Get App

M&M FINANCE और PAYTM पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड

MORGAN STANLEY ने M&M FINANCE पर राय देते हुए कहा कि RBI के आदेश के बाद कंपनी के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 23, 2022 पर 11:20 AM
M&M FINANCE और PAYTM पर दिग्गज ब्रोकरेज फर्मों से जानें खरीदें, बेचें या करें होल्ड
GOLDMAN SACHS ने PAYTM पर निवेश राय देते हुए कहा है कि अगली कुछ तिमाहियों में 50% रेवेन्यू ग्रोथ देखने को मिल सकती है

रिकवरी एजेंटों से लोन वसूलने पर RBI ने सख्त रवैया अपनाया है। आरबीआई ने M&M फाइनेंस को थर्ड पार्टी लोन रिकवरी बंद करने का आदेश दिया है। आरबीआई ने कंपनी से कहा कि वे कर्मचारियों के जरिये कर्ज वसूली करे। झारखंड में एक महिला की हत्या के बाद RBI का ने ये फैसला सुनाया है। दूसरी तरफ गोल्डमैन सैक्स पेटीएम पर बुलिश हुआ है। ब्रोकरेज ने कहा अगले कुछ तिमाहियों में 50% रेवेन्यू ग्रोथ मुमकिन, 1100 के दिए लक्ष्य

MORGAN STANLEY की M&M FINANCE पर निवेश राय

MORGAN STANLEY ने M&M FINANCE पर निवेश राय देते हुए इस स्टॉक पर ओवरवेट रेटिंग दी है। उन्होंने इसके शेयर का लक्ष्य 225 रुपये प्रति शेयर का लक्ष्य तय किया है। उनका कहना है कि रिकवरी एजेंटों से लोन वसूली बंद करने का RBI का आदेश आया है। RBI के आदेश के बाद कंपनी वैकल्पिक व्यवस्था कर सकती है। वहीं RBI के आदेश के बाद कंपनी के कलेक्शन पर असर पड़ सकता है। हालांकि कंपनी की एसेट क्वालिटी कलेक्शन आउटसोर्सिंग के हिस्से पर निर्भर करेगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें