Get App

लाइव ब्लॉग

Closing Bell - कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर हुए बंद

Closing Bell - बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्सेस के साथ ही सेक्टोरल इंडेक्स भी कमजोरी में कारोबार करते हुए नजर आये। निफ्टी बैंक में 1.28 प्रतिशत की गिरावट रही। निफ्टी फाइनेंशियल सर्विसेस इंडेक्स में 0.95 प्रतिशत की गिरावट रही। इसके साथ निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स, निफ्टी मेटल में कमजोरी रही। हालांकि निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी इंडेक्स में तेजी नजर आई

MoneyControl News MAY 07, 2024 / 3:48 PM IST

Closing Bell - बाजार में आज फिर से मुनाफावसूली देखने को मिली। मेटल, तेल-गैस शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। रियल्टी, पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। मिडकैप इंडेक्स में करीब 1,000 प्वाइंट की गिरावट रही। IT और FMCG शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। बैंकिंग, फार्मा, ऑटो इंडेक्स में भारी गिरावट रही। निफ्टी IT और BSE FMCG इंडेक्स में बढ़त देखने को मिली। सेंसेक्स 384

Stock Market Live Updates-
Stock Market Live Updates-
MAY 07, 2024 / 3:48 PM IST

Rupee Close - रुपया गिर कर हुआ बंद

भारतीय रुपया आज गिर कर बंद हुआ। रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर बंद हुआ। भारतीय रुपया 2 पैसे कमजोर होकर 83.51/$ पर बंद हुआ।

    MAY 07, 2024 / 3:36 PM IST

    Closing Bell - बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन भी मुनाफावसूली, बेंचमार्क इंडेक्सेस फिसलकर बंद

    बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन भी मुनाफावसूली का दबाव देखने को मिला। छोटे-मझोले शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली नजर आई। मेटल, तेल-गैस शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। रियल्टी, पावर शेयरों में सबसे ज्यादा बिकवाली देखी गई। सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर बंद हुए।

      MAY 07, 2024 / 3:29 PM IST

      Stock Market Live Updates- मुनाफे में गिरावट के कारण हिंदुस्तान मीडिया का शेयर 5% गिरा


      चौथी तिमाही के मुनाफे में 11% की गिरावट के बाद हिंदुस्तान मीडिया के शेयरों में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। इसका कुछ कारण बढ़ा हुआ खर्च भी था। चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 12.08 करोड़ रुपये से कम होकर 10.74 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का रेवन्यू 188 करोड़ रुपये पर लगभग स्थिर रहा। कुल लागत साल-दर-साल 5% बढ़कर 220 करोड़ रुपये हो गई।

        MAY 07, 2024 / 3:27 PM IST

        Stock Market Live Updates- SRF का Q4 में मुनाफा घटकर 422 करोड़ रुपये

        एसआरएफ (SRF) का चौथी तिमाही मे Q4 में कंसोलिडेटेड मुनाफा घटकर 422 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 3,778 करोड़ रुपये से घटकर 3,570 करोड़ रुपये रही।

          MAY 07, 2024 / 3:23 PM IST

          Stock Market Live Updates- कजारिया सेरामिक्स का नेट प्रॉफिट 102 करोड़ रुपये

          कजारिया सेरामिक्स (Kajaria Ceramics) का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 5.6 प्रतिशत गिरकर 102 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी का रेवन्यू सालाना आधार पर 3.3% बढ़कर 1240 करोड़ रुपये हो गया। कंपनी ने 6 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया।

            MAY 07, 2024 / 3:18 PM IST

            Stock Market Live Updates- DLF ने एक हफ्ते में 800 घरों की बिक्री की

            सूत्रों के मुताबिक डीएलएफ की एक हफ्ते में 800 घरों की बिक्री हुई है। एक हफ्ते में PRIVANA WEST के सभी घर बिक गये है। सूत्रों के मुताबिक RIVANA WEST की बिक्री 5,200 करोड़ रुपये से ज्यादा की हुई है। PRIVANA WEST में घर की शुरुआती कीमत `6.5 करोड़ रुपये है।

              MAY 07, 2024 / 3:11 PM IST

              Stock Market Live Updates- CENTURY TEXTILES ने 5 रुपये डिविडेंड देने का किया ऐलान

              सेंचुरी टेक्सटाइल्स का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 168 करोड़ रुपये से घटकर 160 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 982 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,686 करोड़ रुपये रही। कंपनी ने 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया

                MAY 07, 2024 / 3:02 PM IST

                Stock Market Live Updates- GRAPHITE INDIA की Q4 में आय रही कम


                ग्रेफाइट इंडिया का चौथी तिमाही में मुनाफा सालाना आधार पर 29 करोड़ रुपये से घटकर 16 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 815 करोड़ रुपये से घटकर 720 करोड़ रुपये रही। इसके बावजूद कंपनी ने 11 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया

                  MAY 07, 2024 / 2:54 PM IST

                  Stock Market Live Updates- IDFC का Q4 में मुनाफा घटा

                  आईडीएफसी (IDFC) का चौथी तिमाही में मुनाफा घट गया। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 3,387 करोड़ रुपये से घटकर 348 करोड़ रुपये रहा। जबकि कंपनी की कंसोलिडेटेड आय 52.6 करोड़ रुपये से घटकर 9.7 करोड़ रुपये रही

                    MAY 07, 2024 / 2:45 PM IST

                    Stock Market Live Updates- अप्रैल में UK JLR बिक्री बढ़ी

                    अप्रैल महीने में UK JLR की बिक्री में इजाफा नजर आया। UK JLR बिक्री 19% बढ़कर 5,627 यूनिट हो गई। सालाना आधार पर JLR बिक्री 4,722 यूनिट से बढ़कर 5,627 यूनिट हो गई।

                      MAY 07, 2024 / 2:37 PM IST

                      Stock Market Live Updates- कमजोर बाजार में इन स्टॉक्स ने लगाया 52 वीक हाई

                      बाजार में कमजोरी के बावजूद कुछ स्टॉक्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। NIFTY 500 Stocks में शामिल गोदरेज कंज्यूमर, सीजी पावर, सुप्रीम इंडस्ट्रीज, कोलगेट और सीमेंस के स्टॉक्स ने 52 वीक हाई हिट किया।

                        MAY 07, 2024 / 2:27 PM IST

                        Commodity market : शिखर पर कॉपर और एल्युमिनियम की कीमतें

                        कॉपर और एल्युमिनियम की कीमतें शिखर पर दिख रही हैं। पिछले कई हफ्तों से इमकी कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। सप्लाई में दिक्कतों की वजह से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। कॉपर और एल्युमिनियम की ग्लोबल डिमांड में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। रूस के मेटल पर प्रतिबंध से भी कॉपर और एल्युमिनियम के भाव चढ़े हैं। चीन के बाजार में कॉपर अब तक के शिखर पर है। LME (लंदन मेटल एक्चेंज और MCX पर कॉपर की कीमतें करीब 2 महीने के शिखर पर हैं।

                          MAY 07, 2024 / 2:14 PM IST

                          Stock Market Live Updates- परसिस्टेंस सिस्टम्स ने iAURA लॉन्च किया

                          आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी Persistent Systems ने AI-powered data solutions लॉन्च किया। कंपनी ने iAURA नाम से एआई पावर्ड डेटा सॉल्यूशंस पेश किया है।

                            MAY 07, 2024 / 1:55 PM IST

                            Sensex today : प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स पर वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के आशीष क्याल की ट्रेंडिंग रणनीति

                            आशीष क्याल का कहना है कि प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स ने 15 अप्रैल के बाद से किसी भी कैंडल ने पिछले कैंडल के नीचे की क्लोजिंग नहीं दी है। ये स्टॉक में मजबूती के रुझान का संकेत है। स्टॉक का रुझान तब तक सकारात्मक बने रहने की संभावना है जब तक ये पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे बंद नहीं होता। संक्षेप में कहें तो प्रेस्टीज एस्टेट प्रोजेक्ट्स का रुझान तेजी का है। स्टॉक में किसी गिरावट में 1,600 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करें। नीचे की तरफ स्टॉक के लिए अगला बड़ा सपोर्ट 1,496 रुपये के स्तर के आसपास है।

                              MAY 07, 2024 / 1:49 PM IST

                              Stock Market Live Updates- CITI ने GUJARAT GAS पर दी बिकवाली की सलाह


                              सिटी ने गुजरात गैस पर बिकवाली की रेटिंग दी है। इसके शेयर का लक्ष्य 450 रुपये प्रति शेयर तय किया है। उनका कहना है कि Q4 नतीजे उम्मीद से कमजोर रहे। तिमाही आधार पर EBITDA अनुमान से 20% कम रहा। Q4 कंपनी की कमाई में निकट अवधि केपीक का प्रतिनिधित्व करता है। एलएनजी की ऊंची कीमतें जबकि प्रोपेन की कीमतों में गिरावट से मार्जिन और/या वॉल्यूम को प्रभावित कर सकती है FY26E पी/ई पर वैल्यूएशन समकक्ष कंपनियों से ज्यादा नजर आ रहा है।

                                MAY 07, 2024 / 1:42 PM IST

                                Stock Market Live Updates- Q4 की नतीजे निराशाजनक होने से Route Mobile 5% गिरा

                                क्लाउड संचार प्लेटफ़ॉर्म सेवा प्रदाता कंपनी रूट मोबाइल के शेयरों में 7 मई को शुरुआती कारोबार में 5 प्रतिशत की गिरावट आई। कंपनी के Q4 नतीजों ने स्ट्रीट को निराश किया। कई एकमुश्त दबावों से जूझते हुए, मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 9 प्रतिशत घटकर 95.2 करोड़ रुपये रह गया।

                                  MAY 07, 2024 / 1:30 PM IST

                                  Stock Market Live Updates- HIND MEDIA VENTURES का Q4 मुनाफा घटा

                                  हिंद मीडिया वेंचर्स (HIND MEDIA VENTURES) का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 12 करोड़ रुपये से घटकर 10.7 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की कंसोलिडेटेड आय बिना बदलाव के 188 करोड़ रुपये रही।

                                    MAY 07, 2024 / 1:20 PM IST

                                    Stock Market Live Updates- JEFFERIES ने GODREJ CONSUMER पर दी खरीदारी की राय


                                    जेफरीज ने गोदरेज कंज्यूमर पर खरीदारी की राय दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 1520 रुपये/शेयर तय किया है। कंपनी के Q4 नतीजे अनुमान से ऊपर रहे। कंपनी की उभरती श्रेणियों में दोहरे अंक की वॉल्यूम वृद्धि देखने को मिली। इंडोनेशिया में मजबूत पकड़ और एफएक्स प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद GAUM में EBITDA अच्छा रहा।

                                      MAY 07, 2024 / 1:08 PM IST

                                      Stock Market Live Updates- दोपहर 1 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                      आज दोपहर 1 बजे के आस-पास सेंसेक्स 533.89 अंक या 0.72 प्रतिशत नीचे 73,361.65 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 184.20 अंक या 0.82 प्रतिशत ऊपर 22,258.50 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 756 शेयर बढ़े। जबकि 2,466 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 74 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                        MAY 07, 2024 / 12:57 PM IST

                                        Stock Market Live Updates- RANE ENGINE देगी 5 रुपये का डिविडेंड

                                        राणे इंजिन (RANE ENGINE) कंपनी ने 5 रुपये/शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया है। कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर मुनाफा 4.86 करोड़ रुपये से घटकर 4.74 करोड़ रुपये रहा। कंपनी की आय 136 करो़ड़ रुपये से बढ़कर`150 करोड़ रुपये रही।

                                          MAY 07, 2024 / 12:45 PM IST
                                          Stock Market Live Updates- बाजार में गिरावट बढ़ी
                                          बाजार में गिरावट बढ़ती हुई नजर आई। मिडकैप इंडेक्स में करीब 2% की गिरावट देखने को मिली। निफ्टी के 50 में से 41 शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। सेंसेक्स के 30 में से 24 शेयरों में बिकवाली नजर आई। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट देखने को मिली।
                                            MAY 07, 2024 / 12:33 PM IST

                                            Stock Market Live Updates- BSE FMCG इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ा

                                            BSE FMCG इंडेक्स में शानदार तेजी देखने को मिली। BSE FMCG इंडेक्स 2% से ज्यादा चढ़ गया।

                                              MAY 07, 2024 / 12:24 PM IST

                                              Stock Market Live Updates- ग्लैंड फार्मा की दवा को US FDA से मिली मंजूरी

                                              ग्लैंड फार्मा (GLAND PHARMA) तो US FDA से Plerixafor Injection के लिए मंजूरी मिली। कैंसर की दवा Plerixafor Injection को मंजूरी मिली।

                                                MAY 07, 2024 / 12:14 PM IST

                                                Stock Market Live Updates- दोपहर 12 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                आज दोपहर 12 बजे के आस-पास सेंसेक्स 530 अंक या 0.73 प्रतिशत नीचे 73,358 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 175 अंक या 0.75 प्रतिशत ऊपर 22,300 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 967 शेयर बढ़े। जबकि 2669 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 133 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                  MAY 07, 2024 / 11:56 AM IST

                                                  Stock Market Live Updates- TATA COMMUNICATIONS ने CloudLyte लॉन्च किया


                                                  टाटा कम्यूनिकेशंस (TATA COMMUNICATIONS) ने CloudLyte लॉन्च किया है। कंपनी ने कई देशों में पूरी तरह से ऑटोमेटेड EDGE प्लेटफॉर्म शुरू किया है। कंपनी ने विश्व के कई देशों में एप्लिकेशन मैनेज करने के लिए CloudLyte लॉन्च किया है।

                                                    MAY 07, 2024 / 11:42 AM IST

                                                    Stock Market Live Updates- HPCL 9 मई को बोनस देन पर करेगी फैसला

                                                    हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) ने 9 मई को चौथी तिमाही के रिजल्ट के साथ बोनस शेयर पर विचार करने का ऐलान किया है।

                                                      MAY 07, 2024 / 11:32 AM IST

                                                      Stock Market Live Updates- Hindustan Zinc ने 10 रुपये डिविडेंड देने को दी मंजूरी

                                                      हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc) ने वित्त वर्ष 25 के लिए 10 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने का ऐलान किया। कंपनी कुल डिविडेंड के रूप में 4225 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी

                                                        MAY 07, 2024 / 11:19 AM IST

                                                        Stock Market Live Updates- अप्रैल में फ्यूल बिक्री घटी


                                                        सरकार ने जानकारी दी है कि अबकी बार अप्रैल में फ्यूल बिक्री घट गई है। अप्रैल में कुल फ्यूल बिक्री मासिक आधार पर 2.10 करोड़ टन से घटकर 1.98 करोड़ टन रही।

                                                          MAY 07, 2024 / 11:09 AM IST

                                                          Stock Market Live Updates- सुबह 11 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                          आज सुबह 11 बजे के आस-पास सेंसेक्स 380 अंक या 0.52 प्रतिशत नीचे 73,515 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 115 अंक या 0.51 प्रतिशत नीचे 22,330 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1153 शेयर बढ़े। जबकि 2347 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 147 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                            MAY 07, 2024 / 10:56 AM IST

                                                            Stock Market Live Updates- REDINGTON ने PAYNET में बेची हिस्सेदारी


                                                            रेडिंग्टन (REDINGTON) ने पेनेट में हिस्सेदारी बेची। TURKEY की सब्सिडियरी ARENA BILGISAYAR ने PAYNET में पूरी हिस्सेदारी बेच दी। कंपनी ने IYZI PAYMENT को $9.2 करोड़ रुपये में PAYNET में पूरी हिस्सेदारी बेची।

                                                              MAY 07, 2024 / 10:45 AM IST

                                                              Stock Market Live Updates- गुजरात गैस का मुनाफा 86% बढ़ा

                                                              चौथी तिमाही में गुजरात गैस का मुनाफा 86% बढ़ा। कंपनी के EBITDA में 47% का उछाल देखने को मिला। मार्जिन में भी दिखा 4% से ज्यादा का सुधार नजर आया।

                                                                MAY 07, 2024 / 10:38 AM IST

                                                                Stock Market Live Updates- उम्मीद पर खरे रहे चौथी तिमाही के LUPIN के नतीजे

                                                                ल्यूपिन (Lupin) का मुनाफा 52% बढ़कर करीब 360 करोड़ रुपये हो गया। रेवेन्यू में 12% की बढ़त देखने को मिली। मार्जिन में 7% से ज्यादा का उछाल दिखा। वहीं ल्यूपिन की दवा Travoprost को US FDA की मंजूरी मिली है। इस दवा का करीब 640 करोड़ रुपये का मार्केट साइज है।

                                                                  MAY 07, 2024 / 10:28 AM IST

                                                                  Stock Market Live Updates- बाजार को इन कंपनियों के नतीजों का इंतजार

                                                                  बाजार में आज डॉक्टर रेड्डीज के तिमाही नतीजे आएंगे। कंपनी का मुनाफा 38 परसेंट बढ़ सकता है। मार्जिन में भी सुधार की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही पिडिलाइट, SRF और वोल्टास समेत वायदा की 9 कंपनियों के रिजल्ट्स का भी बाजार को इंतजार रहेगा इसकी वजह से इन शेयरों में एक्शन दिख सकता है।

                                                                    MAY 07, 2024 / 10:10 AM IST

                                                                    Stock Market Live Updates- सुबह 10 बजे के आस-पास बाजार का हाल

                                                                    आज सुबह 10 बजे के आस-पास सेंसेक्स 130 अंक या 0.17 प्रतिशत नीचे 73,795 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी 19.45 अंक या 0.09 प्रतिशत नीचे 22,428.85 पर नजर आया। इस दौरान लगभग 1480 शेयर बढ़े। जबकि 1540 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं 109 शेयर ऐसे रहे जिनमें कोई बदलाव देखने को नहीं मिला।

                                                                    सेक्टोरल इंडेक्सेस में, निफ्टी हेल्थकेयर और प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.5 प्रतिशत गिरे। बढ़ने वालों में निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 2.41 प्रतिशत उछला, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.55 प्रतिशत चढ़ा।

                                                                      MAY 07, 2024 / 10:01 AM IST

                                                                      Stock Market Live Updates- 33 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

                                                                      ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 33 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Godrej Properties, Zydus Lifesciences, Oracle Financial Services Software, Deepak Nitrite और Havells India के नाम शामिल हैं।

                                                                        MAY 07, 2024 / 9:54 AM IST

                                                                        Stock Market Live Updates- 65 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

                                                                        ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 65 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Titan Company, Punjab National Bank, Coforge, Larsen & Toubro और Bank of Baroda के नाम शामिल हैं।

                                                                          MAY 07, 2024 / 9:44 AM IST

                                                                          Stock Market Live Updates- एचडीएफसी सिक्योरिटीज की निफ्टी पर रणनीति

                                                                          एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ तकनीकी अनुसंधान विश्लेषक नागराज शेट्टी ने कहा, यह चार्ट पैटर्न एक रेंज बाउंड कारोबार के बीच उछाल पर बिकवाली के अवसर की ओर संकेत दे रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले शुक्रवार को 22,794 के नए हाई से तेज गिरावट आई। निफ्टी पैटर्न के एक नए हायर बॉटम के गठन के लिए कमजोरी दिखा रहा है, लेकिन अभी भी हायर बॉटम रिवर्सल पुष्टि नहीं हुई है।

                                                                          उनका मानना है कि निफ्टी का शॉर्ट टर्म रुझान नकारात्मक बना हुआ है। जब तक 22,300 का सपोर्ट बना रहेगा, बाजार में तेजी की संभावना बनी रहेगी। इस सपोर्ट के टूटने पर शॉर्ट टर्म में और कमजोरी आ सकती है।

                                                                            MAY 07, 2024 / 9:35 AM IST

                                                                            Stock Market Live Updates- 60 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

                                                                            ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन जिन 60 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें REC, Crompton Greaves Consumer Electricals, BHEL, Dabur India और Coal India के नाम शामिल हैं।

                                                                              MAY 07, 2024 / 9:28 AM IST

                                                                              Stock Market Live Updates- 28 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

                                                                              ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर पिछले कारोबारी दिन 28 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें Britannia Industries, Gujarat Gas, Alkem Laboratories, Jubilant Foodworks और Siemens के नाम शामिल हैं।

                                                                                MAY 07, 2024 / 9:20 AM IST

                                                                                Stock Market Live Updates- मामूली बढ़त के साथ खुला बाजार

                                                                                आज कारोबारी हफ्ते के दूसरे दिन मंगलवार 7 मई को बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स में करीब 74 अंकों की बढ़त देखने को मिली। जबकि निफ्टी में बाजार की शुरुआत में करीब 40 अंकों की तेजी नजर आई

                                                                                  MAY 07, 2024 / 9:14 AM IST

                                                                                  Stock Market Live Updates- हाई डिलीवरी प्रतिशत वाले स्टॉक

                                                                                  हाई डिलीवरी प्रतिशत से पता चलता है कि निवेशक स्टॉक में रुचि दिखा रहे हैं। ICICI Lombard General Insurance Company, JK Cement, Larsen & Toubro, Bharti Airtel और Nestle India जैसे एफएंडओ शेयरों में सबसे ज्यादा डिलीवरी देखने को मिली।

                                                                                    MAY 07, 2024 / 9:12 AM IST

                                                                                    Stock Market Live Updates- पुट ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                    22,000 की स्ट्राइक पर 62.45 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 21,700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 9.31 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 22,700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                      MAY 07, 2024 / 9:09 AM IST

                                                                                      Stock Market Live Updates- कॉल ऑप्शन डेटा का सेट अप

                                                                                      वीकली बेसिस पर 23,000 की स्ट्राइक पर 91.56 लाख कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 23,000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 27.67 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 23,400 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

                                                                                        MAY 07, 2024 / 9:05 AM IST

                                                                                        RUPEE OPENS- 2 पैसे मजबूत खुला रुपया

                                                                                        भारतीय रुपये की आज मजबूत शुरुआत हुई है। भारतीय रुपया 2 पैसे मजबूत खुला है। रुपया 83.49/$ के मुकाबले 83.47/$ पर खुला है।

                                                                                          MAY 07, 2024 / 9:00 AM IST

                                                                                          Stock Market Live Updates- बैंक निफ्टी के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                          निफ्टी बैंक के लिए पहला रेजिस्टेंस 48,938 और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 49,267 और 49,446 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 48,798 फिर 48,688 और 48,509 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                                            MAY 07, 2024 / 8:56 AM IST

                                                                                            Stock Market Live Updates- Nifty के लिए की सपोर्ट और रेजिस्टेंस लेवल

                                                                                            निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 22,459 और उसके बाद दूसरे बड़े रेजिस्टेंस 22,591 और 22,660 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स नीचे की तरफ रुख करता है तो 22,412 फिर 22,369 और 22,301 पर इसको सपोर्ट मिल सकता है।

                                                                                              MAY 07, 2024 / 8:51 AM IST

                                                                                              Stock Market Live Updates- 7 मई को कैसा दिख रहा है बाजार का Trade setup

                                                                                              लगातार बढ़ती वोलैटिलिटी और डेली चार्ट पर एक और बियरिश कैंडल के गठन के साथ बाजार का रुझान मंदड़ियों के पक्ष में हो गया है। जब तक निफ्टी 50 इंडेक्स 22,300 के ऊपर टिका रहता है (25 अप्रैल की लांग बुलिश कैंडल का निचला स्तर) तब तक आने वाले कारोबारी सत्रों में 22,600 के स्तर पर स्थित रजिस्टेंस के साथ कंसोलीडेशन जारी रह सकता है। बाजार जानकारों का कहना है कि अगर 22,300 का सपोर्ट कायम नहीं रह पाता तो शॉर्ट टर्म में बाजार में कमजोरी बढ़ सकती है।

                                                                                              6 मई को, बीएसई सेंसेक्स 17 अंक बढ़कर 73,896 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 33 अंक गिरकर 22,443 पर बंद हुआ। निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर एक लॉन्ग बियरिश कैंडल के अलावा एक लोअर हाई फॉर्मेशन के साथ एक बियरिश कैंडलस्टिक पैटर्न का गठन किया।

                                                                                                MAY 07, 2024 / 8:46 AM IST

                                                                                                Stock Market Live Updates- रेलिगेयर ब्रोकिंग की आज के लिए ट्रेडिंग सलाह


                                                                                                रेलिगेयर ब्रोकिंग के अजीत मिश्रा का कहना है कि वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX में तेज बढ़त ने मार्केट सेंटीमेंट खराब कर दिया है। वोलैटिलिटी बढ़ने के साथ ही संभवतः आगे निफ्टी पर दबाव जारी रहेगा । हालांकि अमेरिकी बाजारों में सुधार और कुछ दिग्गज शेयरों की मजबूती ने अब तक नुकसान की कुछ भरपाई की है। लेकिन निफ्टी के 22,400 के नीचे जाने पर बाजार में कमजोरी बढ़ जाएगी। ऐसे में ट्रेडर्स को सलाह है कि वे सर्तक नजरिया बनाए रखें और चुनिंदा स्टॉक पर ही फोकस करें।

                                                                                                  MAY 07, 2024 / 8:41 AM IST

                                                                                                  Stock Market Live Updates- कोटक सिक्योरिटीज की आज के लिए बाजार पर राय


                                                                                                  कोटक सिक्योरिटीज के श्रीकांत चौहान का कहना है कि डेली चार्ट पर निफ्टी ने बियरिश कैंडल बनाई है और इंट्राडे चार्ट पर, यह लोअर टॉप फॉर्मेशन को बनाए हुए है। ये काफी हद तक निगेटिव संकेत है। ऐसे में बाजार का शॉर्ट टर्म ट्रेंड अभी भी कमजोर बना हुआ है। ट्रेडर्स के लिए अब, 22600/74400 एक ट्रेंड डिसाइडर लेवल साबित होगा। जब तक बाजार इसके नीचे कारोबार कर रहा है इसके 22300-22250/73500-73350 तक फिसलने की संभावना बनी हुई है। दूसरी ओर, 22600/74400 से ऊपर जानें पर ट्रेंड बदल सकता है और बाजार 22700-22735/74700-74800 तक उछाल दिखा सकता है।

                                                                                                    MAY 07, 2024 / 8:32 AM IST

                                                                                                    Stock Market Live Updates- आज 7 मई को कैसी रह सकती है बाजार की चाल

                                                                                                    मेहता इक्विटीज के प्रशांत तापसे का कहना है कि बैंकिंग, आईटी, रियल्टी और ऑटो शेयरों में आई खरीदारी के कारण बाजार मिलाजुला बंद हुआ। तेल और गैस, बिजली,कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स शेयरों में भारी गिरावट के कारण बाजार सोमवार को दबाव में रहा। दर में कटौती में देरी और महंगाई दर ऊंची बनी रहने की अनिश्चितता के बीच निवेशकों की तरफ से चुनिंदा शेयरों पर लॉन्ग टर्म के दांव लगाने के साथ सावधानी के साथ ट्रेड करने की संभावना दिख रही है।

                                                                                                      MAY 07, 2024 / 8:20 AM IST

                                                                                                      Stock Market Live Updates- पिछले कारोबारी दिन 6 मई को कैसा रहा बाजार


                                                                                                      सोमवार 6 मई को पीएसयू शेयरों में बिकवाली के बीच भारत के बेंचमार्क सेंसेक्स और निफ्टी इंडेक्स लगभग 0.5 फीसदी ऊपर खुलने के बाद कारोबारी सत्र के अंत में सपाट बंद हुए हैं। कल सेंसेक्स 17.39 अंक या 0.02 फीसदी बढ़कर 73,895.54 पर और निफ्टी 33.15 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 22,442.70 पर बंद हुआ। लगभग 1,294 शेयरों में तेजी आई, जबकि 2,627 शेयरों में गिरावट आई और 172 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ।

                                                                                                      कोटक महिंद्रा बैंक 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ निफ्टी का टॉप गेनर रहा। इसके बाद टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और हिंदुस्तान यूनिलीवर रहे, इनमें 2.1 फीसदी और 1.8 फी की बढ़त हासिल की। वहीं, गिरने वाले शेयरों में टाइटन कंपनी लिमिटेड 7.2 फीसदी से ज्यादा टूट गया। ये चौथी तिमाही के कमजोर नतीजों के बाद 22 महीनों में सबसे तेज गिरावट है। एसबीआई को 2.9 फीसदी और एनटीपीसी को 2.31 फीसदी का नुकसान हुआ।

                                                                                                      सेक्टोरल इंडेक्सों की बात करें तो निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 2.76 फीसदी उछला। गिरने वालों में निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स 3.66 फीसदी गिरा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल और गैस में 2.55 फीसदी और 1.75 फीसदी की गिरावट आई।

                                                                                                        MAY 07, 2024 / 8:12 AM IST

                                                                                                        Stock Market Live Updates- 7 मई का मार्केट लाइव ब्लॉग

                                                                                                        गुड मॉर्निंग, मनीकंट्रोल हिंदी के मार्केट लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। देश और दुनिया के बाजारों की खबरें इस ब्लॉग के जरिये हम प्रस्तुत करेंगे। बाजार के बारे में खबरों को जानने के लिए इस ब्लॉग के जरिये हमारे साथ बने रहें।