Stock Market amid Lok Sabha Elections: केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी के सीनियर लीडर अमित शाह ने कहा कि तीसरी बार केंद्र में मोदी सरकार बनने जा रही है और 4 जून को स्टॉक मार्केट नई ऊंचाई पर पहुंचेगा। सात चरणों में हो रहे लोकसभा चुनाव के नतीजे 4 जून को सामने आएंगे। हालांकि अमित शाह ने एक मीडिया चैनल को दिए इंटरव्यू में यह भी कहा कि मार्केट में पहले भी गिरावट आई है तो इसकी हलचल को सीधे चुनाव से जोड़ देना बुद्धिमानी नहीं है। उन्होंने कहा कि ऐसा भी हो सकता है कि किसी अफवाह की वजह से मार्केट फिसला हो। फिर उन्होंने कहा कि 4 जून से पहले खरीदारी कर लें क्योंकि मार्केट अपसाइड ब्लास्ट करने वाला है।
