सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने कमाया 4% से ज्यादा रिटर्न, आज कमाई के लिए तीनों दिग्गजों ने इन 6 स्टॉक्स पर खेला दांव

JSW Energy पर Finberg Management की मधु बंसल ने 651 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 710 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। PB Fintech पर SAMCO Securities के ओम मेहरा ने 2120 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। इसमें 2280 रुपये का लक्ष्य नजर आयेगा

अपडेटेड Jan 01, 2025 पर 12:05 PM
Story continues below Advertisement
Union Bank पर Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत ने 122 रुपये के लेवल पर 135 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की सलाह दी

सीएनबीसी-आवाज़ के खिलाड़ी नंबर 1 में इस हफ्ते 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Finberg Management की मधु बंसल, SAMCO Securities के ओम मेहरा और Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत के बीच मुकाबला है। इसमें कोई भी जीते लेकिन निवेशक और ट्रेडर्स चाहें तो अपनी सूझबूझ से दांव लगाकर पैसा कमा सकते हैं। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर मधु बंसल के सुझाये स्टॉक्स ने 2.2% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर ओम मेहरा के सुझाये स्टॉक्स ने 4.8% का रिटर्न दिया। दूसरे कोराबारी दिन की समाप्ति पर शिल्पा राउत के सुझाये स्टॉक्स ने 1.05% का रिटर्न दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया। जानते हैं किस स्टॉक पर एक्सपर्ट ने कितना टारगेट प्राइस दिया।

Share Market News: एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY JSW Energy


मधु बंसल ने इसमें 651 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 710 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 632 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः BUY PB Fintech

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 2120 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 2280 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 2075 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

Prabhudas Lilladher की शिल्पा राउत का कमाईवाला स्टॉकः BUY Union Bank

शिल्पा राउत ने इस स्टॉक में 122 रुपये के लेवल पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 118 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 135 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

आज इंट्राडे में इन 5 स्टॉक्स में हो सकती है तगड़ी कमाई, बाजार खुलने के तुरंत बाद पांच दिग्गजों ने खेला दांव

Finberg Management की मधु बंसल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Divis Lab

मधु बंसल ने इसमें 6087 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उनका कहना है कि इसमें 6625 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसमें 5895 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की सलाह भी दी।

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः BUY Balkrishna Industries

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 2883 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3200 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 2830 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

SAMCO Securities के ओम मेहरा का कमाईवाला शेयरः BUY Mahanagar Gas

ओम मेहरा ने इस स्टॉक में 1282 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1380 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है। हालांकि इसमें 1250 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

क्या हैं खेल के नियम

ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेशियो होगा।

इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।