Share Markets Next Week: अगले हफ्ते नतीजों की होगी बारिश, इन ट्रिगर्स पर भी रखें नजर

इस हफ्ते बाजार में काफी उतारचढ़ाव देखने को मिला। बाजार में दो दिनों की तेजी तीसरे दिन जारी नहीं रह सकी। शुक्रवार यानी 15 मई को जबर्दस्त उतार-चढ़ाव के बाद बाजार के प्रमुख सूचकांका सेंसेक्स और निफ्टी गिरकर बंद हुए

अपडेटेड May 15, 2026 पर 7:04 PM
Story continues below Advertisement
18 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं।

शेयर बाजार में अगले हफ्ते काफी एक्शन देखने को मिलेगा। 18 मई से शुरू होने वाले हफ्ते में कई बड़ी कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं। साथ ही ग्लोबल इकोनॉमिक डेटा और एंकर लॉक-इन जैसे महत्वपूर्ण फैक्टर्स बाजार की दिशा तय करेंगे।

अगले हफ्ते आपकी नजर इन इवेंट्स पर रहनी चाहिए:

1. तिमाही नतीजों पर पैनी नजर

अगले हफ्ते कॉरपोरेट अर्निंग्स का सिलसिला जारी रहेगा। दिग्गज कंपनियों के नतीजे बाजार का मूड तय करेंगे।


सोमवार (18 मई): IOC और Astral के नतीजों पर बाजार की नजर रहेगी।

मंगलवार (19 मई): BPCL, Mankind Pharma, PI Industries, Zydus और PGL के परिणाम आएंगे।

बुधवार (20 मई): Grasim, Motherson Sumi, Apollo Hospital, Jubilant Food और Bosch के नतीजे घोषित होंगे।

गुरुवार (21 मई): ITC, Page Industries, Prestige, RVNL, LIC और Nykaa जैसी बड़ी कंपनियों के परिणाम आएंगे।

शुक्रवार (22 मई): Sun Pharma, Colgate, Torrent Pharma और Ashok Leyland के नतीजों पर फोकस रहेगा।

यह भी पढ़ें: Rupee At Record Low: रुपया पहली बार डॉलर के मुकाबले गिरकर 96.05 पर पहुंचा

2. एंकर लॉक-इन की समाप्ति (18 मई)

सोमवार को कुछ कंपनियों के एंकर लॉक-इन पीरियड खत्म हो रहे हैं, जिससे इन शेयरों में अतिरिक्त सप्लाई और उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है:

Clean Air India: 57% एंकर लॉक-इन खुलेगा।

Aadhar Housing Finance: लॉक-इन पीरियड की समाप्ति।

Physics Wallah: 9% लॉक-इन खुलेगा।

3. ग्लोबल और डोमेस्टिक डेटा (Global Cues)

US FOMC Minutes: बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की पिछली मीटिंग के मिनट्स जारी होंगे। महंगाई (Inflation) को लेकर फेड का रुख ग्लोबल मार्केट के लिए अहम होगा।

GDP & PMI: मंगलवार को जापान के Q1 GDP आंकड़े आएंगे। वहीं गुरुवार को भारत और अमेरिका दोनों के सर्विस और मैन्युफैक्चरिंग PMI डेटा पर नजर रहेगी।

4. अन्य महत्वपूर्ण इवेंट्स

Jana SFB: सोमवार को फंड जुटाने (Fund Raising) को लेकर बैंक की अहम बैठक होने वाली है।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।