Get App

मैक्रो आंकडे़, कंपनियों के नतीजे और फेड का मिनट इस हफ्ते तय करेंगे बाजार की दिशा-एक्सपर्ट्स

इस हफ्ते से आईटी कंपनियों के सितंबर तिमाही के नतीजे आने शुरू हो जाएंगे। ऐसे में हमें बाजार में स्टॉक स्पेसिफिक एक्शन देखने को मिल सकता है। निवेशकों की नजर कंपनियों के लॉन्ग टर्म संभावनाओं और गाइडेंस पर रहेगी

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 10, 2022 पर 11:59 AM
मैक्रो आंकडे़, कंपनियों के नतीजे और फेड का मिनट इस हफ्ते तय करेंगे बाजार की दिशा-एक्सपर्ट्स
Samco Securities के अपूर्वा सेठ का कहना है कि सोमवार 10 अक्टूबर से शुरु होने वाला अगला हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है

7 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में बाजार में लगातार तीन हफ्तों की गिरावट थमती नजर आई। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों और कमजोर होते रुपए के बीच बीता हफ्ता काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा था। 7 अक्टूबर को खत्म हुए हफ्ते में Sensex 764.37 अंक बढ़कर 58191 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 220 अंक बढ़कर 17,314.65 के स्तर पर बंद हुआ था।

आइए जानकारों से जानते हैं बाजार के लिए कैसा रह सकता है ये हफ्ता

मेहता इक्विटीज (Mehta Equities) के प्रशांत तापसे (Prashanth Tapse) का कहना है कि तकनीकी नजरिए से देखें तो निफ्टी में इस समय गिरावट का जोखिम काफी कम दिख रहा है। निफ्टी के लिए 17017 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। नियर टर्म में निफ्टी हमें 17500-17707 की तरफ जाता दिख सकता है।

एंजल वन (Angel One) के समीत चव्हाण ( Sameet Chavan) का कहना है कि निफ्टी 17200 का स्तर पार करने में कामयाब रहा है और ये इसके ऊपर टिका भी हुआ है। ऐसे में अब निफ्टी के लिए 17200 – 17000 का जोन काफी अहम बन गया है। इसके अलावा एक और टेक्निकल इंडीकेटर डेली आरएसआई (daily RSI) भी पॉजिटिव संकेत दे रहा है। अगर ग्लोबल मार्केट से अच्छे संकेत मिलते हैं तो बाजार में और तेजी देखने को मिलेगी। अब निफ्टी के लिए 17400 - 17500 - 17650 पर रजिस्टेंस दिख रहा है। ट्रेडरों को सलाह है कि उम्मीद कायम रखें। निफ्टी मिड कैप इंडेक्स आगे हमें बेहतर प्रदर्शन करता नजर आ सकता है। ऐसे में चुनिंदा स्टॉक्स पर दांव लगाने की रणनीति अपनाएं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें