Get App

L&T Tech Q4 result: मुनाफा 2% बढ़कर 310 करोड़ रुपए पर रहा, 30 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिवीडेंट का एलान

L&T Tech Q4:31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज की डॉलर में होने वाली कमाई में तिमाही आधार पर 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि कॉन्सटेंट करेंसी के आधार पर इसमें 2.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने 30 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश का भी ऐलान किया है। चौथी तिमाही में एल एंड टी टेक्नोलॉजी का EBIT तिमाही आधार पर 382.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 392.7 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि एबिट मार्जिन बिना किसी बदलाव के 18.7 फीसदी पर बरकरार रहा है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Apr 26, 2023 पर 6:54 PM
L&T Tech Q4 result: मुनाफा 2% बढ़कर 310 करोड़ रुपए पर रहा, 30 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिवीडेंट का एलान
31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज की डॉलर में होने वाली कमाई में तिमाही आधार पर 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है

L&T Tech Q4 result: एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज (L&T Technology Services) ने 26 अप्रैल को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। 31 मार्च 2023 को खत्म हुई इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा तिमाही आधार पर करीब 2 फीसदी की बढ़त के साथ 309.6 करोड़ रुपये पर रहा है। जो कि पिछली तिमाही में 303.6 करोड़ रुपये पर रहा था। इसी तरह चौथी तिमाही में कंपनी की आय तिमाही आधार पर 2.3 फीसदी की बढ़त के साथ 2096.2 करोड़ रुपये पर रही है। जो कि पिछली तिमाही में 2048.6 करोड़ रुपये पर रही थी। इस अवधि में कंपनी की डॉलर में होने वाली आय 25.5 करोड़ डॉलर पर रही है। जिसके 25.4 करोड़ डॉलर पर रहने का अनुमान था।

31 मार्च 2023 को खत्म हुई तिमाही में एल एंड टी टेक्नोलॉजी सर्विसेज की डॉलर में होने वाली कमाई में तिमाही आधार पर 2.8 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। जबकि कॉन्सटेंट करेंसी के आधार पर इसमें 2.2 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है। कंपनी ने 30 रुपये प्रति शेयर के अंतिम लाभांश का भी ऐलान किया है।

चौथी तिमाही में एल एंड टी टेक्नोलॉजी का EBIT तिमाही आधार पर 382.9 करोड़ रुपये से बढ़कर 392.7 करोड़ रुपये पर रहा है। जबकि एबिट मार्जिन बिना किसी बदलाव के 18.7 फीसदी पर बरकरार रहा है।

वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी को कुल 7 करोड़ डॉलर के ऑर्डर मिले

सब समाचार

+ और भी पढ़ें