Sensex Top-10 mcap: पांच दिनों में ₹3 लाख करोड़ स्वाहा, TCS समेत इन स्टॉक्स ने दिया शॉक

Top 10 Sensex Companies M-Cap: पिछले कारोबारी हफ्ते घरेलू स्टॉक मार्केट को तगड़ा शॉक लगा और घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 1% से अधिक टूट गया। सेंसेक्स के टॉप-10 में से छह का मार्केट कैप कम हुआ जिसमें से सबसे अधिक गिरावट तो देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टीसीएस में रही। चेक करें टॉप-10 कंपनियों के मार्केट कैप में कितनी उठा-पटक रही?

अपडेटेड Feb 15, 2026 पर 1:46 PM
Story continues below Advertisement
Top 10 Sensex Companies M-Cap: मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी हुई है।

Top 10 Sensex Companies M-Cap: सेंसेक्स की सबसे अधिक मार्केट कैप वाली टॉप 10 कंपनियों में से छह के मार्केट कैप में पिछले कारोबारी हफ्ते ₹3 लाख करोड़ से अधिक की गिरावट आई। सबसे ज्यादा घाटे में देश की सबसे बड़ी आईटी कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस और दिग्गज आईटी कंपनी इन्फोसिस रही। वहीं ओवरऑल घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स की बात करें तो इसके लिए भी पिछला कारोबारी हफ्ता शानदार नहीं रहा और इसमें 953.64 प्वाइंट्स यानी 1.14% की गिरावट आई। सेंसेक्स फिलहाल 82626.76 पर है। मार्केट कैप के हिसाब से रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी बनी हुई है। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, इंफोसिस और एलआईसी का नंबर है।

वहीं पिछले कारोबारी हफ्ते सेंसेक्स की टॉप-10 में से टीसीएस (TCS), इन्फोसिस (Infosys), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), एलआईसी (LIC) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) का मार्केट कैप कम हुआ तो दूसरी तरफ भारतीय स्टेट बैंक (SBI), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) का मार्केट कैप बढ़ा।

Sensex Top-10 mcap: कितना कितना घटा मार्केट कैप


पिछले कारोबारी हफ्ते यानी 9-13 फरवरी के बीच के कारोबारी दिन टीसीएस का मार्केट कैप ₹90,198.92 करोड़ घटकर ₹9,74,043.43 करोड़ रह गया।

इन्फोसिस का मार्केट कैप ₹70,780.23 करोड़ फिसलकर ₹5,55,287.72 करोड़ पर आ गया।

प्राइवेट सेक्टर के सबसे बड़े लेंडर एचडीएफसी बैंक की बाजार हैसियत ₹54,627.71 करोड़ घटकर ₹13,93,621.92 करोड़ रह गई।

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप ₹41,883 करोड़ कम होकर ₹19,21,475.79 करोड़ रह गया।

देश की सबसे बड़ी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी एलआईसी का मार्केट वैल्यूएशन ₹23,971.74 करोड़ फिसलकर ₹5,46,226.80 करोड़ पर आ गया।

टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹19,244.61 करोड़ घटकर ₹11,43,044.03 करोड़ रह गया।

Sensex Top-10 mcap: इन कंपनियों के मार्केट कैप में उछाल

सबसे बड़े पब्लिक लेंडर एसबीआई का पिछले कारोबारी हफ्ते मार्केट कैप ₹1,22,213.38 करोड़ बढ़कर ₹11,06,566.44 करोड़ पर पहुंच गया।

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप ₹26,414.44 करोड़ उछलकर ₹6,37,244.64 करोड़ पर पहुंच गया।

लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) का मूल्यांकन ₹14,483.9 करोड़ बढ़कर ₹5,74,028.93 करोड़ हो गया।

आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत ₹5,719.95 करोड़ बढ़कर ₹10,11,978.77 करोड़ हो गई।

Gold Safe Asset or not: गोल्ड नहीं रहा सेफ एसेट? अमेरिका ने इस कारण चीन पर उठाए सवाल, एक्सपर्ट ने किया सतर्क

सरकारी खजाने से ₹1.29 लाख करोड़ का सोना गायब, RBI के आंकड़ों से बड़ा खुलासा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 ग्रुप का हिस्सा है। नेटवर्क18 का नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है। 

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।