001 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                              MAY 15, 2024 / 9:22 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- कोटक सिक्योरिटीज से जानें आज कैसा रह सकता है बाजार


                                                                              कोटक सिक्योरिटीज के इक्विटी रिसर्च हेड श्रीकांत चौहान का कहना है कि इंट्राडे चार्ट पर, यह निफ्टी हायर बॉटम फॉर्मेशन के बनाए हुए है जो काफी हद तक सकारात्मक है। उनका मानना है कि इंडेक्स ने पुलबैक रैली का एक चरण पूरा कर लिया है और अब 50-डे एसएमए या 22,300 तेजी के लिए बड़े रेजिस्टेंस को रूप में काम करेगा।

                                                                              उनका मानना है कि ट्रेडर्स के लिए 22,300 के बाद अगला रेजिस्टेंस 22,400-22,425 पर होगा। दूसरी तरफ 22,100 के स्तर पर तत्काल सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट टूट जाता है तो फिर निफ्टी 22,050-22,000 के स्तर तक फिसल सकता है।

                                                                                MAY 15, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                                RUPEE OPENS - 2 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                                भारतीय रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है। आज रुपया 2 पैसे मजबूत खुला है। रुपया 83.51/$ के मुकाबले 83.49/$ पर खुला है।

                                                                                  MAY 15, 2024 / 9:06 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट की आज के लिए बाजार पर राय

                                                                                  स्वास्तिका इन्वेस्टमार्ट के संतोष मीना का कहना है कि लार्ज-कैप शेयरों में वैल्यूएशन सही नजर आ रहे है। इसके चलते लार्जकैप में वैल्यू बाइंग को बढ़ावा मिला है। उन्होंने बेंचमार्क इंडेक्सों में बढ़त का श्रेय अच्छे ग्लोबल संकेतों और शॉर्ट पोजीशन कवर करने वाले ट्रेडरों को दिया। संतोष की राय है कि मिडकैप और स्मॉलकैप सेक्टर में वैल्यूएशन महंगा बना हुआ है, जिससे कुछ सेगमेंट में खराब प्रदर्शन का खतरा बना हुआ है।

                                                                                  संतोष मीना ने निवेशकों को लार्ज कैप पर फोकस करने की सलाह दी है क्योंकि आम चुनाव नतीजों के बाद एफआईआई की तरफ से लार्ज-कैप शेयरों में आक्रामक रूप से निवेश आने की उम्मीद है।

                                                                                  बाजार जानकारों को यह भी उम्मीद है कि आम चुनाव के नतीजे आने तक वोलैटिलिटी बनी रहेगी और इसमें बढ़त देखने को मिलेगी। मीना ने कहा, चुनाव नतीजे आने के बाद, इंडिया VIX फिर से 12-13 के स्तर तक गिर जाएगा।

                                                                                    MAY 15, 2024 / 9:02 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- अरिहंत कैपिटल मार्केट्स की बाजार पर राय

                                                                                    अरिहंत कैपिटल मार्केट्स की अनीता गांधी ने कहा “आम चुनाव के नतीजों को लेकर लगाए जाने वाले अटकलों के कारण बाजार में अस्थिरता बढ़ गई है। इसके अलावा एफआईआई द्वारा बिकवाली से सूचकांक नीचे गिर रहे है। महंगे वैल्यूएशन के चलते भी बाजार में मुनाफावसूली आई है। हालांकि, एक बार जब निफ्टी 50 इंडेक्स 22,000 से नीचे चला गया तो फिर से खरीदारी शुरू हो गई।”

                                                                                      MAY 15, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- कल 14 मई को कैसा रहा बाजार का हाल

                                                                                      मंगलवार 14 मई को हफ्ते के दूसरे दिन भी बाजार में तेजी रही। सबसे ज्यादा तेजी रियल्टी, तेल-गैस, मेटल और पावर इंडेक्स में रही। ऑटो और कंज्यूमर गुड्स शेयरों में भी खरीदारी रही। वहीं, FMCG और फार्मा इंडेक्स में बिकवाली देखने को मिली। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 328 अंक चढ़कर 73,105 पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 114 अंक चढ़कर 22,218 पर बंद हुआ है। बैंक निफ्टी 105 अंक चढ़कर 47,859 पर बंद हुआ है। जबखि मिडकैप 490 अकं चढ़कर 50,225 पर बंद हुआ है।

                                                                                      कल सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में खरीदारी रही। निफ्टी के 50 में से 34 शेयरों में तेजी देखने को मिली। वहीं, बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में खरीदारी रही। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 2 पैसे मजबूत होकर 83.51 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ है।

                                                                                        MAY 15, 2024 / 8:50 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- क्या बोले जेरोम पॉवेल?

                                                                                        महंगाई पर जेरोम पॉवेल ने कहा कि महंगाई घटी लेकिन गति अनुमान से कम रही है।महंगाई दर अब भी अनुमान से ज्यादा है। महंगाई दर 2% पर लाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। दरें घटने में अभी और समय लग सकता है। दरों में बढ़ोतरी की उम्मीद नहीं है। लेकिन आगे हम आंकड़ों के आधार पर फैसला लेंगे

                                                                                          MAY 15, 2024 / 8:42 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- अमेरिका और चीन में फिर छिड़ा ट्रेड वॉर


                                                                                          अमेरिका और चीन में फिर ट्रेड वॉर छिड़ गया है। जो बाइडेन ने चीन से इंपोर्ट होने वाले प्रोडक्ट पर 100 परसेंट तक टैक्स लगाया है। स्टील, एल्युमिनियम, EV, सोलर सेल, सेमिकंडक्टर जैसे सामान पर इंपोर्ट ड्यूटी लगाई है।

                                                                                            MAY 15, 2024 / 8:32 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- Go Digit General Insurance का आज खुलेगा IPO


                                                                                            मोटर, ट्रैवल, हेल्थ, प्रॉपर्टी जैसे इंश्योरेंस देने वाली कंपनी Go Digit General Insurance का आज IPO खुलेगा। इसका प्राइस बैंड 258 से 272 रुपए प्रति शेयर के बीच है। कंपनी 2 हजार 614 करोड़ जुटाएगी। इसमें एंकर निवेशकों ने करीब पौने 1200 करोड़ रुपए लगाए हैं।

                                                                                              MAY 15, 2024 / 8:24 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- MSCI India Index में हुए बड़े बदलाव


                                                                                              MSCI India Index में बड़े बदलाव हुए हैं। Bosch, Canara Bank Indus Towers, Jindal Stainless, JSW Energy समेत 13 शेयर इसमें शामिल होंगे। Paytm, IGL और Berger Paints की छुट्टी होगी। ये बदलाव 1 जून से लागू होंगे

                                                                                                MAY 15, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- अनुमान के मुताबिक रहे चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के नतीजे


                                                                                                चौथी तिमाही में भारती एयरटेल के नतीजे अनुमान के मुताबिक रहे। कंपनी का मुनाफा 15% घटा। रेवेन्यू में भी मामूली गिरावट देखने को मिली। मार्जिन पर भी दबाव नजर आया। ARPU भी उम्मीद से कम बढ़ा। वहीं भारती हेक्सकॉम के रिजल्ट अच्छे रहे। मुनाफा करीब 5% बढ़ा। मार्जिन में भी सुधार देखने को मिला

                                                                                                  MAY 15, 2024 / 8:07 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- CIPLA में आज हो सकता है बड़ा सौदा

                                                                                                  दिग्गज दवा कंपनी CIPLA में आज बड़ा सौदा हो सकता है। प्रोमोटर ग्रुप की करीब ढ़ाई परसेंट हिस्सेदारी बेचने की तैयारी दिख रही है। CNBC-आवाज़ की EXCLUSIVE खबर 5% तक के डिस्काउंट पर करीब 2600 करोड़ रुपये की डील हो सकती है।

                                                                                                    MAY 15, 2024 / 7:57 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- 15 मई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                    गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।