Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 03, 2024 / 3:51 PM IST

Closing Bell - निफ्टी 172 प्वाइंट गिरकर 22,476 पर और सेंसेक्स 733 अंक फिसलकर 73,878 पर बंद

Closing Bell - मुनाफावसूली के चलते बीएसई का सेंसेक्स 733 प्वाइंट गिरकर 73,878 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 172 प्वाइंट गिरकर 22,476 पर बंद हुआ। वहीं बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी 308 प्वाइंट गिरकर 48,924 पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। मिडकैप 180 प्वाइंट गिरकर 50,935 पर बंद हुआ

Closing Bell - उतार-चढ़ाव भरे सत्र में मेटल्स को छोड़कर सभी सेक्टरों में बिकवाली के बीच भारतीय बेंचमार्क सूचकांक निफ्टी 22,500 से नीचे आ गया। निफ्टी में सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों में एलएंडटी, मारुति सुजुकी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, नेस्ले इंडिया और भारती एयरटेल शामिल रहे। जबकि बढ़ने वाले शेयरों में कोल इंडिया, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, ओएनजीसी, डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज और हिंडाल्को इंडस्ट

Stock Market
Stock Market
MAY 03, 2024 / 3:48 PM IST

Closing Bell - रिकॉर्ड ऊंचाई के बाद बाजार में मुनाफावसूली के चलते मार्केट गिरकर बंद

बाजार में मुनाफावसूल के चलते ये गिरकर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में दबाव देखने को मिला। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में बिकवाली नजर आई। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी 172 प्वाइंट गिरकर 22,476 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 733 प्वाइंट गिरकर 73,878 पर बंद हुआ। भारतीय रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 83.42/$ पर बंद होने में कामयाब रहा।

    MAY 03, 2024 / 3:29 PM IST

    Stock Market Live Updates- HFCL Q4 नेट प्रॉफिट बढ़ा

    एचएफसीएल (HFCL) Q4 नेट प्रॉफिट में जोरदार उछाल देखने को मिला। कंपनी का net profit 53.2% बढ़ गया। सालाना आधार पर कंपनी का मुनाफा 71.8 करोड़ रुपये से बढ़कर 110 करोड़ रुपये रहा।

      MAY 03, 2024 / 3:25 PM IST

      Stock Market Live Updates- RAYMOND बनायेगी एयरोस्पेस, डिफेंस कारोबार के लिए अलग यूनिट

      रेमंड का कहना है कि कंपनी को एयरोस्पेस, डिफेंस कारोबार के लिए अलग यूनिट बनाने को मंजूरी मिली है। इसके साथ ही इंजीनियरिंग कारोबार को एक अलग यूनिट के अंतर्गत लाने को मंजूरी मिली है

        MAY 03, 2024 / 3:21 PM IST

        Stock Market Live Updates- JSW INFRA Q4 कंसोलिडेटेड मुनाफा बढ़कर 330 करोड़ रुपये

        जेएसडब्ल्यू इंफ्रा (JSW INFRA) का चौथी तिमाही में कंसोलिडेट मुनाफा 300 करोड़ रुपये से बढ़कर 330 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 915 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,096 करोड़ रुपये रही। कंपनी का EBITDA 470 करोड़ रुपये से बढ़कर 580 करोड़ रुपये रहा

          MAY 03, 2024 / 3:12 PM IST

          Stock Market Live Updates- GO FASHION Q4 मुनाफा घटकर 13 करोड़ रुपये

          गो फैशन (GO FASHION) कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 15 करोड़ रुपये से घटकर 13 करोड़ रुपये हो गया। हालांकि कंपनी की आय 156 करोड़ रुपये से बढ़कर 182 करोड़ रुपये रही। चौथी तिमाही में कंपनी का EBITDA 48 करोड़ रुपये से बढ़कर 54.2 करोड़ रुपये रहा

            MAY 03, 2024 / 3:02 PM IST

            Stock Market Live Updates- FIRSTSOURCE Q4 मुनाफा बढ़कर 134 करोड़ रुपये

            फर्स्ट सोर्स (FIRSTSOURCE) का चौथी तिमाीह में कंसो मुनाफा तिमाही आधार पर 129 करोड़ रुपये से बढ़कर 134 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1597 करोड़ रुपये से बढ़कर 1669 करोड़ रुपये रही। चौथी तिमाही में कंपनी का EBIT 169 करोड़ रुपये से बढ़कर 181 करोड़ रुपये रहा

              MAY 03, 2024 / 2:52 PM IST

              Stock Market Live Updates- RAYMOND Q4 मुनाफा और आय दोनों में इजाफा


              RAYMOND Q4 नतीजों में आय और मुनाफा दोनों में बढ़त हुई है। सालाना आधार पर कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 196 करोड़ रुपये से बढ़कर 230 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 2150 करोड़ रुपये से बढ़कर 2609 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने 10 रुपये/शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।

                MAY 03, 2024 / 2:45 PM IST

                Stock Market Live Updates- RANE BRAKE Q4 मुनाफा बढ़कर 15.4 करोड़

                राणे ब्रेक (RANE BRAKE) का चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 12 करोड़ रुपये से बढ़कर 15.4 करोड़ रुपये रहा। आय 165 करोड़ रुपये से बढ़कर 186.2 करोड़ रुपये रही। EBITDA 20.20 करोड़ रुपये से बढ़कर 28.1 करोड़ रुपये रही

                  MAY 03, 2024 / 2:35 PM IST

                  Stock Market Live Updates- MORGAN STANLEY ने FEDERAL BANK का टारगेट प्राइस बढ़ाया


                  मॉर्गन स्टैनली ने फेडरल बैंक पर इक्वल वेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर लक्ष्य बढ़ाकर 180 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कोर पीपीओपी ग्रोथ को लागत/शुल्क में एकमुश्त के लिए 4% सालाना आधार पर समायोजित किया गया था। एसेट क्वालिटी मजबूत रही और ऋण लागत कम रही। इसका वैल्यूएशन उचित प्रतीत होता है।

                    MAY 03, 2024 / 2:28 PM IST

                    ADANI GREEN Q4 : 80 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा हुआ


                    चौथी तिमाही में अदाणी ग्रीन का कंसो मुनाफा सालाना आधार पर 508 करोड़ रुपए से घटकर 150 करोड़ रुपए पर और कंसो आय 2587 करोड़ रुपए से घटकर 2527 करोड़ रुपए पर रही है। कंसो EBITDA 2264 करोड़ रुपए से घटकर 1851 करोड़ रुपए और कंसो EBITDA मार्जिन 87.5 फीसदी से घटकर 73.2 फीसदी पर रही है। चौथी तिमाही में कंपनी को 80 करोड़ रुपए का एकमुश्त घाटा हुआ है।

                      MAY 03, 2024 / 2:22 PM IST

                      GODREJ PROPERTIES Q4 : मुनाफा 14% बढ़कर 471 करोड़ रुपे पर रहा


                      गोदरेज प्रॉपर्टीज ने शुक्रवार को 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही के कंसोलीडेटेड नतीजे जारी कर दिए हैं। इस अवधि में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 14 फीसदी बढ़कर 471 करोड़ रुपये पर रहा है। वहीं, पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में कंपनी मुनाफा 412 करोड़ रुपये पर रहा था। 31 मार्च 2024 को समाप्त हुई वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही गोदरेज प्रॉपर्टीज की आय सालाना आधार पर 13 फीसदी गिरकर 1,426.1 करोड़ रुपए पर रही है जो पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 1646 करोड़ रुपए रही थी। 31 मार्च को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का एबिटडा सालाना आधार पर 346 करोड़ रुपए से घटकर 122.6 करोड़ रुपए पर रहा है।

                        MAY 03, 2024 / 2:10 PM IST

                        Sensex today : निफ्टी फार्मा इंडेक्स में तेजी आने की संभावना -जतिन गेडिया

                        फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में 10 सालों से ज्यादा का अनुभव और टेक्निकल एनालिसिस एक्सपर्टीज रखने वाले शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया को लगता है कि निफ्टी फार्मा इंडेक्स में तेजी आने की संभावना है। उन्होंने कहा, "मार्च के दूसरे हफ्ते से निफी फार्मा इंडेक्स 18,300 और 19,400 के बीच कंसोलीडेट हो रहा है। मई के महीने के दौरान निफ्टी फार्मा का कंसोलीडेशन पूरा होने और इस इंडेक्स के 20,000-20,400 अंक तक पहुंचने की काफी ज्यादा संभावना है।"

                          MAY 03, 2024 / 1:56 PM IST

                          Stock Market Live Updates- JEFFERIES ने COAL INDIA पर दी खरीदारी की राय


                          जेफरीज ने कोल इंडिया पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 520 रुपये/शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 में EBITDA और PAT में सालाना आधार पर 21-26% की बढ़ोतरी हुई। EBITDA, PAT वृद्धि में स्ट्रिपिंग एक्टिविटी कॉस्ट्स के लिए लेखांकन नीति में बदलाव की वजह से रही। Q4 में नकद EBITDA, नॉनकैश स्ट्रिपिंग एक्टिविटी एडजस्टमेंट को छोड़कर, सालाना आधार पर 14% बढ़ी। कर्मचारियों और अन्य खर्चों में तेज QoQ वृद्धि के कारण Q4 नकद EBITDA अनुमान से 18% कम रहा। डिस्पैच वॉल्यूम में साल-दर-साल 8% की वृद्धि हुई जबकि नकद EBITDA/टन में साल-दर-साल 6% की वृद्धि हुई।

                            MAY 03, 2024 / 1:42 PM IST

                            Stock Market Live Updates- बजाज ऑटो लॉन्च करेगी दुनिया का पहला CNG मोटरसाइकिल

                            बजाज ऑटो मोटरसाइकिल सेगमेंट में बड़ा माइलस्टोन हासिल करने जा रही है। कंपनी CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करने की योजना बना रही है। कंपनी 18 जून 2024 को दुनिया का पहला CNG मोटरसाइकिल लॉन्च करेगी।

                              MAY 03, 2024 / 1:32 PM IST

                              Stock Market Live Updates- InCred ने Coforge पर घटाई रेटिंग और कम किया टारगेट


                              इनक्रेड ने कोफोर्ज पर रिड्यूस रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 4431 रुपये तय किया है। Cigniti अधिग्रहण से वित्त वर्ष 2024-26 में ईपीएस सीएजीआर में 6% की कटौती हुई है। उनके मुताबिक अधिग्रहण से क्षमताएं, भूगोल और वर्टिकल डाइवर्सिफिकेशन भी जुड़ता है। इंटीग्रेशन से संबद्ध डायलुशन से होने वाले लाभ अधिक हैं।

                                MAY 03, 2024 / 1:24 PM IST

                                Stock Market Live Updates- DCX SYSTEMS ने इजरायल की कंपनी के साथ किया करार


                                डीसीएक्स सिस्टम्स ने इजरायल ऐरोस्पेस इंडिया सर्विस लिमिटेड के साथ करार किया। प्रोडक्ट सप्लाई और सर्विस के लिए करार किया

                                  MAY 03, 2024 / 1:12 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- SHRIRAM PROPERTIES ने बंगलुरु के पास 4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया

                                  श्रीराम प्रॉपर्टीज ने बंगलुरू के पास जमीन खरीदी है। कंपनी ने बंगलुरु के पास 4 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया है। इस जमीन पर 4 लाख sqft का सेलेबल एरिया बनता है। इसमें 250 करोड़ रुपये की रेवेन्यू क्षमता भी बनती है।

                                    MAY 03, 2024 / 1:05 PM IST

                                    Sensex today : BHEL में अभी और बाकी है दम -जतिन गेडिया

                                    शेयरखान के तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक जतिन गेडिया ने मनीकंट्रोल से हुए एक बातचीत में कहा है कि हायर टॉप और हायर बॉटम फॉर्मेशन को बरकरार रखते हुए BHEL लगातार तेजी दिखा रहा है। इस तेजी को वॉल्यूम का भी सपोर्ट मिला है। मोमेंटम इंडीकेटर्स पर नजर डालें तो इस स्टॉक में मोमेंटम कमजोर होने या इसके ओवरबॉट होने के कोई संकेत नहीं दिख रहे हैं। ऐसे में इस स्टॉक में आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है।

                                      MAY 03, 2024 / 1:00 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                      आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 947.70 अंक या 1.27 प्रतिशत ऊपर 73,663.41 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 241.70 अंक या 1.07 प्रतिशत ऊपर 22,406.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1126 शेयर बढ़। जबकि 2062 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 83 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                        MAY 03, 2024 / 12:44 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- HAPPY FORGING को अमेरिका से ऑर्डर मिला


                                        US में मशीन एक्सल सीट और स्टीयरिंग नकल्स सप्लाई का ऑर्डर मिला। US में इलेक्ट्रिक SUVs के लिए कंपनी सप्लाई करेगी

                                          MAY 03, 2024 / 12:36 PM IST

                                          Sensex today : निफ्टी को 23,000 तक पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है - शेयरखान के जतिन गेडिया

                                          निफ्टी के लिए 22,400-22,380 पर सपोर्ट दिख रहा है। वहीं, बैंक निफ्टी के लिए 49,000-48,750 पर सपोर्ट है। चार्ट पैटर्न और ओवर ऑल स्ट्रक्चर को ध्यान में रखते हुए आगे निफ्टी में कंसोलीडेशन की ज्यादा संभावना दिख रही है। निफ्टी को 23,000 तक पहुंचने में ज्यादा समय लग सकता है।

                                            MAY 03, 2024 / 12:25 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- JEFFERIES की BAJAJ FINANCE पर खरीदारी की राय


                                            जेफरीज ने बजाज फाइनेंस पर खरीदारी की राय दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 9260 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि आरबीआई ने कंपनी के ईकॉम और डिजिटल ईएमआई कार्ड पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए हैं। इसे सकारात्मक रूप से देखें क्योंकि प्रस्ताव लागू होने के महज 6 महीने के भीतर ही समाधान आ गया है। इससे ग्रोथ में सुधार हो सकता है। FY24-27 में 24% प्रॉफिट CAGR दिख सकता है।

                                              MAY 03, 2024 / 12:10 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- बाजार दिन के निचले स्तर पर


                                              शानदार तेजी के बाद बाजार में गिरावट देखने को मिली। बाजार दिन के निचले स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी ऊपरी स्तर से करीब 350 प्वाइंट फिसला है।

                                                MAY 03, 2024 / 12:08 PM IST

                                                Sensex today : एशियन पेंट्स में खरीदारी की मिल रही सलाह

                                                शेयर में अच्छा रिवर्सल दिख रहा है। स्टॉक ने मार्च 2020 की ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट लिया है। पिछले 10 हफ्तों से ट्रेंडलाइन पर सपोर्ट है। एक ही कैंडल में 10 हफ्तों की रेंज पार हो गई है। शेयर ने 200 WMA पार किया है। 2 दिनों से अच्छी डिलिवरी खरीदारी देखने को मिली है। क्रूड में गिरावट इस शेयर के लिए पॉजिटिव है। वायदा में शॉर्ट कवरिंग नजर आई है।

                                                  MAY 03, 2024 / 12:01 PM IST

                                                  Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                  आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 673.13 अंक या 0.90 प्रतिशत ऊपर 73,937.98 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 163.50 अंक या 0.72 प्रतिशत ऊपर 22,484.70 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1071 शेयर बढ़। जबकि 2062 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 100 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                    MAY 03, 2024 / 11:52 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- GIPCL ने किया लोन करार


                                                    GIPCL ने करोड़ों का लोन करार किया है। कंपनी ने NaBFID के साथ 2832 करोड़ रुपये का लोन करार किया

                                                      MAY 03, 2024 / 11:38 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- HINDUSTAN ZINC की डिविडेंड को लेकर 7 मई को बैठक


                                                      हिंदुस्तान जिंक कंपनी के बोर्ड की बैठक 7 मई को होने वाली है। इस बैठक में डिविडेंड जारी करने पर विचार किया जाने वाला है।

                                                        MAY 03, 2024 / 11:24 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- MAZAGON DOCK SHIPBUILDERS को यूरोप से मिला ऑर्डर


                                                        कंपनी को एक यूरोपियन क्लाइंट से बड़ा ऑर्डर मिला। कंपनी क्लाइंट के लिए 3 जहाज बनायेगी। इस ऑर्डर की कीमत करीब 4.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर है

                                                          MAY 03, 2024 / 11:09 AM IST

                                                          Sevsex today : बाजार पर सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल की सलाह


                                                          बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के अनुज सिंघल ने कहा कि इस समय बाजार में चित भी बुल की और पट भी बुल की ही नजर आ रही है। भारतीय बाजार अब सिर्फ अच्छी खबरें देखना पसंद कर रहे हैं। कल क्रूड और GST की अच्छी खबर पकड़कर बाजार चला था। आज बाजार अमेरिका से अच्छे संकेतों को देख रहा है। दरअसल बाजार का संदेश साफ है कि लॉन्ग रहें। हर छोटी, बड़ी गिरावट में खरीदारी से पैसा बन रहा है। PSU शेयरों में फिर रौनक लौटी है। भरोसा वापस लौटा है। इकोनॉमी पर निर्भर शेयरों पर फोकस रखें। यहां से उन PSUs पर फोकस करें जो 52 हफ्ते के शिखर से दूर हैं।

                                                            MAY 03, 2024 / 11:03 AM IST

                                                            Stock Market LIVE Updates : अडानी एंटरप्राइजेज को सेबी से 2 कारण बताओ नोटिस मिले, शेयर निचले स्तर पर


                                                            अदानी एंटरप्राइजेज ने गुरुवार को कहा कि कंपनी को ग्रुप के खिलाफ हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में चल रही जांच के हिस्से के रूप में बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) से दो कारण बताओ नोटिस मिले हैं। इस खबर के चलते आज इस शेयर में गिरावट देखने को मिली है।

                                                              MAY 03, 2024 / 10:52 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- ZAGGLE PREPAID OCEAN SERVICES में ब्लॉक डील


                                                              ICICI प्रूडेंशियल MF ने 11.58 लाख शेयर खरीदे हैं। ACM ग्लोबल फंड VCC ने 4.06 लाख शेयर खरीदे हैं। TARA इमर्जिंग एशिया लिक्विड फंड ने 3.31 लाख शेयर खरीदे हैं। एस्ट्रोन कैपिटल VCC अरवेन ने 3.31 लाख शेयर खरीदे हैं

                                                                MAY 03, 2024 / 10:48 AM IST

                                                                Stock Market LIVE Updates : वित्त वर्ष 2024 में 674 पेटेंट मिलने से M&M के शेयरों में बढ़त


                                                                महिंद्रा एंड महिंद्रा को वित्त वर्ष 2024 में रिकॉर्ड 674 पेटेंट प्राप्त हुए हैं, जो किसी भी भारतीय 4-व्हीलर ऑटोमोबाइल/फार्म उपकरण निर्माता को मिले सबसे अधिक पेटेंट है। FY23 की तुलना में M&M को जारी किए गए पेटेंट की संख्या में 380% की वृद्धि है।

                                                                  MAY 03, 2024 / 10:34 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- ये स्टॉक्स आज के F&O बैन में शामिल

                                                                  आज के F&O BAN लिस्ट में ABFRL का शेयर शामिल हो गया है। जबकि BIOCON का शेयर F&O बैन में बरकरार है। वहीं VODA-IDEA का शेयर F&O बैन में बरकरार बना हुआ है।

                                                                    MAY 03, 2024 / 10:30 AM IST

                                                                    Stock Market LIVE Updates : अप्रैल 2024 में MOIL का मैंगनीज अयस्क उत्पादन 22% बढ़ा; शेयरों में बढ़त


                                                                    MOIL ने सूचित किया है कि अप्रैल 2024 में मैंगनीज अयस्क का उत्पादन साल-दर-साल 22% बढ़कर 1.60 लाख टन हो गया है। जबकि बिक्री महीने के दौरान साल-दर-साल 17% बढ़कर 1.15 लाख टन हो गई है।

                                                                      MAY 03, 2024 / 10:18 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- आज अदाणी ग्रीन, आयनॉक्स ग्रीन के नतीजे आयेंगे


                                                                      बाजार में आज कई कंपनियों के तिमाही नतीजों का इंतजार रहेगा। आज अदाणी ग्रीन (ADANI GREEN), आयनॉक्स ग्रीन (INOX GREEN), रेमंड (RAYMOND) और टाटा टेक्नोलॉजी (TATA TECHNOLOGY) के नतीजे आयेंगे

                                                                        MAY 03, 2024 / 10:09 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- 58 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                        ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 58 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Can Fin Homes, Tata Chemicals, Shriram Finance, Federal Bank और Biocon के नाम शामिल हैं।

                                                                          MAY 03, 2024 / 10:02 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- 44 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                          ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 44 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Hindalco Industries, Coforge, Indraprastha Gas, Pidilite Industries और Kotak Mahindra Bank के नाम शामिल हैं।

                                                                            MAY 03, 2024 / 9:52 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- 12 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                            ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 12 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें Exide Industries, GAIL India, Axis Bank, ICICI Bank और Dr Lal PathLabs के नाम शामिल हैं।

                                                                              MAY 03, 2024 / 9:48 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- 71 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                              ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 71 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें REC, IndiaMART InterMESH, Bosch, Navin Fluorine International और Dr Reddy's Laboratories के नाम शामिल हैं।

                                                                                MAY 03, 2024 / 9:37 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                22,600 की स्ट्राइक पर 1.91 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 22,600 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.4 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 21,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                  MAY 03, 2024 / 9:31 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                  वीकली बेसिस पर 22,700 की स्ट्राइक पर 1.49 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 22,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 1.03 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 23,500 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                    MAY 03, 2024 / 9:25 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- बढ़त के साथ बाजार

                                                                                    भारतीय शेयर बाजार बढ़त के साथ खुले। बाजार की शानदार शुरुआत के बाद शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 424.12 अंक या 0.57 प्रतिशत ऊपर चढ़कर 75,035.23 पर कारोबार करता नजर आया। निफ्टी 119.80 अंक या 0.53 प्रतिशत ऊपर 22,768 पर कारोबार करता हुआ दिखाई दिया।

                                                                                      MAY 03, 2024 / 9:15 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                      निफ्टी बैंक के लिए पहला रेजिस्टेंस 49,450 और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 49,545 और 49,700 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 49,140 फिर 49,044 और 48,889 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                                        MAY 03, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                        निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22,697 और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 22,730 और 22,785 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,588 फिर 22,554 और 22,499 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                                          MAY 03, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- 8 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                                          आज भारतीय रुपये की मजबूत शुरुआत हुई है। रुपया 8 पैसे मजबूत खुला है। रुपया 83.47/$ के मुकाबले 83.39/$ पर खुला है।

                                                                                            MAY 03, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- बाजार में एक रेंजबाउंड एक्शन का संकेत


                                                                                            एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी का कहना है कि यह चार्ट पैटर्न 22,800 के स्तर के आसपास स्थित रेजिस्टेंस के करीब बाजार में एक रेंजबाउंड एक्शन का संकेत दे रहा है। इसके पहले की कई बार इसी रेजिस्टेंस के आसपास से बाजार में शॉर्ट टर्म गिरावट देखने को मिल चुकी है। उनका मानना है कि निफ्टी शॉर्ट टर्म में वोलेटाइल रहते हुए एक दायरे में घूमता दिख सकता है। अगर कोई बढ़त होती है तो उसको 22,800 पर रजिस्टेंस का सामना करना पड़ेगा। वहीं, 22,550 पर निफ्टी के लिए तत्काल सपोर्ट है। अगर ये सपोर्ट कायम नहीं रह पाता तो बाजार में कमजोरी बढ़ सकती है।

                                                                                              MAY 03, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- आज के लिए बाजार का Trade setup

                                                                                              रिकॉर्ड हाई हिट करने के बाद बाजार एक रेंज बाउंड ट्रेड में प्रवेश कर गया है। बाजार जानकारों का कहना है कि और चार्ट पैटर्न को देखते हुए कुछ और कारोबारी सत्रों तक इसके सीमित दायरे में ही रहने की उम्मीद है। निफ्टी के लिए ऊपर की तरफ 22,800 पर रजिस्टेंस और नीचे की तरफ 22,500-22,400 पर सपोर्ट दिख रहा है जो इसका 10-डे और 21-डे ईएमए (एक्सपोनेंशियल मूविंग एवरेज) भी है। ऐसे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस दायरे के ऊपर या नीचे किसी भी टूटने पर ही आने वाले दिनों में इंडेक्स को मजबूत दिशा मिल सकती है।

                                                                                              2 मई को बाजार रेंजबाउंड रहने के बाद हल्की बढ़त लेकर बंद हुआ। बीएसई सेंसेक्स 128 अंक बढ़कर 74,611 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 43 अंक चढ़कर 22,648 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली चार्ट पर हल्के अपर शैडो के साथ बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।

                                                                                                MAY 03, 2024 / 8:45 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- ब्रिटानिया और टाइटन के आज आयेंगे नतीजे


                                                                                                निफ्टी की दो कंपनियों ब्रिटानिया और टाइटन के Q4 नतीजे आज आने वाले हैं। ब्रिटानिया के मुनाफे में तीन परसेंट की गिरावट दिख सकती है जबकि मार्जिन पर भी दबाव मुमकिन। टाइटन का प्रॉफिट करीब 16% बढ़ सकता है और मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद है।

                                                                                                  MAY 03, 2024 / 8:40 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- Cigniti Technologies में 54 परसेंट हिस्सेदारी खरीदेगी कोफोर्ज

                                                                                                  चौथी तिमाही में कोफोर्ज (Coforge) का खराब प्रदर्शन देखने को मिला है। मुनाफा और मार्जिन से निराशा नजर आई। कंपनी ने Cigniti Technologies में 54 परसेंट हिस्सेदारी खरीदने का भी ऐलान किया। 1,415 रुपये/शेयर पर ओपन ऑफर आएगा। जेफरीज और InCred ने शेयर को डाउनग्रेड किया है।

                                                                                                    MAY 03, 2024 / 8:32 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- यस बैंक में कार्लाइल घटा सकता है हिस्सेदारी

                                                                                                    यस बैंक (Yes Bank) में कार्लाइल हिस्सेदारी घटा सकता है। आज 1500 करोड़ रुपए के शेयरों की ब्लॉक डील हो सकती है। यस बैंक में कार्लाइल की 8.74% हिस्सेदारी है। नेटवर्क 18 की EXCLUSIVE से खबर के हवाले से ये जानकारी मिली है।

                                                                                                      MAY 03, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- बजाज फाइनेंस को आरबीआई से मिली बड़ी राहत


                                                                                                      बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) को बड़ी राहत मिली है। RBI ने eCOM और INSTA EMI कार्ड पर लगी रोक तत्काल हटाने का फैसला किया है। पिछले साल 15 नवंबर को दोनों प्रोडक्ट पर रोक लगी थी

                                                                                                        MAY 03, 2024 / 8:18 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- आज कैसी रह सकती है बैंक निफ्टी की चाल

                                                                                                        शेयरखान के जतिन गेडिया ने बैंक निफ्टी पर कहा कि बैंक निफ्टी पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कल ये इंडेक्स 166 अंक नीचे लाल निशान में बंद हुआ। कुल मिलाकर बैंक निफ्टी भी कंसोलीडेट हो सकता है। नीचे की तरफ इसके लिए 49000 - 48900 पर सपोर्ट है जबकि ऊपर की और 49800 - 49850 पर रेजिस्टेंस है। कुल मिलाकर अब दोनों इंडेक्सों में कुछ कंसोलिडेशन की उम्मीद दिख रही है।

                                                                                                          MAY 03, 2024 / 8:10 AM IST

                                                                                                          Stock Market Live Updates- निफ्टी की चाल पर आज के लिए एलकेपी सिक्योरिटीज की राय

                                                                                                          एलकेपी सिक्योरिटीज के रूपक डे का कहना है कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबारी सत्र के बाद निफ्टी मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। ऑवरली चार्ट पर, इसने लोअर बॉटम का गठन किया जो तेजी की भावना में कमी का संकेत है। मोमेंटम इंडीकेटर मंदी के जोन में चला गया है जो कमजोरी का संकेत है। शॉर्ट टर्म में निफ्टी 22500-22800 के दायरे के भीतर उतार-चढ़ाव करते हुए साइडवेज रह सकता है।

                                                                                                            MAY 03, 2024 / 8:03 AM IST

                                                                                                            Stock Market Live Updates- आज कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

                                                                                                            शेयरखान के जतिन गेडिया का कहना है कि निफ्टी आज लाल निशान पर खुला, हालांकि दिन के दौरान इसमें रिकवरी और मजबूती आई। अंत में ये हरे निशान में बंद हुआ। डेली चार्ट पर हम देख सकते हैं कि पिछले कारोबारी सत्र में बिक्री के बाद निफ्टी कंसोलीडेट हुआ है। ऊपर की ओर 22,700 एक बड़ा रजिस्टेंस बना हुआ है जबकि 22,450 पर शॉर्ट टर्म सपोर्ट है। अगले कुछ कारोबारी सत्रों में निफ्टी के इस दायरे में कंसोलीडेट होने की उम्मीद है।

                                                                                                              MAY 03, 2024 / 7:56 AM IST

                                                                                                              Stock Market Live Updates- पिछले कारोबारी दिन 2 मई को कैसा रहा बाजार

                                                                                                              भारतीय बाजार 2 मई को हल्की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी बढ़त के साथ 22,650 के आसपास बंद हुआ। बाजार ने 1 मई की बैठक में ब्याज दरों को अपरिवर्तित रखने के बाद दरों में बढ़ोतरी पर फेड चेयरमैन की टिप्पणियों के असर को पचा लिया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 128.33 अंक या 0.17 फीसदी बढ़कर 74,611.11 पर और निफ्टी 43.35 अंक या 0.19 फीसदी की तेजी लेकर 22,648.20 पर बंद हुआ। बीपीसीएल, पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, एशियन पेंट्स, बजाज ऑटो और टाटा मोटर्स आज निफ्टी के टॉप गेनर रहे। जबकि कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंज्यूमर, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी लाइफ निफ्टी के टॉप लूजर रहे।

                                                                                                                MAY 03, 2024 / 7:48 AM IST

                                                                                                                Stock Market Live Updates- 3 मई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                                गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।