BSE सेंसेक्स की टॉप 10 में से 8 कंपनियों के मार्केट कैप (Market Cap) में पिछले हफ्ते 1,13,074,57 करोड़ रुपये की बड़ी गिरावट आई है। इसमें ज्यादा नुकसान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), इन्फोसिस और HDFC बैंक को हुआ है।

केवल दो कंपनियों को फायदा हुआ है। इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय स्टेट बैंक शामिल हैं। पिछले हफ्ते BSE सेंसेक्स में 473.92 अंक यानी 0.96 फीसदी की गिरावट आई।

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services - TCS) का m-cap  30,054.79 करोड़ रुपये घटकर 11,28,488.10 करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह इन्फोसिस (Infosys) का m-cap 15,168.41 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,61,060.44 करोड़ रुपये पर आ गया।

HDFC बैंक का m-cap 15,139.12 करोड़ रुपये कम होकर 7,65,035.49 करोड़ रुपये और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) का m-cap 14,398.04 करोड़ रुपये से घटकर 3,38,358.80 करोड़ रुपये पर आ गया।
 
HDFC का मार्केट कैप 13,430.38 करोड़ रुपये घटकर 4,36,879.75 करोड़ रुपये पर आ गया। बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का m-cap 9,844.62 करोड़ रुपये घटकर 3,21,592.05 करोड़ रुपये रहा। 
हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited) का m-cap 8,505.43 करोड़ रुपये के नुकसान से 5,58,445.28 करोड़ रुपये पर आ गया। ICICI बैंक का m-cap 6,533.78 करोड़ रुपये बढ़कर 4,13,243.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

इसके उलट रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का m-cap 3,518.62 करोड़ रुपये बढ़कर 12,27,855.04 करोड़ रुपये रहा। जबकि  पर आ गया। जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) का m-cap 2,052.66 करोड़ रुपये बढ़कर 3,21,732.25 करोड़ रुपये पहुंच गया। 

पिछले हफ्ते टॉप 10 कंपनियों की रैंकिंग में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद TCS, HDFC बैंक, इन्फोसिस (Infosys), हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited), HDFC, ICICI बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) और बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) का स्थान रहा।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।