L&T टेक्नोलॉजी सर्विसेज (LTTS) के शेयरों में 16 जनवरी को गिरावट है। BSE पर शेयर पिछले बंद भाव से 8 प्रतिशत तक टूटकर 3891.05 रुपये के लो तक गया। बाद में 3919.50 रुपये पर सेटल हुआ। गिरावट की वजह कंपनी के दिसंबर 2025 तिमाही के उम्मीद से कमजोर नतीजे हैं। इनके सामने आने के बाद ब्रोकरेज ने शेयर के लिए टारगेट प्राइस घटा दिया है। LTTS ने कुछ कम मार्जिन वाले क्लाइंट्स के साथ कॉन्ट्रैक्ट रिन्यू न करने का फैसला किया है। कंपनी अब प्रॉफिटेबिलिटी बेहतर बनाने की रणनीति की ओर मुड़ रही है।
