Get App

L&T Technology के शेयर Q2 नतीजों के बाद 3% गिरे, इस स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की सलाह?

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू (रुपये में) 6.5 फीसदी बढ़कर 1,995.1 करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही में यह 1,837.7 करोड़ रुपये था। कंपनी ने प्रति शेयर 15 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 19, 2022 पर 10:56 AM
L&T Technology के शेयर Q2 नतीजों के बाद 3% गिरे, इस स्टॉक पर क्या है ब्रोकरेज फर्मों की सलाह?
कंपनी ने 18 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया है।

L&T Technology Services के शेयरों में 19 अक्टूबर (बुधवार) को शुरुआती कारोबार में 3 फीसदी गिरावट आई। कंपनी ने 18 अक्टूबर को सितंबर तिमाही के नतीजों का ऐलान किया था। इस दौरान कंपनी का प्रॉफिट 3 फीसदी बढ़कर 282.4 करोड़ रुपये था।

सितंबर तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू (रुपये में) 6.5 फीसदी बढ़कर 1,995.1 करोड़ रुपये रहा। जून तिमाही में यह 1,837.7 करोड़ रुपये था। कंपनी ने प्रति शेयर 15 रुपये डिविडेंड का ऐलान किया है। 19 अक्टूबर को 10:35 बजे एलएंडटी टेक्नोलॉजी के शेयर का प्राइस 3.79 फीसदी गिरकर 3,535.85 रुपये था।

यह भी पढ़ें : पॉलीकैब, अपोलो टायर और टाटा कम्यूनिकेशंस पर ब्रोकरेजेज जेफरीज, जेपी मॉर्गन और सीएलएसए से जानें कैसे बनेगा पैसा

ब्रोकरेज फर्म CLSA ने एलएंडटी टेक्नोलॉजी के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। उसने इस शेयर के लिए 3,200 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। उसने कहा है कि कंपनी के मार्जिन में कमी नहीं आई है, लेकिन डील की रफ्तार में कमी आई है। कंपनी के प्रबंधन ने फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में सीसी रेवेन्यू का जो गाइडेंस दिया है उससे दूसरी छमाही में सिर्फ 2-3 फीसदी सीएजीआर दिखाई देता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें