Stock Market Live Updates- आज के बाजार का Trade setup
बाजार ने निफ्टी 50 पर 22,800 के आस-पास स्थित सपोर्ट को तोड़ दिया है। 29 मई को बाजार लगातार चौथे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ। गुरुवार को मई डेरिवेटिव कॉन्ट्रक्टों की एक्सपायरी और 1 जून को लोकसभा चुनाव के सातवें चरण के तुरंत बाद होने वाले एग्जिट पोल से पहले बाजार सतर्क दिख रहा है। मार्केट एक्सपर्ट्स के मुताबिक निफ्टी के लिए अगला सपोर्ट 22,600 के आसपास है। उसके बाद अगला सपोर्ट 22,500 पर है। जब तक ये सपोर्ट कायम रहेगा तब तक बाजार में तेजी की वापसी की संभावना कायम रहेगी। निफ्टी के लिए 23,000 के स्तर पर रजिस्टेंस दिख रहा है।
29 मई को निफ्टी 50 इंडेक्स 183.5 अंक या 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 22,705 पर बंद हुआ। इसने अपर शैडो के साथ डेली चार्ट पर एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया।
कल बैंक निफ्टी में भी गैप-डाउन ओपनिंग देखने को मिली थी और यह 641 अंक या 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ 48,501 पर पहुंच गया, जिससे जिससे डेली टाइम फ्रेम पर बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न बना। मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना कि इंडेक्स में अब उछाल की संभावना है, क्योंकि हाल ही में आई गिरावट के बाद यह 20-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) के बहुत करीब पहुंच गया है और साथ ही ये 50 फीसदी फिबोनाची रिट्रेसमेंट स्तर 48,300 के आसपास है। हालांकि, अगर बैंक निफ्टी वापसी करने में विफल रहता है तो करेक्शन 48,000 अंक तक बढ़ सकता है।