Cipla के शेयर में ब्रोकरेज का भरोसा घटा, रेटिंग और टारगेट प्राइस किया कम

Cipla Share Price: लैनरियोटाइड इंजेक्शन US मार्केट में सिप्ला के टॉप 3 प्रोडक्ट्स में से एक है। वित्त वर्ष 2025 में सिप्ला के रेवेन्यू में अमेरिकी मार्केट का योगदान 27% था। कंपनी लैनरियोटाइड की सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है

अपडेटेड Jan 16, 2026 पर 8:30 AM
Story continues below Advertisement
मॉर्गन स्टेनली ने Cipla पर अपना प्राइस टारगेट घटाकर ₹1292 प्रति शेयर कर दिया है।

दवा कंपनी सिप्ला के शेयर के लिए ब्रोकरेजेस ने टारगेट प्राइस घटा दिया है। रेटिंग भी डाउनग्रेड की है। ऐसे में शेयर में गिरावट देखने को मिल सकती है। दरअसल कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा है कि वह एक जरूरी दवा लैनरियोटाइड की मैन्युफैक्चरिंग को कुछ समय के लिए रोक रही है। कंपनी उस फैसिलिटी में सुधार करना चाहती है, जहां यह दवा बनती है और जिसमें USFDA को कुछ खामियां मिली हैं।

लैनरियोटाइड इंजेक्शन US मार्केट में सिप्ला के टॉप 3 प्रोडक्ट्स में से एक है। नवंबर 2025 में ग्रीस में फार्माथेन की रोडोपी फैसिलिटी में US फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) के इंस्पेक्शन में 9 ऑब्जर्वेशन मिले थे। फार्माथेन एक कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर (CDMO) है और सिप्ला को लैनरियोटाइड की एक्सक्लूसिव सप्लायर है।

ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने सिप्ला पर अपना प्राइस टारगेट घटाकर ₹1292 प्रति शेयर कर दिया है। साथ ही वित्त वर्ष 2026 के लिए कमाई में बढ़ोतरी के अनुमान में 2% और वित्त वर्ष 2027 के लिए 1% की कटौती की है। ब्रोकरेज ने कहा कि सप्लाई में किसी भी लंबे समय तक रुकावट से कंपनी के मार्केट शेयर में कमी आएगी।


Cipla पर नुवामा का क्या रुख

नुवामा ने स्टॉक को डाउनग्रेड करके "रिड्यूस" कर दिया है और प्राइस टारगेट घटाकर ₹1360 प्रति शेयर कर दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि सिप्ला के लिए हाल के डेवलपमेंट नेगेटिव हैं। वहीं नोमुरा का मानना ​​है कि लैनरियोटाइड की बिक्री में होने वाले संभावित नुकसान को स्टॉक प्राइस में काफी हद तक शामिल किया जा चुका है। इस बारे में खबर सबसे पहले जनवरी की शुरुआत में आई थी। नोमुरा ने सिप्ला के शेयर पर 'बाय' रेटिंग बरकरार रखी है और ₹1770 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस सेट किया है।

रेवेन्यू में अमेरिकी मार्केट की हिस्सेदारी 27%

वित्त वर्ष 2025 में सिप्ला के रेवेन्यू में अमेरिकी मार्केट का योगदान 27% था। जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही के दौरान सिप्ला की अमेरिकी बाजार में बिक्री 23 करोड़ डॉलर से बढ़कर 23.3 करोड़ डॉलर हो गई। सिप्ला ने एक्सचेंज फाइलिंग में आगे कहा है कि वित्त वर्ष 2027 के पहले छह महीनों में लैनरियोटाइड की सप्लाई फिर से शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक, "कंपनी सप्लाई लेवल पर करीब से नजर रखेगी और लैनरियोटाइड की स्थिर, भरोसेमंद सप्लाई को जल्द से जल्द बहाल करने के लिए पूरी तरह से कमिटेड है।" US मार्केट में लैनरियोटाइड में सिप्ला का 22% मार्केट शेयर है।

HDB Financial Shares: तिमाही नतीजों के ब्रोकरेज फर्मों ने घटाए टारगेट, क्या शेयर में आएगी गिरावट?

सिप्ला का शेयर बुधवार, 14 जनवरी को BSE पर ₹1434.60 पर बंद हुआ था। 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम के चुनावों के चलते शेयर बाजार में छुट्टी थी। कंपनी का मार्केट कैप ₹1.15 लाख करोड़ से ज्यादा है। सिप्ला में सितंबर 2025 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 29.21% हिस्सेदारी थी। शेयर की फेस वैल्यू ₹2 है।

Disclaimer: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।