टाटा मोटर्स के प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रूव्ड स्टील सप्लायर बनी मैग्नस स्टील, ऑटो इंफ्रा सेगमेंट में एंट्री

Magnus Steel and Infra को गुजरात और महाराष्ट्र में Tata Motors के मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रूव्ड स्टील सप्लायर चुना गया है। कंपनी ऑर्डर मिलने की उम्मीद जता रही है और इसे ऑटो इंफ्रा सेगमेंट में एंट्री माना जा रहा है।

अपडेटेड May 12, 2026 पर 11:15 PM
Story continues below Advertisement
यह कंपनी के लिए ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में बड़ी एंट्री मानी जा रही है।

स्टील और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर की कंपनी Magnus Steel and Infra Limited को गुजरात और महाराष्ट्र में Tata Motors के ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स के लिए अप्रूव्ड स्टील सप्लायर के तौर पर शामिल किया गया है। कंपनी ने कहा कि इन प्रोजेक्ट्स के लिए स्टील सप्लाई शुरू भी हो चुकी है।

यह सप्लाई RIECO Industries Limited के जरिए की जा रही है, जो इन प्रोजेक्ट्स की कॉन्ट्रैक्टर कंपनी है।

कितने के ऑर्डर मिले


Magnus Steel ने बताया कि कंपनी को निर्माण और इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के लिए जरूरी स्टील प्रोडक्ट्स की सप्लाई के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी के मुताबिक मार्च और अप्रैल 2026 के दौरान करीब 8.50 करोड़ रुपये के ऑर्डर पूरे किए जा चुके हैं।

FY27 में बढ़ सकते हैं ऑर्डर?

कंपनी का कहना है कि FY27 के दौरान निर्माण कार्य की प्रगति के आधार पर चरणबद्ध तरीके से करीब 24 करोड़ रुपये के और ऑर्डर जारी हो सकते हैं। अगर ऐसा होता है, तो कुल संभावित ऑर्डर एंगेजमेंट करीब 32.50 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

कैसे हो रही है सप्लाई

Magnus Steel ने बताया कि सप्लाई मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट्स के फेजवाइज कंस्ट्रक्शन शेड्यूल के हिसाब से की जा रही है। यानी जैसे जैसे प्रोजेक्ट्स का निर्माण आगे बढ़ेगा, उसी हिसाब से स्टील सप्लाई भी बढ़ती जाएगी।

कंपनी के लिए क्यों अहम है यह डील

यह कंपनी के लिए ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरिंग इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट में बड़ी एंट्री मानी जा रही है। Magnus Steel पहले Magnus Retail Limited के नाम से जानी जाती थी और शुरुआत में IT सर्विसेज कारोबार में काम करती थी। बाद में कंपनी ने अपना फोकस स्टील ट्रेडिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों की तरफ बढ़ाया।

कैसे हुआ चयन

कंपनी के मुताबिक इस एंपैनलमेंट प्रक्रिया में RIECO Industries की तरफ से सप्लायर क्वालिफिकेशन और तकनीकी मूल्यांकन किया गया था। इन प्रक्रियाओं के बाद Magnus Steel को अप्रूव्ड सप्लायर के तौर पर चुना गया।

भारत में क्यों बढ़ रहे हैं मौके

यह अपडेट ऐसे समय में आया है, जब भारत में ऑटोमोबाइल, लॉजिस्टिक्स और इंजीनियरिंग जैसे सेक्टर्स में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश लगातार बढ़ रहा है। कंपनी का मानना है कि इससे स्टील और इंडस्ट्रियल सप्लाई कारोबार में लंबे समय के बड़े अवसर बन रहे हैं।

कंपनी मैनेजमेंट ने क्या कहा

Magnus Steel and Infra के मैनेजिंग डायरेक्टर कर्रोन नरेश बजाज ने कहा कि कंपनी अब इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट्स में मजबूत एग्जीक्यूशन और बेहतर सप्लाई स्टैंडर्ड बनाए रखने पर फोकस करेगी।

उन्होंने कहा कि भारत में मैन्युफैक्चरिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर तेजी से बढ़ रहे हैं और इससे स्टील व इंडस्ट्रियल सप्लाई सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों के लिए लंबे समय के बड़े अवसर बन रहे हैं।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।