Get App

Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, M&M का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा

NIFTY में 23800, 23700 और 23600 के लेवल्स पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में 23700, 23600 और 23300 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में आज 51000, 51200 और 51500 के स्तर पर कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दिये। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50800, 50500 और 50400 के स्तर पर नजर आये

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 01, 2025 पर 1:22 PM
Axis Securities के 3 एफएंडओ कॉल्स निवेशकों को करेंगे मालामाल, M&M का सस्ता ऑप्शन देगा तगड़ा मुनाफा
M&M पर Axis Securities के राजेश पालवीय ने 3100 के स्ट्राइक वाली कॉल में खरीदारी की सलाह दी

Top F&O Calls: बाजार फिलहाल बढ़त पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में करीब 84 अंकों की मजबूती और सेंसेक्स में करीब 307 अंकों की बढ़त देखने को मिली। एफएंडओ की बात करें तो एसजेवीएन, आईआरएफसी, आईआरबी, अदाणी टोटल गैस, वोल्टाज, सीडीएसएल, चंबल फर्टिलाइजर्स, वोडाफोन आइडिया और एंजेल वन के शेयर हरे निशान में नजर आये। जबकि पेटीएम, क्रॉम्प्टन, हिंडाल्को, बजाज ऑटो, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, कैन फिन होम्स, प्रेस्टीज एस्टेट्स, इंडियन बैंक और सीएएमएस के शेयर लाल निशान में नजर आये। इस बीच बाजार के रुख को समझते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ से बातचीत करते हुए Axis Securities के राजेश पालवीय ने एफएंडओ कॉल्स बताये। उन्होंने इस दौरान कमाई के लिए एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया। जानते हैं उनके बेहतरीन कॉल्स-

Nifty 50 Update: निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राइटर्स की रेंज

आज दोपहर के दौरान NIFTY पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 23800, 23700 और 23600 के लेवल्स पर एक्टिव दिखाई दिये। जबकि निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 23700, 23600 और 23300 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं बैंक निफ्टी की बात करें तो निफ्टी बैंक में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 51000, 51200 और 51500 के स्तर पर एक्टिव दिखाई दिये। वहीं NIFTY BANK में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 50800, 50500 और 50400 के स्तर पर एक्टिव नजर आये।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें