Get App

Mahindra Group कई कंपनियों की लिस्टिंग कराएगा, अनीश शाह ने बताया समूह का फ्यूचर प्लान

महिंद्रा ग्रुप के एमडी अनीश शाह ने कहा कि समूह के सभी बिजनेसेज का प्रदर्शन अच्छा है। समूह ने पूंजीगत खर्च काफी बढ़ाया है। जो कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, उनें पूंजी की जरूरत है। महिंद्रा समूह ने एक्सटर्नल कैपिटल को लेकर विकल्प खुला रखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 11, 2024 पर 10:04 AM
Mahindra Group कई कंपनियों की लिस्टिंग कराएगा, अनीश शाह ने बताया समूह का फ्यूचर प्लान
अनीश शाह ने कहा कि आरबीआई के हालिया कदमों का एनबीएफसी सेक्टर पर अच्छा असर पड़ेगा।

ऑटो सेक्टर की रौनक लौट आई है। Mahindra Group के ऑटो बिजनेस की भी चमक बढ़ी है। मनीकंट्रोल ने महिंद्रा ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर अनीश शाह (Anish Shah) से बातचीत में समूह के बिजनेस प्लान सहित कई मसलों पर चर्चा की। उनसे इकोनॉमी के बारे में भी सवाल पूछे। शाह ने बताया कि ग्रुप ग्रोथ के नए मौकों पर फोकस कर रहा है। महिंद्रा ग्रुप क्षमता विस्तार पर ध्यान दे रहा है। उसका कैपिटल यूटिलाइजेश 100 फीसदी के करीब पहुंच गया है। इस तरह महिंद्रा ग्रुप पूंजीगत खर्च के मामले में दूसरी कंपनियों से आगे है। जो कंपनियां अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं, उन्हें पूंजी की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हमने एक्सटर्नल कैपिटल को लेकर अपना विकल्प खुला रखा है।

महिंद्रा ग्रुप कंपनियों की लिस्टिंग कराएगा

M&M ग्रुप में निवेश करने वालों के लिए एग्जिट प्लान क्या है? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि ज्यादातर निवेशकों को पब्लिक लिस्टिंग के जरिए एग्जिट का मौका मिलेगा। हम अपने कुछ बिजनेस को लिस्ट कराएंगे। लेकिन, यह तभी होगा जब बिजनेस एक खास लेवल तक पहुंच जाएगा। इनमें MEAL और Last Mile Mobility शामिल हैं। MEAL ग्रुप का इलेक्ट्रिक व्हीकल बिजनेस है, जबकि लास्ट माइल मोबिलिटी थ्री-व्हीलर बिजनेस है। उन्होंने कहा कि इन दोनों के अलावा हम अपनी कुछ दूसरी कंपनियों को भी लिस्ट कराएंगे। इसलिए निवेशकों को हमारी कंपनियों की लिस्टिंग से अपने पैसे निकालने का मौका मिलेगा।

अभी बिजनेस के डीमर्जर का प्लान नहीं

सब समाचार

+ और भी पढ़ें