Get App

Q4 Results: हर शेयर पर ₹40 का डिविडेंड देगी यह आईटी कंपनी, ₹332 करोड़ कमाया मुनाफा

L&T Tech Q4 Results: एलएंडटी टेक्नोलॉजीज सर्विसेज (LTTS) ने बुधवार 22 अप्रैल को मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए। कंपनी का प्रदर्शन इस तिमाही के दौरान मिला-जुला रहा। एलएंडटी टेक्नोलॉजीज मुनाफा और रेवेन्यू बाजार के अनुमान से कम रहे। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार देखने को मिला। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 332.1 करोड़ रुपये रहा

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Apr 22, 2026 पर 8:31 PM
Q4 Results: हर शेयर पर ₹40 का डिविडेंड देगी यह आईटी कंपनी, ₹332 करोड़ कमाया मुनाफा
L&T Tech Q4 Results: डॉलर के टर्म्स में कंपनी का रेवेन्यू 30.6 करोड़ डॉलर रहा

L&T Tech Shares: एलएंडटी टेक्नोलॉजीज सर्विसेज (LTTS) ने बुधवार 22 अप्रैल को मार्च तिमाही (Q4) के नतीजे जारी किए। कंपनी का प्रदर्शन इस तिमाही के दौरान मिला-जुला रहा। एलएंडटी टेक्नोलॉजीज मुनाफा और रेवेन्यू बाजार के अनुमान से कम रहे। हालांकि ऑपरेटिंग मार्जिन में सुधार देखने को मिला। कंपनी का शुद्ध मुनाफा 332.1 करोड़ रुपये रहा

मुनाफा और राजस्व अनुमान से कम

कंपनी का शुद्ध मुनाफा 332.1 करोड़ रुपये रहा, जो CNBC-TV18 के पोल में बताए गए 359.5 करोड़ रुपये के अनुमान से कम है। वहीं रेवेन्यू 2,857.9 करोड़ रुपये दर्ज किया गया, जो 3,011 करोड़ रुपये के अनुमान से नीचे रहा।

डॉलर के टर्म्स में कंपनी का रेवेन्यू 30.6 करोड़ डॉलर रहा, जो 32.8 करोड़ डॉलर के अनुमान से कम है। इसके अलावा, कॉन्स्टेंट करेंसी के आधार पर रेवेन्यू में तिमाही आधार पर 1.1% की गिरावट दर्ज की गई।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें