बाजार को मतगणना के नतीजे पसंद नहीं आ रहे हैं ऐसे में आज भारी गिरावट देखने को मिल रही है। फिलहाल निफ्टी 11 बजे के आसपास 918.00 अंक यानी 3.95 फीसदी की गिरावट के साथ 22330 के आसपास दिख रहा है। वहीं सेंसेक्स 2984.08 अंक यानी 3.90 फीसदी की गिरावट के साथ 73,474.52 के आसपास कारोबार कर रहा है। इन स्थितियों में आज बाजार में क्या करना चाहिए इस पर बात करते हुए प्रकाश गाबा डॉटकॉम के प्रकाश गाबा ने कहा कि आज बाजार में ट्रेडिंग से दूर रहने की सलाह होगी। अगर क्विक सिंगल्स में कोई कंपल्सिव ट्रेड बनाता है तभी बाजार में ट्रेड करने की सलाह होगी नहीं तो ट्रेडरों को बाजार से दूर रहने की ही सलाह होगी।
प्रकाश का कहना है कि बाजार में ट्रेडरों को एक दो दिन बिना कुछ किए निकालना होगा। मेरिको का शेयर अच्छा लग रहा है। लेकिन अभी उसको अवॉइड करने की सलाह होगी। प्रकाश गाबा को आईसीआईसीआई प्रू का शेयर अच्छा लग रहा है। ये स्टॉक 552 रुपए के स्तर पर दिख रहा है। स्टॉक में 547 रुपए का स्टॉपलॉस लगाकर ट्रेड किया जा सकता है। इस स्टॉक में 562 रुपए का स्तर देखने को मिल सकता है।
सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल का कहना है कि अगर आपके दिमाग में ये आ रहा है कि इस वोलैटिलिटी को कैसे ट्रेड करना है तो इस समय मार्केट से कुछ समय के लिए दूर हो जाएं। वहीं, इन्वेस्टर हैं को बने रहें। इन्वेस्टरों को कोई दिक्कत नहीं होगी। इन्वेस्टर हैं तो रिजल्ट देखें भी नहीं आराम से तीन-चार घंटे बाद बाजार पर नजर डालिए। अगर ट्रेडर हैं तो थोड़ा इंतजार कर लीजिए 11 बजे के बाद स्थितियां साफ हो जाएंगी। अगर आपको को लगता है कि आप ही सबसे पहले बॉटम पकड़ के आगे चलेंगे। केवल मैं ही पैसा बनाऊंगा तो फिर ट्रेडिंग आपके लिए नहीं है। ट्रेडर वही है जो यह समझ जाए कि स्थितियां अब उसके पक्ष में है और तभी दांव लगाए। ये चीज समझ कर ट्रेंडिंग करें तभी अच्छा। नहीं तो आज ट्रेड न करें। रोज ट्रेड करना जरूरी तो नहीं है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।