ल्यूमैक्स ऑटो ने की तगड़ी शॉपिंग, 2% भागा शेयर, मैनेजमेंट से जानें आगे का प्लान

Lumax Auto share ल्यूमैक्स रिसोर्सेज ने ग्रीनफ्यूल में 60 फीसदी हिस्सा खरीदा है। कंपनी ने ग्रीनफ्यूल एनर्जी में 153 करोड़ रुपपए में हिस्सेदारी खरीदी है। ग्रीनफ्यूल डील से कंपनी की ग्रीन और अल्टरनेटिव फ्यूल में एंट्री हुई है। ल्यूमैक्स रिसोर्सेज ल्यूमैक्स ऑटो की सब्सिडियरी है

अपडेटेड Dec 04, 2024 पर 1:12 PM
Story continues below Advertisement
अनमोल जैन ने आगे कहा कि नई अधिग्रहित कंपनी की ग्रोथ 25 से 30 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है

Lumax Auto share price : कॉरपोरेट स्कैन में आज बात हो रही है। ल्यूमैक्स ऑटो के मैनेजमेंट से। कंपनी ने हाल ही में ग्रीनफ्यूल एनर्जी में 60 हिस्सेदारी 153 करोड़ में खरीदी है। इस नए अधिग्रहण से कंपनी की ग्रीनफ्यूल सेगमेंट में एंट्री होगी। नए अधिग्रहण पर बातचीत करते हुए कंपनी के MD अनमोल जैन ने ल्यूमैक्स ऑटो की इस नई खरीद और आगे की योजनाओं के बारे व्यापक जानकारी दी। इस बातचीत से पहले आइए जान लेते हैं ल्यूमैक्स ऑटो की नई शॉपिंग के बारे में।

ल्यूमैक्स ऑटो की नई शॉपिंग

ल्यूमैक्स रिसोर्सेज ने ग्रीनफ्यूल में 60 फीसदी हिस्सा खरीदा है। कंपनी ने ग्रीनफ्यूल एनर्जी में 153 करोड़ रुपपए में हिस्सेदारी खरीदी है। ग्रीनफ्यूल डील से कंपनी की ग्रीन और अल्टरनेटिव फ्यूल में एंट्री हुई है। बता दें की ल्यूमैक्स रिसोर्सेज ल्यूमैक्स ऑटो की सब्सिडियरी है।


ग्रीनफ्यूल डील से फायदा क्या होगा इस पर नजर डालें तो इससे कंपनी के CNG व्हीकल कारोबार में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद है। कंपनी CNG व्हीकल को सिस्टम ओर कंपोनेंट सप्लाई करेगी। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो विस्तार होगा। फोर व्हीलर सेगमेंट में कंपनी का पोर्टफोलियो बढ़ेगा। ग्रीनफ्यूल एनर्जी के क्लाइंट्स में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स और VECV के नाम शामिल हैं।

कंपनी के MD अनमोल जैन ने कहा की ये अधिग्रहण कंपनी की ग्रोथ रणनीति का काफी अहम हिस्सा है। कंपनी ने आज से 18 महीने पहला अपना पहला अधिग्रहण किया था। उस समय ISE इंडिया में इक्विटी ली गई थी। वह अधिग्रहण प्लास्टिक और इंग्रीडिएंट बिजनेस के लिए किया गया था। कंपनी इसके बाद वैकल्पिक ईंधन में भी विस्तार करने पर विचार कर रही थी। ग्रीनफ्यूल एनर्जी में किया गया अधिग्रहण उसी प्लानिंग का हिस्सा है।

उन्होंने आगे कहा कि ट्रांसपोर्ट में सीएनजी का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। आगे चलकर हाइड्रोजन और बॉयो टेक्नोलॉजी में भी यही टेक्नोलॉजी काम कर सकती है। इसको ध्यान में रखकर ही ये अधिग्रहण हुआ है। आगे भी कंपनी इनऑर्गेनिक ग्रोथ के मौकों की तलाश में रहेगी। अधिग्रहण के बाद नई कंपनी का नाम ल्यूमैक्स ग्रीन फ्यूल होगा।

अनमोल जैन ने आगे कहा कि नई अधिग्रहित कंपनी की ग्रोथ 25 से 30 फीसदी के बीच रहने की उम्मीद है। इसके कई कारण हैं। पहला तो यह है कि भारत में सीएनजी के मार्केट में तेज विस्तार हो रहा है। चाहे मारुति हो या टाटा दोनों अपने सारे मॉडल्स में सीएनजी वैरिएंट लेकर आ रहे हैं। सीएनजी सेगमेंट में अभी भी बहुत से पार्ट विदेशों से आयात हो रहे है। ऐसे में इस सेगमेंट में लोकलाइजेशन की भारी संभावना है। इसके अलावा कंपनी अफ्रीकी बाजार में भी बड़े पैमाने पर कदम रखने की तैयारी में है। इसके चलते अगले 3 से 5 साल में ल्यूमैक्स ग्रीन फ्यूल की ग्रोथ रेट 25-30 फीसदी रहने की उम्मीद है।

Swiggy Q2: कंपनी को हुआ 625.5 करोड़ का घाटा, मैनेजमेंट ने कहा वित्त वर्ष 2026 Q3 में मुनाफे में आने का टारगेट

इस शेयर की आज की चाल देखें तो ये फिलहाल 9.60 रुपए यानी 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ 539 रुपए के आसपास कारोबार कर रहा है। आज का इसका दिन का हाई 547.50 रुपए और दिन का लो 529.80 रुपए है।

MoneyControl News

MoneyControl News

First Published: Dec 04, 2024 1:12 PM

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।