Get App

Mahamaya Lifesciences IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, सुस्त एंट्री के बाद रॉकेट बने ₹114 के शेयर

Mahamaya Lifesciences IPO Listing:महामाया लाइफसाइंसेज फसलों की सुरक्षा और मिट्टी की सेहत से जुड़े फॉर्मूले बनाती है। अब इसके शेयर लिस्ट हुए हैं। इसके आईपीओ के तहत नए शेयर जारी हुए हैं और ऑफर फॉर सेल के तहत भी शेयरों की बिक्री हुई है। चेक करें कंपनी की कारोबारी सेहत कैसी है और आईपीओ के जरिए जुटाए गए पैसों का इस्तेमाल कंपनी कैसे करेगी?

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 18, 2025 पर 5:28 PM
Mahamaya Lifesciences IPO Listing: लिस्ट होते ही अपर सर्किट, सुस्त एंट्री के बाद रॉकेट बने ₹114 के शेयर
Mahamaya Lifesciences IPO Listing: महामाया लाइफसाइंसेज का ₹70.44 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 नवंबर तक खुला था। आज इसके शेयरों की लिस्टिंग हुई है।

Mahamaya Lifesciences IPO Listing: महामाया साइंसेज के शेयरों की आज घरेलू मार्केट में फीकी एंट्री हुई। इसके आईपीओ को ओवरऑल 1.63 गुना बोली मिली थी। आईपीओ के तहत ₹114.00 के भाव पर शेयर जारी हुए हैं। आज BSE SME पर इसकी ₹116.00 पर एंट्री हुई है यानी कि आईपीओ निवेशकों को 1.75% का लिस्टिंग गेन (Mahamaya Lifesciences Listing Gain) मिला। हालांकि आईपीओ निवेशकों की खुशी थोड़ी ही देर में फीकी हो गई जब शेयर टूट गए। लिस्टिंग के बाद शेयर और ऊपर चढ़े। उछलकर यह ₹121.80 (Mahamaya Lifesciences Share Price) के अपर सर्किट पर पहुंच गया। हल्की मुनाफावसूली के साथ टूटकर यह ₹116.00 पर आकर बंद हुआ यानी कि पहले कारोबारी दिन की समाप्ति पर आईपीओ निवेशक 1.75% मुनाफे में हैं।

Mahamaya Lifesciences IPO के पैसे कैसे होंगे खर्च

महामाया लाइफसाइंसेज का ₹70.44 करोड़ का आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए 11-13 नवंबर तक खुला था। इस आईपीओ को निवेशकों की 1.63 गुना बोली मिली थी। इसमें क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.19 गुना (एक्स-एंकर), नॉन-इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का हिस्सा 3.63 गुना और खुदरा निवेशकों का हिस्सा 1.02 गुना भरा था। इस आईपीओ के तहत ₹64.28 करोड़ के नए शेयर जारी हुए हैं। इसके अलावा ₹10 की फेस वैल्यू वाले 5.40 लाख शेयर ऑफर फॉर सेल विंडो के तहत बिके हैं।

ऑफर फॉर सेल का पैसा तो शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर्स को मिला है। वहीं नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹3.75 करोड़ मौजूदा फॉर्म्यूलेशन प्लांट के लिए इक्विपमेंट की खरीदारी, ₹29.42 करोड़ नए टेक्निकल मैन्युफैक्चरिंग प्लांट के सेटअप, ₹2.53 करोड़ वेयरहाउस बिल्डिंग बनाने और मशीनरी की खरीदारी, ₹18.00 करोड़ वर्किंग कैपिटल की जरूरतों और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें