Lupin का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा, दिग्गज Market Expert के 3 एफएंडओ कॉल्स करायेंगे मोटी कमाई

NIFTY में 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 50900, 51000 और 51200 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50500, 50400 और 50300 के स्तर पर नजर आये

अपडेटेड Dec 31, 2024 पर 2:00 PM
Lupin पर Market Expert असित बरन पाती ने 2400 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 6 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 23 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो हुडको, ल्यूपिन, कोटक महिंद्रा बैंक, मुथूट फाइनेंस, आईजीएल, अरबिंदो फार्मा, बीईएल, महानगर गैस और ऑयल इंडिया के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि अदाणी ग्रीन, अदाणी एंटरप्राइजेज, परसिस्टेंट सिस्टम्स, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, जियो फाइनेंशियल सर्विसेस, इंडियन होटल्स, टेक महिंद्रा, बिड़लासॉफ्ट और अंबुजा सीमेंट के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23600, 23700 और 23800 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23500, 23400 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 50900, 51000 और 51200 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50500, 50400 और 50300 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।


ये 6 स्टॉक्स निवेशकों की करायेंगे दमदार कमाई, आज के दिन कमाई के लिए तीन एक्सपर्ट्स ने बनाई रणनीति

Market Expert असित बरन पाती के शानदार एफएंडओ कॉल्स

Glenmark Pharma Future : खरीदें - 1610 रुपये, टारगेट - 1630 रुपये, स्टॉपलॉस - 1600 रुपये

Muthoot Finance Future : खरीदें - 2162 रुपये, टारगेट - 2180 रुपये, स्टॉपलॉस - 2100 रुपये

MCX Future : बेचें - 6292 रुपये, टारगेट - 6240 रुपये, स्टॉपलॉस - 6310 रुपये

आज का सस्ता ऑप्शनः Lupin

आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Market Expert असित बरन पाती ने कहा कि उन्होंने Lupin पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि Lupin की जनवरी की एक्सपायरी वाली 1400 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। असित बरन पाती ने कहा कि इसमें 30 रुपये के स्तर के आस-पास खरीदारी करें। इसमें 45 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकता है। हालांकि उन्होंने इसमें 20 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।