महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (M&M) अपनी स्टेप-डाउन सब्सिडियरी Erkunt Sanayi Anonim Şirketi (एर्कुंट फाउंड्री) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है। एर्कुंट फाउंड्री तुर्किये में है। M&M के 100 प्रतिशत मालिकाना हक वाली सहायक कंपनी महिंद्रा ओवरसीज इनवेस्टमेंट कंपनी (मॉरीशस) लिमिटेड (MOICML), और उसकी सहायक कंपनी Erkunt Traktör Sanayii Anonim Şirketi ने Erkunt Foundry में पूरी 99.04% हिस्सेदारी बेचने के लिए एक स्टॉक खरीद समझौता किया है। खरीदार तुर्किये के ही हैं।
इस समझौते पर 10 अप्रैल को Hisarlar Makina Sanayi ve Ticaret AŞ और उसके शेयरधारकों, ओगुज़ान साहिन्काया और बुनयामिन सारिओग्लू के साथ हस्ताक्षर किए गए। खरीदारों का महिंद्रा एंड महिंद्रा के प्रमोटर, प्रमोटर समूह या समूह कंपनियों से कोई नाता नहीं है। यह हिस्सेदारी बिक्री पूरी होने की संभावित तारीख 30 जुलाई, 2026 है।
कितने अमाउंट की है यह डील
इस बिक्री के लिए MOICML और Erkunt Traktor को बदले में 1,00,000 तुर्की लीरा मिलने वाले हैं। भारतीय करेंसी में अमाउंट लगभग ₹2,13,000 होता है। बिक्री पूरी होने के बाद एर्कुंट फाउंड्री, MOICML की सहायक कंपनी और M&M की स्टेप-डाउन सब्सिडियरी नहीं रहेगी।
एर्कुंट फाउंड्री की वित्तीय सेहत
31 मार्च, 2025 को समाप्त हुए वर्ष के लिए एर्कुंट फाउंड्री ने ऑपरेशंस से ₹821 करोड़ का रेवेन्यू कमाया। नेट वर्थ ₹382.29 करोड़ की थी। 31 दिसंबर, 2025 तक एर्कुंट फाउंड्री की नेट वर्थ शून्य थी। Mahindra & Mahindra ने कहा है कि फाउंड्री बिजनेस से बाहर निकलना उसके कैपिटल एलोकेशन फ्रेमवर्क के अनुरूप है। यह ट्रांजेक्शन रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन की कैटेगरी में नहीं आता है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।