IRCTC, AB कैपिटल और डेल्हीवेरी: 6 शेयर जो दे सकते हैं 65% तक रिटर्न, मैक्वेयरी ने बताया 'राइजिंग स्टार'

Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेयरी (Macquarie) ने अपनी नई रिपोर्ट में 6 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने इन शेयरों को 'राइजिंग स्टार्स' बताया है और कहा कि अगले तीन सालों में ये 65% तक का शानदार रिटर्न दे सकते हैं। मैक्वयेरी का मानना है कि ये कंपनियां मजबूत आर्थिक नीतियों, बदलते कंज्यूमर ट्रेंड और भारत के अनुकूल मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं

अपडेटेड Apr 02, 2025 पर 5:41 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to BUY: मैक्वयेरी ने IRCTC के शेयर को 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट 900 रुपये तय किया है

Stocks to Buy: ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेयरी (Macquarie) ने अपनी नई रिपोर्ट में 6 शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है। ब्रोकरेज ने इन शेयरों को 'राइजिंग स्टार्स' बताया है और कहा कि अगले तीन सालों में ये 65% तक का शानदार रिटर्न दे सकते हैं। CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मैक्वयेरी का मानना है कि ये कंपनियां मजबूत आर्थिक नीतियों, बदलते कंज्यूमर ट्रेंड और भारत के अनुकूल मैक्रोइकॉनॉमिक माहौल का लाभ उठाने के लिए तैयार हैं। आइए जानते हैं ये कौन-कौन से स्टॉक्स हैं और इनके पीछे की वजह क्या है।

1. आईआरसीटीसी (IRCTC)

मैक्वयेरी ने इस शेयर को 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस 900 रुपये तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से 25% की संभावित बढ़ोतरी को दिखाता है। ब्रोकरेज ने रेलवे टिकटिंग और कैटरिंग में IRCTC के एकाधिकार को इसकी सबसे बड़ी ताकत बताया है। साथ ही, कहा रेलवे के आधुनिकीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर अपग्रेड से भी कंपनी को बड़ा फायदा हो सकता है।

2. यूनो मिंडा (Uno Minda)


ऑटो कंपोनेंट बनाने वाली कंपनी यूनो मिंडा को भी मैक्वेयरी ने 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी है। इसका टारगेट प्राइस 1,157 रुपये रखा है, जिससे 32% की संभावित बढ़ोतरी की उम्मीद जताई गई है। कंपनी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपोनेंट्स में अपनी क्षमताओं का विस्तार कर रही है, जिससे इसके लिए बड़े अवसर बन सकते हैं।

3. आदित्य बिड़ला कैपिटल (Aditya Birla Capital)

मैक्वेयरी की अगली पसंद है आदित्य बिड़ला कैपिटल। ब्रोकरेज ने इस शेयर को 260 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ आउटपरफॉर्म की रेटिंग दी है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से 41 फीसदी तेजी की संभावना दिखाता है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी लोन, इंश्योरेंस और अन्य वित्तीय सेवाओं में काम करती है और भारत में बढ़ती वित्तीय सेवाओं की मांग का लाभ उठा सकती है।

4. देवयानी इंटरनेशनल (Devyani International)

चौथा स्टॉक है देवयानी इंटरनेशनल। मैक्वेयरी ने इस शेयर के लिए 215 रुपये का टारगेट प्राइस तय किया है। यह इस शेयर में मौजूदा स्तर से 44 फीसदी तक के रिटर्न की संभावना दिखाता है।

5. डेल्हीवेरी (Delhivery)

पांचवें नंबर पर है डेल्हीवेरी। ब्रोकरेज ने इस शेयर को आउटपरफॉर्म' रेटिंग दी है। इसका प्राइस टारगेट ₹380 तय किया गया है, जो 49% तक की संभावित बढ़त दिखाता है। ब्रोकरेज का कहना है कि Delhivery भारत के तेजी से बढ़ते ई-कॉमर्स सेक्टर का सबसे बड़ा लाभार्थी बन सकता है, क्योंकि यह टेक्नोलॉजी-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स बिजनेस में अग्रणी कंपनी है।

6. लेमन ट्री होटल्स (Lemon Tree Hotels)

हॉस्पिटैलिटी सेक्टर की इस कंपनी को ब्रोकरेज ने 210 रुपये के टारगेट प्राइस के साथ 'आउटपरफॉर्म' की रेटिंग दी गई है। मैक्वेयरी के मुताबिक, यह स्टॉक 64% तक की संभावित बढ़त दे सकता है।

यह भी पढ़ें- पिछले साल के लगभग आधे IPO अपने इश्यू प्राइस से नीचे, बाजार में गिरावट ने मिटाई सारी बढ़त

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।