मैक्रोटेक डेवलपर्स (Macrotech Developers) के शेयरों ने निफ्टी 500 इंडेक्स में आज 2 मार्च को अब तक की सबसे बड़ी सिंगल डे रैली दिखाई। इस शेयर में हुई खरीदारी से ये आज टॉप गेनर बना। इसमें बाजार में मंदी के रुझानों के बावजूद लगातार चौथे सत्र में तेजी देखने को मिली। आज ये रियल्टी स्टॉक 17 प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ 1,000 रुपये के करीब पहुंच गया। इसने डेली चार्ट पर एक मजबूत बुलिश कैंडलस्टिक पैटर्न बनाया। जिससे हायर हाई हायर लो फॉर्मेशन बना। यह सभी प्रमुख शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज से आगे निकल गया। इसने आज के कारोबार में इंट्राडे में मीडियम-टर्म मूविंग एवरेज (100-डे ईएमए - लगभग 998 रुपये) को हिट किया।
