Top 4 Intraday Stocks: वक्त से पहले मॉनसून ने बाजार में शानदार रफ्तार भरी। निफ्टी 170 प्वाइंट उछलकर 25000 के ऊपर निकल गया। बैंक निफ्टी भी 300 प्वाइंट उछल कर कारोबार करता नजर आया। इसके साथ ही मिडकैप और स्मॉलकैप में भी बहार देखने को मिली। ऐसे में बाजार में शॉर्ट टर्म में कमाई के लिए मानस जायसवाल ने मैक्रोटेक डेवलपर्स पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि सच्चितानंद उत्तेकर ने टाटा मोटर्स पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा चंदन तापड़िया ने चार्ट के चमत्कार के लिए एलएंडटी पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने ग्लोबल हेल्थ पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
