Stock Market Highlights:सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ
5 दिनों की गिरावट के बाद बाजार में कंसोलिडेशन देखने को मिला और सेंसेक्स- निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त के साथ बंद हुए। रियल्टी, ऑटो इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। FMCG, PSE, फार्मा शेयरों में गिरावट रहा।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 110.64 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 77,580.31 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 29.20 अंक यानी 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 23,532.70 के स्तर पर बंद हुआ।
एफएमसीजी, पावर और ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.3-1 फीसदी गिरा। वहीं ऑटो , मीडिया, रियल्टी इंडेक्स 0.5-2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।
HUL, BPCL, Tata Consumer, Shriram Finance, Britannia निफ्टी के टॉप लूजर रहा। वहीं Eicher Motors, Hero MotoCorp, Reliance Industries, HDFC Life और Kotak Mahindra Bank निफ्टी का टॉप गेनर रहा।
बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ।