Get App

कम रिस्क वाले ट्रेडर्स निफ्टी में 17,967 पर स्टॉपलॉस लगाकर कर सकते हैं खरीदारीः अनुज सिंघल

निफ्टी पर स्ट्रैटेजी बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि इसमें पहला सपोर्ट 18,086 पर नजर आ रहा है। निफ्टी का बड़ा सपोर्ट 17,967 पर है। लिहाजा कम रिस्क वाले ट्रेडर्स स्टॉपलॉस 17,967 पर लगाकर इसमें खरीदारी कर सकते हैं। जो ज्यादा जोखिम वाले ट्रेडर्स हैं वे निफ्टी में 18,086 के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाकर खरीदारी कर सकते हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Jan 03, 2023 पर 10:01 AM
कम रिस्क वाले ट्रेडर्स निफ्टी में 17,967 पर स्टॉपलॉस लगाकर कर सकते हैं खरीदारीः अनुज सिंघल
निफ्टी में 18,200-18,250 पर मुनाफावसूली कर सकते हैं जबकि निफ्टी 18,251 के नीचे फिसला तो इसमें बिकवाली करनी चाहिए

निफ्टी पीएसयू बैंक इंडेक्स में इस समय तेजी में कारोबार होता हुआ दिखाई दे रहा है। इंडेक्स यूको बैंक (UCO Bank), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India), बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) के सपोर्ट से 1 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहा है। निफ्टी इस समय करीब 9 अंकों की गिरावट के साथ 18188 के स्तर पर कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है। जबकि बीएसई का सेंसेक्स इस समय करीब 20 अंकों की बढ़त के साथ 61187 के स्तरों पर कारोबार करता हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में जानते हैं आज निफ्टी और बैंक निफ्टी में कौन से स्तर महत्वपूर्ण होंगे। किन स्तरों पर निगाहें टिकाते हुए निवेशक और ट्रेडर्स इसमें लॉन्ग या शॉर्ट कर सकते हैं।

ग्लोबल संकेत

बाजार आज मामूली गिरावट के साथ खुले US बॉन्ड यील्ड फिर 4 के पास पहुंची। वहीं नैस्डेक में फिर नए निचले स्तर बनने का रिस्क नजर आया है। 2023 में सोना-चांदी बाजारों को आउटपरफॉर्म कर सकते हैं। दूसरी कमोडिटी में भी रैली दिख रही है। ऐसा लगता है कि भारतीय बाजारों को महंगाई से जूझना होगा। कमोडिटी की कीमतें बढ़ी तो भारतीय शेयरों पर असर होगा।

निफ्टी पर रणनीति

सब समाचार

+ और भी पढ़ें