L&T Tech Q3 Post Strategy: L&T TECH के नतीजे बाजार को पसंद आए हैं। Q3 नतीजों के बाद शेयर में 16 जनवरी को शानदार बढ़त देखने को मिल रही है। शेयर इंट्राडे में 9 फीसदी की छलांग लगाता नजर आया। दरअसल कंपनी ने तीसरी तिमाही में गाइडेंस में भी बदलाव किया है। सालाना आधार पर CC REVENUE गाइडेंस 8-10% से बढ़ाकर को 10% के करीब किया है। कंपनी के नतीजों और गाइडेंस में बदलाव पर सीएनबीसी-आवाज के साथ बातचीत में कंपनी के MD और CEO अमित चड्ढा (AMIT CHADHA) ने कहा कि FY25 के दिए गाइडेंस को हासिल कर लेंगे। डील मोमेंटम और पाइपलाइन काफी मजबूत है। Gen AI, इंडस्ट्रटियल ऑटोमेशन का आउटलुक पॉजिटिव है। आगे कंपनी की ग्रोथ मजबूत रहने की उम्मीद है।
उन्होंने इस बातचीत में आगे कहा कि Q3 में डॉलर आय ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रही है। Q3 में कंपनी रिकॉर्ड नई डील हासिल की है। इस तिमाही सबसे ज्यादा ऑर्डर इनटेक दिखा। तीसरी तिमाही में $10 Mn से ज्यादा की 8 नई डील की है। Q3 में डॉलर आय ग्रोथ अनुमान के मुताबिक रही। कंपनी की डील पाइपलाइन काफी मजबूत रही है और मार्जिन में भी 1.1% की बढ़त रही।
अमित चड्ढा ने कहा कि FY25 में ग्रोथ 10% से ज्यादा रहने की उम्मीद है। FY25 के मुकाबले FY26 बेहतर रहने की उम्मीद है।
Intelliswift Integration से मार्जिन पर अगले 12 महीने में कैसा असर दिख सकता है? इस सवाल का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि Intelliswift का 50% से ज्यादा कारोबार हाइपरस्केलर से आता है। अब $20 Mn से ज्यादा के 3 इपरस्केलर अकाउंट होंगे। Intelliswift के अधिग्रहण से 3 नए सेगमेंट जुड़ेंगे। रिटेल, फिनटेक और हेल्थकेयर सेगमेंट जुड़ जाएंगे। Intelliswift के कारोबार में आगे सुधार की उम्मीद है।
Gen AI और सरकारी PPP प्रोजेक्ट की ऑर्डर पाइपलाइन और आउटलुक पर बात करते हुए अमित चड्ढा ने कहा कि Gen AI में कंपनी ने 176 पेटेंट फाइल किए। क्लाइंट्स को 3 सेगमेंट में Gen AI का सॉल्यूशन दे रहे। US और भारत में 3 सेगमेंट में Gen AI का करार किया है। Gen AI सेगमेंट में काफी काम हो रहा है। Nvidia के साथ मेडिकल के लिए पार्टनरशिप बरकरार है। Gen AI सेगमेंट में आगे बेहतर ग्रोथ की उम्मीद है।
नोमुरा ने एलएंटडी टेक्नोलॉजी सर्विसेस पर न्यूट्रल रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने इसका टारगेट 4900 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि तीसरी तिमाही के नतीजों में रेवन्यू और मार्जिन दोनों स्तरों पर मजबूत प्रदर्शन देखने को मिला। कंपनी ने अच्छी डील्स की हैं। पाइपलाइन मजबूत है। उन्होंने FY25 गाइडेंस को 8% ऑर्गेनिक ग्रोथ तक सीमित कर दिया।
वहीं एचएसबीसी ने स्टॉक पर खरीदारी की राय दी है। इसका टारगेट 600 रुपये तय किया है। उनका कहना है कि कंपनी के Q3 नतीजे अच्छे रहे हैं। लेकिन FY25 गाइडेंस में थोड़ी कमी देखने को मिली। Intelliswift के इंटीग्रेशन से मार्जिन पर असर दिख सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।