शेयर बाजार में यही निवेश का मौका? ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Macquarie ने भारत के इन 18 शेयरों पर लगाया दांव

Stocks to Buy: शेयर बाजार में इस समय भारी उथलपुथल मची हुई है। लेकिन कई एक्सपर्ट्स इस उथलपुथल को बाजार में सस्ते भाव पर अच्छे शेयर खरीदने का मौका भी मान रहे हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर अपनी एक नई स्ट्रैटजी बनाई है। इसमें इसने कुल "18 बेहतरीन स्टॉक्स" की एक खास लिस्ट तैयार की है, जिसे उसने तीन हिस्सों में बांटा है। सभी हिस्से में 6-6 स्टॉक्स रखे गए हैं

अपडेटेड Apr 08, 2025 पर 5:42 PM
Story continues below Advertisement
Stocks to Buy: Macquarie ने ट्रेंट के शेयर को 700 रुपये के टारगेट के साथ आउटपरफॉर्म रेटिंग दी है

Stocks to Buy: शेयर बाजार में इस समय भारी उथलपुथल मची हुई है। लेकिन कई एक्सपर्ट्स इस उथलपुथल को बाजार में सस्ते भाव पर अच्छे शेयर खरीदने का मौका भी मान रहे हैं। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म मैक्वेरी (Macquarie) ने भारतीय शेयर बाजार को लेकर अपनी एक नई स्ट्रैटजी बनाई है। इसमें इसने कुल "18 बेहतरीन स्टॉक्स" की एक खास लिस्ट तैयार की है, जिसे उसने तीन हिस्सों में बांटा है। सभी हिस्से में 6-6 स्टॉक्स रखे गए हैं। इसमें 6 स्टार्स (लंबी अवधि के लिए), 6 हिटर्स (शॉर्ट से मीडियम टर्म के लिए) और 6 राइजिंग स्टार्स शेयर शामिल हैं। आइए एक-एक करके इन तीनों कैटेगरीज को विस्तार से समझते हैं।

6 स्टार्स- लार्ज कैप लीडर्स

सबसे पहले बात करते हैं Macquarie के 6 स्टार्स की, यानी वो स्टॉक्स जिनमें लंबी अवधि के लिए दमदार ग्रोथ की उम्मीद की जा रही है। इसमें पहली कंपनी है TCS, जो भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी है। दूसरी कंपनी है HDFC Bank, जो अपने मजबूत बैलेंस शीट के लिए जानी जाती है। तीसरा स्टॉक है सन फार्मा, जो फार्मा सेक्टर की सबसे बड़ी कंपनी है। चौथा शेयर है महिंद्रा एंड महिंद्रा।

पांचवा शेयर है ट्रेंट लिमिटेड। मैक्वेरी ने इस रिटेल कंपनी पर पहली बार कवरेज शुरू किया है और इसे 700 रुपये का टारगेट दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि ट्रेंट के पास सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि एशिया के सबसे बड़े रिटेल ब्रांड्स बनने की क्षमता है। लिस्ट में आखिरी शेयर है, Power Finance Corporation (PFC) जो पावर सेक्टर को फाइनेंसिंग मुहैया कराने वाली सबसे बड़ी कंपनी है।


6 हिटर्स

अब बात करते हैं उन 6 हिटर्स की, जिन्हें मैक्वेरी ने शॉर्ट-टू-मीडियम टर्म में बेहतर रिटर्न देने वाले शेयरों के तौर पर देखा है। इसमें पहला शेयर है रिलायंस इंडस्ट्रीज, जो अपने डायवर्सिफाइड बिजनेस मॉडल के लिए जानी जाती है। मैक्वेरी का दूसरा हिटर्स स्टॉक है NTPC यानी, नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन। इस लिस्ट में तीसरा स्टाक है आईटी कंपनी विप्रो का। चौथा शेयर है भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और पांचवा शेयर है श्रीराम फाइनेंस।

लिस्ट में आखिरी नाम टाटा मोटर्स का है। मैक्वेरी का कहना है कि टाटा मोटर्स Jaguar Land Rover (JLR) की बैलेंस शीट को मार्च 2025 तक पूरी तरह नेट कैश बनाने की योजना पर काम कर रही है। उसने इसके लिए 826 रुपये का टारगेट प्राइस सेट किया है।

6 राइजिंग स्टार्स

अब आते हैं मैक्वेरी के 6 राइजिंग स्टार्स पर, जिनमें ब्रोकरेज को भविष्य में शानदार ग्रोथ की उम्मीद है। इस लिस्ट में पहला नाम है IRCTC, जिसके पास रेलवे टिकटिंग और कैटरिंग में एक तरह से मोनोपोली है। दूसरा शेयर है ऊनो मिंडा, जिसे मैक्वेरी ने 1,157 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने कहा कि कंपनी का डाइवर्सिफाइड रेवेन्यू बेस इसे लंबी रेस का घोड़ा बनाता है।

तीसरा स्टॉक है, Aditya Birla Capital। मैक्वेरी का मानना है कि ये स्टॉक अगले तीन साल में दोगुना हो सकता है। उसने अगले 12 महीने के टाइम पीरियड के साथ इस शेयर को 260 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है। इस लिस्ट में चौथा शेयर है देवयानी इंटरनेशनल, जो KFC और Pizza Hut जैसी फास्ट फूड चेन को चलाती है। पाचंवा स्टॉक है डेल्हीवेरी और आखिरी नाम है लेमन ट्री होटल्स, जो ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी में तेजी से उभरता नाम है।

ये थे मैक्वेरी के बताए 18 स्टॉक्स, जो निवेशकों को एक बैलेंस्ड पोर्टफोलियो बनाने का मौका देते हैं। मैक्वेरी का कहना है कि इन स्टॉक्स में थीमेटिक ग्रोथ, टैक्टिकल पोटेंशियल और लॉन्ग-टर्म ग्रोथ तीनों के मौके मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें- Stock Market: शेयर बाजार में 3-दिन बाद लौटी तेजी, सेंसेक्स 1100 अंक चढ़ा, हुआ ₹7.42 लाख करोड़ का मुनाफा

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल, नेटवर्क18 समूह का एक हिस्सा है। नेटवर्क18 को इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट द्वारा नियंत्रित किया जाता है, जिसकी एकमात्र लाभार्थी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।

डिस्क्लेमरः Moneycontrol पर एक्सपर्ट्स/ब्रोकरेज फर्म्स की ओर से दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह उनके अपने होते हैं, न कि वेबसाइट और उसके मैनेजमेंट के। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई भी निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।