Get App

लाइव ब्लॉग

MoneyControl News MAY 06, 2024 / 3:46 PM IST

Closing Bell - बाजार में दिखी मुनाफावसूली, निफ्टी मामूली गिरावट के साथ बंद

Closing Bell- बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मुनाफावसूली हावी रही। बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 26 शेयरों में बिकवाली नजर आई। सेंसेक्स के 30 में से 19 शेयरों में खरीदारी रही। सेंसेक्स 17 प्वाइंट चढ़कर 73,896 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 33 प्वाइंट गिरकर 22,443 पर बंद हुआ

Closing Bell - कारोबारी हफ्ते के पहले दिन बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। इसके साथ ही बाजर पर मुनाफावसूली का दबाव भी नजर आया। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिला। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस, पावर शेयरों में भारी बिकवाली नजर आई। रियल्टी शेयरों में अच्छी खरीदारी रही। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने रिकॉर्ड स्तर छुआ। BSE रियल्टी इंडेक्स भी 52 हफ्ते की ऊंचाई पर ब

Stock Market Live Updates-
Stock Market Live Updates-
MAY 06, 2024 / 3:43 PM IST

Closing Bell- सेंसेक्स और निफ्टी मामूली गिरावट पर बंद

बीएसई का सेंसेक्स 17 प्वाइंट चढ़कर 73,896 पर बंद हुआ। जबकि एनएसई का निफ्टी 33 प्वाइंट गिरकर 22,443 पर बंद हुआ। बैंकिंग इंडेक्स बैंक निफ्टी 28 प्वाइंट गिरकर 48,895 पर बंद हुआ। मिडकैप 273 प्वाइंट गिरकर 50,662 पर बंद हुआ।

    MAY 06, 2024 / 3:38 PM IST

    Rupee Closing - रुपया 7 पैसे कमजोर होकर बंद

    भारतीय रुपया आज कमजोर बंद हुआ। सुबह ये बिना किसी बदलाव के खुला था। लेकिन बंद होने के समय रुपया 7 पैसे कमजोर होकर 83.49/$ पर बंद हुआ।

      MAY 06, 2024 / 3:29 PM IST

      Stock Market Live Updates- GHCL ने 12 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का किया ऐलान


      GHCL ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी करते हुए 12 रुपये प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 227 करोड़ रुपये से घटकर 125 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 1120 करोड़ रुपये से घटकर 823 करोड़ रुपये हो गई

        MAY 06, 2024 / 3:28 PM IST

        Stock Market Live Updates- RITES को वंदे भारत से मिला ऑर्डर


        राइट्स (RITES) कंपनी को नया ऑर्डर मिला है। कंपनी के मुताबिक उसे वदें भारत (Vande Bharat) ट्रेन के लिए सेफ्टी ऑर्डर मिला है।

          MAY 06, 2024 / 3:27 PM IST

          Stock Market Live Updates- GRINDWELL NORTON का Q4 मुनाफा घटकर 92.6 करोड़

          ग्रिंडवेल नॉर्टन (GRINDWELL NORTON) का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 99 करोड़ रुपये से घटकर 92.6 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 665 करोड़ रुपये से बढ़कर 691 करोड़ रुपये रही।

            MAY 06, 2024 / 3:25 PM IST

            Stock Market Live Updates- WELSPUN CORP को मिला नया ऑर्डर

            वेल्सपन कॉर्प (WELSPUN CORP) को नया ऑर्डर मिला। कंपनी की सब्सिडियरी को 133 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला। सब्सिडियरी को स्टील पाइप्स के लिए ऑर्डर मिला।

              MAY 06, 2024 / 3:21 PM IST

              Stock Market Live Updates- चौथी तिमाही के मुनाफे में गिरावट के बाद एमआरएफ का स्टॉक 3% गिरा

              वित्त वर्ष 2024 की चौथी वित्तीय तिमाही के लिए टायर निर्माता कंपनी के नतीजों के बाद, एमआरएफ (MRF) का शेयर लगभग तीन प्रतिशत गिर गया। एमआरएफ ने बताया कि तिमाही के दौरान शुद्ध मुनाफा 7.6 प्रतिशत घटकर 379.6 करोड़ रुपये रह गया। जो एक साल पहले की अवधि में 410.7 करोड़ रुपये था। कंपनी के रेवन्यू में साल-दर-साल 8.7 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई और यह 6,349.36 करोड़ रुपये हो गया।

                MAY 06, 2024 / 3:17 PM IST

                Stock Market Live Updates- Q4 के अच्छे नतीजों के बावजूद जेन टेक्नोलॉजीज 5% लोअर सर्किट पर

                मार्च 2024 को समाप्त तिमाही के लिए कंपनी द्वारा मजबूत आंकड़े पेश करने के बाद भी जेन टेक्नोलॉजीज (Zen Technologies) के शेयर 6 मई को 5 प्रतिशत गिरकर निचले सर्किट पर पहुंच गए। इसका कंसोलिडेटेड शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 72.97 प्रतिशत बढ़कर 34.94 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की शुद्ध बिक्री सालाना आधार पर 47.47 प्रतिशत बढ़कर 141.39 करोड़ रुपये हो गई।

                  MAY 06, 2024 / 3:12 PM IST

                  Stock Market Live Updates- निफ्टी रियल्टी इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर

                  निफ्टी रियल्टी इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। निफ्टी रियल्टी में 2.5% से ज्यादा की तेजी नजर आई। BSE रियल्टी इंडेक्स 52 हफ्ते की ऊंचाई पर पहुंच गया।

                    MAY 06, 2024 / 3:01 PM IST

                    Stock Market Live Updates- PUNJAB CHEMICALS का Q4 मुनाफा घटा

                    पंजाब केमिकल्स का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 3.2 करोड़ रुपये से घटकर 2.4 करोड़ रुपये रहा। कंसोलिडेटेड आय 195 करोड़ रुपये से बढ़कर 197 करोड़ रुपये रही। कंसोलिडेटेड EBITDA 21.2 करोड़ रुपये से घटकर 13.2 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की EBITDA मार्जिन 10.84% से घटकर 6.73% रही

                      MAY 06, 2024 / 2:49 PM IST
                      ARVIND Q4: 3.75 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का एलान
                      ARVIND Q4: चौथी तिमाही में अरविंद का मुनाफा 97 करोड़ से बढ़कर 99 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, आय 1,881 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,075 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी ने 3.75 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड और 1 रुपए प्रति शेयर को स्पेशल डिविडेंड का भी एलान किया है।
                        MAY 06, 2024 / 2:31 PM IST

                        INDIAN BANK Q4: मुनाफा सालाना आधार पर 1447 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,247 करोड़ रुपए पर रहा


                        चौथी तिमाही में इंडियन बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 1447 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,247 करोड़ रुपए पर और ब्याज आय 5,508.3 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,015.4 करोड़ रुपए पर रही है। बैंक के बोर्ड में 12 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड का एलान किया है।

                          MAY 06, 2024 / 2:18 PM IST

                          CG POWER Q4 : कंसोलीडेटेड मुनाफा 426 करोड़ रुपए से घटकर 234 करोड़ रुपए पर रहा


                          चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलीडेटेड मुनाफा 426 करोड़ रुपए से घटकर 234 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, कंसो आय 1,903 करोड़ रुपए से बढ़कर 2,192 करोड़ रुपए पर रही है। कंपनी का EBITDA सालाना आधार पर 276 करोड़ रुपए से बढ़कर 284 करोड़ रुपए पर और EBITDA मार्जिन सालाना आधार पर 14.5 फीसदी से घटकर 13 फीसदी पर रहा है।

                            MAY 06, 2024 / 2:06 PM IST
                            Stock Market Live Updates- HCL TECH दूसरी कंपनी से किया करार
                            आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल टेक ने AMAZON WEB SERVICES कंपनी के साथ करार किया है। कंपनी ने GenAI ADOPTION के लिए AMAZON WEB SERVICES के साथ पार्टनरशिप करार किया है।
                              MAY 06, 2024 / 1:57 PM IST

                              Stock Market Live Updates- मिडकैप सेगमेंट से Fortis Healthcare पर एक्सपर्ट ने लगाया दांव


                              हेमांग जानी ने मिडकैप सेगमेंट से Fortis Healthcare का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Fortis Healthcare के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 464 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 500 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

                                MAY 06, 2024 / 1:46 PM IST

                                Stock Market Live Updates- आशीष बहेती ने SBI में सुझाया सस्तॉ ऑप्शन


                                आशीष बहेती ने SBI के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मई की एक्सपायरी वाली 790 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 18 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 25/30 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 14 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

                                  MAY 06, 2024 / 1:27 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- CARTRADE TECH Q4 मुनाफा बढ़कर 22.5 करोड़

                                  कारट्रेड टेक का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 15 करोड़ रुपये से बढ़कर 22.5 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 96 करोड़ रुपये से बढ़कर 145.3 करोड़ रुपये रही। EBITDA 11.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 27.4 करोड़ रुपये रहा जबकि EBITDA मार्जिन 12.1% से बढ़कर 18.9% रही।

                                    MAY 06, 2024 / 1:18 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- CAPLIN POINT को कोलंबिया के ड्रग अथॉरिटी से मिली मंजूरी

                                    कैपलिन प्वाइंट को कोलंबिया के ड्रग अथॉरिटी से मंजूरी मिली है। कंपनी को कोलंबिया के ड्रग अथॉरिटी से SOFTGEL CAPSULES के लिए मंजूरी मिली है। कंपनी की पुदुच्चेरी यूनिट को कोलंबिया के ड्रग अथॉरिटी से SOFTGEL CAPSULES के लिए मंजूरी मिली है।

                                      MAY 06, 2024 / 1:06 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                      आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 120 अंक या 0.2 प्रतिशत ऊपर 74,004 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 5.25 अंक या 0.02 प्रतिशत ऊपर 22,481 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1273 शेयर बढ़े। जबकि 2533 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 173 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                        MAY 06, 2024 / 12:56 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- CEAT पर बेयरिश हैं KOTAK INSTL EQ


                                        कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्यू ने सिएट पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1850 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि चौथी तिमाही में मोटे तौर पर EBITDA 430 करोड़ रुपये रहा जो कि अनुमान के मुताबिक रहा। कंपनी के मार्जिन में आने वाली तिमाहियों में गिरावट देखने को मिलेगी। घरेलू और अंतरराष्ट्रीय रबर की कीमतों में तेज बढ़ोतरी से मार्जिन कम हो सकता है। कंपनी ने हाल ही में कीमतों में बढ़ोतरी की है। जबकि एमआरएफ ने अपनी कीमतें अपरिवर्तित रखी हैं। मूल्य वृद्धि से कंपनी की बाजार हिस्सेदारी पर निगेटिव प्रभाव पड़ सकता है।

                                          MAY 06, 2024 / 12:43 PM IST

                                          Stock Market Live Updates- HSBC ने COFORGE पर दी बुलिश राय


                                          एचएसबीसी ने कोफोर्ज पर खरीदारी की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य घटाकर 6500 रुपये प्रति शेयर तय किया है। कंपनी ने चौथी तिमाही में मजबूत रेवन्यू, मार्जिन और ऑर्डर मिलने की सूचना दी। FY25 के लिए मार्जिन आउटलुक निराशाजनक था। कंपनी ने सिग्निटी के अधिग्रहण की घोषणा की है। कंपनी का FY27 तक $2 बिलियन रेवन्यू तक पहुंचने का लक्ष्य है।

                                            MAY 06, 2024 / 12:32 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- KOTAK INSTL EQ ने JSW INFRA पर दी बिकवाली की राय


                                            कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्यू ने जेएसडब्ल्यू इंफ्रा पर बिकवाली की रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 205 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी का Q4 में EBITDA अनुमान से ज्यादा रहा। जैविक आधार पर, वॉल्यूम ग्रोथ सालाना आधार पर फ्लैट रही। कंपनी ने 2024-30 लगभग 30,000 करोड़ का कैपेक्स गाइडेंस प्रोजेक्ट्स में पूंजीगत व्यय के आकलन के साथ संरेखित किया है। पोर्ट पोर्टफोलियो अगले 2 वर्षों के लिए जेएसडब्ल्यू स्टील वॉल्यूम में वृद्धि से लाभ उठाने में बाधित हो सकता है।

                                              MAY 06, 2024 / 12:21 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- फोकस में पेटीएम

                                              पेटीएम के शेयर पर फोकस है। भावेश गुप्ता ने प्रेसिडेंट और COO के पद से इस्तीफा दिया। कंपनी में COO ऑफिस में सलाहकार के रूप में बने रहेंगे। कंपनी के लोन कारोबार बढ़ाने में भावेश गुप्ता का बड़ा योगदान था

                                                MAY 06, 2024 / 12:06 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- टाटा पावर ने SJVN के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट किया

                                                आज टाटा पावर का स्टॉक फोकस में है। कंपनी ने SJVN के साथ पावर पर्चेज एग्रीमेंट किया है। 460 MW FDRE (Firm & Dispatchable Renewable Energy) प्रोजेक्ट के लिए एग्रीमेंट किया है।

                                                  MAY 06, 2024 / 11:54 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- DR.REDDY'S ने अमेरिका मे नई दवा लॉन्च की

                                                  आज DRL का स्टॉक फोकस में है। US में Doxycycline कैप्सूल 40 mg लॉन्च किया है। इस दवा का इस्तेमाल बैक्टिरिया इंफेक्शन के इलाज में होता है।

                                                    MAY 06, 2024 / 11:42 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- AUROBINDO PHARMA फोकस में


                                                    अरबिंदो फार्मा का स्टॉक फोकस में है। US FDA से कंपनी की भिवाड़ी प्लांट को 7 आपत्तियां मिली हैं

                                                      MAY 06, 2024 / 11:07 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- टाइटन ने कहा- अगले 6-8 माह में प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी ग्रोथ की उम्मीद

                                                      टाइटन कंपनी के CFO अशोक सोंथालिया ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत में कहा कि स्मार्ट वॉच की कीमतों में प्रतिस्पर्धा बढ़ी है। अगले 6 माह में इन्वेंटरी खत्म होने की उम्मीद है। प्रीमियम सेगमेंट में ग्रोथ बढ़ रही है। अशोक सोंथालिया ने कहा कि अगले 6-8 माह में प्रीमियम सेगमेंट में बड़ी ग्रोथ की उम्मीद है। TANISHQ ब्रांड से अच्छी ग्रोथ मिल रही है। CARATLANE ब्रांड और मजबूत करने पर कंपनी का फोकस है।

                                                        MAY 06, 2024 / 10:56 AM IST
                                                        Stock Market Live Updates- ALEMBIC PHARMA को US FDA से EIR मिला
                                                        एलेंबिक फार्मा के गुजरात की पेनेलाव यूनिट को US FDA से EIR मिला। कंपनी की Panelav ऑन्कोलॉजी फॉर्मूलेशन यूनिट को EIR मिला
                                                          MAY 06, 2024 / 10:46 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- अप्रैल में भारत की कंपोजिट PMI 61.8 से घटकर 61.5 के स्तर पर आई

                                                          अप्रैल में भारत की सर्विसेज PMI मासिक आधार पर 61.2 से घटकर 60.8 के स्तर आ गई है। जबकि अप्रैल में भारत की कंपोजिट PMI मासिक आधार पर 61.8 से घटकर 61.5 के स्तर पर आ गई।

                                                            MAY 06, 2024 / 10:35 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- शेयरखान की टॉप पिक्स

                                                            शेयरखान की बैंकिंग सेक्टर की टॉप पिक्स में आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक शामिल हैं। जबकि सिटी यूनियन बैंक में उसकी बिकवाली की सलाह है। आईसीआईसीआई बैंक को शेयरखान ने 1,300 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ Buy कॉल दी है। वहीं, एक्सिस बैंक को शेयरखान ने 1,350 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ Buy कॉल दी है।

                                                            इंडसइंड बैंक में शेयरखान ने 1,850 रुपए के टारगेट प्राइस के साथ Buy कॉल दी है। SBI में भी शेयरखान की Buy कॉल है। इस स्टॉक के लिए उसने 910 रुपए का टारगेट दिया है। उधर सिटी यूनियन बैंक में शेयरखान की बिकवाली की सलाह है। इसके लिए उसने 155 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है। वहीं, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक में शेयरखान की 700 रुपए के लक्ष्य के साथ होल्ड करने की सलाह है।

                                                              MAY 06, 2024 / 10:21 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी पर आज के लिए ट्रेडिंग रणनीति

                                                              बैंकिंग इंडेक्स पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि इसमें पहला रेजिस्टेंस 49306-49513 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा रेजिस्टेंस 49734-49912/50094 के लेवल पर नजर आ रहा है। सपोर्ट की बात करें तो इसमें पहला बेस 48754-48510 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि बड़ा बेस 48390/48210 (20DEMA) के लेवल पर नजर आ रहा है।

                                                              वीरेंद्र ने आगे कहा कि 48510 पर ऑप्शन बेस और फिर 48210 पर 20 DEMA दिख रहा है। पहले बेस तक गिरावट में खरीदारी कारगर रह सकती है। पहले रजिस्टेंस 49306-49513 पर ट्रेड की समीक्षा करें। इंडेक्स में 49513 पार हुआ तो फिर 49734-49912 के जोन संभव हैं।

                                                                MAY 06, 2024 / 10:08 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 165 अंक या 0.22 प्रतिशत ऊपर 74,032 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 8.20 अंक या 0.04 प्रतिशत नीचे 22,460 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1068 शेयर बढ़। जबकि 2110 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 142 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                  MAY 06, 2024 / 9:57 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- निफ्टी पर आज के लिए ट्रेडिंग रणनीति

                                                                  सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा कि आज मार्केट में कौन सा शेयर लीडरशिप लेगा, ये तय नहीं है। निफ्टी पर 22422-344 के लेवल्स बुल्स के लिए अहम बेस है। 22422-22344 कायम रहने तक गिरावट में खरीदारी करनी चाहिए। 22585-22629 पर रेजिस्टेंस दिख रहा है। ये लेवल पार हुआ तो 22686-22723 के लेवल संभव हैं। अगर 22723 पार हुआ तो 22788-22813 के लेवल संभव हैं। शुक्रवार की गिरावट के बाद या गिरावट में खरीदें या रेजिस्टेंस पार होने देने की रणनीति अपनानी चाहिए।

                                                                    MAY 06, 2024 / 9:48 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- IDBI Bank Q4 मुनाफे में 43.7 फीसदी का उछाल

                                                                    IDBI Bank का चौथी तिमाीह में मुनाफा सालाना आधार पर 43.7 फीसदी बढ़कर 1,628.5 करोड़ रुपए पर रहा है। वहीं, वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में बैंक का मुनाफा 1,133.4 करोड़ रुपए पर रहा था। इस तिमाही में कंपनी की ब्याज से होने वाली कमाई सालाना आधार पर 12.4 फीसदी बढ़कर 3,687.9 करोड़ रुपए पर रही है। वहीं, वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में बैंक की ब्याज आय 3,279.6 करोड़ रुपए रही थी।

                                                                      MAY 06, 2024 / 9:37 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- गोदरेज कंम्यूमर प्रोडक्ट, गुजरात गैस, ल्यूपिन के नतीजे आज


                                                                      आज वायदा की चार कंपनियां गोदरेज कंम्यूमर प्रोडक्ट, गुजरात गैस, ल्यूपिन और मैरिको के नतीजे आएंगे। गोदरेज कंज्यूमर की घरेलू वॉल्यूम ग्रोथ 6-8% रह सकती है।

                                                                        MAY 06, 2024 / 9:27 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- M&M फाइनेंस के Q4 मुनाफे में गिरावट


                                                                        M&M फाइनेंस के Q4 मुनाफे में 10 परसेंट की कमी देखने को मिली। लेकिन ब्याज से कमाई उम्मीद से ज्यादा 16 परसेंट बढ़ी। एसेट क्वालिटी में सुधार नजर आया। पूर्वोत्तर में हुए फ्रॉड के लिए कंपनी ने वन टाइम प्रोविजनिंग की है।

                                                                          MAY 06, 2024 / 9:13 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- आज 6 मई को कैसी रह सकती है बैंक निफ्टी की चाल

                                                                          बैंक निफ्टी 49,000 अंक से नीचे टूट गया। इसके साथ ही यह अपवर्ड स्लोपिंग रेजिस्टेंस ट्रेंडलाइन से भी नीचे गिर गया। इस लेवल ने पिछले दो सत्रों में सपोर्ट के रूप में काम किया था। अब इंडेक्स 308 अंक गिरकर 48,924 पर आ गया। लेकिन फिर भी 10-डे EMA यानी कि 48,683 का बचाव करने में कामयाब रहा। ये लेवल अब तत्काल सपोर्ट लेवल हो सकता है। इसके बाद 48,300 है जो 21-डे EMA के साथ मेल खाता है।

                                                                          Sharekhan by BNP Paribas के जतिन गेडिया ने कहा "अगले कुछ कारोबारी सत्रों में बैंक निफ्टी में भी कमजोरी देखी जा सकती है।"

                                                                          इसलिए उनका मानना ​​है कि इसमें ट्रेडिंग करने की आदर्श रणनीति 49,200 - 49,300 के रेजिस्टेंस स्तर के करीब बढ़ने पर बिकवाली करनी चाहिए। " इसमें मुख्य सपोर्ट 48,400-48,300 पर नजर आ रहा है।"

                                                                            MAY 06, 2024 / 9:03 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- रुपये में कोई बदलाव नहीं

                                                                            भारतीय रुपये की बिना बदलाव के साथ शुरुआत हुई है। भारतीय रुपया डॉलर के मुकाबल बिना बदलाव के 83.42/$ पर खुला

                                                                              MAY 06, 2024 / 8:57 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- आज 6 मई को कैसी रह सकती है निफ्टी की चाल

                                                                              LKP Securities के कुणाल शाह ने कहा "निफ्टी इंडेक्स निकट अवधि में मंदी के संकेत दिखा रहा है। यह डेली चार्ट पर एक डबल टॉप पैटर्न बनाता है। ये एक बेयरिश एनगल्फिंग कैंडल के साथ मिलकर बनता है। यह बाजार में उछाल में बिकवाली के नजरिये का सुझाव देता है।" हालांकि डबल टॉप पैटर्न की पुष्टि के लिए आगामी सप्ताह में अनुवर्ती बिक्री दिखने की आवश्यकता होगी।

                                                                              उनका मानना ​​है कि निफ्टी में तत्काल रेजिस्टेंस 22,600-22,700 के जोन पर देखा गया है। जहां ऑप्शन मार्केट में आक्रामक कॉल राइटिंग देखी गई है। उन्होंने कहा, नीचे की ओर इंडेक्स को 22,300 पर तत्काल सपोर्ट प्राप्त है। इस स्तर से नीचे जाने पर गिरावट की गति और तेज हो सकती है।

                                                                              वीकली ऑप्शन डेटा ने संकेत दिया कि निफ्टी को 22,000 अंक पर महत्वपूर्ण सपोर्ट के साथ 22,700-22,800 के स्तर पर रेजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

                                                                                MAY 06, 2024 / 8:52 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- AVENUE SUPERMARTS के नतीजे अच्छे

                                                                                डीमार्ट का संचालन करने वाली कंपनी एवन्यू सुपरमार्ट्स (AVENUE SUPERMARTS) के नतीजे अच्छे आये हैं। कंपनी की आय और मुनाफे में 20 से 22 परसेंट का उछाल देखने को मिला है।

                                                                                  MAY 06, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- ब्रिटानिया के सुस्त नतीजे


                                                                                  चौथी तिमाही में ब्रिटानिया के सुस्त नतीजे देखने को मिले। मुनाफे में करीब 4 परसेंट की कमी नजर आई। आय में महज एक परसेंट की ग्रोथ रही। लेकिन 6 परसेंट वॉल्यूम ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रही।

                                                                                    MAY 06, 2024 / 8:37 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- टाइटन के नतीजे अनुमान कमजोर


                                                                                    टाटा ग्रुप की दिग्गज कंपनी टाइटन के नतीजे अनुमान कमजोर देखने को मिले। मुनाफा, मार्जिन और EBITDA के आंकड़े उम्मीद से कम रहे। ज्वेलरी और वॉच सेगमेंट से मार्जिन पर दबाव बढ़ा है। कंपनी को 16 परसेंट आय ग्रोथ से थोड़ी राहत मिली।

                                                                                      MAY 06, 2024 / 8:25 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- कोटक महिंद्रा के नतीजे अनुमान से अच्छे


                                                                                      चौथी तिमाही में कोटक महिंद्रा के नतीजे अनुमान से अच्छे रहे हैं। ब्याज से कमाई 13 परसेंट तो मुनाफा 18 परसेंट से ज्यादा बढ़ा है। मार्जिन भी उम्मीद से अधिक रही। 22 तिमाहियों में सबसे बेहतर डिपॉजिट ग्रोथ देखने को मिली।

                                                                                        MAY 06, 2024 / 8:15 AM IST

                                                                                        Stock Market Live Updates- आज 6 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                        रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि एक बार फिर बाज़ारों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला रहा है। बाजार में शुक्रवार के दिन का अंत लगभग एक फीसदी की गिराट के साथ हुआ है। मजबूत ग्लोबल संकेतों के दम पर सकारात्मक शुरुआत के बावजूद दिग्गज शेयरों में मुनाफावसूली के चलते बाजार की शुरुआती बढ़त गायब हो गई और निफ्टी लाल निशान में चला गया। अंततः निफ्टी 0.85 फीसदी की गिरावट के साथ 22,456.65 अंक के आसपास बंद हुआ। ऑटो, आईटी और रियल्टी जैसे बडे़ सेक्टरों का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इसके अलावा ब्रॉडर इंडेक्सों में भी लगभग 0.50 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

                                                                                        इंडेक्स में आज आई में तेज गिरावट ने पिछले चार सत्रों की बढ़त को खत्म कर दिया। हालांकि निफ्टी अपने शॉर्ट टर्म मूविंग एवरेज यानी 20 डीईएमए को सपोर्ट को बचाये रखने में कामयाब रहा। ऐसे में अब हमें सावधानी के साथ चुनिंदा शेयरों पर ही दांव लगाना चाहिए। अगर निफ्टी 22,400 के सपोर्ट को बनाए रखने में विफल रहता है तो हमें हेजिंग रणनीति अपनानी चाहिए। घरेलू कारणों के अलावा ट्रेडर्स के लिए अमेरिकी बाजारों के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखना जरूरी है।

                                                                                          MAY 06, 2024 / 8:05 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- पिछले कारोबारी दिन 3 मई को कैसा रहा बाजार


                                                                                          शुक्रवार 3 मई को बाजार में जोरदार तेजी के बाद मुनाफावसूली देखने को मिली। इसी के साथ बाजार ऊपरी स्तरों से फिसलकर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरो में भी दबाव रहा। इंफ्रा, रियल्टी, तेल-गैस शेयरों में बिकवाली रही।IT,ऑटो और बैंकिंग शेयरों पर भी दबाव रहा। हालांकि PSE और फार्मा इंडेक्स भी बढ़त लेकर बंद हुए। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 733 प्वाइंट गिरकर 73,878 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 172 प्वाइंट गिरकर 22,476 पर बंद हुआ। जबकि, बैंक निफ्टी 308 प्वाइंट गिरकर 48,924 पर बंद हुआ। मिडकैप 180 प्वाइंट गिरकर 50,935 पर बंद हुआ।

                                                                                          सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बिकवाली रही। निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। बैंक निफ्टी के 12 में से 10 शेयरों में बिकवाली रही। उधर डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे मजबूत होकर 83.42 के स्तर पर बंद हुआ।

                                                                                            MAY 06, 2024 / 7:55 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- 6 मई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                            गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।