अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध विराम के बाद मिडिल ईस्ट इलाके में एक्सपोजर रखने वाली कंपनियों के शेयर निवेशकों के रडार पर आ गए हैं। इनमें एल एंड टी (L&T), केईसी इंटरनेशनल (KEC International), कल्पतरु प्रोजेक्ट्स (Kalpataru Projects), केआरबीएल (KRBL) और वीए टेक वाबाग (VA Tech Wabag) जैसी कंपनियां शामिल हैं। इन कंपनियों के शेयर आज बुधवार 8 अप्रैल को शुरूआती कारोबार में 8 प्रतिशत तक उछल गए।
इन कंपनियों का पश्चिम एशिया में बड़ा एक्सपोजर है यानी इनका कारोबार इस इलाके से जुड़ा हुआ है। ऐसे में भू-राजनीतिक तनाव में नरमी इन कंपनियों के लिए पॉजिटिव संकेत माना जा रहा है।
1. लार्सन एंड टुब्रो (L&T)
2. केईसी इंटरनेशनल (KEC International)
वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में केईसी इंटरनेशनल की ऑर्डर बुक में वेस्ट एशिया का योगदान 20% था और ऑर्डर इनफ्लो में इसकी हिस्सेदारी 28% रही है। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 1.2% बढ़ा है, जबकि बुधवार के शुरुआती कारोबार में इसमें 7.3% तक की तेजी देखी गई।
3. कल्पतरू प्रोजेक्ट्स (Kalpataru Projects)
वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में कंपनी की ऑर्डर बुक में वेस्ट एशिया की हिस्सेदारी 11% है, जबकि ऑर्डर इनफ्लो में इसका योगदान मात्र 2% रहा है। हालांकि, कंपनी के पास मिडिल ईस्ट के कई प्रोजेक्ट्स में सबसे कम बोली लगाने की मजबूत स्थिति बनी हुई है। पिछले एक महीने में इसका शेयर लगभग स्थिर रहा है। बुधवार के शुरुआती कारोबार में इसमें करीब 5% की तेजी देखी गई।
4. केआरबीएल लिमिटेड (KRBL)
कंपनी अपने बासमती चावल के निर्यात से होने वाली कुल आय का लगभग 61% वेस्ट एशिया और गल्फ कॉरपोरेशन देशों (GCC) से प्राप्त करती है। पिछले एक महीने में कंपनी का शेयर 1.4% बढ़ा है। बुधवार को इसमें करीब 8% की मजबूत तेजी दर्ज की गई।
5. वीए टेक वाबैग (VA Tech Wabag)
VA टेक वाबैग सऊदी अरब में बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है, जिनमें सीवेज ट्रीटमेंट और डीसैलीनेशन प्लांट शामिल हैं। पिछले एक महीने में यह शेयर 6.7% बढ़ा है और बुधवार को इसमें करीब 4% की और तेजी देखी गई थी
6. ये कंपनियां भी फोकस में
इसके अलावा ABB इंडिया, सीमेंस एनर्जी इंडिया, आईनॉक्स इंडिया, त्रिवेणी टर्बाइन्स, अपार इंडस्ट्रीज, अदाणी पोर्ट्स एंड SEZ और JSW इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों का भी इस सेक्टर में कारोबार है, इसलिए इन पर भी निवेशकों की नजर बनी हुई है।
डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।