Stock Market Highlights: सेंसेक्स 495 अंक टूटा, निफ्टी 24750 के नीचे हुआ बंद
बजाज ऑटो की कमजोर कमेंट्री ने बाजार का मूड बिगाड़ा। बाजार 17 अक्टूबर को लगातार तीसरे दिन गिरावट लेकर बंद हुआ। ऑटो, रियल्टी, FMCG इंडेक्स सबसे ज्यादा फिसले जबकि PSE, मेटल, तेल-गैस शेयरों पर दबाव रहा। हालांकि IT इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली रही।
Bajaj Auto, Shriram Finance, Hero MotoCorp, Nestle और M&M निफ्टी के टॉप लूजर रहें। वहीं Tech Mahindra, Infosys, L&T, Power Grid Corp और SBI टॉप गेनर रहा।
आईटी को छोड़कर सभी सेक्टर आज लाल निशान में बंद हुआ। ऑटो, मीडिया और रियल्टी इंडेक्स में 2-3 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। आज आईटी इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त लेकर बंद हुआ।
वहीं बीएसई का मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 1 फीसदी से ज्यादा टूटा। सेंसेक्स के 30 में से 21 शेयरों में गिरावट रही जबकि निफ्टी के 50 में से 40 शेयरों में गिरावट रही। वहीं निफ्टी बैंक के 12 में से 10 शेयरों में गिरावट पर बंद हुए।
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 494.75 अंक यानी 0.61 फीसदी की गिरावट के साथ 81,006.61 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 221.45 अंक यानी 0.89 फीसदी की गिरावट के साथ 24,749.85 के स्तर पर बंद हुआ।