गुरूवार 19 दिसंबर को ये चार स्टॉक्स करायेंगे कमाई, मार्केट खुलने के बाद शेयरों में दिख सकता है जोरदार एक्शन

Trent पर Motilal Oswal के चंदन तापड़िया ने BTST कॉल सुझाया। उन्होंने कहा कि कल कमाई के लिए Trent के शेयर में खरीदारी करनी चाहिए। इसमें 7200 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। उन्होंने कहा इसमें 7119 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। हालांकि इसमें 6950 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Dec 18, 2024 पर 7:07 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Godrej Properties पर NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती ने BTST कॉल देते हुए कहा कि इसमें 3060 से 3100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं

BTST/STBT Calls: बुधवार 18 दिसंबर को बाजार में लगातार तीसरे दिन बिकवाली का दबाव रहा। सेंसेक्स 502 प्वाइंट गिर कर बंद हुआ। निफ्टी 137 प्वाइंट फिसल कर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में बिकवाली देखने को मिली। फार्मा, IT को छोड़ सभी सेक्टर इंडेक्स में दबाव नजर आया। सेंसेक्स के 30 में से 22 शेयरों में गिरावट नजर आई। निफ्टी के 50 में से 33 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। निफ्टी बैंक के 12 में से 11 शेयरों में गिरावट नजर आई। ऐसे में बाजार बंद होने से पहले एक्सपर्ट्स ने निवेशकों और ट्रेडर्स के लिए BTST और STBT कॉल्स सुझाये। एक्सपर्ट्स का कहना है कि इनमें ट्रेड लेकर अच्छी कमाई की जा सकती है। जानते हैं स्टॉक्स के नाम और टारगेट प्राइस-

prakashgaba.com के प्रकाश गाबा का BTST कॉल - Lupin

प्रकाश गाबा ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ल्यूपिन में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2100 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 2140 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2085 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

manasjaiswal.com के मानस जायसवाल का BTST कॉल - PB Fintech


मानस जायसवाल ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए पीबी फिनटेक में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 2146 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें बने रहने पर 2220 रुपये का लक्ष्य दिख सकता है। जबकि इसमें 2119 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Technical View: निफ्टी 24,150 के ऊपर टिका तो इसमें आ सकता है उछाल, जानें बैंक निफ्टी के अहम लेवल्स

NAV इनवेस्टमेंट के आशीष बहेती का BTST कॉल - Godrej Properties

आशीष बहेती ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए गोदरेज प्रॉपर्टीज में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 3000 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3060 से 3100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें 2950 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।

Motilal Oswal के चंदन तापड़िया का BTST कॉल - Trent

चंदन तापड़िया ने कल कमाई के लिए बीटीएसटी कॉल देते हुए ट्रेंट में खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 7119 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 7200 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6950 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

 

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।