Motilal Oswal के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, M&M का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

निफ्टी में 19100, 19200 और 19300 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि 19100, 19000 और 18900 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44700, 44800 और 45000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं 44600, 44500 और 44400 के स्तर पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स नजर आये

अपडेटेड Jun 30, 2023 पर 2:08 PM
Story continues below Advertisement
M&M पर Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने 1450 के स्ट्राइक पर सस्ता ऑप्शन लेने की सलाह दी
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में जुलाई सीरीज शुरुआत पर रिकॉर्ड्स की झड़ी लग गई। निफ्टी और सेंसेक्स ने फिर नया शिखर बनाया। निफ्टी 19100 के पार निकल गया। बैंक निफ्टी और मिडकैप इंडेक्स भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गये। नई डील को लेकर इंफोसिस की पॉजिटव कमेंट्री और अमेरिका के अच्छे आर्थिक आंकड़े ने IT शेयरों में जोश भर दिया। इंफोसिस, TCS, LTIM, MPHISIS जैसे शेयर 2-3 परसेंट तक ऊपर चढ़ गये। इस बीच आज Motilal Oswal Financial की शिवांगी सरडा ने हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में शानदार एफएंडओ कॉल्स बताये। इसके साथ उन्होंने कम समय में कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन कॉल भी बताया। जानते हैं उनके दमदार कॉल्स-

    Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 19100, 19200 और 19300 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 19100, 19000 और 18900 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 44700, 44800 और 45000 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 44600, 44500 और 44400 के स्तर पर नजर आये।


    एक्सपर्ट्स ने कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन इन 7 स्टॉक्स पर लगाया दांव, होगी तगड़ी कमाई

    Motilal Oswal की शिवांगी सरडा के शानदार एफएंडओ कॉल्स

    IndusInd Bank Future : खरीदें - 1380 रुपये, टारगेट - 1436 रुपये, स्टॉपलॉस - 1340 रुपये

    Maruti Suzuki Future : खरीदें - 9811 रुपये, टारगेट - 10200 रुपये, स्टॉपलॉस - 9500 रुपये

    HDFC AMC Future : खरीदें - 2268 रुपये, टारगेट - 2370 रुपये, स्टॉपलॉस - 2230 रुपये

    आज का सस्ता ऑप्शनः M&M

    आज के लिए सस्ता ऑप्शन बताते हुए Motilal Oswal की शिवांगी सरडा ने कहा कि उन्होंने M&M पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि M&M की जुलाई की एक्सपायरी वाली 1450 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने की सलाह दी। शिवांगी सरडा ने कहा कि इसमें 32.80 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 45 रुपये का टारगेट देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 23 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।)

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।