Equity culture in Bihar : बिहार इन दिनों चर्चा में है। पॉलिटिक्स की खबरें आप तो सुनते ही रहते होंगे लेकिन हम आपको बिहार का एक और दिलचस्प फैक्ट बताते है। बिहार में इक्विटी कल्चर की नई बहार आई हुई है और ये देश के टॉप 10 में शामिल हो गया है। राज्य में निवेशकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़त देखने को मिली है। बिहार में एक्टिव डीमैट 50 लाख के पार चले गए हैं। बिहार निवेशकों के हिसाब से दिल्ली,हरियाणा और पंजाब को पीछे छोड़ते हुए देश के टॉप-10 राज्यों में शामिल हो गया है।
