Top F&O Calls: बाजार फिलहाल सपाट कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 6 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 23 अंकों की कमजोरी देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो हुडको, ल्यूपिन, कोटक महिंद्रा बैंक, मुथूट फाइनेंस, आईजीएल, अरबिंदो फार्मा, बीईएल, महानगर गैस और ऑयल इंडिया के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि अदाणी ग्रीन, अदाणी एंटरप्राइजेज, परसिस्टेंट सिस्टम्स, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस, जियो फाइनेंशियल सर्विसेस, इंडियन होटल्स, टेक महिंद्रा, बिड़लासॉफ्ट और अंबुजा सीमेंट के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Market Expert असित बरन पाती ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-
