Madhusudan Kela ने एक साल के निचले स्तर पर लगाया दांव, 2% से अधिक खरीद ली होल्डिंग, आपके पास है शेयर?

Madhusudan Kela Portfolio: अगर किसी स्टॉक को एक साल के निचले स्तर के आस-पास पकड़ लिया जाए तो उससे अच्छा मुनाफा बनाया जा सकता है। यहां एक ऐसे स्टॉक की डिटेल दी जा रही है जोकि मार्च तिमाही में एक साल के निचले स्तर पर आ गया था और इसी तिमाही में दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने इसे अपने पोर्टफोलियो में शामिल किया

अपडेटेड Apr 12, 2026 पर 8:57 AM
Story continues below Advertisement

Madhusudan Kela Portfolio: दिग्गज निवेशक मधुसूदन केला ने मार्च 2026 तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में इंडियाबुल्स (IndiaBulls) को शामिल किया। खास बात ये है कि उन्होंने यह खरीदारी ऐसे समय में की, जब इसके भाव एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर के आस-पास थे। इंडियाबुल्स (पूर्व नाम यारी डिजिटल इंटीग्रेटेड सर्विसेज) के शेयर एक साल के रिकॉर्ड निचले स्तर पर थे। इस निचले स्तर से यह अब तक ढाई महीने में ही यह 36% से अधिक रिकवर भी हो चुका है। फिलहाल यह शेयर शुक्रवार 10 अप्रैल को बीएसई पर 11.47% की बढ़त के साथ ₹12.15 के भाव पर बंद हुआ था।

Madhusudan Kela Portfolio: IndiaBulls में किसकी कितनी हिस्सेदारी?

सेबी के नियमों के मुताबिक 1% से अधिक होल्डिंग का खुलासा करना कंपनियों को अनिवार्य है और इसी से किसी स्टॉक में शेयरहोल्डिंग में बदलाव का खुलासा होता है। मार्च 2026 तिमाही के आंकड़ों के हिसाब से मधुसूदन केला की कंपनी में होल्डिंग 2.22% है। इससे पहले उनका नाम इसमें नहीं दिखा था यानी कि या तो उन्होंने इसे खरीदा नहीं था या होल्डिंग 1% से कम रही होगी। उनके पास कंपनी के 5,15,88,175 शेयर हैं।


ओवरऑल बात करें तो इसमें विदेशी निवेशकों की हिस्सेदारी 17% है तो ₹2 लाख तक के निवेश वाले 2,42,601 निवेशकों यानी खुदरा निवेशकों की होल्डिंग 13.89% है। घरेलू इंस्टीट्यूशंस की बात करें तो इसमें दो AIF (अल्टरनेटिव इंवेस्टमेंट फंड्स) की कुल होल्डिंग 0.16% है तो 3 बैंकों के पास 1625 शेयर और 5 एनबीएफसी के पास 86643 शेयर हैं।

कैसी है इंडियाबुल्स की कारोबारी सेहत?

इंडियाबुल्स के के कारोबारी सेहत की बात करें तो दिसंबर 2025 तिमाही में सालाना आधार पर इसका कंसालिडेटेड ऑपरेशनल रेवेन्यू 8.90% गिरकर ₹96.96 करोड़ पर आ गया। हालांकि इस दौरान कंपनी ₹3.15 करोड़ के घाटे से ₹78.37 करोड़ के नेट प्रॉफिट में पहुंच गई।

एक साल में कैसी रही शेयरों की चाल?

इंडियाबुल्स के शेयर पिछले साल 30 अक्टूबर 2025 को बीएसई पर ₹20.91 के भाव पर थे जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड हाई लेवल है। हालांकि शेयरों की तेजी यहीं थम गई। इस हाई लेवल से चार ही महीने में यह 57.29% टूटकर 25 फरवरी 2026 को ₹8.93 पर आ गया जो इसके शेयरों के लिए एक साल का रिकॉर्ड निचला स्तर है। इस निचले स्तर पर शेयर संभला और गिरावट से उबरते हुए ढाई ही महीने में अब तक 36.06% रिकवर हो चुका है। हालांकि एक साल के हाई से अब भी यह 41.89% डाउनसाइड है।

Aditya Birla Real Estate पर एमके ग्लोबल ने फिर शुरू किया कवरेज, 28% तक तेजी की जताई उम्मीद

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।